Jharsewa Certificate 2024: झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

Jharkhand Jharsewa Certificate 2024 Apply Online | झारखंड में जाति व आवासीय प्रमाणपत्र की मान्यता | Jharkhand Caste/ Domicile Certificate Form | झारखंड जाति प्रमाण पत्र/ आवासीय प्रमाण पत्र डाउनलोड

झारखंड राज्य में झारसेवा प्रमाण पत्र या सर्टिफिकेट प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है। आपको बता दे कि झारखंड सरकार ने ई-सेवा का नाम बदल कर झारसेवा कर दिया है। झारसेवा क्या है, इसके अंतर्गत आने वाली सेवाएं कौन-कौन सी है, इससे किसको लाभ होगा, आवश्यक दस्तावेज क्या है और कैसे इस सेवा का उपयोग करें की पूरी जानकारी विस्तार से समझने के लिए इस लेख को पढ़ते रहें।

Contents

Jharkhand Income Certificate Apply 2024 – Jharsewa

झारसेवा अर्थात झारखंड ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा एक वेब पोर्टल है, जो सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को एक इलेक्ट्रॉनिक रूप प्रदान करता है। इस वेब पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड सरकार ने प्रदान की जाने वाली ई-सेवाओं का नाम बदलकर झारखंड झारसेवा रख दिया है। पहले यह सेवा ई-सेवा या ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा के नाम से जानी जाती थी। Jharkhand Jharsewa Certificate Online Application/ Registration Process | Jharsewa Online Services List | झारखण्ड झारसेवा सर्टिफिकेट आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे खंड में देखें।

Jharkhand Jharsewa Certificate Services List In Hindi

झारखंड झारसेवा (Jharkhand Jharsewa) क्या है?

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया की झारखंड ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा को ‘झारसेवा’ कहा जाता है। यह झारखण्ड राज्य का एक e-District Portal है जहाँ पर नागरिकों को सभी ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान की जाती है। इस वेब पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आप झारखंड राज्य में में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के नियम के साथ-साथ अन्य सभी सर्टिफिकेट जैसे आवासीय/ आय प्रमाण पत्र की पात्रता शर्ते व नियम ऑनलाइन देख सकते हैं।

Overview of Jharkhand Jharsewa Services Registration

सेवा का नाम झारसेवा ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल/ Jharsewa Certificate & Services
राज्य झारखंड
उद्देश्य ऑनलाइन सेवाएं/ सुविधाएं प्रदान करना
लाभार्थी राज्य के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/
लेख श्रेणी राज्य सरकार योजना

झारसेवा के अंतर्गत आने वाली सेवाएं क्या क्या है?

Jharsewa Certificate/ Services List – झारसेवा के माध्यम से हम निम्न प्रमाण पत्र पाने के लिए, पेंशन एवं अन्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण कर सकते है:

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र (Income & Property Certificate)
  • विवाह निबंधन प्रमाण पत्र (Marriage Registration Certificate)
  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate)
  • विधवा पेंशन (Widow Pension)
  • वृद्ध पेंशन (Old Age Pension)
  • दिव्यांग पेंशन (Divyang Pension)

Note – इनके अलावा राजस्व न्यायालय एवं राशन कार्ड (Revenue Court and Ration Card) के अंतर्गत आने वाली सेवायें भी इस वेब पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

Jharsewa Certificate/Services से कौन-कौन लाभ पा सकते है?

Jharkhand Jharsewa Online Portal – झारसेवा के माध्यम से झारखंड के सभी निवासी लाभ पा सकते है। खासकर राज्य की गरीब जनता, जिनको पहले प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। परंतु अब वे इस सेवा के जरिये प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं। झारसेवा को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य सरकारी क्रम से बिचौलियों को अलग करना है, ताकि नागरिकों को ना तो प्रमाण पत्रों या पेंशन योजना के लाभ के लिए परेशान होना पड़े एवं काम कराने के लिए किसी को भी पैसे नहीं देने पड़े, जिससे राज्य से भ्रष्टाचार कम हो सकेगा।

इसे भी देखें: झारखण्ड बेरोजगारी भत्ता 2024 | ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

झारखण्ड झारसेवा का लाभ पाने के लिए आवेदन कैसे करें?

