Karwa Chauth Aarti in Hindi PDF Download – करवा चौथ पर माता अहोई जी की आरती करें

Karva Chauth Aarti in Hindi PDF download link is now available on the below table. आपको बता दें कि हिन्दू धर्म में करवा चौथ व्रत का खास महत्व है। यह व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास माना गया है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर यानि गुरुवार के दिन को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि 12 अक्टूबर को रात 1 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी जो 14 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। इसलिए 13 तारीख को ही करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। इस लेख के माध्यम से आप करवा चौथ पर माता अहोई जी की आरती – Karwa Chauth Aarti PDF in Hindi पीडीएफ फाइल में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Contents

Karwa Chauth Aarti PDF in Hindi

मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। इस दिन कहीं जगहों में सुबह-सुबह सरगी खाने का भी रिवाज है। और कहीं जगहों में निर्जल व्रत रखा जाता है। इसके पश्चात, दोपहर को माता करवा की पूजा की जाती है और रात को चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। करवा चौथ माता का व्रत संपन्न करने के लिए पूजा के अंत में करवाचौथ माता की आरती करना अत्यधिक आवश्यक है। यह आरती करवा चौथ के दिन गायी जाती है।

इस दिन सुहागन सुबह जल्दी उठकर स्नान करती है और निर्जला व्रत का संकल्प लेती है। उसके बाद, मंदिर की साफ-सफाई व ज्योत जलाकर देवी-देवताओं की पूजा- अर्चना की जाती है। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा और महादेव शिव की पूजा की जाती है। इस व्रत में सारे दिन कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता तथा रात्रि में करवा चौथ मईया का पूजन करके चन्द्रमा को अर्घ्य देने के पश्चात इस व्रत को संपन्न किया जाता है। जब भी करवाचौथ मईया का पूजन करें तो पूजनोपरांत इस आरती का गायन अवश्य करें। इससे आपका पूजन संपन्न माना जायेगा तथा आपको उसका पूर्ण लाभ प्राप्त होगा।

Karwa Chauth Aarti in Hindi PDF Download

करवा चौथ आरती PDF | Karwa Chauth Aarti in Hindi

ऊँ जय करवा मइया, माता जय करवा मइया ।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया ।।

ऊँ जय करवा मइया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी ।।

ऊँ जय करवा मइया।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती ।।

ऊँ जय करवा मइया।
होए सुहागिन नारी,  सुख सम्पत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।

ऊँ जय करवा मइया।
करवा मइया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।

ऊँ जय करवा मइया।

करवा चौथ पर माता अहोई जी की आरती PDF

Ahoi Mata Ki Aarti – आरती अहोई माताः माता जय अहोई माता:

जय अहोई माता, मइया जय अहोई माता।
तुमको निसदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता॥ जय अहोई माता॥

ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमला तू ही है जगमाता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता॥ जय अहोई माता॥

माता रूप निरंजन सुख-सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल पाता॥ जय अहोई माता॥

तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता।
कर्म-प्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता॥जय अहोई माता॥

जिस घर तुम्हरो वासा, ताहि घर गुण आता।
कर न सके सोई कर ले, मन नहीं घबराता॥ जय अहोई माता॥

तुम बिन सुख न होवे न कोई पुत्र पाता।
खान-पान का वैभव तुम बिन नहीं आता॥ जय अहोई माता॥

शुभ गुण सुंदर युक्ता, क्षीर निधि की जाता।
रतन चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पाता॥ जय अहोई माता॥

श्री अहोई मां की आरती जो कोई जन गाता।
उर उमंग अति उपजे पाप उतर जाता॥ जय अहोई माता॥

Karwa Chauth Aarti PDF Download Links

करवा चौथ व्रत कथा (आरती) Karwa Chauth Vrat Katha PDF Download
अहोई माता कथा व आरती Mata Ahoi –  Karwa Chauth ki Aarti Hindi PDF
करवा चौथ पूजा विधि व पूजन सामग्री Karva Chauth Puja Vidhi & Samagri List In Hindi
Readermaster.com Homepage Click Here
Tags related to this article
Categories related to this article
General, PDF File

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top