
Stree Swabhiman Yojana 2023-: आइये आज हम और आप बात करते है भारत सरकार द्वारा महिलाओं के स्वाभिमान को बल देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना के बारे में। इस योजना का नाम ‘स्त्री स्वाभिमान योजना’ रखा गया है। यह योजना महिलाओं के उत्थान, उनको स्वाभलम्बी बनने में तथा विशेष रूप से महिलाओं को अपने स्वाभिमान की रक्षा करने में काफी मददगार साबित होगी। तो चलिए आज इस योजना की सारी महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा करते है। जैसे की यह योजना क्या है, किसको इसका लाभ मिलेगा तथा कैसे लाभार्थी इस योजना के लिए आवेदन/पंजीकरण कर सकते हैं?
Contents
Stree Swabhiman Yojana 2023
महिला स्वाभिमान योजना 2023 को नारी स्वाभिमान योजना भी कहा जाता है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण की ओर एक अच्छी पहल है। इस योजना का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद जी के द्वारा किया गया। स्त्री स्वाभिमान योजना खासकर ग्रामीण महिलाओं और युवतियों के लिए है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन-यापन करने वाली महिलाएं तथा युवतियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं तथा युवतियों को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाएगी। Mahila/Nari या Stree Swabhiman Yojana की पूरी जानकारी हेतु इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
स्त्री या नारी स्वाभिमान योजना 2023 क्या है?
Stree Swabhiman Yojana केंद्रीय सरकार द्वारा सम्बंधित मंत्रालयों के सहयोग से, ग्रामीण महिलाओ तथा युवतियों की मदद करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है। इस योजना के अंतर्गत माहवारी चक्र के दौरान होने वाली परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षा हेतु सरकार द्वारा महिलाओं तथा युवतियों को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराये जायेंगे। इस योजना के अंतर्गत अब ग्रामीण महिलाएं तथा युवतियां इस योजना का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो सकती है। हमारे देश में लाखों महिलाएं जानकारी ना होने के कारण, अथवा आर्थिक तंगी के चलते सैनेटरी नैपकिन नहीं इस्तेमाल करती है। जिसके कारण महिलाओं को माहवारी चक्र के समय बहुत सारी बीमारियों से ग्रसित हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाओं को हमेशा स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी रहती है।
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है Nari/Stree Swabhiman Yojana उन सभी महिलाओं और बालिकाओं के लिए वरदान साबित हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं को यह सैनेटरी नैपकिन फ्री (Sanitary Napkin Free) में उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना को लागू करने के लिए महिलाओं और युवतियों को जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग सेंट्रल चलाई जाएंगी। अलग-अलग सेंटरों में डॉक्टरों, नर्सों, आशा बहन तथा आंगनबाड़ी संस्थाओं से भी सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं और युवतियों को शिक्षित करने के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार की गई है।
Stree Swabhiman Yojana 2023 Highlights-
योजना का नाम | स्त्री स्वाभिमान योजना |
शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश की महिलाएं एवं लड़कियाँ |
उद्देश्य | सेनेटरी नेपकिन प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://csc.gov.in/ |
सम्बंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
योजना प्रकार | केंद्र सरकार योजना |
महिला स्वाभिमान योजना किससे संबंधित है?
स्त्री स्वाभिमान योजना पूरे हिंदुस्तान में 25 राज्यों के विभिन्न जिला और ब्लॉक स्तर पर शुरू की गई है। अभी तक इस योजना के अंतर्गत 50 लाख से अधिक महिलाएं और युवतियों को लाभ प्राप्त हुआ है। लाभार्थी महिलाएं और युवतियां भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और अन्य महिलाओं और युवतियों को इस योजना से जोड़ रही हैं। इन सभी के सहयोग से इस योजना को एक अतिरिक्त बल मिला है। Stree Swabhiman Yojana में महिलाओं और युवतियों की काफी रुचि बढ़ी है और इसके परिणाम भी अच्छे मिल रहे हैं।
इस योजना की देख-रेख केंद्रीय मंत्रालय द्वारा की जा रही है। सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए भी है। स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 के अंतर्गत, किफायती दरों पर, पर्यावरण के अनुरूप बने सैनेटरी नैपकिन प्रदान किए जाएंगे। यह योजना महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी योजना है।
इसे भी देखें: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY 2023) की पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री स्त्री स्वाभिमान योजना के लाभ क्या है?
