
Udyog Aadhaar Online Registration 2020-: नमस्कार दोस्तों, आज आप हमारे इस आर्टिकल में जानेगे की कैसे आप “उद्योग आधार (Udyog Aadhar)” में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। तो आईये जानते हैं। दोस्तों देश के जो लोग अपना खुद का छोटा, मध्यम, लघु व्यवसाय शुरू करना चाहते है। वह अब उद्योग आधार मेमोरेंडम (UAM) की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते है। Udyog Aadhar देश के लोगो का छोटा व्यवसाय शुरू करने का प्रमाण होगा। उद्योग आधार रजिस्ट्रशन भारत के MSME विभाग द्वारा चलाया गया है।
उद्योग आधार एक मान्यता प्रमाण पत्र है, जो एक अद्वितीय संख्या के साथ प्रदान किया जाता है ताकि छोटे / मध्यम व्यवसायों या उद्यमों को प्रमाणित किया जा सके। उधोग आधार एक 12 अंकों की सरकारी विशिष्ट पहचान है। जो MSME मंत्रालय द्वारा प्रदान की जाती है। यह मध्यम और छोटे स्तर के संगठनों के लिए काम करने में आसानी और सरलीकृत प्रक्रियाओं के प्रारूप को आगे लाने के लिए अस्तित्व में आया है। एक मध्यम, छोटे या सूक्ष्म उद्यम के मालिक जो अपने व्यवसाय को यहां पंजीकृत करते हैं वे अनेक लाभ उठा सकते हैं। आज हम Udyog Aadhaar Registration 2020-21 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन प्रकिया , दस्तावेज़ , पात्रता आदि आपके साथ साझा करने जा रहे है। अतः हमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़े।
Contents
- 1 उद्योग आधार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- 1.1 उद्योग आधार पंजीकरण 2020 का उद्देश्य-
- 1.2 UAM- उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन 2020 के लाभ-
- 1.3 MSME: उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन हेतु जरूरी दस्तावेज-
- 1.4 उद्योग आधार ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया-
- 1.5 Udyog Aadhaar Online Registration-
- 1.6 [UPDATE] उद्योग आधार 2020 अपडेट प्रक्रिया-
- 1.7 उद्योग आधार पंजीकरण अन्य महत्वपूर्ण लिंक-
उद्योग आधार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
How to Register Online in Udyog Aadhaar Online Portal – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 15 सितम्बर 2015 को “उद्योग आधार” का शुभारम्भ किया गया है। ये योजना देश के उन नागरिको के लिए आरम्भ की गयी है, जो अपना खुद का सूक्ष्म, मध्यम, लघु व्यवसाय शुरू करना चाहते है।
- Udyog Aadhar एक पंजीकरण प्रकिया है जिसमे सूक्ष्म, मध्यम, लघु व्यवसाय शुरू करने के लिए देश के नागरिको को UAM में पंजीकरण करना होता है।
- उद्योग आधार में रजिस्ट्रेशन करने पर व्यवसाय आरम्भ करने वाले लोगो को मान्यता प्रमाण पत्र और छोटे उद्यमों को प्रमाणित करने के लिए 12 अंको का यूनिक नंबर प्रदान किया जाता है।
- इन चीज़ो से सभी नागरिक खुद का छोटा, मध्यम, लघु व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।
योजना का नाम | उद्योग आधार |
शुभारंभ किया | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी |
मंत्रालय | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) |
लॉन्च की तारीख | 15 सितंबर 2015 को |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
उद्देश्य | बेहतर पारदर्शिता प्रदान करना |
योजना का प्रकार | केंद्र सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | https://udyogaadhaar.gov.in |
उद्योग आधार पंजीकरण 2020 का उद्देश्य-
Objective of Udyog Aadhar Registration 2020 – उद्योग आधार पंजीकरण के उदेश्य निम्न प्रकार हैं।
- इस प्रकिया को शुरू करने का उद्देश्य जो लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते है उन्हें उद्योग आधार में रजिस्ट्रेशन का सरल तरीका उपलब्ध करना।
- इस सुविधा के अंतर्गत देश के लोगो को खुद का व्यवसाय आरम्भ करने को प्रोत्साहित करना।
- लोगो को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर प्रदान करना।
इसे भी पढ़ें: जिला उद्योग केंद्र लोन स्कीम ऑनलाइन आवेदन करें
UAM- उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन 2020 के लाभ-
Benefits of Udyog Aadhaar Registration 2020 – उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन के कई लाभ हैं, जो निम्न प्रकार से हैं:
- देश के लोग घर बैठे भी इंटरनेट के माध्यम से उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन का लाभ उठा सकते है।
- इस सुविधा के अंतर्गत व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और बेरोजगारी में भी कमी आएगी।
- उद्योग आधार में पंजीकरण करवाने से लोगो को सरकारी योजनाओ और सब्सिडी का भी लाभ प्राप्त हो सकेगा। जैसे-
– एक्साइज की छूट
– प्रत्यक्ष कर कानूनों के तहत छूट।
– Patents और Trademark दाखिल करने के लिए शुल्क में कमी।
– क्रेडिट गारंटी योजना। - MSME के साथ पंजीकृत होने के बाद, आपका व्यवसाय सरकारी योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र हो जाएगा। जिसमें बिना गारंटी के ऋण पर कम ब्याज दर और आसान ऋण शामिल होंगे।
- विदेशी व्यापार एक्सपो (Foreign Business Expos) में भाग लेने के लिए आपको सरकार से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- बिजली के बिलों में बड़ी रियायत मिलेगी।
- जब आपके उद्यम सरकारी निविदाओं के लिए आवेदन करेंगे तो आपको छूट मिलेगी।
MSME: उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन हेतु जरूरी दस्तावेज-
Required Documents for Udyog Aadhaar Registration – उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों की सूची निम्न प्रकार से है।
आधार कार्ड | पेन कार्ड |
मोबाइल नंबर | आवेदक के बैंक खाते का विवरण |
पासपोर्ट साइज फोटो | व्यवसाय से सम्बंधित कागज़ात |
इसे भी पढ़ें: PMEGP – प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 2020
उद्योग आधार ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया-
Udyog Aadhaar Online Registration Process – उद्योग आधार ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप फॉलो करने होंगे। जो निम्न प्रकार से हैं:
- सबसे पहले आवेदक को UAM (Udyog Aadhaar Memorandum) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- UAM Online Portal में जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
Official Website: Udyog-Aadhaar-Memorandum-UAM
- वेबसाइट पर जाने के बाद, आपके सामने होम पेज खुलेगा। जहां पर आपको एक “Udyog Aadhaar Registration Form” दिखाई देगा। इस फॉर्म में आधार कार्ड नंबर और उद्यमी का नाम आदि दर्ज करें।

