राजस्थान जन सूचना पोर्टल: Jan Soochna Portal Registration 2024, सभी सरकारी योजनाओं की सूची

Rajasthan Jan Soochna Portal 2024 List | राजस्थान जन कल्याण पोर्टल – एकीकृत सरकारी पोर्टल | Rajasthan Jan Suchna Portal Registration & Login | मुख्यमंत्री पोर्टल राजस्थान हेल्पलाइन नंबर

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी ‘जन सूचना पोर्टल 2024’ की जानकारी देंगे। राजस्थान जन सूचना पोर्टल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने 13 सितम्बर 2019 को बिरला सभागार में आयोजित समारोह में लोगों को सम्बोधित करते हुए लॉन्च किया था। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोग राजस्थान में चल रही सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते है। अभी Rajasthan Jan Suchna Portal पर लगभग 12 विभाग की 23 योजनाओ और सेवाओं के जुडी सभी जानकारियाँ राज्य के आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी

Contents

Rajasthan Jan Suchna Portal 2024

इस पोर्टल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा तैयार किया गया है। राजस्थान की आम जनता इस पोर्टल के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़ सकती है और राज्य की सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ सकते है। इस पोर्टल के लॉन्च होने से सरकार के कार्यो में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी। Rajasthan Jan Soochna Portal 2024 सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा तैयार की गयी एक ऐसा आधुनिक तरीका है। जिसके माध्यम से राज्य के आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुडी जानकारी सरल भाषा में आसानी से उपलब्ध कराया जायेगा। इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल (Rajasthan Jan Suchna Online Portal) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे है। कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Rajasthan Jan Soochna Portal In Hindi

राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2024 का उद्देश्य

Objective of Rajasthan Jan Soochna Portal – जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि राज्य के आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुडी सूचनाये व्यापक रूप से उपलब्ध करने के लिए राजस्थान जन सूचना पोर्टल को शुरू किया है। जिससे लोगों को घर बैठे आसानी से राज्य में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंच जाये। राज्य के इच्छुक नागरिक को एक ही जगह से पुख्ता सूचनाये अपने आप से उपलब्ध हो पायेगी। किसी भी नागरिक को कही जाने की ज़रूरत नहीं होगी। राजस्थान जन सूचना पोर्टल का उद्देश्य है कि जन कल्याण आधारित विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागों और सेवाओं कि जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ नागरिकों को आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाना जा सके।

Rajasthan Jan Soochna Portal 2024 Key Highlights

योजना का नाम राजस्थान जन सूचना पोर्टल
पेश किया गया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा
सम्बंधित राज्य राजस्थान
नवीनतम वर्ष 2024-2025
उद्देश्य सूचना के अधिकार, 2005 की धारा 4(2) को क्रियान्वित करना
लाभार्थी राज्य के नागरिक
योजना की स्थिति ऑनलाइन
संपर्क हेल्पलाइन नंबर Sampark Number 181 (Toll-Free)
आधिकारिक वेबसाइट http://jansoochna.rajasthan.gov.in/
स्कीम का प्रकार राज्य सरकार योजना

जन सूचना पोर्टल राजस्थान के लाभ क्या है?

Benefits of Rajasthan Jan Soochna Portal – इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे।

  1. इस पोर्टल के माध्यम से भ्रष्टाचार के कमी आएगी।
  2. सूचना अधिकार 2005 अधिनियम में पारदर्शिता आएगी।
  3. राजस्थान जन सूचना पोर्टल का लाभ राजस्थान के सभी आम नागरिकों को मिलेगा।
  4. इस पोर्टल के आने से पहले किसी भी सरकारी योजना सेवा से सम्बन्धी जानकारी जो आरटीआई के माध्यम से मिलती थी।
  5. अब इस पोर्टल पर आपको सभी जानकारी आसानी से ऑनलाइन माध्यम से मिल जाएगी।

Rajasthan Jan Soochna पोर्टल से जुड़े 13 विभाग की जानकारी

  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
  • ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
  • प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • जन जाति क्षेत्रीय विकास विभाग
  • श्रम एवं रोजगार विभाग
  • खान एवं भूविज्ञान विभाग
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • ऊर्जा विभाग
  • सहकारिता विभाग
  • प्रशासनिक सूचना विभाग
  • आयोजना व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
  • राजस्व विभाग आदि।
Jan Soochna Portal Rajasthan Citizens Services

जन सूचना पोर्टल राजस्थान (सूचना अधिकार अधिनियम)

Public Information Portal Rajasthan (Right to Information Act) – पहले समय में राज्य नागरिकों को किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार 2005 अधिनियम की धारा 4 (2) के अनुसार लेटर देना पड़ता था। और 120 दिनों के अंदर जानकारी को अपडेट करना होता था। लेकिन अब मुख्यमंत्री जी ने राज्य के निवासियों को आसान तरीके से सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए राजस्थान जन सूचना पोर्टल का नया कदम उठाया है। Rajasthan Jan Soochna Portal के माध्यम से आमजन लोगो को आरटीआई का आवेदन करने की कोई आवश्यकता ही नहीं होगी।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल योजना सूची/ लिस्ट 2024

S/N राजस्थान जन सूचना पोर्टल (सभी सेवाओं और योजनाओं की सूची) योजना विवरण
1 महात्मा गाँधी नरेगा श्रमिक जानकारी (MGNREGA Worker Information) यहाँ क्लिक करें
2 एसबीएम (शौचालय लाभार्थी) SBM (Sanitation Beneficiaries) अन्य जानकारी
3 ई-पंचायत (e-Panchayat) अन्य जानकारी Click Here
4 मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना (Mukhyamantri Nishulk Dawa & Janch Yojna) यहाँ क्लिक करें
5 आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना (SBY) अन्य जानकारी
6 सूचना का अधिकार (Right To Information – RTI) Click Here
7 सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन कार्ड) (Public Distribution System Ration card) यहाँ क्लिक करें
8 राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना 2019 (Rajasthan Kisan Loan Waiver Scheme) अन्य जानकारी
9 सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी की जानकारी (SSP Beneficiary Information) Click Here
10 पालनहार योजना एवं लाभार्थी की जानकारी (Palanhar Yojana & Beneficiaries Info) यहाँ क्लिक करें
11 राजस्थान छात्रवृत्ति योजना (Scholarship Scheme) अन्य जानकारी
12 श्रमिक कार्ड धारकों की जानकारी (Labor Cardholder Information) Click Here

Rajasthan Jan Soochna Portal – शिकायत/समस्या दर्ज करें: 1800-180-6127

यह भी पढ़ें: SSO ID – राजस्थान एसएसओ आईडी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-लॉगिन

RM-Helpline-Team

 

3 thoughts on “राजस्थान जन सूचना पोर्टल: Jan Soochna Portal Registration 2024, सभी सरकारी योजनाओं की सूची”

  1. जन सूचना के बारे में आपने बहुत ही आसान तरीके से समझाया है और मुझे उम्मीद है कि आप इसी तरह के लेख लिखकर लोगों की मदद करेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top