[राजस्थान] विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन पत्र / अंतिम तिथि, पात्रता

Vidhwa-CM-B-Ed-Sambal-Yojana-In-Rajasthan
Vidhwa-CM-B-Ed-Sambal-Yojana-In-Rajasthan

Rajasthan Vidhwa Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2023-24: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी “मुख्यमंत्री विधवा/परित्यक्ता बी.एड संबल योजना” की जानकारी देंगे। राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने राज्य में बी.एड. में प्रवेश लेने वाली निराश्रित महिलाओं के लिए विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना चलाई हुई है। विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (B.Ed) संबल योजना के तहत राज्य में निराश्रित और विधवा महिला जो अपने आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं। उनकी पूरी पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा। राजस्थान सरकार ने कुछ वर्षों में पाया है की राज्य में विधवा महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से इस सरकारी योजना को राज्य में लागू किया गया था।

Contents

विधवा-परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2023

विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए राजस्थान की यह मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना उन सभी महिलाओं पर लागू होती है। जिनके या तो पति की मृत्यु हो चुकी है या फिर उन्हे बेसहारा छोड़ दिया गया है। प्रदेश सरकार का मानना है की मुख्यमंत्री (B.Ed) संबल योजना से उनके आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास में भी सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री बी.एड संबल योजना के लिए महिलाएं अब ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिसके लिए सबसे पहले एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद ही ऑनलाइन पंजीकरण करके आवेदन पत्र भरा जा सकता है। इस लेख में हम आपको Rajasthan Govt Vidhwa CM B.Ed Sambal Yojana के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ें।

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2023-24 आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया

Vidhwa Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana (Application/Registration Process) – मुख्यमंत्री संबल योजना राजस्थान के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है। इसके लिए आप नीचे बताए चरणों, स्टेप्स के अनुसार देख सकते हैं:

  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को एसएसओ राजस्थान पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • जिसके बाद, “Citizen” सेक्शन पर क्लिक करके Bhamashah/Aadhaar Card/Facebook/Google/Twitter पर क्लिक करके SSO ID Registration करना है।
Rajasthan-SSO-ID-Online-Registration
Rajasthan-SSO-ID-Online-Registration
  • फिर अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से लॉगिन (SSO ID Login & Password) करना है।
  • उम्मीदवारों को उसके बाद “Scholarship” के विकल्प पर क्लिक करना है। जिसके बाद, एक नया वेब पेज दिखाई देगा।
  • इस पेज पर ‘Department Name’ के सेक्शन में “विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना” पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना है।
  • सभी जानकारी जैसे की शैक्षिक क्षत्र, विश्वविद्यालय, प्रवेश की तिथि आदि भर कर नीचे दिये गए “Submit” के बटन पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर दें।

विधवा महिलाओं के लिए दी जाने वाली इस मुख्यमंत्री संबल योजना (B.Ed) के अंतर्गत किए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जांच राजस्थान सरकार द्वारा कर लेने के बाद लाभार्थी निराश्रित महिला को उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च दे दिया जाएगा।

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता (B.Ed) संबल योजना की पात्रता (योग्यता)-

Eligibility Criteria for Rajasthan Vidhwa B.Ed Sambal Yojana – विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री संबल योजना (बी.एड.) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार नीचे बताई गई योग्यता देख सकते हैं:

  1. आवेदक महिला राजस्थान की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  2. इस योजना का लाभ उन्ही महिलाओं को मिलेगा। जिन्होंने 2015-16 या आगामी शैक्षिक वर्षों में प्रवेश लिया हो।
  3. जिन महिलाओं ने बी.एड की डिग्री प्राप्त कर ली है। उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना के लिए जरूरी दस्तावेज-

Documents Required for Vidhwa Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana – आवेदक महिला यह ध्यान रखे की ऑनलाइन पंजीकरण करने से पहले उसके पास नीचे बताए गए निम्न्लिखित दस्तावेज़ होने चाहिए:

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • बैंक में बचत खाता (Bank Saving Account Passbook)
  • आवेदक महिला अगर विधवा है तो पति की मृत्यु का प्रमाण-पत्र
  • अगर महिला तलाकशुदा है तो नॉन जुड़ीशियल स्टांप पर नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ-पत्र जिसमे पति और पत्नी के साथ पिता के हस्ताक्षर होने चाहिए।
  • मुस्लिम महिला के पक्ष में काजी द्वारा जारी तलाकनामे की कॉपी के साथ नॉन जुड़ीशियल स्टांप पर नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ-पत्र लगा होना चाहिए।

नोट – उम्मीदवार किसी भी और अन्य जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। Vidhwa Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://hte.rajasthan.gov.in/ पर जा सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर 0141-2706106 पर संपर्क कर सकते हैं।

Rajasthan Vidhwa CM B.Ed Sambal Yojana Guideline PDF: Click Here
यह भी पढ़ें: राजस्थान SSO ID ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन & लॉगिन प्रोसेस

RM-Helpline-Team

 

1 thought on “[राजस्थान] विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन पत्र / अंतिम तिथि, पात्रता”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top