आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान | आत्मनिर्भर भारत योजना Online Form | UP आत्मनिर्भर रोजगार योजना | UP Aatmanirbhar Rojgar Yojana Application Form | आत्मनिर्भर भारत योजना क्या है | आत्मनिर्भर रोजगार योजना PDF

UP Aatmanirbhar Rojgar Yojana 2023-: नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने केंद्र की प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर रोजगार योजना की तर्ज पर राज्य में ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ की शुरुवात की है। UP आत्मनिर्भर रोजगार योजना के तहत सभी प्रवासी श्रमिकों/मजदूरों को उनके ही जिले में रोजगार प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जून 2020 को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान को आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है। इस सरकारी योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री जी ने मुख्यमंत्री आवास पर CM योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए किया। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान एक तरह की रोजगार योजना है। जिसको लॉन्च करने का मकसद राज्य में दूसरे प्रदेशों से वापस आए राज्य के नागरिक और कोरोना लॉकडाउन के दौरान जिन भी लोगों की नौकरी छूट गई है, उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है।
Contents
आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान 2023
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के अनुसार यूपी आत्मनिर्भर रोजगार योजना से प्रदेश के लगभग सवा करोड़ (1.25 करोड़) लोगों को रोजगार दिया जाएगा। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान’ का ही हिस्सा है, जिसमें उत्तर प्रदेश को भी जोड़ा गया था। नीचे हम आपको UP Aatmanirbhar Rojgar Yojana Apply Online | Self-Reliant Uttar Pradesh Employment Scheme Eligibility | आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान श्रमिक पंजीयन की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
UP आत्मनिर्भर रोजगार योजना 2023 क्या है?
जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि योगी सरकार की UP Aatmanirbhar Rojgar Yojana का उद्देश्य सूबे में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करना है। यूपी आत्मनिर्भर रोजगार योजना के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी UP के छह जिलों के ग्रामीणों के साथ बात भी करी है। सरकार का कहना है की राज्य में करीब 30 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक अपने-अपने घर वापस लौट चुके हैं। जिनमें से 31 जिलों के 25,000 से भी अधिक प्रवासी मजदूर/कामगार अपने घर वापस आ चुके हैं।
अगर देखा जाये तो ‘PM गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ के तहत शुरू किया जा रहा यह आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान पूरे देश की सबसे बड़ी रोजगार योजना है। UP आत्मनिर्भर रोजगार योजना के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार से हैं:
योजना का नाम | आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान |
किसने लॉन्च करी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा |
लॉन्च की तारीख | 26 जून, 2020 |
लाभार्थी | प्रवासी और बेरोजगार श्रमिक |
चयन प्रक्रिया | लाभार्थी का चयन श्रम विभाग स्किल मैपिंग के जरिये करेगा |
उद्देश्य / प्रकार | प्रवासी श्रमिकों/मजदूरों/कामगारों और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही उपलब्ध |
श्रमिक ऑनलाइन पंजीयन | यहाँ क्लिक करें |
आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान में शामिल विभाग-
Depts involved in Self-reliant Uttar Pradesh Employment Campaign – उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर रोजगार अभियान एक तरह की बहुत बड़ी योजना है। इसलिए इस तरह की योजना को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी विभागों का इसमें शामिल होना जरूरी है। यहाँ हम आपको कुछ विभागों की जानकारी दे रहे हैं, जो इस योजना को सफल बनाने में साथ मिल कर काम करेंगे:
- पंचायती राज
- ग्रामीण विकास विभाग
- सड़क परिवहन और राजमार्ग
- खनन
- पेयजल और स्वच्छता विभाग
- पर्यावरण विभाग
- रेलवे
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
- नई और नवीकरणीय ऊर्जा
- सीमा पर सड़कों का निर्माण करने वाला विभाग
- टेलीकॉम सैक्टर
- कृषि विभाग
यह सभी विभाग इस UP Aatmanirbhar Rojgar Yojana को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन 1.25 करोड़ लोगों को नौकरी देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पहले ही मैपिंग करने के आदेश जारी किए थे; जिसमें मजदूरों की स्किल मैपिंग की गई थी और यह जानकारी इकट्ठी की गई थी की किसके पास क्या-क्या हुनर है। जिसके आधार पर ही उसे काम दिया जाएगा।
