Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2023 | मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना पंजीकरण प्रक्रिया | Madhya Pradesh Solar Pump Yojana Online Form | मप्र मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना आवेदन की स्थिति
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए “एमपी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना” की सभी जानकारी लेके आए हैं। केंद्र सरकार की नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा दिए अनुदान के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य में कृषि योग्य भूमि की सिंचाई हेतु किसानो को सब्सिडी दर पर सोलर पम्प लगाने के लिए “MP CM Solar Pump Subsidy Scheme 2023” प्रारम्भ की गयी है। योजना के तहत केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सोलर पम्प की स्थापना पर 90 प्रतिशत तक का अनुदान दिये जाने का प्रावधान किया गया है।
Contents
Mukhyamantri Solar Pump Yojana Registartion 2023
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का शुभारम्भ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को खेत में सिंचाई करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सोलर पम्प वितरित किये जायेगे। इस Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2023 के तहत केंद्र सरकार व मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अधिकतम 90 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना के तहत किसान सोलर पम्प प्राप्त करके अपने खेतो में आसानी से सिंचाई कर सकते है। मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा राज्य के 18 हज़ार किसानों को सोलर पम्प सब्सिडी दर पर उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। अब तक मप्र उर्जा विकास निगम के पास प्रदेश के 27 हज़ार किसानों के सोलर पम्प स्थापना हेतु आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।
एमपी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 की जानकारी
मुख्यमंत्री सौर पंप योजना 2023 के अंतर्गत राज्य के उन किसानो को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके यहाँ पर बिजली का विकास नहीं है। जहाँ कृषि पम्पों हेतु स्थाई कनेक्शन नहीं है और जहाँ विद्युत कम्पनियों की वाणिज्यिक हानि अधिक है एवं ट्रांसफार्मर हटा लिए गए हैं। इसके साथ ही वहां खेत की दूरी बिजली की लाईन से 300 मीटर से अधिक है या नदी, बाँध के समीप ऐसे स्थान हो जहा पर पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो, एवं फसलों के चयन के कारण जहाँ वाटर पंपिंग की आवश्यकता ज्यादा रहती हो। इस योजना के तहत डीज़ल पम्प के स्थान पर सरकार द्वारा खेत की सिंचाई के लिए Solar Pumps लगाए जाएंगे। जिससे किसान भाइयों को थोड़ी रहत मिले।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2023 Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 एमपी |
शुरू की गयी | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
नवीनतम वर्ष | 2023-2024 |
उद्देश्य | राज्य के किसानों को सोलर पंप खरीदने में सब्सिडी प्रदान करना |
लाभार्थी | सभी छोटे व सीमांत किसान भाई |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://cmsolarpump.mp.gov.in |
लेख श्रेणी | राज्य सरकार की योजना |
मुख्यमंत्री सोलर पंप सब्सिडी योजना मप्र 2023 के उद्देश्य
Objectives of MP Mukhyamantri Solar Pump Subsidy Yojana – मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना के निम्नलिखित उद्देश्य है।
- राज्य में जिन स्थानों पर बिजली की व्यवस्था नहीं है, उन क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पम्प उपलब्ध करवाना।
- नवीन तकनीक से सिंचाई द्वारा भूजल संरक्षण करना एवं डीजल के उपयोग से पम्प द्वारा सिंचाई करने से होने वाले प्रदूषण को कम करना तथा किसानों के उच्च कोटि के सोलर पंप प्रदान करना।
- किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सब्सिडी दर पर सोलर पम्प उपलब्ध करवाना एवं राज्य में बागवानी की फसलों को बढ़ावा देना।
- राज्य के किसानों को सिंचाई के खर्च को कम करने में मदद करना।
- मध्य प्रदेश विद्युत कंपनियों द्वारा बिजली की अस्थाई कनेक्शन को कम करना।
- राज्य के कृषि योग्य भूमि में सोलर पम्प द्वारा सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध करवा कर कृषि क्षेत्र का विस्तार करना।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप सब्सिडी स्कीम के लाभ
Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2023 MP के लाभ निम्न प्रकार से हैं:
- इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को नि:शुल्क सोलर पम्प (Free Solar Pumps) प्रदान किये जायेंगे।
- राज्य के जिन क्षेत्रो में उर्जा वितरण कंपनियों द्वारा बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था नहीं की जा सकी हो। जिसके कारण किसानों को सिंचाई हेतु बिजली के अस्थायी कनेक्शन की व्यवस्था करनी पड़ती हो। ऐसे स्थान के किसानो को इस सोलर पंप योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।
- ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहाँ बिजली की पहुँच है किन्तु विद्युत लाइन से कम से कम 300 मीटर की दूरी पर स्थित हो, इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- नदी या बाँध के निकट के स्थान जहाँ फसलों के प्रकार के आधार पर सिंचाई हेतु पानी के पम्प (Water Pumps) की अधिक आवश्यकता होने के कारण बिजली की ज्यादा खपत होती हो।
- इस योजना का लाभ राज्य के सभी किसान उठा सकते है और सोलर पंप की मदद से आसानी से अपने खेतो में सिंचाई कर सकते है।
इसे भी पढ़ें: MP E Uparjan Portal में गेहूं खरीदी हेतु पंजीयन 2023-22
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व पात्रता
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्न पात्रता व दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास किसान कार्ड होना जरूरी है।
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- निवास प्रमाण पत्र (Adress Proof)
- खेती योग्य भूमि के कागज़ात (Land related Documents)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport-size Photo)
इसे भी पढ़ें: इंदिरा किसान ज्योति योजना मध्य प्रदेश 2023 पंजीकरण फॉर्म
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 मध्य प्रदेश में ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण करने के लिए आपको नीचे दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा। या फिर आप सीधे ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी योजना हेतु आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- CM Solar Pump Portal पर जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद, आपके सामने वेब होमपेज खुल जायेगा। यहां आपको “नवीन आवेदन करे” का विकल्प दिखाई देगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा। आपको इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- नंबर दर्ज करने के बाद, एप्लीकेशन मोबाइल पर OTP भेजकर सही नंबर की जॉंच करेगा।
- OTP सत्यापन के उपरांत कृषक की सामान्य जानकारी दर्ज की जानी होगी।
- इसके बाद, आपको सामान्य जानकारी जैसे- आवेदक का नाम, जिला, तहसील, गांव आदि सभी जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद, आपको “Next” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर एक बार सामान्य जानकारी भरने के उपरांत, आपको निम्न अनुसार स्क्रीन प्राप्ती होगी।
- यहॉं पर कृषक का आधार eKYC, बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी, जाति स्वा-घोषणा, जमीन से संबंधित खसरे की जानकारी एवं चाहे गए सोलर पंप की जानकारी दर्ज की जानी होगी। जिसके प्रत्येक चरण नीचे दिए गए हैं:
Download: MP CM Solar Pump User Manual PDF
- सबसे पहले आधार eKYC का फॉर्म भरना होगा। जानकारी भरने के बाद, “Next”के बटन पर क्लिक करे।
- इसके बाद अगले पेज पर अपनी Bank Account Details भरना होगा। इसके बाद, आपको समग्र की जानकारी भरनी होगी।
- फिर जातिवर्ग की जानकारी, खसरा मैपिंग की जानकारी जैसे आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। पहला आधार से जुडे खसरे प्राप्त करना पर क्लिक करें।
- उसके बाद, उक्त स्क्रीन अनुसार जिस भी खसरे को लिंक करना है, उसे चुनकर आधार से जुडे खसरे लिंक करने के लिए “लिंक करें” बटन पर क्लिक करके Khasra Application के लिए सूचीबद्ध हो जाएगी।
- यदि संबंधित कृषक के खसरे आधार से संलग्न नही हैं, तो अन्य खसरे लिंक करने लिए “Click Here” बटन पर क्लिक करने के बाद सिस्टम आपको निम्नानुसार स्क्रीन उपलब्ध कराया जायेगा।
- इसमें आपको अपना जिला, तहसील, खसरे आदि का चयन करें। अब चुने गए खसरे को जोडने के लिए अन्य चुने Khasra Link बटन में क्लिक करें।
- अंत में मैं प्रमाणित करता/ करती हूँ कि मेरे द्वारा दी जा रही उपरोक्त जानकारी पूर्णत: सत्य है, के चेकबाक्स को चुनकर स्वप्रमाणन देते हुए खसरे चुनकर ‘सुरक्षिरत करें’ बटन पर क्लिक करें। इस तरह आपका आवेदन/ पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: [List] मध्य प्रदेश ई-कृषि उपकरण सब्सिडी योजना सूची 2023
प्रिय पाठकों, हमारे द्वारा दी गयी “एमपी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना (MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2023)” की जानकारी आपको कैसी लगी। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। यदि आपको इससे संबंधित कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल पूछना हो, तो अपना सवाल नीचे कमेंट बॉक्स में लिख भेजिए। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। अन्य सभी सरकारी योजनाओं/ लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट की अधिक जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-
how can i see my aavedan status