
Pregnancy Aid Scheme- PMMVY: प्रधानमंत्री मोदी ने गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी स्कीम ‘मातृत्व वंदना योजना’ की घोषणा की है। इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत, गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में 6,000 रुपये प्रदान किये जाएंगे। भारत के मंत्रिमंडल ने इस योजना को हाल-ही में मंजूरी दे दी है। इस गर्भवती महिला योजना (PM Matritva Vandana Yojana) के तहत आवेदन करने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या आशा से संपर्क करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए बाल विकास अधिकारी के ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।
Contents
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2023: PMMVY
मातृत्व वंदना योजना (Pregnancy Aid Scheme) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। जिसके अंतर्गत, गर्भवती महिलाओं को 6,000 रुपये वित्तीय सहायता मिलेगी। यह राशि लाभार्थी महिला को तीन किस्तों में मिलेगी। इस लेख में हम आपको गर्भवती महिला भत्ता योजना / गर्भवती महिला रजिस्ट्रेशन / मातृत्व वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे है। कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक पढ़े। नीचे लेख में Pregnancy Aid Scheme 2023 PMMVY Registration | Rs 6000 to Pregnant Women | Matritva Vandana Yojana In Hindi | गर्भवती महिला 6000 रुपये सहायता योजना की पूरी जानकारी दी गयी है।
मातृत्व वंदना/गर्भावस्था सहायता योजना 2023
Pregnancy Aid Scheme (PMMVY) – मातृत्व वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) या प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की एक प्रमुख योजना है। इस गर्भवती महिला आर्थिक सहायता योजना के तहत, केंद्र सरकार पहले जीवित बच्चे के जन्म के लिए गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। मातृत्व लाभ योजना / गर्भावस्था सहायता योजना / गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना की महत्वपूर्ण और मुख्य विशेषताएं निम्नानुसार हैं:
- गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 6000 रुपये मिलेंगे।
- यह योजना लगभग 650 जिलों में शुरू हो गयी है।
- वित्तीय सहायता के रूप में गर्भवती महिलाओं को 6000 रुपये मिलेंगे, जो तीन किस्तों में होगी।
- सहायता राशि लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रार्न्सफर हो जाएगी।
- यह गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना पुरे भारत में शुरू होनी है।
मातृत्व वंदना/गर्भावस्था सहायता योजना किश्ते और शर्ते-
PMMVY Conditions – लाभार्थी महिला को योजना का लाभ यानि 6000 रुपये, प्रेग्नेंसी से लेकर बच्चे के जन्म तक तीन किश्तों मे मिलेगा।
- पहली किस्त गर्भवती महिला के पंजीकरण (Registration) के बाद मिलेगी।
- दूसरी किश्त 6 महीने के बाद दी जाएगी।
- और तीसरी किश्त बच्चे के जन्म के बाद दी जाएगी।
इन किस्तों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए बॉक्स में देखिये।
शर्ते एवं किस्तें (Terms and Installments): | ||
शर्तें | किस्त | राशि |
पहली किस्त | गर्भधारण से शीघ्र पहले पंजीकरण करने पर | 1,000 रुपये |
दूसरी किस्त | कम-से-कम एक प्रसव पूर्व जाँच कराने पर (गर्भधारण के ६ महीने बाद इसका दावा किया जा सकता है) | 2,000 रुपये |
तीसरी किस्त | बच्चे के जन्म का पंजीकरण कराने पर बच्चे ने बीसीजी, ओपीवी, डीपीटी तथा हेपेटाइटिस बी का पहला चक्र का टीका करवाने पर |
3,000 रुपये |
पात्र लाभार्थी संस्था मे प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ के लिए अनुमोदित मानदंडों के अनुसार शेष राशि प्राप्त करेंगे। ताकि ओसतन हर महिला को 6,000 रुपये प्राप्त हो सके। Pregnancy Aid Scheme की पूरी जानकारी और दिशानिर्देश के लिए नीचे दिए गए लिंक में क्लिक करें।
Download PMMVY Scheme Implementation & Guidelines (PDF)
पंजीकरण मातृत्व वंदना/गर्भावस्था महिला सहायता योजना-
Pregnancy Aid Scheme Registration Process – इस योजना के लिए अप्लाई करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गयी लिंक पर प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या आशा (Aganwadi Kendra or ASHA) से संपर्क करके इस गर्भवती महिला योजना फॉर्म के लिए अप्लाई कर सकते है और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- गर्भावस्था सहायता योजना पंजीकरण (Registration Pregrancy Aid Scheme) और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें।
गर्भावस्था सहायता योजना के लिए यहाँ क्लिक करे
- आप महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Women & Child Development, Govt of India) की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं, लिंक नीचे उल्लेखित है।
महिला एवं बाल विकास पोर्टल के लिए यह क्लिक करे

नोट – लाभार्थी इस योजना के तहत पहली किस्त का दावा तभी कर सकेंगे, यदि वह एलएमपी से 5 महीने (यानी 150 दिन) की समय सीमा के भीतर एडब्ल्यूसी, आशा या एएनएम (AWC, ASHA or ANM) को उसकी गर्भावस्था का पंजीकरण करवाए। (दोनों तिथियां एमसीपी कार्ड में दर्ज होनी अनिवार्य है।)
इसे भी पढ़ें: PMMVY – प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आवेदन फॉर्म PDF
दोस्तों, यहां हमने मातृत्व वंदना योजना 2023- गर्भावस्था महिलाओं के लिए 6000 रुपये आर्थिक सहायता (Pregnancy Aid Scheme PMMVY- Rs 6000 to Pregnant Women Garbhvati Mahila Yojana) के बारे में पूरा विवरण प्रदान किया। यदि आपके पास इस पोस्ट से संबंधित कोई प्रश्न है तो नीचे अपनी टिप्पणी सबमिट करने या हमारे टीम के सदस्यों से संपर्क करने में संकोच न करें। हमारी वेबसाइट www.readermaster.com में आने के लिए धन्यवाद, इस तरह की अधिक कंटेंट के लिए बने रहें।