उत्तर प्रदेश किशोरी बालिका योजना 2024 | UP Kishori Balika Yojana

यूपी किशोर बालिका स्वास्थ्य योजना | उत्तर प्रदेश किशोरी बालिका योजना 2024-25 | किशोरियों के लिए योजनाएं | बालिका सशक्तिकरण योजना | किशोर बालिका स्वास्थ्य योजना उत्तर प्रदेश | Kishori Balika Yojana in Hindi | Kishori Balika Ki Jankari | UP Kishori Balika Yojana 2024 Hindi | Uttar Pradesh Adolescent Girls Scheme 2024| Mukyamantri Yogi Yojna for Girls

UP-Kishori-Balika-Yojana-in-Hindi
UP-Kishori-Balika-Yojana-in-Hindi

UP Kishori Balika Yojana 2024: दोस्तों, आज हम आपको उत्तर प्रदेश बालिका योजना के बारे में जानकारी देंगे। 21 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य की सभी लडकियों के हितो का ध्यान रखते हुए एक नई सरकारी योजना को शुरू करने का अधिकारिक एलान किया है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस सरकारी योजना का नाम किशोर बालिका योजना है। यूपी सरकार द्वारा इस सरकारी योजना को शुरू करने के मुख्य लक्ष्य है।

Contents

UP Kishori Balika Yojana 2024

राज्य की सभी 11 वर्ष से 14 वर्ष की आयु की लडकियों को स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त करने में अधिक से अधिक सहायता की जा सके। इतना ही नहीं इसके अलावा, राज्य सरकार का उधेश्य है की राज्य की अधिक से अधिक बालिकाओ को शिक्षा की ओर प्रेरित किया जा सके। राज्य की किशोरी बालिकाओं को मद्देनजर रखते हुए एक अन्य लाभदायक योजना का एलान किया है | इस योजना का नाम है “UP Kishori Balika Yojana 2024” इसका लाभ प्रदेश में रह रही किशोरियों को मिलेगा। आइये जानते हैं किशोरी योजना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी की ये योजना क्या है? सरकार इसके अंतर्गत कैसे सेवाएं प्रदान करेगी आदि।

उत्तर प्रदेश किशोरी बालिका योजना की जानकारी हिंदी में देखिए

UP Kishori Balika Yojana Details – यूपी किशोरी बालिका योजना 2024से अभिप्राय सरकार द्वारा दी जाने वाली किशोरी बालिकाओं जिन की उम्र 11 वर्ष से 14 वर्ष है। उन्हें विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करके उन्हें समाज में शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी आहार को मोहिया करवाना है। UP Kishori Balika Yojana के तहत ही महिलाओं के सम्मान में उत्तर प्रदेश स्थित आंगनबाड़ियों में हर माह की 8 तारीख को किशोरी दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
यूपी किशोरी बालिका योजना की शुरुआत योगी सरकार द्वारा की जाएगी। उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ियों में 08 मार्च 2019 को पहला किशोरी दिवस मनाया जायेगा। किशोरी दिवस के दौरान राज्य में रहे रही बेटियों के पोषण आहार के लिए अभियान चलाया जायेगा। जिस से हर किशोरी को उसके भोजन में जरूरी तत्व प्राप्त हों और राज्य की हर लड़की कुपोषण मुक्त जीवन व्यतीत करने में सक्षम हो सके।

कुपोषण समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी आहार-

Diet to Remove Malnutrition Problems – उत्तर प्रदेश किशोरी बालिका योजना के अंतर्गत कुपोषण को दूर करने लिए यूपी सरकार दो घटकों में काम करेगी।

  1. पहला पोषण घटक: बच्चियों को उनके स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी आहार मोहिया करवाएगी। जिस के अंतर्गत खाने की लिए शुद्ध बाजरा, अरहर की दाल, रागी, मक्का, गेहूं का आटा, ज्वार, इसके साथ ही शुद्ध देसी घी, दूध इत्यादि सरकार द्वारा हर महीने के 25 दिन तक प्रदान करेगी। किशोरियों के लिए भोजन में इन सब जरूरी सामग्रियों का समावेश कर के शरीर में जरूरी कैलोरी की मात्रा व प्रोटीन, विटामिन आदि की कमियों को दूर करना है। भोजन सामग्री के साथ साथ ही कुछ जिलों में विटामिन युक्त गोलियों को भी दिया जायेगा।
  2. दूसरा गैर पोषण घटक: इसके लिए राज्य की आंगबाड़ियों में लड़कियों का हेल्थ कार्ड भी बनाया जायेगा। बता दें की राज्य में किशोर बालिकाओं के जिन की उम्र 11 से 14 वर्ष की है। इस वर्ष की बालिकाओं के आकंड़ों के अनुसार राज्य की तकरीबन पांच लाख से अधिक लडकियां लाभवन्ति हो सकेगी। लेकिन इस सुविधा को प्रदान करने के साथ ही सरकार ने कई सख्त नियम कानून भी बनाएं है। जिस से केवल जरूरमंद परिवार की किशोरी लड़कियां ही इस सुविधा को प्राप्त कर सके।

