राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 – Rajasthan RTE Admission, ऑनलाइन पंजीकरण

Rajasthan RTE Admission 2022-23 Apply Online | आरटीई राजस्थान प्रवेश २०२२ एप्लीकेशन फॉर्म | राजस्थान आरटीई दाखिला आवेदन शुरू | rte.raj.nic.in School List & Lottery Result


दोस्तों, हम इस लेख मे आपको राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी के बारे में विस्तार से बताएँगे। हाल ही में राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी निम्न वर्ग के बच्चो की शिक्षा का ध्यान रखते हुए, RTE Rajasthan Online Admission हेतु आवेदन की प्रक्रिया को अधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है। राजस्थान सरकार की ये एक बहुत ही लाभकारी योजना है, इससे राज्य में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जायेगा। आरटीई में प्रवेश के लिए नियम अनुसार राजस्थान प्रतिष्ठित स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए बच्चो को 25% आरक्षण कोटा दिया जाता है, जिसमें लाभार्थी छात्र को कक्षा 8वीं तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है। यह सुविधा राज्य के कुछ चुनिंदा स्कूलों के माध्यम से ही दी जाती है।

Contents

Rajasthan RTE Admission 2022 Starts

राजस्थान सरकार छात्रों को राजस्थान आरटीई एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र इसकी ऑफिसियल वेबसाइट rte.raj.nic.in पर आमंत्रित कर रही है। विद्यार्थी ऑनलाइन जाकर अपने लिए पंजीकरण कर सकते हैं। यदि आपके बच्चे अपना स्कूल शुरू करने जा रहें हैं, तो उनके लिए आरटीई राजस्थान ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्थान सरकार प्राथमिक शिक्षा अधिनियम के तहत इस वित्त वर्ष 2022-23 में छात्रों के ऑनलाइन Rajasthan RTE Admission 2022-23 को आयोजित कर रहा है। इससे राजस्थान के प्रतिष्ठित सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए बच्चो को 25 प्रतिशत सीट ऐसे छात्रों के लिए आरक्षित की जाती है।

Rajasthan RTE Admission Details In Hindi

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 ऑनलाइन पंजीकरण

Rajasthan RTE Admission Online Registration – आरटीई राजस्थान के अधिनियम से अंतर्गत, राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को कक्षा 8वी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा भी उन सभी छात्रों को शिक्षा सम्बंधित अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। निशुल्क शिक्षा योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया नीचे देखें:

आरटीई राजस्थान प्रवेश 2022 हेतु ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार से है:

  • सबसे पहले आवेदक को आरटीई राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://rte.raj.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद, होमपेज पर आपको “Online Application” टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अगर आप एक नए उपयोगकर्ता हैं तो आपको पहले पंजीकरण करना होगा।
  • आप ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हो।

RAJASTHAN RTE ADMISSION Online Apply

RTE Rajasthan Admission Student Online From

  • आरटीई के बारे में आवश्यक जानकारी और नियम को पढ़ें और “Proceed” टैब पर क्लिक करें।
  • अगर आप एक उम्मीदवार के तौर पर अपना विवरण दर्ज कर रहे हो तो “Check Eligibility” बटन पर क्लिक कर सकते हो।
  • यदि आपके द्वारा दी गयी जानकारी सही हैं और आप राजस्थान आरटीई प्रवेश 2022-2023 ऑनलाइन फॉर्म भरने के पात्र हैं, तो Rajasthan RTE Admission Online Form खुल जाएगा।

इसके बाद, राजस्थान आरटीई प्रवेश 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेजों के सभी विवरण भरें और अपना पसंदीदा स्कूल का चुनाव करें। फिर अपने भरे हुए आरटी राजस्थान आवेदन पत्र की पुनः जाँच करते हुए अंत में आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इसे Submit कर दें।

Rajasthan RTE Admission 2022-23 का उद्देश्य

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009, राज्य में 14 साल से कम आयु के छात्रों की नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा ध्यान देने के लिए केंद्रित है। विद्यार्थियों के लिए दी गयी 25% आरक्षित सीटें, छात्रों को कक्षा 8 तक अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है। आपको बता दें कि राजस्थान राज्य में पहली बार सन 2010 में मुफ्त ओर अनिवार्य शिक्षा का अधिकार लागू हुआ था। राजस्थान सरकार की यह लाभकारी योजना है इस RTE Rajasthan Online Admission 2022 योजना के ज़रिये राज्य में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जाएगा। साथ ही प्रवेश के लिए आवेदन करने के बाद, बच्चो का चयन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। सभी इच्छुक माता-पिता (अभिभावकों) को अंतिम तिथि से पहले राजस्थान आरटीई एडमिशन २०२२-२२ हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इसे भी देखें: राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना 2022 पंजीकरण फार्म

