Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana MP 2023 Apply Online Form से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आपको इस पेज पर मिल जाएगी। यहाँ हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना 2023 (CM Youth Entrepreneur Scheme)” के बारे में बताएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो भी युवा वर्ग बेरोजगार है। और उनके पास कोई भी कारोबार करने के लिए पैसे नहीं हैं। उनको खुद का उद्योग/सेवा उद्यम स्थापित करने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना है। सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत इन युवाओं को मार्जिन मनी सहायता, ब्याज अनुदान, ऋण गारंटी एवं प्रशिक्षण का लाभ शासन द्वारा दिया जाएगा। जिससे प्रदेश के युवाओं नया उद्योग शुरू करने में मदद होगी।
Contents
Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2023 MP
सरकार द्वारा बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से कई रोजगार योजनाएं (MMYUY) शुरू की जाती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह एक बहुत ही अच्छी योजना है। इसमें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे कि वह खुद ही अपने लिए रोजगार स्थापित कर सकें तथा दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर सकें। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना २०२१ की अधिक जानकारी हेतु इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। Yuva Udyami Yojana 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद ही आपको इस योजना का लाभ दिया जायेगा। साथ ही आप बैंक से कम दर में लोन भी उठा सकते हैं।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मध्यप्रदेश 2023 की जानकारी
CM Yuva Udyami Yojana (MMYUY) 2023 के अंतर्गत युवाओं को अपना खुद का कोई व्यवसाय या उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से लोन दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य समाज के अनुसूचित जाति वर्ग के लिये स्वयं का उद्योग (विनिर्माण)/ सेवा उद्यम स्थापित करने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना है। योजना के क्रियान्वयन आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मर्या, भोपाल द्वारा अपनी जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समितियों के माध्यम से योजना को क्रियान्वित किया जाएगा।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना |
सम्बंधित राज्य | मध्य प्रदेश |
घोषणा की गयी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
शुरुआत | वर्ष 2016-17 में |
आवेदन लास्ट डेट | जुलाई |
लाभार्थी | राज्य के बेरोजगार युवा |
सम्बंधित विभाग | वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा |
आधिकारिक वेबसाइट | https://msme.mponline.gov.in/ |
युवा उद्यमी योजना मध्य प्रदेश वित्तीय सहायता
Yuva Udyami Yojana MP Loan Amount – युवा उद्यमी योजना में दी जाने वाली वित्तीय सहयता निम्न प्रकार से है।
- इस योजना के अंतर्गत आप कम से कम 10 लाख रुपए और अधिक से अधिक 1 करोड़ रुपए तक लोन ले सकते हैं।
- इतनी राशि से आसानी से कोई नया व्यवसाय या उद्योग शुरू किया जा सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत परियोजना लागत पर मार्जिनमनी सहायता 15 प्रतिशत (अधिकतम रूपये 12 लाख) देय होगी।
- परियोजना लागत पर 5% की दर से अधिकतम 7 वर्ष तक ब्याज अनुदान देय होगा।
- इस योजना के अंतर्गत गारंटी शुल्क प्रचलित दर पर अधिकतम 7 वर्ष तक देय होगी।
- MP Youth Entrepreneur Scheme के अंतर्गत व्यापारिक गतिविधियां पात्र नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: MPOnline – मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आवेदन करें
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना हेतु पात्रता शर्ते
Eligibility Conditions for MP Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana – इस योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित पात्रता या योग्यता का होना आवश्यक है।
- आवेदनकर्ता मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण हो।
- इस योजना का लाभ केवल उन्हीं उद्यमों को मिलेगा जो मध्य प्रदेश की सीमा के अंदर ही स्थापित होंगे।
- एक व्यक्ति इस योजना का केवल एक बार ही लाभ ले सकता है।
- आवेदक की आवेदन दिनांक को आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- युवा किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक/ वित्तीय संस्था/ सहकारी बैंक में Defaulter नहीं होना चाहिए।
- यदि कोई व्यक्ति किसी शासकीय उद्यमी/स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत सहायता प्राप्त कर रहा हो, तो इस योजना के अन्तर्गत पात्र नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना मध्यप्रदेश 2023 ऑनलाइन आवेदन
एमपी युवा उद्यमी योजना 2023 के लिए जरूरी दस्तावेज
Documents Required for MP Yuva Udyami Yojana – इस योजना में आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्न प्रकार से है।
आधार कार्ड | जन्मतिथि का प्रमाण पत्र |
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो) | नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो |
आय का प्रमाण पत्र | शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण |
परियोजना की रिपोर्ट | यदि भूमि/भवन किराए पर लिया है तो किरायानामा |
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एमपी ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण
Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2023 Online Application/ Registration करने के लिए पूरी प्रक्रिया नीचे दी गयी है।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट msme.mponline.gov.in में जाना होगा। इसके लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
Official Website: Youth Udyami Yojana MP Online Portal
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने इसका होम पेज खुलेगा।
- जिसमे आपको “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना” में नीचे “आवेदन करें” पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद, आप एक नए पेज में पहुँच जायेंगे। जिसमे आपको तीन विभागों के नाम दिखाई देंगे। जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है, यहां जिस विभाग से आप संबंधित हैं वह चुने।
- अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां पर Sign UP करें।
- साइन अप करने के लिए मांगी गई सभी जानकारी सही से भरें और “Sign UP Now” पर क्लिक करें।
- और यदि आप पहले से ही रजिस्टर्ड है तो आईडी और पासवर्ड भरकर Login करें।
- लॉग-इन करने के बाद, आपको नीचे दिखाए गए अनुसार युवा उद्यमी योजना का एक फॉर्म दिखाई देगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरकर जमा कर दे।
- आप चाहें तो फॉर्म को डाउनलोड भी कर सकतें हैं। MYUY फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
Download: Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana Form PDF
- फॉर्म प्राप्त करने के पश्चात उसे सही से भर दें।
- तथा सारे मांगे गए डॉक्यूमेंट उसके साथ जोड़ दें।
- पूरा फॉर्म भरने के पश्चात, जिला अधिकारिक कार्यालय कार्यालय में डाक्यूमेंट्स के साथ जमा करवा दें।
- युवा उद्यमी योजना मध्य प्रदेश की अधिक जानकारी के लिए => यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना मध्यप्रदेश 2023-24