Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2023 Online Apply & Application Form PDF is now available to fill on the official website. आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से महारष्ट्र सरकार की “माझी कन्या भाग्यश्री योजना २०२३” की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। साथ ही माझी कन्या भाग्यश्री योजना सूची में अपना नाम कैसे देखें की जानकारी भी देंगे। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की गरीब लड़कियों के लिए एक नई कन्यादान योजना को शुरू करने का फैसला किया है जिसका नाम ‘Mazi Kanya Bhagyashree Yojna’ रखा गया है। इस सरकारी योजना को महाराष्ट्र राज्य सरकार ने संशोधित नीति के बाद स्वीकार किया है। इस योजना के अनुसार जिन परिवारों की वार्षिक आय 7.5 लाख रुपये से कम है वे Kanayadan Yojana के तहत लाभ उठा सकते हैं।
Contents
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2023 Maharashtra
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं के अनुपात में सुधार करना, लिंग निर्धारण, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और महिला शिक्षा का समर्थन करना है। महाराष्ट्र सरकार ने माझी कन्या योजना को अधिक बढ़ावा देने के लिए इसकी कवरेज राशि को भी बढ़ा दिया है, पहले माझी कन्या भाग्यश्री योजना की योग्यता के तहत परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रूपये थी पर अब उसे बढ़ाकर 7.5 लाख रूपये कर दिया गया हैं। Maharashtra Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2023 | माझी कन्या भाग्यश्री योजना बद्दल माहिती जैसे – पात्रता शर्ते, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया से जुडी सभी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना (MKBY 2023)
Maharashtra Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Details – महाराष्ट्र सरकार ने 1 अप्रैल, 2016 को इस योजना को लागू किया था। लेकिन अब इस योजना में नए सुधार कर दिये गए हैं, अब इस योजना का लाभ लेने के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष, 10 वीं पास और लड़की का अविवाहित होना अनिवार्य है। लड़कियों के माता या पिता को एक लड़की के पैदा होने के 1 वर्ष के भीतर या दूसरी लड़की पैदा होने के 6 महीने के भीतर नसबंदी करवाना अनिवार्य होगा।
नसबंदी (Family Planning) कराने के बाद, सरकार की तरफ से एक लड़की के नाम पर 50,000 रुपये या फिर दूसरी लड़की पैदा होने और नसबंदी कराने के बाद दोनों लड़कियों के नाम 25,000-25,000 रुपये बैंक में जमा होंगे।
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2023 – Overview
योजना का नाम | माझी कन्या भाग्यश्री योजना २०२३ |
शुरू की गयी | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लॉन्च की तारीख | 1 अप्रैल 2016 |
उद्देश्य | महाराष्ट्र की लड़कियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना |
लाभार्थी | राज्य की बालिका |
आवेदन पत्र | उपलब्ध है |
सम्बंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
ऑफिशियल पोर्टल | womenchild.maharashtra.gov.in |
लेख श्रेणी | राज्य सरकार योजना |
Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2023 (New Update)
माझी कन्या भाग्यश्री योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के एक ही व्यक्ति की दो बेटियों को ही लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत माता-पिता को एक बेटी के जन्म के बाद 1 वर्ष के भीतर नसबंदी करवानी होगी और दूसरी बेटी के जन्म के 6 महीने के भीतर नसबंदी करनी अनिवार्य है। माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 के तहत पहले गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक थी, Maharashtra Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के लिए पात्र थे। नयी निति के अनुसार इस योजना के तहत बालिका परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये कर दिया गया है। महाराष्ट्र के जिन परिवार की वार्षिक आय 7.5 लाख रूपये है भी इस योजना के पात्र होंगे।
कन्यादान योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत लड़की को ब्याज का पैसा नहीं मिलेगा, पहली बार जब कन्या 6 साल की हो जाएगा और दूसरी बार ब्याज का पैसा तब मिलेगा जब लड़कियाँ 12 साल की होंगी। जब लड़की 18 वर्ष की पूरी हो जाएगी, तो वह लड़की पूरी राशी प्राप्त करने की हक़दार होगी। महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम 2023 का पूरा लाभ प्राप्त करने के लिए लड़की कम से कम 10 वी पास और अविवाहित होनी चाहिए। राज्य के जो माता-पिता इस योजना के अंतर्गत पात्र बनाना चाहते हैं, तो उन्हें आवेदन करना होगा। Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के तहत लड़की या उसकी माँ के नाम पर बैंक अकाउंट खोला जाएगा। इस अकाउंट में ही राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर बालिका के नाम पर धनराशि बैंक अकाउंट में स्थान्तरित की जाएगी।
