यूपी जनसुनवाई पोर्टल प्रवासी श्रमिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

UP-Jansunwai-Migrant-Workers-Registration
UP-Jansunwai-Migrant-Workers-Registration

UP Jansunwai Portal Migrant Workers Registration-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से “यूपी जनसुनवाई पोर्टल प्रवासी श्रमिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन” की जानकारी देंगे। देश की अन्य राज्य सरकारों की तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने राज्य के प्रवासी निवासियों एवं प्रदेश में रहने वाले अन्य राज्यों के प्रवासी निवासियों की घर वापसी के लिए एक पोर्टल की शुरुआत कर दी हैं। जिसका नाम ‘जनसुनवाई पोर्टल’ है। इस पर प्रवासी श्रमिक/मजदूर खुद का पंजीकृत करके अपने घर वापस जा सकते हैं। इसके साथ ही यूपी सरकार ने जनसुनवाई पोर्टल का एक मोबाइल एप्प भी शुरू किया हैं। इसके माध्यम से भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। कुछ समय पहले योगी सरकार द्वारा ‘प्रवासी श्रमिक हेल्पलाइन नंबर’ भी जारी किये गये थे।

श्रमिक ट्रेन आपको कहाँ से और कब मिलेगी, कहाँ तक ले जाएगी, ट्रेन नंबर, सीट नंबर, समय सारणी सभी कुछ जानकारी आपके रजिस्टर मोबाइल में सरकार द्वारा पंजीयन के बाद भेजी जाएगी। इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश प्रवासी आने या बाहर जाने हेतु जनसुनवाई पोर्टल jansunwai.up.nic.in द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। नीचे हम आपको यूपी जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्रवासी श्रमिक, मदजूर, छात्र और नागरिक अपना पंजीकरण करके कैसे अपने घर वापस जा सकते हैं, इसकी जानकारी देंगे। इसके साथ ही प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जुडी सारी जानकारी भी आपको यहाँ नीचे खंड में मिल जाएगी। कृपया अंत तक बने रहें।

Contents

यूपी जनसुनवाई पोर्टल प्रवासी श्रमिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

UP Jansunwai Portal Migrant Workers Online Registration – जैसे कि हमने आपको बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने Pravasi Shramik Ghar Wapsi Yojna के लिए यूपी जनसुनवाई पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रवासी श्रमिक/मजदूर ऑनलाइन पंजीकरण करके अपने घर वापस जा सकते हैं। इसके साथ ही प्रवासी नागरिक हेल्पलाइन नंबर्स में कॉल करके भी खुद को रजिस्टर कर सकते है। जिसके बाद वो प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन की सूची देख सकते हैं।

पोर्टल का नाम  जनसुनवाई पोर्टल (प्रवासी श्रमिक)
सम्बंधित राज्य  उत्तर प्रदेश
लांच की तारीख  4 मई 2020
शुरुआत  5 मई 2020
लांच किया गया  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
अवधि  COVID-19 लॉकडाउन तक
लाभार्थी  यूपी राज्य के प्रवासी नागरिक
देख-रेख  उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
आधिकारिक वेबसाइट http://jansunwai.up.nic.in/
योजना प्रकार  प्रवासी नागरिक घर वापसी योजना
उत्तर प्रदेश प्रवासी Entry/Exit हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया-

UP Jansunwai Portal Pravasi Shramik Yatra Online Registration Process – उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रवासी मजदूर के लिए जनसुनवाई पोर्टल को अपडेट कर दिया है। पोर्टल में 2 तरह के लोग पंजीकरण कर सकते है।

  1. पहला यूपी के रहने वाले प्रवासी श्रमिक जो दूसरे प्रदेशों में फंसे है, और वापस उत्तर प्रदेश आना चाहते है।
  2. दूसरा अन्य राज्यों के मूल निवासी जो लॉकडाउन के कारण यूपी में फंस गए है।

इनमें से कोई भी लोग जनसुनवाई पोर्टल में जाकर पंजीकरण कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपके रजिस्टर मोबाइल में आपकी यात्रा से संबंधी मेसेज आएगा, जिसमें आपकी यात्रा से जुडी सारी जानकारी होगी। जैसे श्रमिक ट्रेन से अगर जाना है तो उसका समय, तारीख, ट्रेन सीट नंबर, आपको क्या-क्या दस्तावेज रखने है, ये सब आपको मेसेज में बताया जाएगा। इसके अलावा अगर बस से जाना है तो उसकी भी सारी जानकारी मोबाइल में दी जाएगी। यात्रा का दिन समय लाभार्थी नहीं बता सकते है, पोर्टल में पंजीयन के बाद नोडल अधिकारी आपके फॉर्म की जाँच करेंगें, और सुविधा अनुसार आपकी यात्रा की व्यवस्था करेंगे।

इसे भी देखें: कोरोना लॉकडाउन – प्रवासी मजदूर और छात्र घर वापसी योजना

UP Jansunwai Migrant Workers Online Registration-

उत्तर प्रदेश घर वापसी के लिए प्रवासी श्रमिक/नागरिक Entry/Exit ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट jansunwai.up.nic.in पर शुरू हो गए हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. यूपी के प्रवासी नागरिकों एवं प्रदेश में रहने वाले अन्य राज्य के प्रवासी नागरिकों को सर्वप्रथम जनसुनवाई पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. जैसे ही वे इस पोर्टल पर पहुंचेंगे, उनके सामने 2 लिंक उपलब्ध होंगे। एक ‘प्रवासी पंजीकरण: उत्तर प्रदेश से अन्य राज्य जाने हेतु क्लिक करें’ और दूसरा ‘प्रवासी पंजीकरण: अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश आने हेतु क्लिक करें’ इनमें वे जो भी हैं, उस पर उन्हें क्लिक करना होगा।

