MP Rojgar Panjiyan Online Registration 2023 | मध्य प्रदेश मप्र रोजगार पंजीयन ऑनलाइन फॉर्म | MP Rojgar Portal Registration | एमपी रोजगार पोर्टल 2023 जॉब-सीकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म
नमस्कार दोस्तों, यदि आप मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों हैं तो सरकार द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए मप्र रोजगार पंजीयन आवश्यक हो गया है। इसलिए यदि आप लोग सरकार द्वारा आयोजित किसी परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, तो आपको अपना एमपी रोजगार पंजीकरण करवा लेना चाहिए। आज हम आपको “मध्य प्रदेश रोजगार पंजीकरण (MP Employment Registration Form)” की सभी जानकारी देंगे। जिसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।
मप्र रोजगार पंजीयन करवाने से आपको कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।आप ऑनलाइन ही सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप सभी जानते हैं कि बेरोजगारी हमारे देश में बढ़ रही है। बहुत से पढ़े लिखे नौजवान भी बेरोजगार हैं। ऐसा ना हो इसलिए मध्य प्रदेश सरकार ने रोजगार पंजीकरण वेबसाइट को लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर जाकर आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हो और एक अच्छा रोजगार पा सकते हो। पहले जहां MY MP Rojgar Panjiyan कराने के लिए आपको जिला रोजगार कार्यालय में जाना पड़ता था। लेकिन अब रोजगार कार्यालय में पंजीयन हेतु बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला रोजगार कार्यालय ने पंजीयन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है। सरकारी नौकरी के लिए अगर आप आवेदन कर रहे हैं, तो जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन होना जरूरी है।
Contents
मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023
MP Rojgar Panjiyan Online Registration – मध्य प्रदेश राज्य सरकार प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार नागरिकों के लिए जिला रोजगार कार्यालय स्थापित किया है। जहां पर शिक्षित बेरोजगार नागरिक अपना पंजीकरण करा के कार्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय शिक्षित बेरोजगार युवाओ को रोजगार दिलाने का काम करते हैं।
- सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं अर्धसरकारी कंपनियां जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से पंजीकृत नागरिकों से संपर्क करके रोजगार उपलब्ध कराती है।
- इसके साथ ही समय-समय पर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार मेला का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें जिला रोजगार कार्यालय की अहम भूमिका होती है।
- जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपना पंजीकरण जिला रोजगार कार्यालय करवाना होता है। उसके पश्चात ही आपको सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है।
इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना 2023-24 ऑनलाइन पंजीकरण
रोजगार पोर्टल पर मप्र रोजगार पंजीयन के नियम
MP Rojgar Panjiyan Rules on Employment Portal – मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण के नियम निम्न प्रकार है:
- रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात, आपका पंजीकरण पहचान पत्र ऑटोमेटिक जारी हो जाता है।
- जैसे ही आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक पोर्टल पर हो जाता है। इसकी जानकारी आपको आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) के माध्यम से भेज दी जाती है।
- जब आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक Job Portal पर हो जाता है। तो इसके पश्चात किसी भी प्रकार के जॉब फेयर की सूचना आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।
- पंजीकरण के साथ ही आप अपना “Job Preference Set” पोर्टल पर जरूर सेट अप करें। ताकि आपको रोजगार उपलब्ध कराने में विभाग को सुविधा हो सके।
- इसके अलावा, यदि आपको किसी प्रकार की समस्या का सुझाव देना है तो आप अपने नजदीकी जिला रोजगार कार्यालय (District Employment Office) में संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना मध्यप्रदेश 2023 आवेदन फॉर्म
MY MP Rojgar Portal – रोजगार पंजीयन ऑनलाइन आवेदन करें
Madhya Pradesh Employment Registration Online Process – यदि आप अपने घर बैठे ऑनलाइन मध्य प्रदेश रोजगार पंजीकरण करना चाहते हैं। तो आप नीचे बताये जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके पंजीकरण कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट mprojgar.gov.in पर जाना होगा।
