Indira Kisan Jyoti Yojana 2023 Madhya Pradesh – इंदिरा किसान ज्योति योजना ऑनलाइन फॉर्म, लाभार्थी सूची की पूरी जानकारी आपको इस पेज पर मिल जाएगी। यहाँ हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए “इंदिरा किसान ज्योति योजना 2023” के बारे में जानकारी देंगे। अभी हाल ही में मप्र सरकार ने राज्य के किसानों का कर्ज माफ किया था। फिर भी बहुत से किसान भाई ऐसे थे जिनका कर्ज/ ऋण माफ नहीं हुआ था। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ जी ने किसान भाइयों के लिए “Indira Kisan Jyoti Yojna” को शुरू करने का ऐलान किया है। जैसे की आपको मालूम होगा कि राज्य में किसानों के कर्ज से जुड़ी बहुत बड़ी समस्या हैं। जिसके चलते अक्सर यहाँ किसानों द्वारा आत्महत्या किये जाने की भी बहुत खबरें आती रहती है।
Contents
MP Indira Kisan Jyoti Yojana 2023 Registration
किसानों के कर्ज माफी एवं उससे होने वाली परेशानी को कम करने के लिए राज्य सरकारें समय-समय पर बहुत सी योजनायें बनाती रहती हैं। जिससे किसानों को मदद मिल सके और किसानों को उन्नत किस्म की खेती करने में भी मदद हो सकें। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार काफी प्रयास करती है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद, किसानों के बिजली बिल को कम करने के लिए एक और योजना की शुरुआत की है। जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जी ने जारी रखा हुआ है। यहाँ हम आपको उसी योजना के बारे में बात करने जा रहे हैं, तो आइये विस्तार से जानते है MP Indira Kisan Jyoti Yojana 2023 के बारे में। कृपया अंत तक बने रहें।
इंदिरा किसान ज्योति योजना मध्य प्रदेश 2023 क्या है?
Indira Kisan Jyoti Yojana Madhya Pradesh Details – अभी हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के बिजली बिल को आधा करने के लिए इंदिरा किसान ज्योति योजना को शुरू किया है। Indira Kisan Jyoti Yojana MP का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे किसान अच्छी खेती कर सके। इस योजना से न केवल किसान भाइयों को आर्थिक मदद मिलेगी वरन उनको अपने बिजली के बिल में भी छूट मिलेगी। मप्र इंदिरा किसान ज्योति योजना लाभार्थी सूची 2023 से जुड़ी मुख्य विवरण जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
इंदिरा किसान ज्योति योजना मध्य प्रदेश 2023 सारांश: | |
योजना का नाम | इंदिरा किसान ज्योति योजना |
लांच तिथि | फरवरी 2019 में |
योजना की घोषणा | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा |
कब से लागू | अप्रैल 2019 |
कुल बजट | 7,117 करोड़ रूपये |
संबंधित विभाग | मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग |
अधिकारिक वेबसाइट | http://www.mpenergy.nic.in/ |
MP Indira Kisan Jyoti Yojana की मुख्य विशेषताएं
इंदिरा किसान ज्योति योजना मध्यप्रदेश की विशेषताएं निम्नलिखित है:
- किसानों के बिजली बिल का आधा -:ऐसे कृषि उपभोक्ता जोकि 10 हार्स पावर तक के कृषि पंप का उपयोग करते हैं। इस योजना में उन किसानों के बिजली बिल की राशि को आधा कर दिया गया है। यानि उन्हें 50% तक की छूट दी जा रही है। अभी तक सिंचाई के लिए उन्हें 88 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली प्रदान की जाती थी, अब इस दर को घटाकर 44 पैसे प्रति यूनिट कर दिया गया है।
- Indira Kisan Jyoti Yojana के लाभार्थी -:इस योजना में 5 हार्स पावर से लेकर 10 हार्स पावर तक के कृषि पंप का उपयोग करने वाले किसानों को लाभ पहुँचाया जाएगा। जोकि स्थायी एवं अस्थायी दोनों होंगे। जिसमें से 5 हार्स पावर वाले 16 लाख लाभार्थी होंगे और 5 से 10 हार्स पावर वाले 3 लाख स्थायी और 2 लाख अस्थायी कृषि पंप वाले किसान होंगे।
