UP Property Registration at IGRSUP Portal | निबंधन विभाग उत्तर प्रदेश | सम्पत्ति पंजीकरण अनुक्रमणिका पंजिका | जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश | स्टाम्प शुल्क उत्तर प्रदेश – Apni Sampati Khoje
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको यूपी सम्पत्ति पंजीकरण-प्रॉपर्टी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देंगे। उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (IGRSUP) प्रदेश के वासियों को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं। जैसे अचल संपत्ति पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, भार मुक्त प्रमाण पत्र 12 साला एवं विलेखो प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराता है। उत्तर प्रदेश के निवासी जो इन सभी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं। वह अपने लेखपत्र को इस वेबसाइट के माध्यम से स्वयं भी तैयार कर सकते हैं। तथा जनसामान्य द्वारा igrsup वेबसाइट पर उपलब्ध सेवाओ हेतु आवेदन अपने निकटतम जन सेवा केन्द्रो (CSCs) के माध्यम से भी निर्धारित शुल्क अदा कर किया जा सकता है।
यूपी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट IGRSUP (UP Property-Sampati Online Registration) से जुड़ी सभी सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
Contents
UP Property Registration (Sampati Panjikaran)
सम्पत्ति पंजीकरण 2023 के लिए राज्य के निवासी आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in पर जा सकते है। जो निवासी औद्योगिक संपत्ति पंजीकरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश संपत्ति पंजीकरण के अंतर्गत पांच प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराता है। पहली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, दूसरी औद्योगिक संपत्ति पंजीकरण हेतु निवेश मित्र वेबसाइट, तीसरी संपत्ति पंजीकरण हेतु अप्वाइंटमेंट की सुविधा, चौथी संपत्ति को ऑनलाइन खोजने की सुविधा एवं पांचवी संपत्ति का संपूर्ण विवरण। इस सुविधा के अंतर्गत आप अधिकारिक वेबसाइट https://igrsup.gov.in पर जाकर सरलता से अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग | igrsup.gov.in
UP Stamp & Registration Dept – स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (IGRSUP) उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है। इस विभाग द्वारा मुख्यतः अचल सम्पत्ति के लेखपत्रों के रजिस्ट्रीकरण एवं विवाह पंजीकरण का कार्य किया जाता है। लेखपत्रों की रजिस्ट्री के अतिरिक्त यह विभाग रजिस्ट्रीकृत लेखपत्रों को संरक्षण करता है और लेखपत्रों को जनसाधारण हेतु सुलभ बनाता है। यह विभाग प्रमुख्यतः दो अधिनिय मो अधिनियम 1908 एवं भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 के अन्तर्गत कार्य करता है।
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (igrsup) संक्षिप्त टिप्पणी
योजना का नाम | यूपी संपत्ति-प्रॉपर्टी पंजीकरण 2023 UP Property Registration |
विभाग (Dept) | उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग |
लाभार्थी (Beneficiary) | राज्य के सभी निवासी |
उद्देश्य (Objective) | भ्रष्टाचार को कम करना वह सरकार एवं नागरिक बीच में पारदर्शिता को बढ़ावा देना |
योजना की स्थिति | उपलब्ध है (Available) |
आवेदन की तिथि | 24X7 खुली है |
पंजीकरण अंतिम तिथि | कोई लास्ट डेट नहीं |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन मोड |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://igrsup.gov.in |
लेख श्रेणी | राज्य सरकार योजना |
igrsup – यूपी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन पोर्टल का उद्देश्य
