उप्र निःशुल्क बोरिंग (नलकूप) योजना 2024: UP Nishulk Boring Yojana Online Registration Form

UP Free Boring (Nalkoop) Yojana 2024 Online Registation Form – यूपी निःशुल्क बोरिंग (नलकूप) योजना की पूरी जानकारी आपको इस पेज पर मिल जाएगी। यहाँ हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी फ्री बोरिंग योजना 2024 की पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक बताएँगे। इस योजना का सीधा फायदा प्रदेश वासियों को मिलेगा। योजना के लागू होने के बाद से अब तक लाखों कृषकों ने Nalkoop Yojana के तहत अपने घर व खेतों पर निःशुल्क बोरिंग लगवाई है। आपको बता दें कि निःशुल्क बोरिंग योजना प्रदेश के लघु एवं सीमान्त कृषकों के लिये वर्ष 1985 से संचालित है। यह लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना है। यह योजना अतिदोहित/ क्रिटिकल विकास खण्डों को छोडकर प्रदेश के सभी जनपदों में लागू है। अधिक जानकारी हेतु आगे पढ़ना जारी रखें।

Contents

UP Nishulk Boring Yojana Registration

अब किसानों को नि:शुल्क बोरिंग (नलकूप) योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए अधिकारियों की परिक्रमा नहीं करनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह सुविधा भी ऑनलाइन हो गई है। इस साल शासन की ओर से निशुल्क बोरिंग के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। किसान सीधे निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण करेंगे और उन्हें नि:शुल्क बोरिंग उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में UP Free Boring Scheme 2024 से दो दशक से अधिक समय से संचालित है। इसके लिए अब तक किसानों को तमाम दस्तावेज लेकर ब्लॉक या जिले के कार्यालयों में चक्कर काटना पड़ता थे। आवेदन जमा होने के बाद भी सभी किसानों को यह सुविधा नहीं मिल पाती थी, क्योंकि शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित होता था।

लेकिन अब किसानों की आय बढ़ाने को लेकर इस साल शासन ने निःशुल्क बोरिंग (नलकूप) योजना में बदलाव कर दिया है। इस साल शासन की ओर से किसी तरह का लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र किसानों को यह सुविधा मिल सके। उत्तर पदेश की योगी सरकार ने इस योजना को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब किसान निर्धारित पोर्टल पर जाकर स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद, लघु सिंचाई विभाग इसकी पड़ताल कर रिपोर्ट लगाएंगे। इसके बाद लाभार्थी किसानों के खाते में अनुदान की राशि मिल जाएगी। जिसके बाद, कृषक अपने खेत या घर में बोरिंग लगा सकता है।

UP Free Boring Yojana - Nalkoop Scheme In Hindi

यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना के अंतर्गत फ्री नलकूप का लाभ कैसे उठाये?

अनुसूचित जाति/ जनजाति और सामान्य वर्ग के किसानों को अनुदान:

UP Free Boring Yojana 2024 में अनुसूचित जाति-जनजाति के लाभार्थियों को बोरिंग पर अनुदान की अधिकतम सीमा 10 हजार रुपये निर्धारित है। न्यूनतम जोत सीमा का प्रतिबंध तथा पंपसेट स्थापित करने की बाध्यता नहीं है। 10 हजार की सीमा के अंतर्गत बोरिंग से धनराशि शेष रहने पर रिफ्लेक्स वॉल्व, डिलिवरी पाइप, बेंड आदि सामग्री उपलब्ध कराने की अतिरिक्त सुविधा भी उपलब्ध है। पंपसेट स्थापित करने पर अधिकतम नौ हजार रुपये का अनुदान अनुमन्य है।

वहीं, सामान्य श्रेणी के लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए बोरिंग पर अनुदान की अधिकतम सीमा पांच हजार और सात हजार रुपये है। सामान्य लाभार्थियों के लिए जोत सीमा 0.2 हेक्टेयर निर्धारित है। सामान्य श्रेणी के कृषकों की बोरिंग पर पंपसेट स्थापित करना अनिवार्य नहीं है। लेकिन पंपसेट क्रय कर स्थापित करने पर लघु कृषकों को अधिकतम 4500 और सीमांत किसानों को 6000 का अनुदान अनुमन्य है।

एच.डी.पी.ई.पाइप हेतु अनुदान राशि:

वर्ष 2012-13 से जल के अपव्यय को रोकने एवं सिंचाई दक्षता में अमिवृद्धि के दृष्टिकोण से कुल लक्ष्य के 25 प्रतिशत लाभार्थियों को 90mm साईज का न्यूनतम 30मी0 से अधिकतम 60 मी0 HDPE Pipe स्थापित करने हेतु लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम ₹3000.00 का अनुदान अनुमन्य कराये जाने का प्राविधान किया गया है। कृषकों की माँग के दृष्टिगत शासनादेश संख्या-955/62-2-2012 दिनांक 22 मार्च 2016 से 110 mm साईज के HDPE Pipe स्थापित करने हेतु भी अनुमन्यता प्रदान कर दी गयी है। UP Free Boring (Nalkoop) Yojana के अंतर्गत राज्य के सभी लघु और सीमांत किसानों को कवर किया जायेगा।