- पांच हार्स पावर के कृषि पंप उपभोक्ताओं के लिए -:यदि किसान कृषि पंप के लिए स्थायी रूप से 5 हार्स पावर की बिजली की खपत करता है। तो उन्हें प्रतिवर्ष 46,055 रूपये का बिजली बिल चुकाना होता था। जिसमें से वे 7 हजार रूपये चुकाते थे और बाकी का सरकार द्वारा दिया जाता था। किन्तु अब उन्हें 3,500 रूपये का सालाना बिजली बिल चुकाना होगा और बाकी का राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।
- 5 से 10 हार्स पावर के कृषि उपभोक्ताओं के लिए -:यदि लाभार्थी 10 हार्स पावर की बिजली की खपत करते हैं तो उन्हें पहले प्रतिवर्ष 1,400 रूपये प्रति हार्स पावर देने होते थे। जोकि अब घटकर 700 रुपये हो गया है। और साथ ही ऐसे किसान जोकि अस्थायी रूप से कृषि उपभोक्ता हैं। उन्हें 1.92 रूपये प्रति यूनिट देना होगा, जोकि पहले 3.84 रूपये प्रति यूनिट था।
- सब्सिडी में बढ़ोत्तरी -:किसानों के लिए जो सब्सिडी दी जाती है वह पहले 9 हजार 700 करोड़ रूपये की थी। अब वह बढ़कर 10 हजार 400 करोड़ रूपये हो सकती है। इसका लाभ राज्य के कम से कम 19 लाख लोगों को प्राप्त होगा।
- बिजली बिल की सुविधा -:ऐसे लोग जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं और साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति से संबंध रखते हैं। तो ऐसे 1 हेक्टेयर भूमि वाले 5 हार्स पावर तक के कृषि पंप चलाने वाले लगभग 8 लाख लाभार्थियों को पहले की तरह कोई बिजली बिल नहीं चुकाना होगा। उनके लिए यह पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।
Indira Kisan Jyoti Yojana Madhya Pradesh हेतु पात्रता शर्ते
इंदिरा किसान ज्योति योजना २०२३ के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित पात्रता मानदंड होना आवश्यक है।
- इस योजना के तहत लाभार्थी को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- इसके साथ ही लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाला एक किसान होना चाहिए।
- योजना में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (SC & ST) के लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा।
- उसके पास कृषि पंप से संबंधित दस्तावेज होने जरुरी है।
मध्य प्रदेश सरकार की इंदिरा किसान ज्योति योजना के तहत 5 हॉर्स पावर एवं 10 हार्स पावर वाले कृषि पंप (Agriculture Pump) लगाने वाले लोगों को लाभ प्रदान किया जायेगा। इसलिए किसानों को अपनी जमीन एवं वहां उपयोग होने वाले कृषि पंप के बारे में भी जानकारी देनी होगी। इसके लिए वे बिजली कनेक्शन का बिल भी दिखा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: MP E Uparjan Portal में गेहूं खरीदी हेतु पंजीयन 2023-24
MP Indira Kisan Jyoti Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक को आवसीय प्रमाण पत्र (पते का प्रमाण या मूल निवासी प्रमाण पत्र)
- जमीन एवं वहां उपयोग होने वाले कृषि पंप की जानकारी
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- बिजली का बिल (Electricity Bill)
इसे भी देखें: मध्य प्रदेश जय किसान ऋण मुक्ति योजना सूची – Final List
Indira Kisan Jyoti Yojana MP 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- इंदिरा किसान ज्योति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट mpenergy.nic.in में जाना होगा।
- यहाँ आपको इस योजना में आवेदन किस तरह से कर सकते हैं एवं इसके दिशा-निर्देश क्या होंगे, सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
- इसके साथ ही आप इस पोर्टल से इंदिरा किसान ज्योति योजना आवेदन फॉर्म भी प्राप्त कर सकते हैं।
- जिसके बाद, आप Application Form को सावधानी से भर कर इसे ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।
- इंदिरा किसान ज्योति योजना को मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के गरीब किसानों को बेहतर कृषि के लिए बिजली की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू किया है। ताकि किसानों पर बिजली बिल का अधिक भार ना हो और वे अच्छे से कृषि कर सकें।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं लिस्ट 2023-24 PDF
Nice post. thanks for sharing
where Apply