UP Property Registration | सम्पत्ति-प्रॉपर्टी ऑनलाइन पंजीकरण 2023 – उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग के IGRSUP का मुख्य उद्देश्य आसानी से राज्य के नागरिकों को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। तथा सरकार एवं नागरिकों के मध्य पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। इस योजना के आरंभ होने से पहले विवाह पंजीकरण व संपत्ति पंजीकरण के लिए लोगों को जगह जगह पर चक्कर काटने पड़ते थे। जिस कारण बहुत समय बर्बाद हो जाता था।अब इस योजना के आरंभ होने के पश्चात उम्मीदवारों को संपत्ति पंजीकरण प्राप्त करने और विवाह पंजीकरण का सत्यापन करना एवं अन्य कार्यों के लिए किसी भी रजिस्ट्रार कार्यालय में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
नीचे खंड में आप निबंधन विभाग उत्तर प्रदेश (IGRSUP) के तहत सम्पत्ति पंजीकरण अनुक्रमणिका पंजिका, जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी, लेखपत्र का विवरण, स्टाम्प शुल्क उत्तर प्रदेश और रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक कर सकते हो। यूपी भूलेख नक्शा, खसरा जमाबंदी नक़ल सम्बन्धी जानकारी हेतु नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
Benefits of Uttar Pradesh/ UP Property Registration
उत्तर प्रदेश में सम्पत्ति विवरण के ऑनलाइन हो जाने से राज्य के नागरिकों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे:
- यूपी में सम्पत्ति ऑनलाइन होने से राज्य के नागरिकों की समय में बचत होगी।
- अब नागरिकों को पटवारी खाने (तहसील) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- राज्य में हो रही कालाबाजारी में कमी आएगी।
- यदि राज्य में कोई नागरिक अब जमीन खरीदता हैं। तो उसकी रजिस्ट्री एवं अपॉइंटमेंट (Registry and Appointments) घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश राज्य के लोग अब घर बैठे ही अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन देख सकते हैं।
UP Property Registration हेतु जरूरी दस्तावेज की सूची
- आवेदक का फोटोग्राफ और जमीन कागज
- संपत्ति को बेचने तथा खरीदने वाले व्यक्तियों के पहचान पत्र दस्तावेज
- गवाहों के पहचान पत्र
- ऑनलाइन बने हुए आवेदन पत्र की प्रति
- सम्पत्ति पंजीकरण अनुक्रमणिका पंजिका
यूपी सम्पत्ति ऑनलाइन पंजीकरण (UP Property Registration)
UP Property Online Registration Process at igrsup – राज्य के जो निवासी यूपी सम्पत्ति पंजीकरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वह सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (IGRSUP UP) के होम पेज पर नागरिक ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत उपलब्ध ”सम्पत्ति पंजीकरण आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करोगे आपके सामने संपत्ति पंजीकरण रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म के अंतर्गत मांगी गई सभी सूचनाओं- जैस जनपद, तहसील, उपनिबंधक, मोबाइल नंबर, पासवर्ड इत्यादि को सही प्रकार से भरे। इसके बाद ही ‘Proceed’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- सफल संपत्ति पोर्टल (igrsup) के अंतर्गत पंजीकरण के बाद, आपको एक आवेदन क्रमांक मिलेगा। इस आवेदन को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें तथा अब अगले चरण की ओर बढ़े।
- संपत्ति पंजीकरण के लिए Login करने हेतु आपके पास आवेदन क्रमांक तथा आपके द्वारा बनाए गए पासवर्ड का होना आवश्यक है। लॉगिन करने के बाद, आगे कि सभी जानकारियों को सही प्रकार से भरकर फाइनल रूप से सबमिट कर दें।