Jharkhand Jharsewa Certificate/ Services Application Process – झारसेवा पोर्टल के माध्यम से लाभ प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को प्रमाण पत्र से संबंधित ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरना पड़ेगा। झारसेवा का लाभ पाने के लिए निम्न 4 तरीके है:

  1. झारसेवा सरकारी पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करके: – इस सेवा के लिए सबसे पहले यूजर को खुद को झारसेवा वेबसाइट पर रजिस्टर करना पड़ेगा। उसके बाद, लॉगिन करके आवेदन किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए ई-मेल आईडी एवं मोबाइल नम्बर आवश्यक है।
  2. सीएससी सेण्टर (प्रज्ञा केंद्र के द्वारा आवेदन)
  3. जन सुविधा केंद्र के माध्यम से आवेदन
  4. सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य केंद्र द्वारा आवेदन

झारखंड सरकार की झारसेवा का लाभ पाने के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति अपने निकटतम प्रज्ञा केंद्र या ऊपर लिखे अन्य माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। प्रज्ञा केंद्र झारखंड सरकार द्वारा ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सरकारी सुविधा का लाभ उठाने के लिए खोले गए केंद्र है। जिनके माध्यम से वहाँ के निवासी समस्त सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। जन सुविधा केंद्र भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त केंद्र हैं जो समस्त सरकारी सेवाओं की जानकारी एवं सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण करने के लिए होते है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड अंतरजातीय विवाह योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

झारसेवा के माध्यम से आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज सूची

List of Documents Required for applying through Jharseva Portal – झारसेवा के अंतर्गत आने वाली अलग-अलग सेवा के लिए जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं:

  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जारी करना – स्वयं या माता-पिता द्वारा स्व-घोषणा पत्र (नाबालिगों के मामले में), वचन पत्र, आवासीय प्रमाण, दावे के साक्ष्य में दस्तावेज, तत्काल के लिए संलग्नक (तत्काल आवेदन के लिए आवेदन करें)।
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए जाति प्रमाण पत्र – पहचान प्रमाण, तत्काल के लिए संलग्नक (केवल तत्काल आवेदन करने वाले के लिए), भारत के नागरिकता का प्रमाण, क्रमिक रूप से निवास का प्रमाण, स्थायी निवासी का प्रमाण, जाति का प्रमाण, स्वयं या माता-पिता द्वारा स्व घोषणा: (नाबालिगों के मामले में)।
  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए जाति प्रमाण पत्र – पहचान प्रमाण पत्र, तत्काल के लिए संलग्नक (केवल तत्काल आवेदन के लिए), भारत के नागरिक का प्रमाण पत्र, क्रमिक रूप से निवास का प्रमाण पत्र, स्थायी निवासी का प्रमाण, जाति का प्रमाण पत्र, स्वयं या माता-पिता द्वारा स्व घोषणा पत्र (नाबालिगों के मामले में)।
  • ओबीसी (OBC) के लिए जाति प्रमाण पत्र – भारत के नागरिक का प्रमाण पत्र, क्रमिक रूप से निवास का प्रमाण पत्र, जाति का प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, स्वयं या माता-पिता द्वारा स्व-घोषणा पत्र (नाबालिगों के मामले में), तत्काल के लिए संलग्नक (केवल तत्काल आवेदन के लिए), प्रमोशन ऑर्डर (नियोक्ता द्वारा जारी किया गया प्रमोशन ऑर्डर, यदि इससे अधिक हो तो पिता / माता के लिए 40 वर्ष) स्थायी निवासी का प्रमाण।
  • ईडब्ल्यूएस के लिए आय और संपत्ति प्रमाण पत्र – पहचान प्रमाण पत्र, तत्काल के लिए संलग्नक (केवल तत्काल आवेदन के लिए), स्वयं या माता-पिता द्वारा स्व-घोषणा पत्र (नाबालिगों के मामले में), निवासी का प्रमाण पत्र।
SC/ST/OBC जाति प्रमाण पत्र झारखण्ड | ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) जारी करना – आय संबंधित शपथ पत्र (अनिवार्य), वेतन पर्ची, तत्काल के लिए संलग्नक (केवल तत्काल आवेदन के लिए)।
  • सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन – आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय / बीपीएल प्रमाण पत्र, बैंक / डाकघर पासबुक, जाति प्रमाण पत्र।
  • सामाजिक सुरक्षा विधवा पेंशन – आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय / बीपीएल प्रमाण पत्र, बैंक / डाकघर पासबुक, पति का मृत्यु प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र।
  • दिव्यांग/विकलांगता पेंशन – आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, विकलांगता का प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय / बीपीएल प्रमाण पत्र, बैंक / डाकघर पासबुक, जाति प्रमाण पत्र।
  • विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र – फोटो और हस्ताक्षर (पति और पत्नी की फोटो, जोड़े की फ़ोटो, शादी की फ़ोटो 1, पहले/दूसरे व तीसरे गवाह का फोटो, पति और पत्नी के हस्ताक्षर, पहले/दूसरे व तीसरे गवाह के हस्ताक्षर, संलग्न दस्तावेज, पति/पत्नी का आयु प्रमाण पत्र, शादी का दस्तावेज, शादी का कार्ड, पति और पत्नी का आईडी प्रूफ, पहले/दूसरे/तीसरे गवाह का आईडी प्रूफ, पति और पत्नी का एड्रेस प्रूफ, पहले/दूसरे/तीसरे गवाह का एड्रेस प्रूफ)।

