[पंजीकरण] बिहार आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका भर्ती 2024 | Bihar Anganwadi Bharti Form

Anganwadi Sevika/ Sahayika Bharti Yojana 2024 In Bihar | आंगनबाड़ी भर्ती के नए नियम बिहार | Bihar Anganwadi Bharti Online Registration Form | बिहार आंगनबाड़ी सेविका सैलरी (लेटेस्ट न्यूज़)

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बिहार आंगनबाड़ी वेकन्सी (रिक्तिया) के बारे में जानकारी देंगे। इस योजना तहत समेकित बाल विकास सेवा विभाग (ICDS ) बिहार सरकार द्वारा सेविका और सहायिका की भर्तियों के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए है। समेकित बाल विकास सेवाये के अंतर्गत आंगनवाड़ी में सेविका और सहायिका के चयन हेतु नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इन पदों की भर्ती के लिए सिर्फ महिलाये ही आवेदन कर सकती है। Bihar Anganwadi Vacancy राज्य के विभिन्न जिलों के आंगनवाडियो में निकली गयी है। सेविका और सहायिका की भर्ती के लिए आवेदिका की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए।

Contents

ICDS Bihar Anganwadi Bharti 2024-25

ICDS Bihar Govt आंगनवाड़ी सेविका भर्ती के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाली महिलाओ की शैक्षित योग्यता न्यूनतम मेट्रिक पास या समकक्ष रखी गयी है। अतिरिक्त विषयो को छोड़कर (जिसे मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा पंचायत शिक्षक नियोजन हेतु मान्यता दी गयी हो) पास होनी चाहिए। आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षित योग्यता 8 वी पास रखी गयी है। यदि कोई महिला और अधिक पढ़ी हुए है तो उसे इन रिक्त पदों के लिए चयन के लिए प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Anganwadi Sevika-Sahayika Bharti 2024 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे है। कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Bharti In Hindi

बिहार आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका भर्ती योजना 2024

Bihar Anganwadi Sevika/ Sahayika Bharti (Vacancy) – बिहार आंगनवाड़ी में सेविका और सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती के लिए जिन महिलाओं का चयन किया जायेगा। वह चयनित आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका अधिकतम 60 वर्ष की आयु तक ही कार्य कर सकेंगी। जिसके पश्चात्, वह स्वतः सेवा मुक्त हो जाएगी। यदि किसी लाभार्थी को न्यायलय से दण्डित किया गया है। तो उन्हें आंगनवाड़ी सेविका /सहायिका के रिक्त पदों के लिए चयनित नहीं किया जाएगा।

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2024 लघु सारांश:
योजना का नाम Bihar Anganwadi Bharti (Vacancy)
किसके द्वारा शुरू की गयी बिहार सरकार द्वारा
आवेदन की तारीख शुरू प्रकाशित नहीं है
पंजीकरण की अंतिम तिथि जून से जुलाई
मेरिट सूची सितंबर को जारी/प्रकाशन
आपत्तियों की स्वीकृति जुलाई 2024
आम सभा की तारीख 2 से 15 अक्टूबर
आधिकारिक वेबसाइट http://fts.bih.nic.in/
योजना प्रकार राज्य सरकार योजना

बिहार आंगनवाड़ी सेविका/ सहायिका भर्ती 2024 (Vacancy)

Bihar Anganwadi Sevika-Sahayika Bharti 2024 – इन रिक्त पदों में सरकारी नौकरी पाने के लिए लाभार्थी के परिवार के मुखिया की मासिक आय 12,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। बिहार राज्य के जो इच्छुक महिला आंगनवाड़ी भर्ती योजना के लिए आवेदन करना चाहती है। वह बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। और नौकरी पाने के सुनहरे अवसर को लाभ उठा सकती है। अगर महिलाएं ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना चाहती है। तो वह संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

आवेदन शुल्क – आंगनबाड़ी भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नहीं होगा।

Bihar Anganwadi Bharti के लिए आवेदन करने की तिथि

इन पदों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रकिया आरम्भ कर दी गयी है। जो निंम्न प्रकार से है।

  1. आवेदन आरम्भ करने की प्रारंभिक तिथि  जून 2024 रखी गयी है।
  2. और आवेदन समाप्त होने की अंतिम तिथि  जुलाई 2024 रखी गयी है।

जो महिलाएं आंगनवाड़ी में सेविका/ सहायिका की सरकारी नौकरी पाना चाहती है। तो वह अंतिम तिथि से पहले जल्द से जल्द आवेदन कर सकती हैं। राज्य की महिलाओं को उनकी शैक्षित योग्यता के आधार पर ही भर्ती किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बिहार पत्रकार सम्मान योजना 6000 रुपये मासिक पेंशन

