UP Bhu Naksha 2024 – भू-नक्शा उत्तर प्रदेश (Map) खसरा रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें

UP Bhu Naksha (Map) 2024 Khasra Nakal Online – आज आप हमारे इस आर्टिकल में “भू-नक्शा उत्तर प्रदेश (मैप) खसरा रिकॉर्ड” से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। यूपी भूलेख मानचित्र आपको कृषि भूमि से संबंधित जानकारी प्रदान करता है। यदि आप किसी भी कृषि भूमि को बेचना या खरीदना चाहते हैं तो Bhulekh Khasra-Khatauni Naksha (Map Record) की जाँच करना आवश्यक है।

यूपी भूलेख मानचित्र भूमि रिकॉर्ड के तहत आपको भूमि के स्वामित्व, भूमि के प्रकार, भूमि आदि के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। आप उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी भू लेख नक्शा upbhunaksha.gov.in पर आसानी से देख सकते हैं। राष्ट्रीय भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत भारत सरकार ने सभी भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल कर दिया है। जिसके तहत, आप भू नक्शा पोर्टल पर यु पी भू नक्शा 2024, भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2024 और हेलो भू नक्शा यूपी 2024 (जिला का नक्शा) आसानी से देख सकते हैं। साथ ही आप भू नक्शा पोर्टल पर खेती या जमीन का नक्शा, प्लॉट की जानकारी भी देख सकते हैं।

Contents

UP Bhu Naksha 2024 Map Online

अगर आप कोई खेती की जमीन खरीदना या बेचना चाहते है तो आपके लिये जरूरी है कि आप उस भूमि की Bhulekh Khasra Khatauni Nakal की जांच कर ले। UP Bh Naksha Map के अन्तर्गत आपको सभी प्रकार की जानकारी जैसे जमीन के मालिक का नाम, भूमि का क्षेत्रफल एवं जमीन का प्रकार, प्लॉट संख्या इत्यादि। उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी भू लेख नक्शा रिकार्ड आपको खरीदी व बेची जाने वाली भूमि का आनलाईन सत्यापन प्रदान करती है। यूपी भू-नक्शा भूलेख पोर्टल (भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2024) से जूड़ी पूरी जानकारी पाने के लिये आपको हमारा यह आर्टिकल ध्यान से अंत तक पढ़ना होगा।

UP Bhu Naksha Map Online In Hindi

भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2024 (मैप) खसरा रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें?

UP Bhu Naksha (MAP) Bhulekh Khasra Nakal Online Record – उत्तर प्रदेश सरकार आपको कृषि भूमि की ऑनलाइन जानकारी जैसे कि स्वामित्व विवरण, फसल विवरण प्रदान कर रही है। upbhulekh.gov.in पर चेक करने के लिए आपको आवश्यक विवरण जैसे कि खता संख्या, खसरा नंबर, खतौनी संख्या आदि प्रदान करना होगा और इन विवरणों को जमा करने के बाद, आपको यूपी भूलेख भूमि रिकॉर्ड मिल जाएगा। यू पी भूलेख नक्शा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित एक ऑनलाइन पोर्टल है।

यूपी भूलेख (UP Bhulekh) वेब पोर्टल की निर्मिती उत्तर प्रदेश सरकार के भूमि रिकॉर्ड को कंप्यूटराइज्ड करने के लिए किया गया है। इस पोर्टल में भूलेख डाटा एपीआई का प्रयोग किया गया है। यू पी भूलेख खसरा खतौनी नक्शा ऑनलाइन रिकॉर्ड के माध्यम से भूमि के या जमीन के मालिक खसरा खतौनी ऑनलाइन नकल बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

UP Bhu Naksha 2024 Map Portal – Overview

योजना का नाम यु पी भू नक्शा 2024
UP Bhu Naksha Bhulekh
शुरू किया गया  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
नवीतम वर्ष 2024-2024
जिले शामिल उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक (भू स्वामी)
उद्देश्य ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड प्रदान करना
आवेदन शुल्क   Nil
सम्बंधित विभाग भूमि रिकॉर्ड विभाग
संपर्क व हेल्पलाइन [email protected], 0522-2217145
आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in & upbhunaksha.gov.in
आर्टिकल श्रेणी राज्य सरकार योजना

