Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Swarojgar Yojana Online Registration @vcsgscheme.uk.gov.in | वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना 2023 | उत्तराखंड गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना ऑनलाइन फॉर्म
उत्तराखंड सरकार द्वारा “वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना” (VCSG Scheme In Hindi) की शुरुआत राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए की गया है। इसके साथ ही सरकार पंडित दीन दयाल गृह आवास (होम स्टे) योजना की शुरुवात भी की है। सभी इच्छुक उम्मीदवार अब इस पर्यटन स्वरोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड राज्य में ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा किया जा सकेगा। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के माध्यम से राज्य के बेरोजगार नागरिक इलेक्ट्रिक बस खरीदकर स्वयं का रोजगार शुरू कर पाएंगे। इस लेख में हम आपको Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Self-Employment Yojana के बारे में सभी विवरण विस्तारपूर्वक बताएंगे। जैसे कि योजना हेतु कौन-कौन पात्र होंगे, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं दिशानिर्देश आदि।
Contents
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार स्कीम 2023
Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Swarojgar Yojana के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के नागरिक खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक बस या अन्य वाहनों खरीदने पर सब्सिडी प्रदान कराई जाएगी। इस सब्सिडी का इस्तेमाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा, जिससे बेरोजगार नागरिकों को लाभ पहुंचाया जा सके। साथ ही राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक बस खरीदने के लिए सरकार द्वारा 50% या 15 लाख रुपये की सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों पर पूर्व की भांति 25% सब्सिडी दी जाएगी। गैर-वाहन की सूरत में आवेदको को पर्वतीय क्षेत्रों में 33 प्रतिशत या 15 लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी और मैदानी क्षेत्रों में 25 % या 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Yojana – Highlights
योजना का नाम | वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना |
चंद्र सिंह गढ़वाली होमस्टे स्कीम 2023 |
|
शुरू की गयी | उत्तराखंड सरकार द्वारा |
सम्बंधित विभाग | रोजगार कार्य मंत्रालय/ पर्यटन विभाग |
प्रारम्भ की गयी | 1 जून 2002 को |
उद्देश्य | आय में वृद्धि के अवसर प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के स्थानीय निवासी |
रजिस्ट्रेशन मोड | ऑनलाइन प्रक्रिया |
आधिकारिक वेबसाइट | vcsgscheme.uk.gov.in |
VCSG Revised Guidelines PDF | Download Here |
आर्टिकल श्रेणी | उत्तराखंड सरकार की योजनाएं 2023 |
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के लाभ
- इस उत्तराखंड लोन स्कीम के जरिए राज्य में स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।
- उत्तराखंड राज्य के नागरिकों को खुद का रोजगार मिलने के कारण अब दूसरे प्रदेश में जाने की आवश्यकता नहीं होगा। इससे राज्य में चल रही पलायन की समस्या भी दूर होगी।
- पर्यटन सेवा में सुधार होने के कारण अधिक संख्या में पर्यटक राज्य में आना शुरू हो जायेंगे।
- उत्तराखंड पर्यटन स्वरोजगार योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा।
- राज्य में बेरोजगारी दर में तेजी से कमी आने से लोगों का जीवन सुखमय हो पायेगा।
- इसके साथ ही उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए “होम स्टे लोन” योजना भी शुरू की है।
चंद्र सिंह गढ़वाली होमस्टे स्कीम 2023 उत्तराखंड – रजिस्ट्रेशन
योजना हेतु पात्रता मानदंड
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना (VCSG Scheme 2023) का लाभ लेने के लिए आपको नीचे दी गयी पात्रता शर्तो का पालन करना होगा:
- वे आवेदक जो स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, उनको उत्तराखंड का मूल-निवासी होना आवश्यक है।
- आवेदक के पास राज्य में स्वयं की थोड़ी बहुत जमीन होनी चाहिए।
- किसी भी बैंक अथवा संस्था के डिफाल्टर को इस योजना का लाभ प्राप्त नही हो सकता है।
- यदि आवेदक इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहता है तो उसे सब्सिडी के अलावा बची हुई रकम खुद जुटानी होगी।
- साथ ही अब युवा इस योजना के अंतर्गत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मेला में भी भाग ले सकता है।
आवश्यक दस्तावेज की सूची
- आवेदक का आधार कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी, आदि।
कृपया ध्यान दें – समाज के पिछडे तबकों को भी Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Yojana की सही रूप से लाभ दिये जाने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, व अन्य पिछडा वर्ग आदि को राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी शासनादेशों के अनुसार आरक्षण प्रदान किये जाने का प्राविधान है।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना 2023 उत्तराखंड
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में आवेदन कैसे करें?
