[आवेदन] कृषि उड़ान योजना 2024: ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया (Krishi Udan Yojana)

PM-Kisan-Krishi-Udan-Yojana-Details-In-Hindi
PM-Kisan-Krishi-Udan-Yojana-Details-In-Hindi

Kisan Krishi Udan Yojana 2024-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की जाने वाली “किसान कृषि उड़ान योजना” की जानकारी लेके आएं हैं। आपको बता दें की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए “Kisan Krishi Udaan Yojna” शुरू करने की घोषणा की। यह कृषि उड़ान योजना किसानों को उनके कृषि उत्पादों के परिवहन में सहायता करेगी। केंद्र सरकार कृषि और कृषि उत्पादों के आधुनिकीकरण और 2022 तक Doubling Farmers Income के सपने को साकार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Contents

Krishi Udan Yojana 2024

कृषि उड़ान योजना के तहत देश के किसानो की फसलों को विशेष हवाई विमानों के ज़रिये एक स्थान से दूसरे स्थान तक समय पर पहुंचाया जायेगा। जिससे किसानो की फसले समय से बाजार में पहुंचाई जा सकेंगी। जिसकी वजह से किसानो को अपनी फसल के अच्छे दाम प्राप्त होंगे। कृषि उड़ान योजना किसानों के लिए 16 सूत्रीय कार्य योजना का एक हिस्सा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस “Kisan Krishi Udan Yojana” को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मार्गों पर शुरू करेगा। इस योजना के अंतर्गत दूध, मछली, मास आदि अन्य खराब होने वाली चीज़ो को हवाई माध्यम से जल्द से जल्द बाजार में पहुंचाया जायेगा। अन्य सभी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

किसान कृषि उड़ान योजना क्या है?

Kisan Krishi Udan Yojana Details – इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य दिलाकर उनकी उन्नति के रास्ते में आने वाले पत्थरो को हटाकर उनकी उन्नति को पंख प्रदान करना है। प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना के तहत सम्पूर्ण भारत में किसान अपनी फसलों के सुगम परिवहन के फलस्वरूप इसका सही मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि उड़ान योजना किसानों के लिए 16 सूत्रीय कार्ययोजना का एक हिस्सा है। कृषि उड़ान योजना विशेष रूप से उत्तर पूर्व और आदिवासी जिलों में कृषि उत्पादों पर मूल्य वसूली में काफी सुधार करेगी। पहले उड़ान 4.0 में, VGF (Viability Gap Funding) को 20 से अधिक सीटों वाले विमानों के लिए उठाया गया था। और यह प्राथमिकता वाले क्षेत्रों – लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में काम करेगा।

योजना का नाम  कृषि उड़ान योजना
घोषणा की गयी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा
घोषणा की तिथि 1 फरवरी 2020
लाभार्थी देश के किसान
उद्देश्य  किसानो की फसलों के उचित दाम प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट http://agriculture.gov.in/
योजना प्रकार पीएम किसान योजना

प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना का उद्देश्य-

Objective of Pradhan Mantri Krishi Udan Yojana – कृषि उड़ान योजना के उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  • हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है, यहाँ की 67% आबादी सीधे कृषि से जुडी हुई है। ऐसे में किसानो को उनकी उपज का सही मूल्य उपलब्ध कराने के लिए Kisan Udaan Yojna को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के द्वारा किसान अपनी फसलों को उचित मूल्य पर भारत में कही भी बेच सकेंगी जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
  • यह योजना प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है।
  • अब किसान इस योजना के माध्यम से जल्दी ख़राब होने वाले खाद्य सामग्री जैसे- मछली, मांस तथा दूध आदि को समय पर कृषि मंडियों में पंहुचा सकेगा।
  • Kisan Udan Yojana के सफल कार्यान्वयन के फलस्वरूप किसानो की आय में वृद्धि होगी, जिससे उनके जीवन में खुशहाली आएगी तथा किसान भाई आत्मनिर्भर बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: PMKSY – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2024 की जानकारी

केंद्र सरकार की किसान कृषि उड़ान योजना कैसे काम करेगी?

How Kisan Krishi Udan Yojana Will Works – किसान कृषि उड़ान योजना के अंतर्गत उड़ानों में कम से कम आधी सीटें सब्सिडी वाले किराए पर दी जाती हैं और इसमें भाग लेने वाले वाहकों को एक निश्चित मात्रा में व्यवहार्यता अंतर धन (VGF) प्रदान की जाती है। वीजीएफ राशि को केंद्र सरकार और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा साझा किया जाता है।

कृषि उदयन योजना एक रास्ता तोड़ने वाला कदम है, क्योंकि सब्सिडी वाले किरायों को किसानों और उनके कृषि उत्पादों के वितरण के लिए प्रदान किया जाएगा। यह सब्सिडी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर लागू रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Budget 2024 केंद्रीय बजट में किसानों के योजनाएं

किसान कृषि उड़ान योजना 2024 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

How to Apply Online For Kisan Krishi Udan Yojana – देश के जो इच्छुक किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो उन्हें अभी इंतज़ार करना होगा। क्योकि अभी Krishi Udaan Yojana 2024 के तहत आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया के लिए कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गयी है। जैसे ही इस किसान कृषि उड़ान योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को सरकार द्वारा शुरू कर दिया जायेगा।हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से अपडेट कर देंगे | इसके लिए आप हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ बने रहे।

Kisan Krishi Udan Yojana के साथ अन्य योजनाओं की घोषणा-

Announcement of Other Schemes (Budget 2024) – इसके साथ वित्त मंत्री ने “किसान रेल योजना” को भी लांच करने की घोषणा की है।

PM Kisan Rail Scheme 2024-: भारतीय रेलवे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से किसान रेल की स्थापना करेगी। यह सुनिश्चित करेगा कि निर्बाध राष्ट्रीय कोल्ड सप्लाई चेन के निर्माण के लिए खराब होने वाले सामान को जल्दी से ले जाया जाए। एफएम ने यह भी कहा कि सरकार गति प्राप्त करने के लिए बागवानी के लिए जिला स्तर पर उच्च ध्यान दे रहा है। बेहतर विपणन और निर्यात सुनिश्चित करने के लिए, सभी सहायक राज्य एक जिले के लिए एक उत्पाद (One District One Product) पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

यह भी पढ़ें: Pmkisan.Gov.In किसान कॉर्नर लॉगिन और नया पंजीकरण फॉर्म

प्रिय पाठकों, यहां हमने आपको “किसान कृषि उड़ान योजना (Kisan Krishi Udan Yojana 2024)” से जुडी सभी जानकारी प्रदान की हैं। आशा करते है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा! यदि आपको इससे संबंधित कोई अन्य जानकारी या सवाल पूछने हो, तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो। हम जल्द ही अपकी सहायता करेंगे। अन्य सभी सरकारी योजनाओ की सबसे पहले जानकारी (UPDATE) पाने हेतु हमारे वेबसाइट www.readermaster.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top