उत्तर प्रदेश किशोरी बालिका योजना के लिए पात्रता-

  • उम्र: – सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत एक उम्र सीमा तय की है। जिस के तहत केवल और केवल 11 वर्ष से 14 वर्ष की लड़कियों को ही “UP Kishori Balika Yojana” के अंतर्गत शामिल किया जायेगा। अन्य किसी उम्र की लड़की अगर इसके लिए आवेदन करती है। तो उसका आवदेन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  • राज्य निवासी: – चूँकि यूपी किशोरी बालिका योजना 2024की शुरुआत उत्तर प्रदेश के जिलों में की गयी है। इसी लिए केवल वो लड़कियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। जो पूर्ण रूप से यूपी की निवासी है।
  • स्कूली शिक्षा: – UP Kishori Balika Yojana 2024से जुडी एक अन्य मुख्य पात्रता के अनुसार केवल जो लड़कियां स्कूली शिक्षा ले रही हैं। केवल उन्ही को योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलेंगे। इस के साथ ही यह भी जरूरी है की वह लड़की राज्य स्थित किसी स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रही हो।

उत्तर प्रदेश किशोरी बालिका योजना जरुरी दस्तावेजों की सूची-

Required Documents for UP Kishori Balika Yojana – वैसे तो अभी तक इस बात की भी पूर्ण रूप से जानकारी का भी सरकार द्वारा कोई एलान नहीं किया गया है कि किस किस दस्तावेजों को यूपी किशोरी बालिका योजना 2024के अंतर्गत जमा करवाना होगा। लेकिन एक सटीक अनुभव के कारण हम आप को बता सकते हैं। इन निम्नलिखित दस्तावेजों को जमा करवाना आवश्यक होगा। 

  • उम्र प्रमाण पत्र – आवेदन करने के दौरान बालिकाओं को अपने उम्र का प्रमाण देना होगा। क्योंकि “उत्तर प्रदेश किशोरी बालिका योजना” में एक उम्र सीमा तय की गयी है। जिस के आधार पर ही इस सुविधा का लाभ दिया जायेगा। इसके लिए आप को कोई ऐसा दस्तावेज देना होगा। जिस पर आप की उम्र अंकित की गयी हो।
  • पहचान पत्र – पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड आदि को जमा करवाया जा सकता है। जिस पर आवदेन कर्ता का नाम, उम्र, आदि की सही जानकरी दी गयी हो।
  • जन्म प्रमाण पत्र – इस के साथ ही आवदेनकर्ताओं को जन्म प्रमाण पत्र भी जमा करवाना अनिवार्य हो सकता ही क्योंकी केवल इस योजना के अंतर्गत यूपी की किशोर लड़कियों को ही शामिल किया जायेगा। इन्ही कागजी सबूतों के साथ साथ ही अन्य किसी दस्तावेज की भी सरकार मांग कर सकती है।

यूपी किशोरी बालिका योजना आवदेन प्रक्रिया-

UP Kishori Balika Yojana Application Process – किशोरी बालिका योजना के लिए हाल ही में योगी जी ने एलान किया है। जिस के कारण ही इसे सही रूप से संचालन के लिए सरकार द्वारा ऐसी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई की यूपी किशोरी बालिका योजना 2024के लिए चयनित लड़कियां कैसे अप्लाई कर सकती हैं। लेकिन आप को बता दें की सरकार के अधिकारी जल्द ही एक आधिकारिक वेबसाइट को जारी करेंगे। जिस में आप लोग ऑनलाइन ही आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण सकोगे। फिलहाल अभी तक ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही अभी तक इस बात की भी पुष्टि नहीं की गयी है की “UP Kishori Balika Yojana” के लिए ऑफलाइन कैसे आवेदन किया जा सकता है। व कौन से दफ्तर में आवेदन के लिए जाना होगा।

यह भी पढ़ें (Also Read): उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाओं की सूची 2024(UP Mukhyamantri Yogi Adityanath Schemes List), भाग्य लक्ष्मी योजना 2021-22 उत्तर प्रदेश (UP Bhagyalakshmi Yojana) & उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2024(UP Mukhyamantri Samoohik Vivah Yojana).

दोस्तों, हमे आशा है की आपको हमारे लेख उत्तर प्रदेश किशोरी बालिका योजना से जुडी सभी जानकारियां प्राप्त हो गई होंगी। यदि आप इससे जुडी कोई भी अन्य जानकारी या पूछना चाहते है, तो हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कर सकते हैं। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। योजनाओ की अपडेट के लिए आप हमारे पेज रीडरमास्टर.कॉम से जुड़े रहें। धन्यवाद –

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top