अगर आप भी Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Self-Employment Yojana के तहत आवेदन करना चाहते है तो आपको ऊपर दी गयी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। उसके बाद, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सर्वप्रथम आपको VCSG Scheme की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद, आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा, जैसे नीचे इमेज में दर्शाया गया है:
- यहाँ पर आपको सबसे पहले योजना के दिशानिर्देश व नियमावली दिखेंगे, इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
- उसके बाद, लॉगिन सेक्शन में “पंजीकरण करें” के विकल्प पर क्लिक कर दें। अब आपके सामने योजना का पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा, जैसे नीचे छवि में दिखया गया है:
- इस वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण दर्ज करके “जमा करें” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आपका वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना (Uttarakhand Tourism Self-Employment Yojana) के अंतर्गत पंजीकरण सफल हो जाएगा।
नोट – इस प्रकार आप उत्तराखंड होमस्टे योजना के लिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे आगे की सुचना आपको विभाग द्वारा प्रदान कर दी जाएगी।
Uttarakhand VCSG Scheme Login Process
- वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में पंजीकरण करने के बाद, पोर्टल में लॉगिन करें।
- इसके लिए आपको यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अगर आप किसी कारण अपना पासवर्ड भूल गए है तो “Forget Password” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपको अपना लॉगिन आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अंत में अपना पासवर्ड रिकवर करने के लिए “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
- पोर्टल में लॉगिन करने के बाद, आवेदक उत्तराखंड होमस्टे रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकता है।
VCSG Scheme Contact Details (Helpline Number)
Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Yojana के बारे में और अधिक जानकारी के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के किसी भी जिला पर्यटन कार्यालय एवं स्वागत केन्द्र अथवा उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय, देहरादून से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी, उत्तराखंड |
||||
जिला | अधिकारी का नाम | फोन नंबर | मोबाइल नंबर | ईमेल आईडी |
टिहरी | Shri Suresh Singh Yadav | 01376-233240 | 9412998518 | [email protected] |
हरिद्वार | Smt. Seema Nautiyal, ASO | 01334-265304 | 7300799203 | [email protected] |
पौड़ी | Shri Khushal Singh Negi | 01368-222241 | 7300799201 | [email protected] |
चमोली | Shri Brijendra Pandey | 01372-253185 | 9792376998 | [email protected] |
देहरादून | Shri Jaspal Chauhan, ASO | 0135-2653217 | 7060038440 | [email protected] |
रुद्रप्रयाग | Shri Sushil Nautiyal, ASO | 01364-233995 | 7060038441 | [email protected] |
उत्तरकाशी | Shri Prakash Singh Khatri | 01374-223130 | 8954615410 | [email protected] |
अल्मोड़ा | Shri Rahul Chaubay | 05962-230180 | 8299806624 | [email protected] |
बागेश्वर | Shri Kirti Chandra Arya | 05963-221562 | 9458300455 | [email protected] |
चम्पावत | Smt. Lata Bisht, ASO | 05965-230866 | 9412996591 | [email protected] |
नैनीताल | Shri Arvind Gaur | 05942-235337 | 9012353111 | [email protected] |
पिथोरागढ़ | Shri Amit Lohni | 05964-225527 | 8057223111 | [email protected] |
उधम सिंह नगर | Shri Pradeep Kumar Gautam | 05944-250838 | 9412998517 | [email protected] |
- वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?
VSG Scheme को उत्तराखंड राज्य में शुरू किया गया है। - वीएसजी स्कीम में कौन नागरिक अप्लाई कर सकते हैं?
इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के स्थायी निवासी आवेदन करने के पात्र है। - वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में बसों पर कितनी सब्सिडी दी जाएगी?
प्राप्त सरकारी जानकारी के अनुसार, योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत या करीब 15 लाख रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। - पंडित दीन दयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना क्या है?
उत्तराखण्ड की यात्रा में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को अभूतपूर्व अनुभव प्रदान करने के साथ ही स्थानीय लोगों की खुशहाली के लिए सरकार द्वारा चंद्र सिंह गढ़वाली होमस्टे स्कीम शुरू की गई है। अब आप अपने घर का पर्यटकों के विश्राम स्थल के रूप में उपयोग कर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकते है।
पर्यटन के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाएं 2023
यहाँ हमने आपको वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान कर दी है। आशा करते है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा, इसे अपने सभी जानने वालों के साथ शेयर करना न भूले। अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में आपका स्वागत है। हमारी विश्वसनीय टीम आपसे जल्द ही संपर्क करके आपकी समस्या का समाधान करेगी। धन्यवाद-
Seva Me,
Pradhan Mantri ji
Aap se nivedan he ki hamri kcc loan mafi chahiae krpya kar ke hamri madt ki ji ae danya vad 9058011090
Apka ake kisan kuldeep singh
Seva me
Pradhan mantri ji
Aap se nivedan he ki hamari kcc loan chahiye
Krpya hamari madad ke ji ae dhanya vad
Apka kisan
Hari kishan
Mbl no.9548778113