थोड़ी देर में मैं ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ की शुरुआत करूंगा। इसके तहत प्रवासी कामगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। https://t.co/npTD1RG5Sg pic.twitter.com/uJQy7HJZwT
— Narendra Modi (@narendramodi) June 26, 2020
UP Aatmanirbhar Rojgar Yojana की रूपरेखा-
- ऋण वितरण: – 1.11 लाख नई इकाइयों को 3226 करोड़ का ऋण वितरण किया जाएगा।
- नियुक्ति पत्र: – 1.25 लाख कामगारों को निजी निर्माण कंपनियों से नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
- संवाद प्रोग्राम: – 6 जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा।
- आत्मनिर्भर भारत पैकेज: – 2.40 लाख इकाइयों को योजना के तहत 5,900 करोड़ रूपये का लोन वितरण किया जाएगा।
- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: – 5,000 कारीगरों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना व एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) के तहत किट का वितरण किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: ODOP – एक जिला एक उत्पाद योजना लिस्ट 2023 उत्तर प्रदेश
यूपी आत्मनिर्भर रोजगार योजना हेतु जरूरी पात्रता शर्तें-
Eligibility Conditions for UP Aatmanirbhar Rojgar Yojana – आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को निम्न्लिखित पात्रता शर्तों का पालन करना जरूरी है:
- इस आत्मनिर्भर रोजगार योजना का लाभ लेने वाला नागरिक उसी राज्य का होना चाहिए, जहां योजना क्रियान्वित है – जैसे की वह उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना भी अनिवार्य है।
- काम पाने वाले श्रमिक को अपना निवास प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा, जो यह पुष्टि करेगा की वह राज्य का नागरिक है या नहीं।
- योजना में केवल 18 साल या इससे अधिक के लोग ही लाभ ले सकते हैं। इससे कम आयु के व्यक्ति को काम नहीं दिया जाएगा।
- श्रमिक/कामगारों को उनकी स्किल या कौशल के आधार पर काम दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: यूपी प्रवासी श्रमिक/मजदूर स्किल मैपिंग प्रथम सूची जारी 2023
आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान/योजना की अवश्यकता-
Need for UP Aatmanirbhar Rojgar Yojana/Campaign – कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी का असर सबसे ज्यादा सामान्य कामगारों, विशेषकर प्रवासी श्रमिकों पर पड़ा है। जिसके कारण वे अपने-अपने राज्यों में वापस लौट आए थे। परन्तु अब उनके पास कोई काम नहीं है। कोविड-19 को फैलने से रोकने की चुनौती प्रवासियों और ग्रामीण श्रमिकों को बुनियादी सुविधाएं एवं आजीविका के साधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता के कारण और भी अधिक बढ़ गई। अकेले उत्तर प्रदेश में ही लाखों की संख्या में मजदूर वापस आए थे। इसी कारण से सरकार का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उठाए जाने वाला कदम जरूरी है।
इसी स्थिति को कंट्रोल करने के लिए भारत सरकार ने विभिन्न सेक्टरों में विकास को नई गति प्रदान करने के लिए ‘आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज’ की घोषणा करी थी। देश के पिछड़े क्षेत्रों में बुनियादी ढांचागत सुविधाएं तैयार करने पर विशेष जोर देते हुए रोजगार सृजन के लिए 20 जून, 2023 को ‘PM गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ का शुभारंभ किया था। केंद्र की तरफ से यह अभियान 125 दिनों के लिए मिशन मोड में चलाया जाएगा। 50 हजार करोड़ रुपये के फंड से एक तरफ प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए विभिन्न प्रकार के 25 कार्यों को तेजी से कराया जाएगा। वहीं दूसरे ओर देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: UP Pravasi Job Yojna – यूपी प्रवासी श्रमिक जॉब योजना 2023
UP आत्मनिर्भर रोजगार योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया-
Online Application / Registration Process for UP Self-Reliant Employment Scheme – आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएँगे या फिर ऑफलाइन, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। जहां तक है कि उत्तर प्रदेश सरकार इस UP Aatmanirbhar Rojgar Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण आमंत्रित करेगी और इसके लिए एक पोर्टल भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। जैसे ही ऑनलाइन आवेदन अथवा पोर्टल के बारे में कोई जानकारी मिलती है, हम सभी जानकारी इस पोर्टल में अपडेट कर देंगे। कृपया इसके लिए हमारी वेबसाइट पर आते रहै। धन्यवाद-
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाओं की सूची और ताज़ा खबरें 2023-24
उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर रोजगार योजना के लिए आवेदन फॉर्म कब से भरे जायेंगे और क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए होंगे?