उप्र निःशुल्क बोरिंग योजना 2024 | यूपी नलकूप योजना आवेदन फॉर्म

नलकूप योजना पम्पसेट क्रय हेतु अनुदान:

निःशुल्क बोरिंग योजना या नलकूप स्कीम 2024 के अन्तर्गत नाबार्ड द्वारा विभिन्न अश्वशक्ति के पम्पसेटों के लिए ऋण की सीमा निर्धारित है। जिसके अधीन बैकों के माध्यम से पम्पसेट क्रय हेतु ऋण की सुविधा उपलब्ध है। जनपदवार रजिस्टर्ड पम्पसेट डीलरों से नगद पम्पसेट क्रय करने की भी व्यवस्था है। दोनों विकल्पो में से कोई भी प्रक्रिया अपनाकर ISI मार्क पम्पसेट क्रय करने पर अनुदान अनुमन्य है। जिसके बाद, किसान UP Free Boring Yojana के तहत अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

  1. UP Pension Scheme (Widow/ Old Age/ Handicapped) List
  2. उत्तर प्रदेश गोपालक योजना (कामधेनु डेयरी लोन)
  3. यूपी साइकिल सहायता योजना 2024-25
  4. UP Bijli Bill Aasan Kisht Yojana Apply
  5. उप्र किसान सम्मान निधि योजना 2024 पंजीकरण

उत्तर प्रदेश नि:शुल्क बोरिंग योजना के लिए पात्रता/ योग्यता शर्ते

  • आवेदनकर्ता किसान होना चाहिए और उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • जिन किसानों के पास 0.2 हेक्टेयर भूमि होगी वह भी इस के लिए पात्र होंगे।
  • किसान को आधार कार्ड, खेत का खसरा, खतौनी का विवरण, पैन नंबर, बैंक पासबुक की प्रति आदि विवरण देना होगा।
  • इसके साथ ही आवेदक किसानों को jjmup.org पोर्टल पर नि:शुल्क बोरिंग के लिए पंजीकरण करना होगा।

नोट – UP Free Boring Yojana 2024 अब पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी है। अब योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से योजना के लिए लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया गया है।

यूपी निःशुल्क बोरिंग (नलकूप) योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

UP Free Boring Yojana 2024 Online Apply – अगर आप भी निःशुल्क बोरिंग (उथले नलकूप योजना) के तहत आवेदन करना चाहते हो तो आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद, नीचे दिए आसान से चरणों का पालन करने आप किसान समृद्धि नलकूप योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  1. सर्वप्रथम, आवेदक किसान को लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहाँ पर आप योजना से सम्बन्धित शासनादेश लिंक के साथ-साथ योजना का लाभ लेने हेतु प्रार्थना पत्र फार्म पीडीएफ आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
  3. या फिर सीधे इस लिंक पर क्लिक करें => UP Free Boring Yojana Application Form PDFUP Free Boring Yojana Form PDF Download
  4. अब आपको निःशुल्क बोरिंग हेतु आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  5. इस बात का मुख्य ध्यान रखें कि आपके द्वारा दी गयी जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए, अन्यथा आपका फॉर्म निरस्त हो जाएगा।
  6. अब आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक दस्तावेजों की एक-एक फोटोकॉपी संलग्न करें।
  7. अंत में आपको यह फॉर्म सम्बंधित खंड विकास अधिकारी, लघु सिंचाई विभाग के दफ्तर पर जाकर जमा कर देना है।

निःशुल्क बोरिंग योजना कौन-कौन से राज्यों में चल रही है?

आपको बता दें कि निःशुल्क बोरिंग योजना 2024 देश के कई राज्यों में सफलतापूर्वक चल रही है। इसमें से मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश (UP), मध्य प्रदेश (MP), छत्तीसगढ़ (CG), बिहार, झारखण्ड, राजस्थान, उत्तराखंड, आदि राज्य शामिल है। सभी इच्छुक और योग्य आवेदक अब UP Boring Online Application Form को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं। यहाँ हमने आपको निःशुल्क बोरिंग/ नलकूप योजना 2024 उत्तर प्रदेश की पूरी जानकारी प्रदान कर दी है। अगर आपको फिर भी आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है तो सम्बंधित विभाग में जाकर संपर्क कर सकते हैं। या फिर दिए लिंक पर क्लिक करके शासनादेश देखें।

सरकारी नलकूप योजना (राज्य-वॉर) सूची व ऑफिसियल वेबसाइट

Tags related to this article
Categories related to this article
Latest News, PDF File, केंद्र/राज्य योजनाएं

2 thoughts on “उप्र निःशुल्क बोरिंग (नलकूप) योजना 2024: UP Nishulk Boring Yojana Online Registration Form”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top