बिहार आंगनवाड़ी रिक्तियां (सेविका/ सहायिका भर्ती) का उद्देश्य

Bihar Anganwadi Bharti (Sevika/ Sahayika Vacancy) – इन पदों की भर्ती के जरिये बिहार राज्य की महिलाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करना। और उनकी न्यूनतम शैक्षित योग्यता के आधार पर बिहार आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका भर्ती का सुनहरा अवसर प्रदान करना है। जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बिहार आंगनवाड़ी वैकंसी (भर्ती) 2024 के लिए आवेदन राज्य के किसी भी वर्ग की महिला कर सकती है। इस योजना के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड है।

  • Anganwadi Vacancy के रिक्त पदों के लिए महिलाओं को ही चयनित किया जायेगा।
  • आंगनवाड़ी में सेविका के पदों की भर्ती के लिए महिलाओं की न्यूनतम शैक्षित योग्यता 10 वी अथवा समकक्ष उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती के लिए महिलाओ की न्यूनतम शैक्षित योग्यता 8 वी पास होनी चाहिए।
  • Bihar Anganwadi Bharti के लिए आवेदिका के परिवार के मुखिया की मासिक आय 12,000 रूपये से कम होनी चाहिए।
  • इन पदों की भर्ती के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
  • इस आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका भर्ती के लिए विधवा महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी।

ICDS बिहार आंगनबाड़ी भर्ती 2024 हेतु पात्रता शर्तें

Bihar Anganwadi Bharthi / ICDS आंगनबाड़ी जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता:

  1. आंगनबाड़ी सेविका के लिए: – आंगनवाड़ी सेविका के चयन हेतु शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक अथवा समकक्ष होनी चाहिए। अधिक योग्यता के लिए कोई प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।
  2. सहायिका के लिए: – आंगनवाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं निर्धारित की गयी है। आंगनवाड़ी सहायिका के चयन में विधवा अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
  3. भर्ती के लिए आयु सीमा: – आंगनवाड़ी सेविका / सहायिका चयन हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।
  4. चयन प्रक्रिया: – इस बिहार ICDS आंगनबाड़ी भर्ती में आंगनवाड़ी सेविका / सहायिका के पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन एजुकेशन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

Bihar Anganwadi Sevika/ Sahayika Bharti हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर (संपर्क विवरण)

इसे भी पढ़ें: बिहार छात्रवृत्ति योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

आंगनवाड़ी सेविका भर्ती ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया

Bihar Anganwadi Sevika Bharti Online Application/ Registration Process – बिहार की जो महिलाएं आंगनवाड़ी में सेविका/ सहायिका के रिक्त पदों पर नौकरी के लिए आवेदन करना चाहती है। तो उनको यहाँ नीचे दी गए आवेदन या पंजीकरण प्रक्रिया का पालन करना होगा।

(प्रथम चरण) बिहार आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका भर्ती हेतु पंजीकरण

  • सबसे पहले आवेदक को बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://fts.bih.nic.in/ पर जाना होगा।
  • उसके बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर आपको New User Registration का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।
Anganwadi-Sevika-Sahayika-Vacancy-Online-Registration-Form
  • क्लिक करने के बाद, आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। फिर आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे- आवेदिका पद, नाम, पता, जन्म तिथि, लिंक, श्रेणी, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरकर फॉर्म के नीचे “पंजीकृत करें” के बटन पर क्लिक कर दे।
  • Register बटन पर क्लिक करने के पश्चात्, आपका पंजीकरण हो जायेगा। जिसके बाद, आपके मोबाइल पर एक पासवर्ड (OTP) आ जायेगा। जिसके सहायता से आपको पोर्टल पर Login करना होगा।
  • इसके बाद, आपको ‘Continue’ के ऑप्शन पर क्लिक करके दोबारा से वेब होम पेज पर जाना होगा।