- फिर फॉर्म भरने के बाद, उसके नीचे “Validate & Generate OTP” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक SMS आएगा। जिसमें आपको एक OTP मिलेगा। अब आपको OTP दर्ज करना है।

Udyog Aadhaar Online Registration-
- OTP दर्ज करने के बाद, उसी पेज पर आगे एक फॉर्म खुलेगा। जिसमे आपको सबसे पहले अपना SC, ST, OBC, GENERAL आदि में से अपना वर्ग चुनना होगा।
- इसके पश्चात, अपना Gender चुनना होगा। फिर अपनी विकलांगता की जानकारी में हाँ या नहीं को चुने।
- फिर उद्यमी का नाम के ऑप्शन पर अपनी व्यवसाय का नाम लिखना होगा जसके नाम पर रजिस्ट्रेशन होगा।

- उसके बाद, आपको सूची में दिए गए संगठन के प्रकारों के हिसाब से अपने संगठन के प्रकार को चुनना होगा।

- इसके बाद, आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। यहां आप अपना पैन कार्ड नंबर भरे।
- और सयंत्र में आपको अपनी कंपनी और उत्पादन का पता दर्ज करना होगा।

- अब यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे है तो आपको N/A को चुनना होगा। अगर किसी ने किसी प्रकार का पहले फॉर्म भरा है तो EM1/EM2/SSI/UAM चुने।
- इसके बाद, अपने बैंक का IFSC Code और बैंक अकॉउंट नंबर दर्ज करें। और फिर ईकाई की गतिविधि चुने।
- NIC Code को skip करने पर फॉर्म अपने आप NIC CODE प्रदान कर देगा।
- सारी जानकारी दर्ज करने के बाद “सबमिट बटन” पर क्लिक कर दे। और इसके पश्चात OTP पूछा जायेगा अपना OTP दर्ज करें। इसके बाद आपको UDYOG AADHAR ACKNOWLEDGEMENT FORM प्राप्त हो जायेगा।

- जिसके सहायता से आवेदक अपना MSME व्यवसाय शुरू कर सकते है। इस तरह आपका उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।
[UPDATE] उद्योग आधार 2020 अपडेट प्रक्रिया-
Udyog Aadhaar Registration Update Process – उद्योग आधार अपडेट करने के लिए सबसे पहले उद्योग आधार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये। UAM वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
Online Update: Udyog -Aadhaar-Online-Registration
- इसके बाद, आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। यहां आपको “Update Udyog Aadhar” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद, आपके सामने एक फॉर्म दिखेगा। यहां आपको उद्योग आधार संख्या भरनी होगी।
- इसके नीचे OTP विकल्प के ऑप्शन में तीन में से एक को चुनना होगा।
- फिर वेरिफिकेशन कोड भर दीजिये। आपका उद्योग आधार अपडेट हो जायेगा।
उद्योग आधार पंजीकरण अन्य महत्वपूर्ण लिंक-
Udyog Aadhaar Registration Other Important Links – उद्योग आधार पंजीकरण के लिए महत्वपूर्ण लिंक नीचे दिए गए हैं।
Udyog Aadhaar Memorandum | Click Here |
Udyog Aadhaar Notification | Click Here |
Adresss: UDYAM REGISTRATION, Ministry of MSME, Udyog Bhawan – New Delhi |
|
Phone Number: 011-23062354 |
|
Email ID: ua-msme@gov.in |
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2020 | फीस तथा पाठ्यक्रम सूची
Sir ata chakki konse nc digit me ati hai