Bihar Property Online Registration @registration.bih.nic.in | Bihar Land Mutation Online | Bhumi-Property Jankari 2023 Bihar | भूमि जानकारी गॉव बिहार | apni sampati khoje | प्रॉपर्टी-जमीन रजिस्ट्री बिहार | बिहार प्रॉपर्टी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 2023 | जिला निबंधन कार्यालय पटना भूमि जानकारी

Check Bihar Property Online Registration-: दोस्तों, आज हम आपके लिए बिहार प्रॉपर्टी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल की जानकारी लेकर आए हैं। संपत्ति पंजीकरण ऑनलाइन बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिको की सुविधाओं के लिए इस सरकारी पोर्टल को शुरू किया गया है। बिहार सरकार ने जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पोर्टल को शुरू किया है। इसके माध्यम से आप अपनी भूमि /सम्पति के पंजीकरण के लिए किसी भी दफ्तर चक्कर लगाने की की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब आप इस पोर्टल के माध्यम से अपनी भूमि का पंजीकरण करा सकते हैं। Bihar Property-Land Registry Details In Hindi की पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Contents
बिहार प्रॉपर्टी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 2023
Bihar Property Online Registration Portal – यदि आप बिहार राज्य के निवासी है तो आपकी राज्य सरकार ने आपकी सुविधा के लिए एक पोर्टल http://registration.bih.nic.in/ को शुरू किया है।इस पोर्टल के माध्यम से अब राज्य के लोग ऑनलाइन ही अपनी भूमि/संपत्ति के बारे में जानकारी ले सकते है। साथ ही भूमि / संपत्ति रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। काफी बार देखा गया है कि लोगो को अपनी भूमि / संपत्ति पंजीकरण करने के लिए सरकारी कार्यालयो के चक्कर लगाने पड़ते है। और लम्बी-लम्बी लाइनों में लगाना पड़ता है। जिसके कारण लोगो को काफी सारी समस्याओ का सामना करना पड़ता है।
इन्ही समस्याओ को देखते हुए ही बिहार सरकार द्वारा इस “ई-सेवा पोर्टल” को शुरू किया गया है। आज आप इस लेख में पढ़ेंगे कि कैसे आप इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं। और यह पोर्टल किस तरह से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता है।
Objectives of Bihar Property Online Registration Portal-
e-Sewa Portal: बिहार प्रॉपर्टी पंजीकरण पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करना है। आप इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपनी भूमि / संपत्ति का पंजीकरण कर सकते है। और साथ ही अपनी भूमि का विवरण भी आप ऑनलाइन देख सकते है।इसके लिए आपको कंही जाने की जरूरत नहीं होगी। आपको केवल इस पोर्टल पर जाना होगा और बहुत कम समय में आप अपनी भूमि का पंजीकरण कर लेंगे।
इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार ऑनलाइन भूमि उत्परिवर्तन-दाखिल खारिज रिकॉर्ड्स
भूमि रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन करे-
Bihar Property Registration – आप इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है, जो निम्न प्रकार से हैं:
- सबसे पहले आपको आवेदन करने के लिए http://registration.bih.nic.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर आपको स्क्रीन में दिख रहे “e-Services“ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपको अब “Land Registration” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद, आपके सामने स्क्रीन में लॉगिन पेज खुलेगा।
- अब आप अपनी ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिये नया अकाउंट क्रिएट कीजिये।
- फिर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिये पेज पर लॉगिन करना होगा।
- अब आपके स्क्रीन में दिख रहे आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरिये।
- फार्म भरने के बाद, आपको जो दस्तावेज निबंधित कराने है। उसे आप दो तरीको से तैयार कर सकते है।
Bihar Property Online Registration Methods:
(Step 1st) पहला तरीका: – आप किसी डीड राइटर या वकील से संपर्क करके लिखवा सकते हैं।
(Step 2nd) दूसरा तरीका: – इस पोर्टल पर दिए हुए मॉडल डीड का भी आप प्रिंटआउट निकाल सकते है। आपके द्वारा भरा गया विवरण स्वयं ही Model Deed में आ जायेगा, यह मॉडल डीड सरकार द्वारा ही जारी की गई है।
- इस मॉडल डीड पर तैयार दस्तावेज आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुद आ जायेंगे।
- इसके बाद, आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने शुल्क का भुगतान करे।
- आप दो तरीको से भुगतान कर सकते हो। अगर आप नगद भुगतान करना चाहते है तो आवेदन फार्म प्रिंट करके बैंक में नगद राशि के साथ जमा कर सकते है।
- इसके अलावा, अगर आप बैंक में जाना नहीं चाहते है तो आप घर बैठे भी राशि को जमा कर सकते है।
- इस पोर्टल पर PAYMENT GATEWAY की सुविधा भी उपलब्ध है। आप ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर सकते है। भुगतान के बाद, आपका कंप्यूटर बताएगा कि आपको सम्बंधित निबंधन कार्यालय किस दिन आना है।
आपको कार्यालय में निर्धारित समय पर निम्नलिखित दस्तावेज लेकर जाना है।
- प्रपत्र – 4
- प्रपत्र – 13
- क्रेता / विक्रेता एवं पहचान करने वाले का पहचान पत्र
- पैन कार्ड और फॉर्म 60 / 61
- ई – Filing का Acknowledgement
यह भी पढ़ें: बिहार भूलेख दाखिल खारिज भू-अभिलेख नक्शा ऑनलाइन देखें
दोस्तों, आशा करते है की आपको बिहार प्रॉपर्टी पंजीकरण पोर्टल (Bihar Property Online Registration Portal) से जुडी सभी जानकारी हमारे लेख में मिल गयी होंगी। यदि आप इस लेख से जुडी कोई भी जानकारी लेना चाहते है तो आप हमें नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। सरकारी योजनाओ की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट रीडरमास्टर.कॉम से जुड़े रहें। धन्यवाद-
onlion rasid karne ke liye quay licence bhi cahiye
जमीन का रजिस्ट्री पेपर कैसे निकाले