- Stree Swabhiman Yojana के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तथा युवतियों को सस्ते, सुरक्षित तथा पर्यावरण के अनुकूल सैनेटरी नेपकिन दिए जा रहे है।
- योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले Sanitary Napkins का मूल्य भी काफी कम रखा गया है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं तथा युवतियां खरीद सके।
- इस योजना को देश के घर-घर तक पहुंचने के लिए (सीएससी) यानि कॉमन सर्विस सेंटर की मदद ली जा रही है।
- स्त्री स्वाभिमान योजना का सबसे बड़ा लाभ तथा प्र्योजन यही है कि ग्रामीण तथा देश के पिछड़े क्षेत्रों में जहाँ महिलाएं तथा युवतिया माहवारी चक्र के चलते, बिमारियों से ग्रसित रहती है। उनको एक बेहतर स्वस्थ सुरक्षा प्रदान की जा सके।
इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश प्रोत्साहन योजना
Stree Swabhiman Yojana 2023 हेतु आवेदन/पंजीकरण कैसे करें?
- सबसे पहले अपना वेब ब्राउज़र खोलें तथा नीचे दिए गए लिंक को कॉपी करके पेस्ट करें या फिर सीधे लिंक पर क्लिक करें।
- Direct Link: https://csc.gov.in/
- लिंक के द्वारा खुले वेब पेज पर उपलब्ध पुलिस सत्यापन पत्र को डाउनलोड करें।
- अब डाउनलोड किये Police Verification Letter को भरकर अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से सत्यापित करें।
- अब आवेदन/पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए ‘Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करके ही आपके सामने एक नए वेब पेज खुल जाएगा। जहाँ आपको एक रिक्त स्थान दिखेगा, उस पर आधार संख्या पूछी होगी। आपको वहाँ पर अपना Aadhaar Number दर्ज करना होगा।
- पंजीकरण के लिए आपको अपने आधार का प्रमाणीकरण करना होगा। यह प्रमाणीकरण eKYC के द्वारा किया जाएगा। आपको दिए गए विकल्पों में से किसी एक का चयन करना है, ताकि आपका eKYC किया जा सके।
- KYC करने के बाद, आगे बढ़ने के लिए ‘Proceed’ बटन पर क्लिक करें।
Stree-Swabhiman-Yojana-CSC-Online-Registration - अब आपके सामने उपलब्ध फार्म में पूछे जाने वाली सारी जानकारी भरें। इसके बाद, पुलिस द्वारा सत्यापन पत्र की एक फोटो भी अपलोड करें और अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन/पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर ले।
- यदि किसी इच्छुक महिला या युवती को आवेदन/पंजीकरण में सहायता की आवश्यकता है तो वह दिए गए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-3000-3468 पर संपर्क कर सकती है।
Stree Swabhiman Yojana हेतु पात्रता (आवश्यक दस्तावेज):
स्त्री स्वाभिमान योजना या महिला स्वाभिमान योजना का लाभ केवल देश की महिलाओं और लड़कियों को प्रदान किया जाएगा। साथ ही उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने भी आवश्यक है:
- पासपोर्ट साइज-फोटो
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य-
जैसा कि हम सभी जानते है कि महिलाओं को माहवारी चक्र के समय बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस चक्र के समय स्त्रियों को कई स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है और ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ की महिलाएं अशक्षित तथा अपने स्वास्थ्य के बारे में इतनी सजग नहीं होती है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा उन महिलाओं के स्वास्थ्य रक्षा को ध्यान में रखकर चलाई जाने वाली यह योजना, महिलाओं को उन दिनों में स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी। मासिक धर्म चक्र के दौरान महिलाएं क्रीडा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाती हैं। जिससे उनकी कार्यकुशलता पर भी असर पड़ता है।
इसलिए Stree Swabhiman Yojana (Nari Swabhimaan Scheme) भारत सरकार द्वारा महिलाओं के स्वाभिमान तथा उनके स्वस्थ सुरक्षा की ओर उठाया गया एक सराहनीये कदम है। इस योजना का लाभ उठा कर ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही महिलाएं तथा युवतियां अपने लिए एक स्वास्थ्य, स्वाभिमानी तथा स्वावलंबी जीवन जी सकती है।
इसे भी पढ़ें: BMB भारतीय महिला बैंक व्यापार लोन ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण