
Aadhaar Card Online Correction Form-: देश के नागरिकों के लिए एक ख़ुशख़बरी है, अब सभी लोग आधार कार्ड में ऑनलाइन सुधार कर सकते है। आधार कार्ड ऑनलाइन सुधार में, आवेदक नाम, पता, मोबाइल नंबर, माता/पिता का नाम और जन्मतिथि आदि अपडेट किया जा सकता है। आधार मोबाइल नंबर पंजीकरण से लेकर ऑनलाइन ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने तक सभी काम अब ऑनलाइन घर बैठे किये जा सकते है। इसके साथ ही उपयोगकर्ता आधार कार्ड सुधार फॉर्म भी डाउनलोड सकता है।
Contents
Aadhaar Card Online Correction Form 2023
आधार कार्ड सेवा देश के सभी नागरिकों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क सेवा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं की लोगों को आधार कार्ड से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमे से सबसे मुख्य समस्या आधार कार्ड पर मुद्रित गलत विवरण है। आधार कार्ड में गलत विवरण के कारण लोगों को काफी कठनाई का सामना करना पड़ता है, जो की एक आम समस्या है। ऐसा देखा जा रहा है की लोगों के गलत नाम, जन्मतिथि, पता, फोटो, पिता का नाम आदि जैसे विभिन्न गलत विवरणों के कारण काफी दिक्कत आती है। Aadhaar Card Online Correction Form की पूरी जानकारी नीचे खंड में देखें:
आधार स्वयं सेवा अपडेट पोर्टल द्वारा आधार कार्ड ऑनलाइन सुधार
Aadhaar Card Online Correction via Aadhar Self Service Update Portal – जैसे की हमने ऊपर बताया की आधार कार्ड में गलत विवरण के कारण लोगों को काफी कठनाई का सामना करना पड़ता है। क्योकि आधार कार्ड एक प्रमुख दस्तावेज है, तो इसमें वर्णित सभी जानकारी सही होनी चाहिए। इन्ही समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए, UIDAI ने उन लोगों के लिए एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है। जहाँ उपयोगकर्ता अपना आधार विवरण ऑनलाइन अपडेट (Aadhaar Card Online Correction) कर सकते हैं। इस वेब पोर्टल का नाम आधार स्वयं सेवा अपडेट पोर्टल अर्थात Aadhar Self Service Update Portal है।
आधार कार्ड में कैसे ऑनलाइन सुधार करें?
How to Update Aadhaar Card via Online – इस लेख में आपको अपने आधार कार्ड में ऑनलाइन सुधार करने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। आप स्वयं सेवा अपडेट पोर्टल ssup.uidai.gov.in के माध्यम से अपने आधार कार्ड में अपना नाम, जन्म तिथि, फोटो, पिता का नाम, पता, और मोबाइल नंबर आदि ऑनलाइन बदल सकते हो या अपडेट कर सकते हो। इसके लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले, आपको आधार स्वयं सेवा अपडेट पोर्टल (Aadhaar Self Service Update Portal) की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। लिंक नीचे उल्लेखित है।
Aadhaar Self Service Update Portal

- मुख्य वेब पृष्ठ पर, आपको जो विवरण अपडेट करना है उसमे क्लिक करे। (e.g. ‘पता अपडेट करें’ विकल्प पर क्लिक करें)
- उसके बाद, आपके स्क्रीन पर दिशानिर्देश दिखाई देगा। दिशानिर्देश ध्यान से पड़ने के बाद ‘Proceed’ बटन पर क्लिक करें।
- अगले वेब पृष्ठ में अपना आधार नंबर या आधार वर्चुअल आईडी, कैप्चा कोड आदि दर्ज करें। अब OTP भेजें या TOTT दर्ज करें (यदि आपके पास TOTP है)।
- OTP या TOTP दर्ज करने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करके आगे बढ़े।
- लॉग इन करने के बाद, अपना विवरण ऑनलाइन फॉर्म में दर्ज करें। जिसे आप अपडेट करना या बदलना चाहते हैं।
- तद्पश्चात, सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें। अब बीपीओ सेवा प्रदाता का चयन करें और आधार ऑनलाइन सुधार फॉर्म (Aadhaar Card Online Correction Form) जमा करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद, आपको एक URN/SRN नंबर मिलेगा। जिसका उपयोग आधार अपडेट अनुरोध की स्थिति की जांच के लिए किया जाएगा।

आधार कार्ड सुधार/अपडेट ऑफ़लाइन डाकघर के द्वारा-
Aadhaar Card Correction by Offline Post Office – आप ऑफलाइन सुधार फॉर्म भरकर भी अपने आधार कार्ड के विवरण में भी बदलाव/अपडेट कर सकते हो। आप आधार कार्ड में पंजीकृत ईमेल आईडी या मोबाईल नंबर के बिना किसी भी विवरण को अपडेट या बदल सकते हैं। लेकिन आप आधार कार्ड डाकघर सेवा (PO Service) के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर नहीं बदल सकते हैं।
- आप केवल आधार कार्ड में अपना नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, पता आदि जैसे विवरणों को अपडेट कर सकते है।
- ऑफ़लाइन आधार कार्ड में सुधार करने के लिए, आपको आधार कार्ड सुधार फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद, आपको इसे पूर्ण विवरण से भरना होगा।
- सभी विवरणों को सही ढंग से भरकर, आपको आधार कार्ड कार्यालय में सहायक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भेजना होगा। पता नीचे उल्लेखित है:
यूआईडीएआई, पोस्ट बॉक्स नंबर 99, बंजारा हिल्स, हैदराबाद (500-034), भारत
इसे भी पढ़ें: Baal Aadhaar Card – बाल आधार कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें
UIDAI: आधार कार्ड ऑनलाइन सुधार फॉर्म-
Aadhaar Card Online Correction Form – आधार कार्ड में सुधार/अपडेट करने की तीसरी विधि सबसे आसान है। इसके लिए आपको निकटतम आधार नामांकन केंद्र (Aadhaar Enrollment Center) में जाके ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आप आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जा सकते हैं।
- यहाँ अपना आधार विवरण ऑनलाइन अपडेट/बदलने के लिए अधिकारी से संपर्क करे।
- आप अपने निकटतम आधार कार्ड नामांकन केंद्र को ऑनलाइन ढूंढ सकते हैं।
- अपने निकटतम आधार कार्ड नामांकन केंद्र ऑनलाइन खोजें।
अधिक जानकारी के लिए, आप नीचे दिए गए लिंक में क्लिक करके यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

बिना दस्तावेजों के आधार कार्ड के लिए आवेदन करें-
Apply for Aadhaar Card Without Documents – दोस्तों, अब आप बिना किसी दस्तावेजों के भी आधार कार्ड हेतु आवेदन कर सकते हो। UIDAI ने इसके लिए भी एक सुविधा दी है। अगर आपके पास Aadhar Card नहीं है, और आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं। भले ही आपके पास पहचान और निवास को प्रमाणित करने के लिए कोई दस्तावेज प्रमाण नहीं है, तो आप बिना दस्तावेजों के आधार कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए UIDAI द्वारा अधिकृत एक परिचयकर्ता (Introducer) की मदद ले सकते हैं।
UIDAI या आधार परिचयकर्ता एक ऐसा व्यक्ति है जिसे रजिस्ट्रार या UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा तैनात करते हुए उसके माध्यम से सूचना भेजी जाती है। परिचयकर्ता की जानकारी जिसमें उसका मूल विवरण, आवासीय पता और आधार डेटा शामिल हैं, UIDAI के CIDR (केंद्रीय पहचान डेटा रिपॉजिटरी) में रजिस्टर्ड हैं। अधिक जानकारी हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में जन्मतिथि और आवास पता अपडेट करें
Dinesh kumar
Kunti kashyap
नमस्कार दोस्तों,
आधार कार्ड में जन्म तिथि को अपडेट करने के लिए, आपको अपने क्षेत्र में निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। फिर निर्धारित आवेदन पत्र भरें और इसे संबंधित व्यक्ति को सहायक दस्तावेज (सर्टिफिकेट) के साथ जमा करें।
आप आधार कार्ड के कुछ विवरणों को ऑनलाइन के माध्यम से भी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास UIDAI में पंजीकृत एक मोबाइल नंबर होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Update Aadhaar Card UIDAI
धन्यवाद-
Aadhaar card me DOB kaise update kare?
date of birth galat update ho gye hai Aadhar care me, kya online update ho sakta hai?
Hello Sir,
Bina sikriti ke ham apna Aadhaar Card ki jankari kese de
Name: Jyoit Anand tayade
Sar Bina sikriti ke ham apna आधार कार्ड ki jankari kese de