भूलेख यु पी भू नक्शा 2024 रिकॉर्ड के तहत महत्वपूर्ण घटक

Important Components under Bhulekh UP Bhu Naksha (Online Map Record) – यूपी भूलेख खसरा खतौनी भू-नक्शा ऑनलाइन मैप रिकॉर्ड के तहत निम्नलिखित महत्वपूर्ण घटक है।

(1) Jamabandi/Fard/RoR (जमाबन्दी फर्द):

  • इसमें मुख्य भूमि रिकॉर्ड विवरण जैसे कि मालिक का नाम, कल्टीवेटर नाम, खसरा नंबर, भूमि क्षेत्र, फसल विवरण, बंधक और पट्टे विवरण शामिल हैं।
  • जमाबन्दी अथवा फर्द के अन्तर्गत आपको खेती की ज़मीन से जुड़ी सभी जानकारी जैसे मालिक का नाम,खसरा नम्बर, खेती की जमीन का क्षेत्रफल, उगाई जाने वाली फसल,सिचाई के स्त्रोत,ऋण इत्यादि मिलती है।

(2) Khata /Khewat Number (खाता नम्बर या खैवट नम्बर):

  • खाता नम्बर या खैवट नम्बर एक विशेष प्रकार का खाता नम्बर होता हैं जो किसी खेती की भूमि के मालिको को दिया जाता है।
  • इस खाते के नम्बर की सहायता से आप किसी भी व्यक्ति के नाम सभी खेती की भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

(3) Khasra-Khatauni Number (खसरा-खतौनी नम्बर):

  • खाता नंबर एक खाता संख्या है जो कल्टीवेटर के सेट को दी जाती है जो विभिन्न खसरा संख्या के साथ भूमि के एक हिस्से की खेती करते हैं। Khata Number भूलेख नक्शा उत्तर प्रदेश 2020 देखने के लिए जरुरी होता है।
  • खैवट नम्बर एक विशेष प्रकार का खाता नम्बर होता हैं जो बटाई पर दी गयी व्यक्ति के बारे मे पूर्ण जानकारी रखता है।

भू-नक्शा उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा ऑनलाइन रिकॉर्ड देखें

Check UP Bhu Naksha Bhulekh Khasra Nakal (Online Land Record) – यदि आप यूपी भूलेख नक्शा (मैप) की जांच करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको यूपी भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा।UP Bhulekh Naksha Online Portal
  • इसके बाद, आपको अधिकारिक वेबसाइड पर दिये गये भागो (ऊपर चित्र अनुसार) मे से जैसे-खतौनी कोड जाने,भूखण्ड का यूनिक कोड जाने, खतौनी की नकल देखे इत्यादि मे से अपने कार्य के अनुसार चुनाव करना होगा।
  • यहां पर हम आपको “खसरा-खतौनी जमाबंदी नकल” की जानकारी देंगे। इसके लिए आपको “खतौनी की नकल देखें” पर क्लिक करना होगा।
  • यहां क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा, नीचे चित्र अनुसार:
    Bhulekh-Uttar-Pradesh
  • अब आपको वेरीफिकेशन के लिए कैप्चा कोड इंटर करना है.
  • फिर आपको जिला (जनपद), तहसील, ग्राम आदि का योग्य चुनाव करना होगा।UP Bhu Naksha Online Land Record RoR
  • ग्राम या गांव का चुनाव करने के बाद, आपको खातेदार का नाम खोजना होगा जिसके 3 तरीके बताए हैं।
खसरा/ गाटा संख्या द्वारा खाता संख्या द्वारा खातेदार के नाम द्वारा
  •  यदि आप बताए गए तरीकों में से किसी एक का सही प्रयोग करते हैं तो आपका नाम दिख जायेगा। अपने नाम का चयन कर अब “उद्धरण देखें” टैब पर क्लिक करें।UP-Bhu-Naksha-Bhulekh-Portal
  • अब आपके सामने आपकी खसरा खतौनी की ऑनलाइन प्रतिलिपि यू पी भूलेख द्वारा प्रदर्शित हो जाएगी।

नोट – अगर वेबसाइट नहीं चल रही है तो संभवत कारण हो सकता हैं की इस समय उत्तर प्रदेश सरकार के यू पी भूलेख पोर्टल (bhulekh naksha) का एक साथ बहुत सारे लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कारणवश सर्वर (Server) काम नहीं कर रहा है। तो आप प्रतीक्षा करें या फिर नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके यू पी भू नक्शा (मैप) ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Bhu-Naksha (Map) Online: http://upbhunaksha.gov.in/

यूपी भू नक्शा (खेत का नक्शा) जिलेवार सूची 2024

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिलों का UP Bhu Naksha (Map) देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। जिसके द्वारा उत्तर प्रदेश के नागरिक अपनी जमीन/खेत की आदि का नक्शा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आगे जिन जिलों में भू नक्शा ऑनलाइन हो चुका है, उनका नाम नीचे दिया गया है। यूपी भूलेख पोर्टल से आप बहुत सी जानकारियां जैसे की भू अभिलेख या जमाबंदी ऑनलाइन व भू नक्शा (मैप) प्राप्त कर सकते हैं। सरकार की इस ऑनलाइन सुविधा से आप अब अपने जमीन व खेत के नक्शे को डाउनलोड/प्रिंट भी कर सकते हैं।

 आगरा (Agra) झाँसी (Jhansi)
 अलीगढ़ (Aligarh) कन्नौज (Kannauj)
अम्बेडकर नगर (Ambedkar Nagar) कानपुर देहात  (Kanpur Dehat)
अमेठी (Amethi) कानपुर नगर (Kanpur Nagar)
अमरोहा (Amroha) कासगंज (Kasganj)
औरैया (Auraiya) कौशाम्बी (Kaushambi)
अयोध्या (Ayodhya) खेरी (Kheri)
आजमगढ़  (Azamgarh) कुशीनगर (Kushinagar)
बागपत (Baghpat ) ललितपुर (Lalitpur)
बहराइच (Bahraich) लखनऊ (Lucknow)
बलिया (Ballia) महोबा  (Mahoba)
बलरामपुर (Balrampur) महाराजगंज (Mahrajganj)
बाँदा (Banda) मैनपुरी (Mainpuri)
बाराबंकी (Bara Banki) मथुरा (Mathura)
बरेली (Bareilly) मऊ (Mau)
बस्ती (Basti) मेरठ (Meerut)
बिजनौर (Bijnor) मिर्ज़ापुर (Mirzapur)
बदायूँ (Budaun) मुरादाबाद (Moradabad)
बुलंदशहर (Bulandshahar) मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar)
चंदौली (Chandauli) पीलीभीत (Pilibhit)
चित्रकूट (Chitrakoot) प्रतापगढ (Pratapgarh)
देवरिया (Deoria) प्रयागराज (Prayagraj)
एटा (Etah) रायबरेली (Rae Bareli)
इटावा (Etawah) रामपुर (Rampur)
फ़र्रूख़ाबाद (Farrukhabad) सहारनपुर (Saharanpur)
फतेहपुर (Fatehpur) सम्भल (Sambhal)
फ़िरोजाबाद (Firozabad) संत कबीरनगर (Sant Kabir Nagar)
गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) संत रविदास नगर (Sant Ravidas Nagar)
गाजियाबाद (Ghaziabad) शाहजहाँपुर (Shahjahanpur)
ग़ाज़ीपुर (Ghazipur) शामली (Shamli)
गोंडा (Gonda) श्रावस्ती (Shrawasti)
गोरखपुर (Gorakhpur) सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar)
हमीरपुर (Hamirpur) सीतापुर (Sitapur)
हापुड़ (Hapur) सोनभद्र (Sonbhadra)
हरदोई (Hardoi) सुल्तानपुर (Sultanpur)
हाथरस (Hathras) उन्नाव (Unnao)
जालौन (Jalaun) वाराणसी (Varanasi)
जौनपुर (Jaunpur)

भू नक्शा उत्तर प्रदेश मोबाइल पर कैसे निकाले?