- यूपी संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया मुख्यतः तीन चरणों में पूर्ण होती है। पहले चरण के अंतर्गत आवेदक को स्टांप व रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
- दूसरे चरण में ऑनलाइन पंजीकरण करने के पश्चात अपने क्षेत्रीय ‘Sub Registrar Office (SRO)’ के कार्यालय में ऑनलाइन भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ उपस्थित होना होता है।
- अब संपत्ति पंजीकरण के अंतिम चरण में ‘Sub Registrar Office (SRO)’ सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर आवेदक को मूल संपत्ति का प्रमाण प्रदान कर दिया जाता है।
लेखपत्र पंजीकरण दिशा निर्देश (Document Registration Guidelines): – लेखपत्र के निबन्धन शुल्क का भुगतान राजकोष की वेबसाइट से सीधे नहीं करें, अपितु UP Property Registration के विकल्प का चयन कर आवेदन करते समय राजकोष के माध्यम से ही करें।
Download: UP Property Registration Guidelines PDF
उत्तर प्रदेश सम्पत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट 2023
- जिन नागरिकों द्वारा UP Property Registration के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है तथा अब वह संपत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं।
- उन्हें सबसे पहले “संपत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट” वाले भाग पर क्लिक करना होगा।
- अब अपने आवेदन नंबर व पासवर्ड की सहायता से Login करें।
- सफल लॉग-इन के पश्चात, सभी आवश्यक जानकारियों को चुने तथा सुविधानुसार अप्वाइंटमेंट प्राप्त करें।
नोट – कृपया ध्यान दें!!! COVID-19 के दृष्टिगत समस्त लेखपत्रों के पंजीकरण की कार्यवाही तिथि व समय (Appointment) का चयन एवं निबन्धन शुल्क (Registration Fees) के ऑनलाइन भुगतान के बाद की जा सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
जमीन रजिस्ट्री की फीस उत्तर प्रदेश UP 2023
Land Registry Fees UP 2023 – अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट की बैठक में जमीन की रजिस्ट्री डीड्स पर एक फीसदी पंजीयन शुल्क पर अहम फैसला लिया गया। बैठक में रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1908 में शामिल पंजीयन शुल्क सारिणी को संशोधित करने को मंजूरी दे दी गई।
- अब उत्तर प्रदेश में जमीन की Registry Deeds पर एक फीसदी पंजीयन शुल्क लगेगा। वर्तमान व्यवस्था के तहत यह शुल्क दो फीसदी या अधिकतम 20 हजार रुपये पर देना होता है। अब इसमें बदलाव करते हुए अधिकतम सीमा समाप्त कर दी गई है।
- राज्य सरकार के प्रवक्ता व MSME मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि वर्तमान में संपत्ति की कीमत का 2% व अधिकतम 20 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क (स्टाम्प शुल्क उत्तर प्रदेश) तय है। इस कारण बड़ी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले भी उसी अनुपात में शुल्क अदा कर मुक्त हो जाते हैं।
- अब पंजीकरण शुल्क सीधे एक प्रतिशत तय किया गया है। इससे बड़ी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले को अधिक शुल्क देना होगा। इससे प्रदेश सरकार को प्रति वर्ष करीब 1000 करोड़ रुपये अतिरिक्त आय का अनुमान है।
- नई व्यवस्था में एक प्रतिशत की दर से एक लाख की रजिस्ट्री पर एक हजार रुपये, 20 लाख पर 20 हजार रुपये तो 50 लाख पर 50 हजार रुपये अदा करने पड़ेंगे। इस तरह पंजीकरण शुल्क बढ़ता जाएगा।
igrsup.gov.in | स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग वेबसाइट (सम्पत्ति खोजें)
- इस विकल्प के अंतर्गत आप कहीं से भी कभी भी कुछ आसान से जानकारी प्रदान कर किसी भी संपत्ति को खोज सकते है।
