Uttar Pradesh Ration Card Online Apply 2021 | UP Ration Card Application Form PDF Download | How to Apply for UP Rashan Card | उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई 2021 | उत्तर प्रदेश राशन कार्ड आवेदन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड

UP Ration Card Online Apply 2021-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश राशन कार्ड नई लिस्ट जिलेवार सूची के बारे में बताएँगे। जिसकी सहायता से आप ऑनलाइन अपना नाम यूपी राशन कार्ड सूची में आसानी से देख सकते हो। अगर आप नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया भी यहाँ दी गयी है। इसके साथ ही यूपी राशन कार्ड नई सूची जिलेवार डाउनलोड करें।
उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला अनुसार राशन कार्ड की नई सूची की ऑनलाइन पोर्टल लॉंच किया है। यह कार्य उत्तर प्रदेश खाद्य और नगर आपूर्ति विभाग द्वारा किया गया है। उत्तर प्रदेश के जिन लोगों ने राशन कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है वे अपना नाम इस सूची में चेक कर सकते है। इसके अतिरिक्त नागरिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम द्वारा जारी की गई सूची को लाभार्थी स्वयं डाउनलोड करके भौतिक रूप से भी अपना नाम चेक कर सकता है। इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश नये राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस और जिलेवार बीपीएल सूची से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ें।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई 2020-2021
जैसा कि आपको विदित होगा कि भारत में प्रत्येक राज्य में सभी परिवारों को तीन वर्गो में विभाजित किया गया है। इनमें एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय कार्ड शामिल है। आप अपनी पारिवारिक आय के अनुसार इन राशन कार्ड्स के लिए अप्लाई कर सकतें हैं। परंतु उसके पहले हम आपको यहाँ समझाते है कि आखिर एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय कार्ड होते क्या है?
- अंत्योदय राशन कार्ड (AAY Ration Card) – यह कार्ड सबसे गरीब परिवारों के लिए बनाया गया है। इसमें ऐसे लोग जिनकी कोई सीमित आय नहीं है या ऐसे बुजुर्ग लोग जिनकी कोई आय नहीं है अप्लाई कर सकते हैं। इस वर्ग के लोगों के लिए सरकार द्वारा पीले रंग का राशन कार्ड इशू किया जाता है।
- बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card) – ऐसे लोग जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। वे इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है। सरकार द्वारा इस कार्ड का रंग गुलाबी निश्चित किया गया है।
- एपीएल राशन कार्ड (APL Ration Card) – इस राशन कार्ड के लिए कोई भी व्यक्ति अप्लाई कर सकता है। इसके लिए आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। सरकार द्वारा इस कार्ड का रंग नारंगी निश्चित किया गया है।
इस प्रकार आप अपनी आय के अनुरूप इनमें से किसी भी वर्ग में अपने राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हो। इसके साथ ही आप इन राशन कार्ड की मदद से सरकारी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हो।
राशन कार्ड (UP Ration Card) के लाभ क्या-क्या है?
इस नई सूची से उत्तर प्रदेश वासियों को कई लाभ होंगे जो कि निम्न प्रकार से हैं।
- उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट का सबसे महत्वपुर्ण लाभ यह है कि आप इसमें घर बैठे अपना नाम चेक कर सकते हो। आपको अपना नाम इस सूची में देखने के लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगने की कोई जरूरत नहीं है।
- इस सूची में अपना नाम देखने के अलावा, यदि आपका नाम इस लिस्ट में ना हो। तो आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं। वो भी घर बैठे और बिना किसी लाईन में लगे संभव है।
- आप अपने एपीएल/बीपीएल या अंत्योदय राशन कार्ड की सहायता से सरकारी केन्द्रो से कम दामों पर अनाज भी प्राप्त कर पाएगा।
उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज: | |
परिवार के मुखिया की फोटो | आवेदनकर्ता का आधार कार्ड |
आवासीय पता प्रूफ | बिजली/पानी का बिल |
पैन कार्ड और गैस कनेक्शन विवरण | बैंक अकाउंट विवरण |
इसे भी पढ़ें: योगी सरकार – 1 हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता प्रति दिहाड़ी मजदूर
यूपी नए राशन कार्ड 2021 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया-
UP New Ration Card 2021 Online Application Process – अब उत्तर प्रदेश सरकार ने यह सुविधा भी उपलब्ध कराई है कि राज्य का कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपना राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गयी आसान चरणों का पालन करना होगा।
- अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग (FCS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। लिंक नीचे उल्लेखित है।