(दूसरा चरण) Bihar Anganwadi Bharti Yojana लॉगिन प्रक्रिया

  • अब आपको पोर्टल पर Login करना होगा। जिसके लिए आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड और कैप्चा कोड भर कर “Login” के बटन पर करें।
Bihar-Anganwadi-Bharti-Vacancy-Login
  • लॉगिन करने के बाद, आगेआपको Verify मोबाइल नंबर करने के लिए Generate OTP Mobile के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा।
  • इस OTP को आपको नीचे भरना होगा। ओटीपी भरने के बाद, आपको Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। वेरीफाई पर क्लिक करने के उपरांत आपको आवेदन/पंजीकरण फॉर्म की जानकारी देनी होगी।
  • ये फॉर्म 5 सेक्शन के अंदर पूरा किया जाएगा। जो आपका पहला सेक्शन है पंजीकरण का वो आपका पूरा हो चूका है। इसके बाद, आपको दूसरा सेक्शन है आवेदन पत्र इसके सामने आपको व्यक्तिगत विवरण पर क्लिक करना होगा।

Check: Anganwadi Vacancy Panchayat Wise Vacant Position For Phase 3

(तीसरा और अंतिम चरण) बिहार आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म भरे

  1. अब आपका Bihar Anganwadi Bharti आवेदन फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण भरना होगा। जैसे कि आपके पति का व्यवसाय, ससुर का नाम आदि सभी जानकारी सही से भर दे।
  2. इसके बाद, आपका तीसरे सेक्शन ‘शैक्षित योग्यता’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपका शिक्षित योग्यता का फॉर्म खुल जायेगा। जिसमे आपको 10 वी कक्षा जिस बोर्ड से पास की है वह लिख दे।
  3. फिर स्कूल का नाम और किस वर्ष की है वह सेलेक्ट करे। अब अपना मेट्रिक का प्रमाण पत्र को सही जगह अपलोड कर दे।
  4. फिर आपको ‘Go to Home’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपको अपनी फोटो के साथ अपना सिग्नेचर को अपलोड करना होगा। अंत में आप ‘Next’ बटन पर क्लिक कर दे।
  5. इसके बाद, आपको ‘Click here to Preview’ लिंक पर क्लिक करना होगा। अब अपने फॉर्म को एक बार ढंग से देख ले की सभी जानकारी सही भरी गयी है या नहीं। इसके बाद, इस फॉर्म को Save कर लीजिये।
  6. अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को “फाइनल सब्मिट” करना होगा। इस तरह से आप बिहार आंगनवाड़ी भर्ती योजना के लिए अपना पंजीकरण कर सकते हो।

Download: Bihar Anganwadi Sevika/ Sahayika Bharti Form Guidelines PDF

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती योजना का फॉर्म भरते समय इन बातों का ख्याल रखें

  1. Keep in Mind While Filling Bihar Anganwadi Bharti Form:
  2. विज्ञापन के अनुसार केवल योग्य उम्मीदवारों ही इस फॉर्म को भरेंगे।
  3. बाहुल्य वर्ग से योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर क्रमानुसार अनुसूचित जाति/अनु० जनजाति/अतिपिछड़ा/पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक सहित)/ सामान्य वर्ग के उमीदवार को चयनित किया जायेगा।
  4. फोटो का आकार 50 केबी से कम होना चाहिए। (निर्धारित आकार: 200 x 230 px)
  5. हस्ताक्षर का आकार भी 20 केबी से कम होना चाहिए। (निर्धारित आकार: 140 x 60 px)

Download: Aam Sabha SEVIKA / SAHAYIKA CHAYAN App (APK)

Bihar ICDS – पांचवां चरण सेविका/सहायिका भर्ती के लिए आवेदन करें

अब योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि 13 जुलाई 2024 से पहले बिहार ICDS पांचवां चरण सेविका / सहायिका भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2024 का विवरण निम्न प्रकार से है:

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान (सैलरी)
आंगनबाड़ी सेविका जिलेवार रिक्तियां देखें बिहार ICDS के नियमों के अनुसार
आंगनबाड़ी सहायिका

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार की योजना सूची PDF हिंदी में देखिए

दोस्तों, यहां हमने आपको बिहार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका भर्ती- रिक्तियां (Bihar Anganwadi Sevika & Sahayika Bharti- Vacancy 2024) ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। आशा करते है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हो। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। हमारी वेबसाइट www.readermaster.com में आने के लिए धन्यवाद, अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

 

8 thoughts on “[पंजीकरण] बिहार आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका भर्ती 2024 | Bihar Anganwadi Bharti Form”

  1. रेयाजुददीन अंसारी

    जाति बहूल्यता की वर्ग बहूल्यता चलेगा

  2. Main banka jila ke Harivanshpur se sevika ka from bharna chati hoon pr wanha pr pahle se koi kaam kr rhi hai kya apply kr sakte hai

  3. Mritunjay prasad

    Dear Sir
    dist buxar prakhand chogai
    I am not registration but my no confirmation.my registration help me
    Mo.7065979848

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top