माझी कन्या भाग्यश्री योजना हेतु जरूरी पात्रता/ योग्यता शर्ते
Essential Qualification for Maha Majhi Kanya Bhagyashree Yojana – इस योजना के लाभ लेने के लिए आपको कुछ पात्रता मापदंडो को पूरा करना होगा, जो की इस प्रकार है:
- महाराष्ट्र के स्थायी निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का मुख्य रूप से लाभ राज्य में एक परिवार की दो लड़कियो को ही मिलेगा।
- परिवारों की सालाना आय 7.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- कमजोर वर्ग के लोग और BPL वर्ग के लोग भी इस योजना का लाभ ले सकते है।
- कुछ समय पहले तक इस योजना के लिए सिर्फ बीपीएल (BPL) पात्रता लोग ही आवेदन कर पाते थे पर अब वे सब परिवार जिनकी वार्षिक आय 7 लाख रूपए है इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
- आवेदन करने के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष तक या 10वी पास होनी आवश्यक है।
- आवेदनकर्ता अविवाहित होनी चाहिए।
- पहली लड़की के जन्म लेने के 1 वर्ष या दूसरी लड़की के जन्म लेने के 6 महीने के अंदर अंदर माता-पिता को नसबंदी करवाना आवश्यक है, तभी उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।
- कन्यादान योजना महाराष्ट्र के तहत लड़की या माता में से किसी एक का बैंक खाता होना आवश्यक है।
- साथ ही खाते के साथ साथ 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होना चाहिए।
महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना का क्रियान्वयन
Implementation of Maharshtra Majhi Kanya Bhagyashree Yojana – इस योजना के अनुसार लड़की के माता-पिता को जो धनराशि किस्तों के रूप में मिलेंगी। वो इस प्रकार हैं:
- इस योजना के तहत माता-पिता को धन राशि के ब्याज का पैसा तब मिलेगा जब लड़कियाँ 6 साल की हो जाएंगी।
- दूसरी बार ब्याज का पैसा तब मिलेगा जब लड़कियाँ 12 साल की होंगी।
- लड़कियाँ 18 साल की हो जाये और उसने 10 वी कक्षा पास कर ली हो और अविवाहित भी हो,
- तब वह बालिका इस योजना की पूरी राशि एक साथ बैंक से निकाल सकती है।
इसे भी पढ़ें: SSY – सुकन्या समृद्धि योजना 2023 आवेदन फॉर्म PDF
माझी कन्या भाग्यश्री योजना महाराष्ट्र के लाभ
Benefits of Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Maharashtra – माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लाभ निम्नलिखित हैं।
- इस योजना के आरंभ होने से लड़कियों की संख्या को बढ़ावा मिलेगा।
- मिलने वाली राशि का इस्तेमाल लड़की की शिक्षा के लिए किया जा सकता है।
- अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा सके इसीलिए आय सीमा अधिक रखी गई है।
- इसका लाभ तभी मिलेगी जब आप एक लड़की (1 साल के अंदर) या दो लड़कियों के जन्म के 6 महीने के अंदर Family Planning करवा ले, जिससे बढ़ती हुई जनसंख्या नियंत्रण होगी।
- खाता मां और बेटी के नाम पर खोला जाएगा।
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” को बढ़ावा मिलेगा।
महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
Maharashtra Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Online Application Form – योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आप पंजीकरण फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म और दिशानिर्देश डाउनलोड करने हेतु नीचे लिंक पर क्लिक करें।
- यहां से ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करके आप इसे सही से भर कर अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास के कार्यालय (Office of Women & Child Development) में जमा कर सकतें हैं।
- इसी के साथ आपका इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण सुनिश्चित हो जायेगा।
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 आवेदन/ पंजीकरण सम्बन्धी जानकारी हेतु आप अपने जिले के महिला और बाल विकास के कार्यालय में जा सकते हो।
- महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना फॉर्म पीडीएफ के साथ नीचे दिए गए जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
Majhi Bhagyashree Kanya Yojana ले लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का पासपोर्ट-साइज फोटो
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- निवास प्रमाण पत्र (residence certificate)
- आय प्रमाण पत्र (income certificate)
- मोबाइल नंबर (mobile number)
- माता या लड़की का बैंक अकाउंट पासबुक
यह भी पढ़ें: नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना महाराष्ट्र 2023 लिस्ट
Hi sir,
Maharashtra Majhi Kanya Bhagyashree Yojana ka forms online nahi bhar sakte kya?
Teen muli aslays form Bharata aeto ka
Ek mulgi zalyanantar kutumb niyojan kelele aslyas form bharta yeto ka
mazi kanya bhaghyashri form
1 li mulgi 4 varshachi. 2 ri mulgi 2 varshachi ahe tr form submit karta yeil ka
hello sir mujhe yojna ka form bharna he lekin chinchwad me karyalay nhi he to hame form kaha bharna chahiye…. plz rlp