राजस्थान आरटीई एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

List of Required Documents for Rajasthan RTE Admission Process – आरटीई दाखिला 2022-2023 राजस्थान के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची यहाँ नीचे दी गई है:

  1. आवेदक छात्र का पासपोर्ट-साइज फोटो
  2. निवास प्रमाणपत्र (बच्चे/ माता-पिता)
  3. आयु प्रमाण (आधार कार्ड/ राशन कार्ड/ जन्म प्रमाण पत्र)
  4. एससी/ एसटी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  5. बीपीएल कार्ड (केंद्र/ राज्य सूची)
  6. माता-पिता की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है, साबित करने के लिए माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
  7. पंजीकृत नैदानिक केंद्र की रिपोर्ट (एचआईवी/ कैंसर प्रभावित माता-पिता के मामले में)

आरटीई ऑनलाइन एडमिशन 2022 राजस्थान हेतु पात्रता मानदंड

Eligibility Criteria for RTE Online Admission in Rajasthan – उम्मीदवार को राजस्थान आरटीई दाखिला 2022-23 ऑनलाइन आवेदन के लिए आरटीई राजस्थान नियम (योग्यता शर्तों) को पूरा करना होगा, जो निम्नानुसार दिया गया है:

  • आवेदक राजस्थान राज्य का मूल या स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • छात्रों के माता-पिता की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • बीपीएल सूची में जिन उम्मीदवारों का नाम शामिल है वे भी इस योजना के तहत एडमिशन ले सकते हैं।
  • एससी/ एसटी/ अनाथ उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • जिन उम्मीदवार के माता-पिता एचआईवी/ कैंसर से प्रभावित हैं या विधवाओं के बच्चे भी आरटीई ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

राजस्थान आरटीई एडमिशन आवेदन पत्र के लिए आयु सीमा

  • 3+ पूर्व प्राथमिक के लिए => 3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष से कम
  • 4+ पूर्व प्राथमिक के लिए => 3 वर्ष 6 महीने से अधिक पर 5 वर्ष से कम
  • 5+ पूर्व प्राथमिक के लिए => 4 वर्ष 6 महीने से अधिक पर 6 वर्ष से कम
  • प्रथम के लिए => 5 वर्ष से अधिक या 7 वर्ष से कम

Rajasthan RTE Admission 2022-23 School List

जिन उमीदवारों ने राजस्थान रटे प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर दी है, अब वे RTE Rajasthan की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से पंजीकृत स्कूलों की सूची ऑनलाइन देख सकते हैं। आरटीई स्कूल लिस्ट देखने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सर्वप्रथम आरटीई राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://rte.raj.nic.in/ पर जाइये।
  2. वेब होमपेज पर आपको Quick Links अनुभाग के अंतर्गत “स्कूल विवरण” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. उम्मीदवार स्कूल या तो नाम या स्थान के आधार पर स्कूल विवरण लिंक http://rte.raj.nic.in/Home/SearchSchoolDetails.aspx पर सीधे क्लिक कर सकते हैं।
  4. यहां आप को प्रवेश के लिए जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, वार्ड और कक्षा भरनी होगी।
  5. अंत में “स्कूलों की सूची” खोलने के लिए “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
Check-School-List-Of-RTE-Rajasthan

Note – अगर आप आरटीई की स्टूडेंट रिपोर्टिंग फॉर्म को डाउनलोड करना चाहते हो तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

RTE RAJASTHAN STUDENT REPORTING FORM

आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 ऑनलाइन रिजल्ट कैसे देखें?