UP Bhu Naksha या up ka naksha को मोबाइल एप के द्वारा भी निकाला जा सकता है। यु पी भू नक्शा को मोबाइल या कंप्यूटर में निकालने की प्रक्रिया एक जैसी है। बस अंतर यह है कि मोबाइल में सारी जानकारी देखने में थोड़ा सा टाइम लग जाता है। Bhunaksha App में जमीन का नक्शा के अलावा आप अपने प्लाट की जानकारी भी देख सकते हैं। यहाँ पर भू अभिलेख अलग रंग से दर्शाए गए है, जो कि आपकी भूमि के बारे में बताते है। पूरी जानकारी नीचे बॉक्स में दी गयी है।

Land Type (भूमि प्रकार) Land Description (भूमि की जानकारी)
6-2 Uncultivated land – स्थल, सड़कें, रेलवे,भवन और ऐसी दूसरी भूमियां जो अकृषित उपयोगों के काम में लायी जाती हो।
6-3 कब्रिस्तान और श्मशान (मरघट) , ऐसे कब्रस्तानों और श्मशानों को छोड़ कर जो खातेदारों की भूमि या आबादी क्षेत्र में स्थित हो।
5-1 Arable Land (कृषि योग्य भूमि) – नई परती (परतीजदीद)
5-3-ग कृषि योग्य बंजर – स्थाई पशुचर भूमि तथा अन्य चराई की भूमियाँ
5-3-क कृषि योग्य बंजर – इमारती लकड़ी केवन
6-4 जो अन्य कारणों से अकृषित हो।
1 ऐसी भूमि, जिसमें सरकार अथवा गाँव सभा या अन्य स्थानीय अधिकारिकी जिसे1950 ई. के उ. प्र. ज. वि.एवं भू. व्य. अधि.की धारा 117 – क के अधीन भूमि का प्रबन्ध सौंपा गया हो, खेती करता हो।
1-क भूमि जो संक्रमणीय भूमिधरों के अधिकार में हो।
6-1 Uncultivated Land – जलमग्न भूमि

उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी नक्शा के महत्वपूर्ण लिंक

Important Links of Uttar Pradesh Bhulekh Khasra Khatauni (UP Bhu Naksha Map Record):

UP Bhu Naksha Online Service
खसरा-खतौनी ऑनलाइन यहां क्लिक करें
भूमि रिकॉर्ड यहां क्लिक करें
अद्वितीय गाटा कोड खोजें यहां क्लिक करें
यूपी भूलेख नक्शा
bhulekh naksha
यहां क्लिक करें
खतौनी नकल सत्यापन यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाओं की सूची और ताज़ा खबरें 2024-23

प्रिय पाठकों, यहां हमने आपको “भू-नक्शा उत्तर प्रदेश (मैप) खसरा रिकॉर्ड (UP Bhu Naksha Map Khasra Nakal Online Record)” से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आशा करते हैं की आपको यह पसंद आयी होगी, तो इसे अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपका कोई सवाल हो तो हमे नीचे कमेंट में लिख भेजिए हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। अन्य सभी राज्यों की सरकारी योजनाओं की सबसे पहले जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-

19 thoughts on “UP Bhu Naksha 2024 – भू-नक्शा उत्तर प्रदेश (Map) खसरा रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें”

  1. Mr.Raja ram / mool chand

    Dear sir
    Tahsheel dar mahodya
    Branch. Banger mau
    Dist.Unnao uttarpradesh
    I am request you
    My fields bhu map look
    Pleas help you

  2. इनसे क्या उमीद जब नक्शा खुल नही रहा है और कोई रिप्लाई नही ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top