[फॉर्म] नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना महाराष्ट्र 2020
Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana Maharashtra 2020 In Hindi | Farmers List & Application Form PDF | नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना आवेदन फॉर्म

Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana Maharashtra 2020: नमस्कार मित्रों, जैसा की आप जानते हैं की भारत एक कृषि प्रधान देश है। लेकिन यहां सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना किसानों को ही करना पड़ता है। जैसे उन्हें उनकी फसलों के उचित भाव नहीं मिलते, उनके साथ ठगाखोरी की जाती है और सबसे ज्यादा नुक्सान उनका तब होता है। जब जल के अभाव में उनकी फसलें नष्ट हो जातीं हैं। तो इन्ही समस्याओं को देखते हुए आज हम आपके लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा किसानो के लिए शुरू की गयी “नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना” की जानकारी लेके आएं हैं।
इस योजना से किसानों को बहुत लाभ मिलेगा इस योजना के लिए महाराष्ट सरकार ने 4,000 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रश्ताव पास किया है। Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana 2020 का मुख्य उदेश्य है की बहुत से महाराष्ट्र के किसान ऐसे है जिनका सूखाग्रस्त क्षेत्र है वो खेती नहीं कर पाते। इस योजना के द्वारा महाराष्ट्र सरकार सूखाग्रस्त क्षेत्रों को सूखा मुक्त करेगी। जिससे किसान आराम खेती कर सके और अपने परिवार का पालन कर सके। इस योजना को महाराष्ट्र के 15 जिलों के 5,142 गांवों में शुरू किया जायेगा। जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।
Contents of the article
नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना महाराष्ट्र 2020
Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana Maharashtra – यह योजना 2018-19 के वित्तीय वर्ष में शुरू की गयी और 2023-24 तक जारी रहेगी। इस योजना का अन्य उद्देश्य बदलती हुई जलवायु में कृषि उपज में वृद्धि करना तथा किसानों का विकास करना है। इस योजना के तहत पहले मिट्टी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इस योजना के जरिये छोटे व मध्यम वर्ग क किसानो को इस योजा का बहुत मदद मिलेगी। योजना के अंतर्गत राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों की पहचान कर उनको पानी की उपलब्धता प्रदान कर फसलों के खेती पर ध्यान देना, किसानों की आय में वृद्धि के लिए सुधार करना व बदले जलवायु के कारण खेती में हो रही दिक्क्तों को सही किया जायेगा।
महाराष्ट्र नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना की विशेषताएं-
Features of Maharashtra Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana – नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:
- यह योजना 2018-19 के वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाएगी और 2023-24 तक जारी रहेगी।
- यह योजना राज्य में पानी की उपलब्धता के अनुसार ही फसलों की खेती पर जोर देगी।
- महाराष्ट्र सरकार इस योजना को शुरू करने का अन्य उद्देश्य राज्य को सूखा मुक्त करवाना है।
- किसानों की आय को दोगुना करने का यह एक प्रयास है।
- महाराष्ट्र सरकार इस योजना को शुरू करने के लिए विश्व बैंक की सहायता ले रही है।
- इस योजना के अंतर्गत कृषि सचिव के नेतृत्व में 7 सदस्यों की एक समिति बनाई जाएगी, जो सूखाग्रस्त क्षेत्रों की जांच करेगी।
- लगभग 2,800 करोड़ रुपए विश्व बैंक द्वारा कर्ज के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
डाउनलोड: नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना GR PDF
नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना के लाभ-
Benefits of Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana – महाराष्ट्र कृषि संजीवनी योजना के लाभ निम्नलिखित हैं।
- इस योजना का लाभ किसानों को 6 माह तक मिलता रहेगा।
- यह योजना किसानो को जलवायु परिवर्तन के कारण हो रही समस्याओं में सहायता प्रदान कारगी।
- इस योजना के जरिये किसान की आय में वृद्धि करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
- कृषि संजीवनी योजना के जरिये राज्य को सूखा मुक्त बनाने में भी मदद मिलेगी।
- महाराष्ट्र की इस योजना के अंतर्गत 5,142 गांव को सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के जरिये राज्य के छोटे व मध्यम वर्ग के किसान को सहायता मिल पाएगी।
- योजना से महाराष्ट्र के किसानों को आय 6 वर्षों में दुगनी होगी।
कृषि संजीवनी योजना महाराष्ट्र 2020 आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया-
Nanaji Krishi Sanjeevani Yojana Application/Registration Process – योजना में आवेदन करने की जानकारी के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकतेँ हैं। कृषि विभाग, महाराष्ट्र शासन की आधिकारिक वेबसाइट के लिए => यहां क्लिक करें
Download: Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana List & Form PDF

नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना सम्पर्क विवरण-
Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana Contact Details – यदि आपको महाराष्ट्र नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना के विषय में किसी भी प्रकार की जानकारी पूछनी हो। तो आप नीचे दिए गए पते पर जाकर या फ़ोन नंबर व इ मेल के द्वारा सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हो।
कृषी विभाग महाराष्ट्र शासन नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी प्रकल्प (PoCRA), 30 अ/ब, आर्केड, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, कफपेराडे, मुंबई 400005. |
|
Phone No | 022-22163351 |
Email ID | pmu@mahapocra.gov.in |
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना महाराष्ट्र | Atal Solar Pump Scheme
दोस्तों, यहां हमने आपको “नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना महाराष्ट्र (Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana Maharashtra)” की सभी जानकारी दी हैं। आशा करते हैं की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी या सवाल पूछने हों। तो आप अपने सवाल हमे नीचे कमेंट बॉक्स में लिख भेजिए। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। सभी सरकारी योजनाओं की सबसे पहले जानकारी पाने हेतु हमारे पेज www.readermaster.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-