Rajasthan RTE Admission 2022 Online Lottery Result – आरटीई राजस्थान प्रवेश 2022-2023 के परिणाम ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। अभ्यर्थी परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले RTE Rajasthan Lottery Status देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Rajasthan RTE Admission 2022 Status

Check RTE Rajasthan Admission Lottery Result
  • उसके बाद, राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  • परिणाम देखने के लिए आपको दो विकल्प दिखाई देंगे: स्कूल के स्थान और स्कूल के नाम से।
  • स्कूल के स्थान से जांचने के लिए, आवश्यक विकल्प का चयन करें। फिर जिला का चयन करें और ब्लॉक दर्ज करें। दिए गए कैप्चा को दर्ज करें और फिर “Discover” बटन पर क्लिक करें।
  • स्कूल के नाम से जांचने के लिए, जिले का चयन करें, स्कूल के नाम के पहले तीन अक्षर दर्ज करें।
  • इस प्रकार से आप RTE Rajasthan Admission Lottery Result ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।

Rajasthan RTE Admission 2022-23 Important Dates

विज्ञापन जारी किए जाने की तिथि दिशा-निर्देश जारी होने के बाद
विद्यालय प्रोफाइल अपडेट करने की तिथि 8 जुलाई 2022 तक
अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 9 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक
ऑनलाइन लॉटरी द्वारा प्रवेश हेतु बालकों का प्राथमिकता क्रम निर्धारण 30 जुलाई 2022
अभिभावकों द्वारा लॉटरी उपरांत स्थित विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश हेतु रिपोर्ट करना 7 अगस्त 2022 तक
बालों का का विद्यालयों में प्रवेश 7 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक
निशुल्क प्रवेशित बालको एवं शेष 75% सीटों पर प्रवेश बालकों की वेब पोर्टल पर एंट्री 7 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक
भौतिक सत्यापन की तिथि 31 अगस्त 2022 तक
विद्यालयों में भौतिक सत्यापन कार्य 1 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक
विद्यालयों द्वारा भौतिक सत्यापन रिपोर्ट को आरटीई पोर्टल पर अपलोड कर लॉक करना 1 सितंबर से 8 अक्टूबर 2022 तक
भौतिक सत्यापन रिपोर्ट का कार्यालय स्तर से मिलान कर सत्यापित करना 1 सितंबर से 15 अक्टूबर 2022 तक

Note – ऊपर दी गयी राजस्थान आरटीई प्रवेश 2022-23 महत्वपूर्ण तिथियां केवल अनुमानित मात्र है। आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही फ्री एडमिशन इन राजस्थान प्राइवेट स्कूल की Complete Dates List आएगी। इसके लिए इस पेज को बुकमार्क करें, ताकि आपको सभी अपडेट लगातार मिलते रहें।

राजस्थान RTE प्रवेश हेतु आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करें

  1. सर्वप्रथम आपको राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. उसके बाद, वेब होमपेज पर आपको अभिभावक/बालक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपको निर्धारित आवेदन प्रपत्र पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद, आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा, जिसमें एप्लीकेशन फॉर्म होगा।
  5. अब आप Rajasthan RTE Admission Application Form PDF डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।

RTE Rajasthan Admission Contact Details (Helpline)

यहाँ हमने आपको आरटीई राजस्थान एडमिशन 2022-23 ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप नीचे दिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते है।

  • Helpline Number: (0141) 2719-073 / 2706-644 / (0151) 2220-140 / 2226-055
  • Email ID: rajpshelp@gmail.com / ddrtebknr@gmail.com / scedurte@gmail.com
  • फीस निर्धारण कार्यालय के फोन नंबर: 0141-2706644
  • आरटीई राजस्थान सम्बंधित शिकायत दर्ज करें: यहाँ क्लिक करें

इसे भी पढें: राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी अन्य योजनाओं की सूची 2022

हमारे इस लेख में दी गई राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 (Rajasthan RTE Admission Online Form) की सभी जानकारी आपको प्राप्त हो गयी होगी। यदि आप आरटीई राजस्थान प्रवेश परीक्षा से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं, तो हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कर सकते है। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। यदि आपको अन्य सरकारी योजना के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो हमारी वेबसाइट www.readermaster.com से जुड़े रहे। धन्यवाद-

15 thoughts on “राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 – Rajasthan RTE Admission, ऑनलाइन पंजीकरण”

  1. What is the website for reporting to a particular school after the announcement of select list by Government

  2. Kya income tax brne wala prntu kiraye ke mkan me rh rha ho wo bi rte me apne bacche ka admission krane ke liy patr he kya
    Please ans me

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top