Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana-: आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने वर्ष 2015 में हरयाणा राज्य में बालिकाओं के लिए की है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य कन्याओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य तथा शिक्षा को बढ़ावा देना है। आपकी बेटी हमारी बेटी योजना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा अधिसूचित किया गया है। इस योजना के तहत सरकार कन्या के नाम के पैसे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में लगाएगी तथा ये पैसे कन्या के 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही दी जाएगी।
Contents
Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana क्या है?
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने इस योजना को शुरू 22 जनवरी 2015 के बाद जन्मी 6 कन्याओं की माताओं में से प्रत्येक को 21 हजार रुपये के चेक दे कर किया था। योजना का उद्देश्य राज्य में भ्रूण हत्या समाप्त करना, शिशु लिंग अनुपात को बढाना तथा बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है। योजना के लाभ, आवेदन / पंजीकरण प्रक्रिया की पूरी जानकारी हेतु इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ते रहें।
हरियाणा सरकार आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लक्ष्य
- Aapki Beti Humari Beti Yojana के तहत लिंग अनुपात को समान किया जाये।
- वर्ष 2001 में 1 हज़ार लड़कों पर 927 लड़कियाँ थी। परंतु यह अनुपात 2011 में जाकर 1 हज़ार लड़कों के मुकाबले 919 लड़कियाँ ही रह गयी। इस योजना के तहत सरकार को इस अनुपात को एक समान करना चाहती है।
- योजना के तहत लड़कियों को पढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाया जाये। जिसके तहत वे लड़कियाँ किसी के ऊपर निर्भर ना रहे।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लिए पात्रता नियम-
- Aapki Beti Humari Beti Yojna के तहत 22 जनवरी 2015 के बाद जन्मी लड़कियों को भी ये पैसे दिए जायेंगे। परंतु वे लड़कियाँ इस योजना के तहत आनी चाहियें।
- अगर बाद में कोई दूसरी कन्या जन्म लेती है तो उस कन्या को 5 सालों तक 5 हज़ार रूपये प्रत्येक साल वित्तीय मदद दी जाएगी।
- इस योजना के तहत 22 जनवरी 2015 को जन्मी या उसके बाद जन्मी गरीबी रेखा से नीचे (BPL) या अनुसूचित जाति (SC) के परिवारों की प्रथम कन्या 21 हज़ार रूपये प्राप्त करने के पात्र होगी।
- आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत परिवार की दो से ज्यादा कन्या भी ये पैसे लेने के पात्र होंगी।
हरयाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
योग्य उम्मीदवार को आवेदन फार्म के साथ लाभार्थी लड़की के जन्म प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, टीका करण कार्ड, आधार नम्बर (लड़की अथवा माता या पिता) आंगनवाड़ी केन्द्र या स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी के पास जमा करवाना होगा। इसके अंतर्गत पंजीकरण लड़की के जन्म के एक महीने के अन्दर होना चाहिए, पर ज्यादा से ज्यादा एक साल के भीतर होना जाना चाहिए। इस योजना में लाभार्थी लड़की के खाते में कुल संचित राशि उसके 18 वर्ष पूर्ण होने पर ब्याज सहित देय होगी, बशर्ते की लाभार्थी लड़की अविवाहित हो।
Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana (FAQs)-
- हरयाणा आपकी बेटी योजना क्या है?
हरियाणा सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के माध्यम से लड़कियों के कल्याण हेतु आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की शुरूआत की गई है, जिसका उद्देश्य राज्य में भ्रूण हत्या समाप्त करना, शिशु लिंग अनुपात को बढाना तथा बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है। - आपकी बेटी हमारी बेटी योजना कब लागू हुई?
Aapki Beti Humari Beti Yojana को हरयाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने वर्ष 2015-16 में लागू किया था। - आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ क्या है?
इस योजना के तहत ग्रामीण एंव शहरी क्षेत्रों में 22 जनवरी 2015 को या उसके बाद जन्मी अनुसूचित जाति तथा गरीब परिवारों को पहली बेटी के जन्म पर 21,000 रुपये तथा सभी परिवारों को दूसरी व तीसरी बेटी के जन्म पर 21,000 रुपये की राशि दी जाती है। - हरियाणा आपकी बेटी योजना के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरे?