- सर्वप्रथम ”संपत्ति खोजें” वाले भाग पर क्लिक करें। उसके बाद, अपनी सुविधा अनुसार दिए गए विकल्पों में से एक विकल्प का चुनाव करें। अब मांगी गई सूचनाओं को जैसे- संपत्ति का पता, तहसील/ निबंधन कार्यालय, मोहल्ला, गांव त्यागी अंकित करें।
- सभी जानकारी सही से प्रदान करने के बाद, ‘विवरण देखें’ विकल्प पर क्लिक करें। इस प्रकार आप किसी भी संपत्ति का विवरण (UP Property Registration Details) आसानी से प्राप्त कर सकते है।
इसे भी पढ़ें: UP Bhu Naksha 2023 – भू-नक्शा उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा रिकॉर्ड
यूपी प्रॉपर्टी विवरण (UP Property Registration Details) igrsup 2023
- इस विकल्प के अंतर्गत आप कहीं से भी कभी भी कुछ आसान से जानकारी प्रदान कर किसी भी संपत्ति को खोज सकते हैं।
- वेब होमपेज पर “सम्पत्ति विवरण (Property Search)” वाले भाग पर क्लिक करें।
- इसके बाद, अपनी सुविधा अनुसार दिए गए विकल्पों में से एक विकल्प का चुनाव करें।
- अब मांगी गई सूचनाओं को जैसे- संपत्ति का पता, तहसील/निबंधन कार्यालय, मोहल्ला, गांव इत्यादि अंकित करें।
- इस तरह से आप IGRSUP UP Portal के तहत जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश, लेखपत्र का विवरण पंजीकरण, स्टाम्प शुल्क उत्तर प्रदेश और रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
दोस्तों, आशा करते हैं कि आपको ऊपर दिए लेख में उत्तर प्रदेश प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन आवेदन तथा टैक्स रिटर्न फाइल भुगतान व अपनी सम्पति खोजने | UP Property Registration – Uttar Pradesh PTR 2023 Tax Return Payment and File Online igrsup.gov.in | Search Your Plot की पूरी जानकारी मिल गयी होगी। उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (IGRSUP) के संपर्क विवरण नीचे देखें।
उत्तर प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन फॉर्म
Contact Details of Stamp & Registration Department UP
उप्र प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हेल्पलाइन नंबर (UP Property Registration Helpline Number)
S/N | पदनाम | स्थान | दूरभाष संख्या |
---|---|---|---|
1 | महानिरीक्षक निबन्धन⁄ आयुक्त स्टाम्प उत्तर प्रदेश | मुख्यालय इलाहाबाद, राजस्व परिषद भवन, सिविल लाइन्स इलाहाबाद | फोन–0532–2623667 फैक्स–0532–2622858 |
शिविर कार्यालय, लखनऊ, विश्वास कामर्शियल काम्प्लेक्स,विश्वास खण्ड–3, गोमती नगर, लखनऊ | फोन–0522–2308697 फैक्स–0522–2308697 |
||
2 | अपर महानिरीक्षक निबन्धन (प्रशा०) | मुख्यालय इलाहाबाद | फोन–0532-2623717 फैक्स–0532-2424283 |
3 | अपर महानिरीक्षक निबन्धन (विभागीय) | मुख्यालय इलाहाबाद | फोन-0532-2623717 |
4 | अपर महानिरीक्षक निबन्धन | शिविर कार्यालय, लखनऊ | फोन-0522-2308587 |
5 | अपर महानिरीक्षक निबन्धन (विभागीय) | पश्चिमी क्षेत्र गाजियाबाद, कलेक्ट्रेट परिसर गाजियाबाद | फोन-120-28220844 फैक्स-0120-2820259 |
6 | उप महानिरीक्षक निबन्धन | मुख्यालय इलाहाबाद | फोन-0532-242788 |
7 | उप महानिरीक्षक निबन्धन | शिविर कार्यालय, लखनऊ | फोन–0522-2308713 |
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के नाम एवं मोबाइल संख्या का विवरण देखने हेतु यहाँ क्लिक करें। |
पंजीकृत लेखपत्र का प्रमाणपत्र – नवीन आवेदन हेतु यहाँ क्लिक करें
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाओं की सूची और ताज़ा खबरें 2023-24
I am not getting my property details on the website. Dist. Pryagraj. Property ID 0326004121
igrsup से संबंधित सभी जानकारी देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Site band ho gayi
Igrsup.gov.in site nhi chl rhi hai Kyo…
Online सम्पत्ति पंजीकरण करके लॉक होने के बाद, अनलॉक करवा कर संशोधन करने के baad फिर से लॉक कैसे kare