- MP Rojgar Panjiyan Portal में जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
Official Website: MY MP Rojgar Panjiyan Online Portal
- वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, होम पेज पर आपको “आवेदक के लिए” सेक्शन में “आवेदक पंजीयन करने के लिए यहां क्लिक करें” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में आपको पूछे गए सभी जानकारी जैसे- आवेदक का नाम, जिला, शहर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और यूजर नेम पासवर्ड आदि को भरना होगा।
Madhya Pradesh Employment Exchange Online Registration
- सारी जानकारी भरने के बाद, दिया गया कैप्चा कोड बॉक्स में भरकर “Submit & Proceed” बटन पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात, आपको आपका यूजर नेम और पासवर्ड क्रिएट करने का मैसेज Show होगा। साथ ही नीचे “नेक्स्ट स्टेप” का बटन दिखाई देगा। आपको Next Step बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इसने पेज में आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक और नया पेज ओपन होगा। इस पेज को चार भागों में विभाजित किया गया है। जैसा की नीचे दर्शाया गया है:
- MP Rojgar Panjiyan Online Form के पहले भाग में आपको अपनी व्यक्तिगत विवरण भरना होगा।
- दूसरे भाग में आपको अपनी शैक्षिक योग्यता से संबंधित सभी जानकारी भरनी होगी।
- और तीसरी भाग में आपको अपने स्किल से संबंधित सभी जानकारी भरनी है।
- फिर चौथे और आखिरी भाग में आपको अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताना है। यदि आपका कोई एक्सपीरियंस किसी विशेष क्षेत्र में है तो यहाँ बताये। चारो भागो को भरने के बाद “Save” बटन पर क्लिक करें।
- सेव बटन पर क्लिक करने के पश्चात, आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो चुका है।अब आप अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड प्रिंट कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन कार्ड प्रिंट करने के लिए आपको अपने डैशबोर्ड में Show हो रहे “Print Registration Card” ऑप्शन पर क्लिक करके प्रिंट करना होगा।
नोट – MP Rojgar Panjiyan ऑनलाइन तरीके से आपका अस्थाई पंजीकरण हो जाता है, जो की 1 महीने तक मान्य होता है। पंजीकरण को स्थाई करने के लिए आपको जिला रोजगार कार्यालय जाकर प्रमाणित करवाना होगा। जिसके बाद, आपके पंजीकरण को 3 साल तक मान्य कर दिया जाता है।
मप्र रोजगार कार्यालय विभाग पंजीकरण की अन्य जानकारी
MP Employment Dept Registration Details – यहां आपको हम रोजगार पंजीकरण की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे:
रजिस्ट्रेशन करते समय अपना पासवर्ड भूल जाना (Forgot Your Password):
- यदि आप रजिस्ट्रेशन करते समय अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- इसमें जानकारी को भरें और सबमिट करें। आपको आपका पासवर्ड पता चल जाएगा।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देखना चाहते हैं (Know Your Registration Number):
- यदि आप आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देखना चाहते हैं तो नीचे लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पर अपना नाम और डेट ऑफ बर्थ डालें, फिर सर्च करें। इस प्रकार से आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जान सकते हैं।
MY MP Rojgar Panjiyan Helpline Number
- टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-5727-751 / 0755-6615100
- व्हाट्सप्प नंबर: (+91) 76206-03312
- ई-मेल आईडी: [email protected]
- आधिकारिक वेबसाइट: http://mprojgar.gov.in/
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मध्यप्रदेश 2023 पंजीकरण फॉर्म
Hlo,registration k time select district ma option select hii nhi ho pa rha h
Password resat krne ki link daley please password bhul gy
Hello sirji
Online renewal ho rha h ya fir online renewal band ho chuka h website kai dino se band aa rhi h
Mera rojgaar panjiyan 2015 m khatam ho gaya hai. Renewal ho jaega ya naya banega
Hello sir,
I want to reset my password but can’t done
How is it ?
मेरा पंजीयन जून २०२२ में खत्म हो गया है और मै रिन्यु नही पाया हूं कृृपया मेरे पंजीयन को रिन्यु हेेतु उपाये बताये।
N15/514 /_2 jhudheepur kirya varanasi