इस योजना के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन फार्म आंगनवाड़ी केन्द्र या स्वास्थ्य केन्द्र पर मुफ्त उपलब्ध होगा तथा महिला एंव बाल विकास विभाग, हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
बालिकाओं के लिए हरियाणा सरकार की योजनाओं की सूची-
हरियाणा सरकार हमेशा से ही अपने राज्य की बालिकाओं के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनती रही है। इस कड़ी में ‘आपकी बेटी हमारी बेटी योजना (Aapki Beti Humari Beti Yojana)’ भी एक है। इससे पहले और बाद में भी हरयाणा सरकार ने बहुत-सी बालिका कल्याण योजनाओं को शुरू किया है, जिसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं:
- हरियाणा एसिड अटैक शिकार मुआवजा योजना: विवरण देखें
- मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2020 हरियाणा: विवरण देखें
- हरियाणा विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन पंजीकरण: विवरण देखें
- विधवा महिला उद्यमी ऋण योजना 2020: विवरण देखें
- प्रधानमंत्री बालिका अनुदान योजना पंजीकरण: विवरण देखें
- आत्मनिर्भर हरियाणा लघु व्यवसाय हेतु 15000 रुपये ऋण योजना: विवरण देखें
अधिक जानकारी के लिए कृपया नीचे दिए हुए लिंक पर जाएँ:
कृपया यहाँ क्लिक करें => http://wcdhry.gov.in/
जिला स्तर
कार्यक्रम अधिकारी (पी.ओ.) कार्यालय
उपायुक्त (डी.सी.) कार्यालयराज्य स्तर
डायरेक्टर (महिला व बाल विकास विभाग) हरियाणा,
नंबर: 15-20, सेक्टर-4, पंचकूला-134109,
फोन नंबर: 0172-2560349
Sir meri daughter ka hamari beti sab ki beti from apply Kiya tha but aganwari worker ne Mother name galat kar diya ab meri beti 5year kids hogayi koi response nahi deti workers galti to unki thi clerical mistakes abhi tak kuch nahi batate pls reply TINA D/O CHANDER KANT W/O MANISHA H NO 868 SHANTI NAGAR THANESAR DISTT KURUKSHETRA MOBILE NO 8950302382
Sir
I am brijesh Chouhan from anchla dist karnal tehsil assandh.sir Maine aapki beti hamari beti yojna k all document village anchla aaganwadi ki head ko jma kra diye the or wo bol rhe h ki hmne document gharaunda jma kra diye h Maine ye document 2017 me jma kariye the lakin ab tak much bhi status nhi pta chal RHA h .
नमस्कार दोस्तों,
हरियाणा की आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना के अंतर्गत योग्य उम्मीदवार को आवेदन फार्म के साथ लाभार्थी लड़की के जन्म प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, टीका करण कार्ड, आधार नम्बर (लड़की अथवा माता या पिता) आंगनवाड़ी केन्द्र या स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी के पास जमा करवाना होगा।
इसके अंतर्गत पंजीकरण लड़की के जन्म के एक महीने के अन्दर होना चाहिए, पर ज्यादा से ज्यादा एक साल के भीतर होना जाना चाहिए। इस योजना में लाभार्थी लड़की के खाते में कुल संचित राशि उसके 18 वर्ष पूर्ण होने पर ब्याज सहित देय होगी, बशर्ते की लाभार्थी लड़की अविवाहित हो।
धन्यवाद-
टीम रीडरमास्टर
Sir maine apni beti ka form fill kiya tha 2019 me uski processing only 50% tak ho payi h pls confirm kar ke btayega Kavya d/o pawan w/o Nisha gohana sonipat
Hello Sir,
Maine apni beti ka form fill kiya tha 2019 me uski processing only 50% tak ho payi hai
Pls confirm kar ke btayega
Kavya d/o Pawan w/o Nisha
Gohana Sonipat
सर मेरी बेटी 1 साल 1 महीने की ह क्या मे ये फॉर्म भर सकता हु प्लीज ? अपडेट