    UP-Jansunwai-Portal-Migrant-Workers-Online-Registration
    UP-Jansunwai-Portal-Migrant-Workers-Online-Registration
  3. यदि वे उत्तर प्रदेश से अन्य राज्य जाने के लिए आवेदन कर रहे हैं तो जैसे ही वे सम्बंधित लिंक पर क्लिक करेंगे, उनके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें उन्हें अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड दर्ज कर अपने मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करना होगा।

    Jansunwai-Migrant-Workers-Online-Registration-Form
    Jansunwai-Migrant-Workers-Online-Registration-Form
  4. इस तरह से यदि वे दूसरे वाले विकल्प का चयन करते हैं, तो उन्हें इसके लिए दूसरी लिंक पर क्लिक करके ऊपर दी गयी प्रक्रिया अपनानी होगी।
  5. इसके बाद, उनके मोबाइल फोन सत्यापित हो जाएंगे। फिर उनकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। उन्हें इस फॉर्म को सही-सही जानकारी के साथ भरना होगा।

इसके साथ ही पंजीकरण फॉर्म को भरते हुए आपसे जो भी दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा जाएगा, आपको वह दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करते हुए, प्रवासी श्रमिक/नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेंगे।

इसे भी पढ़ें: श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सूची | ऑनलाइन बुकिंग

यूपी जनसुनवाई प्रवासी श्रमिक मोबाइल एप्प डाउनलोड करें-

UP Jansunwai Migrant Workers Mobile App Download – उत्तर प्रदेश के प्रवासी नागरिकों एवं अन्य राज्य के प्रवासी श्रमिक/मजदूर जो उत्तर प्रदेश में फंसे हुए हैं, उनके लिए जनसुनवाई पोर्टल के साथ ही ‘जनसुवाई मोबाइल एप्प’ भी लांच किया गया है। इसे वे अपने फोन पर गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद, इस एप्प को अपने फोन में इनस्टॉल कर उसमें खुद को रजिस्टर करके प्रवासी श्रमिक/नागरिक अपने घर वापस जा सकते हैं।

Download: Jansunwai Migrant Workers Registration App (APK)

इसे भी पढ़ें: स्पेशल ट्रेन – प्रवासी श्रमिक मजदूर ऑनलाइन पंजीयन (राज्यवार)

उत्तर प्रदेश जिलेवार सूची लिंक (प्रवासी श्रमिक रजिस्ट्रेशन)-

Uttar Pradesh District-wise List Link (UP Jansunwai Migrant Workers Registration):

लखनऊ, रायबरेली, मेरठ, सहारनपुर,
बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर,
आगरा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़,
मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा, बरेली,
बुलंदशहर, वाराणसी, संत कबीर नगर, आजमगढ़,
मैनपुरी, गाजियाबाद, औरैया, सीतापुर,
बहराइच, कन्नौज, श्रावस्ती, बांदा,
जौनपुर, एटा, कासगंज, हापुड़,
बदायूं, बागपत, बस्ती, शामली,
सुल्तानपुर, प्रयागराज, जालौन, गोरखपुर,
झांसी, हरदोई, कौशांबी, मिर्जापुर,
इटावा, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंडा,
मऊ, भदोही, उन्नाव, पीलीभीत,
बलरामपुर, अयोध्या, महाराजगंज, शाहजहांपुर,
अंबेडकर नगर, बलिया,चंदौली, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी,
हाथरस, चित्रकूट, देवरिया, कुशीनगर,
ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र,
अमेठी, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर

कृपया ध्यान दे – इस तरह से यूपी के निवासी जो कि दूसरे राज्य में फंसे हुए हैं और दूसरे राज्य के प्रवासी जो उत्तर प्रदेश में फंसे हुए हैं, वे सभी इस जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करके अपने घर वापसी जा सकते हैं। योगी सरकार ने सभी प्रवासी श्रमिक/मजदूर/नागरिकों से आग्रह किया है, कि वे धैर्य रखें। सरकार एक-एक कर सभी मजदूरों को उनके घर तक जरुर पहुंचाएगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश प्रवासी मजदूर वापसी ऑनलाइन पंजीकरण (हेल्पलाइन नंबर)

RM-Helpline-Team

10 thoughts on “यूपी जनसुनवाई पोर्टल प्रवासी श्रमिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन”

  1. RAJESH GAUTAM

    Sir Ham 10 log surat Amroli gav Jalaram mandir ke pas fase huyehaisirHameapnegavjanahaiHamlog family lekeyhabahupareshAnhogayehai hame up jaunpur madiyahujanahaikripayamerimadatkare madam kare .m9662137047

  2. Gujarat me fase hai ghar jana hai kripaya sarkaar se nivedan hai ki ham logo ki help kare.
    Mera no.7909696132

  3. Rizwanhakikshah

    Sar hamaara jansunwaayee mein registration ho gaya hai magar abhi tak mumbai se koi phone nahin aaya u.p jana chaahate hain hum bahut pareshaan hain

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top