कालीबाई स्कूटी योजना लिस्ट 2024 राजस्थान – Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana List PDF

Kalibai Scooty Yojana List 2024 Rajasthan – सभी राज्य सरकारें शिक्षा को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के प्रयास करती हैं। जिनमे मुख्य रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान दिया जाता है। आज के समाज में बालिकाओं की शिक्षा को लेकर नकारात्मक सोच को बदलने हेतु सरकार द्वारा कई जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। और इसके साथ ही छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू की जाती है जिसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। आज हम यहां आपको राजस्थान की एक ऐसी योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। जिसका नाम कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना है। योजना के तहत राज्य की छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। Kali Bai Scooty Yojana List की जानकारी और पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, लाभार्थी सूची आदि की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल के साथ बने रहें।

Contents

About Kali Bai Scooty Yojana 2024 List

समाज मे लड़कियों की पढ़ाई को लेकर एक नकारात्मक सोच को बदलने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत जी ने राज्य के सभी अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग की सभी छात्राओं के लिए कालीबाई स्कूटी योजना 2024 शुरू की है। राजस्थान की स्कूटी योजना के तहत प्रतिवर्ष 10,000 से ज्यादा बालिकाओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान कर लाभवनती किया जाता है।इसके लिए हर जिले के लिए स्कूटी की संख्या निश्चित किया गया है। यहां हम आपको Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana List PDF की जानकारी के साथ योजना से जुड़ी अन्य सभी जानकारी विस्तार से प्रदान किया जायेगा।

Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana List PDF

Kalibai Scooty Yojana List 2024 Rajasthan – Highlights

योजना का नाम कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना (स्कूटी योजना)
सम्बंधित राज्य   राजस्थान
लाभ मुफ्त स्कूटी
लाभार्थी राजस्थान की छात्राएं
उद्देश्य मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान करना
साल 2024-2025
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन मोड
kalibai scooty yojana 2024 last date अभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें 

कालीबाई मुफ्त स्‍कूटी योजना – नियम व लाभ

  • Rajasthan Kali Bai Scooty Yojana 2024 के तहत मेधावी छात्रा को फ्री स्कूटी प्रदान की जाएगी। जिसका पंजीकरण कर छात्रा के नाम पर हस्तांतरण कर दिया जायेगा।
  • छात्रा को स्कूटी का 1 साल का सामान्‍य बीमा व 5 साल का थर्ड पार्टी बीमा सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा।
  • स्कूटी प्रदान करते समय छात्रा को 2 लीटर पेट्रोल भरकर दिया जायेगा। और साथ में छात्रा को हेलमेट भी प्रदान किया जाएगा।

नोट – सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है की छात्रा द्वारा स्कूटी रजिस्ट्रेशन की तिथि से 5 वर्ष तक स्कूटी किसी अन्य को नहीं बेचीं जानी चाहिए।

काली बाई भील मेधावी छात्रा स्‍कूटी योजना हेतु पात्रता मानदंड

योजना के तहत मुफ्त स्कूटी प्राप्त करने के लिए छात्रा को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।

  1. आवेदक छात्रा राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
  2. योजना के लाभ राज्य के सामान्य वर्ग के ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आदि को प्रदान किया जायेगा।
  3. योजना का लाभ पाने के लिए राजस्थान बोर्ड की छात्राओं को 12वीं में 65% अंक और सीबीएसई बोर्ड की छात्राओं को 75 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
  4. और यदि कोई छात्रा 12वीं पास कर महाविद्यालय या किसी भी कोर्स में नियमित एडमिशन लेती है, तो वह भी इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  5. आवेदनकर्ता छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

कालीबाई मेधावी छात्रा स्‍कूटी योजना के लिए आवश्यक दस्‍तावेज

योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवेदनकर्ता छात्रा के पास निम्न दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।

  • आधार कार्ड
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • जनाधार या भामाशाह कार्ड
  • संस्थान द्वारा प्रदान किया गया उपस्थिति प्रमाण पत्र
  • ग्रेजुएशन प्रोग्राम में नियमित अध्ययन का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र (यदि लाभार्थी दिव्यांग है तो)

राजस्थान कालीबाई स्कूटी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप भी राजस्थान राज्य की Kalibai Scooty Yojana के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  1. सबसे पहले आप राजस्थान की हायर टेक्निकल एंड मेडिकल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. यहां आपको होम पेज पर “Online Scholarship” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    Kalibai Medhavi Chatra Scooty Yojana Apply Online
  3. यहां क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां से आपको खुद का पंजीकरण करना होगा।
  4. आप जान आधार, भामाशाह, फेसबुक या फिर गूगल के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं।यहां आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  5. अब आपको पूछी गयी जानकारी को भरना होगा। सभी जानकारी भरके आपको अंत में “Submit” पर क्लिक करना होगा।
  6. सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको “Login” पर क्लिक करना होगा।
  7. इसके पश्चात, आपको यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
  8. अब आपको कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  9. क्लिक करते ही आपके सामने कालीबाई स्कूटी योजना आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  10. आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी सही से दर्ज कर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  11. अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म को जमा कर दें।

कालीबाई स्कूटी योजना 2024 लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

यदि अपने राजस्थान कालीबाई स्कूटी योजना के तहत आवेदन किया है और अब आप अपना नाम लाभार्थी सूची (Kalibai Scooty Scheme Beneficiary List) में देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थान हायर टेक्निकल एंड मेडिकल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर “Online Scholarship” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहां आपको पेज को स्क्रॉल कर नीचे जाना होगा। और Final List के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    Kalibai Scooty Yojana List 2022 Rajasthan
  • Final List of Kali Bai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojana 2024-23 (Medhavi Chhatra Scooty Yojana) के लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने कालीबाई स्कूटी योजना लिस्ट खुल जाएगी।
  • यहां से आप इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। या आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी काली बाई स्कूटी योजना लिस्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हो।

Download Kali Bai Scooty Yojana Beneficiary List PDF

  • इस प्रकार आप आसानी से Medhavi Chhatra Scooty Yojana के तहत अपने नाम की जाँच कर सकते हैं।

3 thoughts on “कालीबाई स्कूटी योजना लिस्ट 2024 राजस्थान – Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana List PDF”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top