झारखंड संशोधित पेंशन योजना सूची 2024-25

अगर आप आधिकारिक वेबसाइट पर झारखण्ड पेंशन योजना लिस्ट जैसे Viklang Pension List, Vidhwa Pension List, या Old Age Penion List देखना चाहते हो तो आपको Pension List Jharkhand 2024 पर जाना होगा। अधिक जानकारी के लिए आप झारसेवा (Jharsewa Certificate) की आधिकारिक वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जा सकते हो या फिर अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (Pragya Kendra) में संपर्क करें।

Jharkhand Jharsewa Certificate एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी अपने द्वारा किये गए आवेदन की स्थिति देखना चाहते है तो वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सर्प्रथम आपको झाखंड झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेब होमपेज पर आपको अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए “Know Status of Your Application” बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद, आपके सामने नीचे इमेज अनुसार पेज पेज खुल जाएगा।
    Jharkhand Jharsewa Certificate Track Application Status
  3. अब आपके सामने झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र एप्लीकेशन स्टेटस का पेज खुल जाएगा।
  4. इस पेज पर आपको “Application/Reference Number” दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
  5. इस प्रकार आप झारसेवा पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन सकते हैं।

Jharsewa Certificate/Services Helpline

  • राज्य नामित एजेंसी (एसडीए):
  • JAP-IT, ग्राउंड फ्लोर, इंजीनियर्स हॉस्टल नंबर 2,
  • गोलचक्कर के पास, धुर्वा, रांची -834004,
  • हेल्पलाइन नंबर: (0651) 2401-581/ 040
  • ईमेल आईडी: [email protected]

इस तरह से आप झारखंड झारसेवा पोर्टल के अंतर्गत Jharsewa Certificate/Services का लाभ उठा सकते हो। अधिक जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जाइये।

झारखंड झारसेवा सर्टिफिकेट सम्बंधित FAQs

  1. झारखंड में जाति प्रमाण पत्र की वैधता क्या है?
    आपको बता दें कि झारखंड में जाति प्रमाण पत्र नियम अनुसार SC/ST Caste Certificate की वैधता आजीवन है, परन्तु OBC Certificate की validity केवल एक वर्ष की होती है क्योंकि ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने के लिए सालाना आय सीमा की जरुरत होती है। उसके बाद, प्रमाण पत्र को फिर से दोबारा बनाना पड़ता है।
  2. Jharkhand Certificate Kaise Download Kare?
    झारखंड जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड या आवासीय प्रमाण पत्र Jharkhand Download करने के लिए आपको झारसेवा पोर्टल या अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र पर जाना होगा।
  3. झारखंड में आवासीय प्रमाणपत्र की मान्यता क्या है?
    कोई भी व्यक्ति झारखंड राज्य में आवासीय प्रमाण पत्र की मान्यता हेतु प्रज्ञा केंद्र पर जाकर पता कर सकता है या फिर अपने नजदीकी तहसील में जाकर अपने प्रमाण पत्र को सत्यापित करें।

Download: Jharsewa Self-Declaration Form PDF

इसे भी पढ़ें: झारखंड राशन कार्ड नई लिस्ट/सूची 2024 में अपना नाम देखें

RM-Helpline-Team

 

 

Tags related to this article
Categories related to this article
केंद्र/राज्य योजनाएं, सरकारी प्रक्रिया

1 thought on “Jharsewa Certificate 2024: झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top