- वेब होमपेज पर पहुंचने के बाद, आपको ग्रे डेशबोर्ड पर डाउनलोड फॉर्म करके एक हेडिंग दिखाई देगा। आपको इसमें क्लिक करके वहाँ से अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। यहाँ आपको निम्न प्रकार के फॉर्म दिखाई देंगे:
-
- प्रवासी श्रमिकों हेतु राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र
- राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र (ग्रामीण क्षेत्र हेतु)
- राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र (नगरीय क्षेत्र हेतु)
- यहाँ से आप अपने लिए निर्धारित राशन कार्ड आवेदन पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड हो जाने के बाद,आपको इसमे अपने परिवार के सदस्यों की सम्पूर्ण जानकारी को सही से भरना होगा।
- जब आप राशन कार्ड भर रहे होंगे तो आपको इसमें सबसे पहले इसमें खुद को रजिस्टर करना होगा। उसके बाद, आपको प्रत्येक सदस्य की जानकारी केवल एक बार देनी होगी।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जिसके बाद, उस नंबर पर आपको एक पासवर्ड प्रदान किया जाएगा।
- इस पासवर्ड को आपको पंजीकरण के वक़्त प्रयोग करना होगा। जैसे ही आप यह नंबर दी गई जगह पर दर्ज करोगे, आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो जायेगा।
- इसके बाद, आपका रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड क्रिएट करना होगा। अब आपको अपनी पूरी डीटेल निर्धारित एप्लिकेशन फॉर्म में भरनी होगी।
- अंत में आपको अपनी स्कैन की हुई फोटो की कॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड करना होगा। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद, आपको “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
यह ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आपका राशन कार्ड भरा हुआ माना जाएगा। अब आप अपने राशन कार्ड की फोटो कॉपी निकालकर रख सकते हैं। यह भविष्य में आपके काम आएगी।
UP ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची (जिलेवार) में अपना नाम देखें-
Check Your Name In UP Ration Card New List (District-Wise) – उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की सूची 2020-2021 में NFSA के अंतर्गत आने वाले जो लाभार्थी अपना पंजीकरण कर चुके है। वे अपना नाम इस सूची में सर्च कर सकते है। इन लाभार्थियों के लिए अपना नाम सर्च करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
अपना नाम यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट में देखने के लिए लाभार्थी को सर्वप्रथम खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। लिंक नीचे दिया गया है।

- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, आप इसके होमपेज पर पहुंच जाओगे।
- अब आपको महत्वपूर्ण लिंक के अंदर “एनएफ़एसए की पात्रता सूची“ पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रिया के तुरंत बाद, यूपी राशन कार्ड 2020-21 की जिलेवार सूची आपके सामने स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।
- यहां पर आपको अपने जिले के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, अपने शहर का नाम और राशन कार्ड नंबर बताना होगा।
- इस नंबर की सहायता से लाभार्थी स्वयं का नाम इस सूची में जांच सकता है।
- इसके बाद, आवेदक अपनी भविष्य की सहायता के लिए लाभार्थी की सूची का प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं।
इन सबके अलावा, आवेदक CTRL+F बटन प्रैस करके भी अपना नाम इस सूची में देख सकता है। अगर किसी स्थिति में किसी उम्मीदवार का नाम ग्राम पंचायत-वार यूपी राशन कार्ड की सूची में शामिल नहीं है। तो वह इस पोर्टल के तहत अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकता हैं। जिसकी पूरी प्रक्रिया ऊपर दी गयी है।
इसे भी देखें: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2021 के तहत मुफ्त राशन
राशन कार्ड सूची एपीएल/बीपीएल/अंत्योदय लिस्ट में ऑनलाइन सर्च करें-
Search UP Ration Card APL/BPL/AAY List Online – इसके लिए भी व्यक्ति को सबसे पहले खाद्य और रसद विभाग (आपूर्ति), उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाना होगा। उसके बाद, निम्न चरणों का पालन करें।

- वेब होमपेज पर आपको अपने नाम से यूपी राशन कार्ड लिस्ट में सर्च करना होगा।
- जैसे ही नाम की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, लाभार्थी सूची के तहत परिवार के मुख्य सदस्य का नाम, क्षेत्र, कार्ड का प्रकार और अपने जिले के विवरण का चयन करना होगा।
- इस सभी विवरण का चयन करने के बाद, नागरिक अपना नाम लिस्ट में में देख पाएंगे।
- इस तरह से कुल 3.14 NSFL जिसमें 41 लाख राशन कार्ड-धारक शामिल है। इस लिस्ट में अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
यूपी राशन कार्ड के तहत अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करें-
Register Your Complaint Online under UP Ration Card – अगर आप उत्तर प्रदेश सरकार की इस सुविधा से खुश नहीं है और आप इसके संबंध में कोई शिकायत करना चाहते है, तो आपको इसके लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर में कॉल करना होगा।
- ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें: Register Complaint Online
- शिकायत की वर्तमान स्थिति देखें: View Current Status of Complaint
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-0150 & 1967
Download: UP Ration Card Application Form PDF Hindi
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाओं की सूची और ताज़ा खबरें 2020-21
vijay kumar
यूपी राशन कार्ड लिस्ट मे अपना नाम खोजें और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://www.readermaster.com/check-ration-card-new-list-uttar-pradesh-download-application-form-fcs-up-gov-in/
सर मैं उत्तर प्रदेश एफ़ सी आई वेब्साइट पर अपना ओनलाइन आई डी और पासवर्ड बनाना चाहता हूँ कैसे बनेगा मुझे मेरे मैल आईडी पर बताइए मेरा जीमेल आईडी है subhamyadav7453@gmail.com
Please give my email
Parivar Rajister nakal raebareli ka chahiye nahi nikal raha hai kaiser nikaale kripya aap mujhe bataye
Jila Sitapur Tehsil block pahla Gram Panchayat Palia naseerbad Chhota