Swades Skill Card Online Registration & Login | स्वदेश स्किल कार्ड स्कीम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | NSDC Swades Skill Card India Mapping at nsdcindia org swades | Swadesh Skill Card Download
नमस्कार पाठकों, आज हम आपको इस आर्टिकल में भारत सरकार द्वारा जारी की गई एक नई महत्वपूर्ण ‘स्वदेश स्किल कार्ड योजना’ के बारे में अवगत करायेंगे। जैसा की हम सब जानते ही है कि इस समय पूरा विश्व कोरोना संकट से लड़ रहा है। इस कोरोना महामारी ने न केवल जन साधारण को बीमार किया है बल्कि सारे विश्व को एक बहुत बड़ी आर्थिक मंदी की ओर धकेल दिया है। यह योजना सरकार द्वारा इस वैश्विक महामारी COVID-19 के चलते, विश्वभर में बेरोज़गारी से जूझते हुए प्रवासी भारतियों को ध्यान में रखते हुए बनाई है। चलिये हम और आप आज बात करते है इस महत्वकांक्षी योजना के बारे मे। जैसे कि Swades Skill Card Yojana 2023 योजना क्या है, किसके लिए है और कैसे आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं? साथ ही हम स्वदेश कौशल कार्ड पंजीकरण व डाउनलोड की प्रक्रिया भी जानेंगे।
Contents
SWADES Skill Card Yojana Registration
आपको बता दे कि कोरोना महामारी की वजह से देशभर में मार्च के अंत से ही लॉकडाउन लगा था, जो पूरे 3 महीने यानि जून तक लागू था। इसके बाद, धीरे-धीरे करके देश को अनलॉक किया गया। अगस्त माह में Unlock 3 को लागू किया गया है। जिससे आम नागरिकों को थोड़ी राहत प्रदान की गयी है। परन्तु मुख्य समस्या जस की तस है, यानि देश में बढ़ती बेरोजगारी। इसी को देखते हुए सरकार ने ‘स्वदेश स्किल कार्ड योजना 2023’ को शुरू किया है है। Swadesh Skill Card Yojana 2023 Online Application/ Registration Form | NSDC SWADES Skill Card Download | स्वदेश स्किल कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म की पूरी जानकारी नीचे खंड में देखें।
स्वदेश स्किल कार्ड या कौशल कार्ड क्या है?
Swades Skill Card Details – भारत सरकार द्वारा संचालित योजना ‘स्वदेश स्किल कार्ड’ विश्वभर में विक्राल रुप से फैली कोरोना महामारी के चलते विदेशों में कार्यरत अनेको प्रवासी भारतीय नागरिकों के लिए है। जो रोजगार और जीवन असुरक्षित होने के कारण स्वदेश लौट आए है। अब जब वह स्वदेश लौटे हैं और उनके पास अपना जीवन-यापन करने के लिए कोई रोज़गार नहीं है। इस स्तिथि को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने स्वदेश लौटने वाले अनेको नागरिकों के लिए एक अति प्रसंशनीय योजना लागू की है। जिसमे हर स्वदेश लौटने वाले नागरिक को उनके कार्य कुशलता के आधार पर स्वदेश स्किल कार्ड योजना में उनका ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। ताकि वह सब अपने कार्य कुशलता के अनुरूप जीवन-यापन हेतु रोजगार पा सके।
इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा एक आधिकारिक वेबसाइट आरंभ की है। इस पोर्टल पर स्वदेश लौटने वाले वह नागरिक जो की इस कोरोना काल में अपना रोजगार गँवा चुके है। तथा नए रोज़रगर की तलाश में है। वह सभी जरूरतमंद स्वदेश लौटे प्रवासी भारतीय नागरिक इस आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीकरण करा सकते है।
Swades Skill Card Yojana (New Update)
भारत सरकार द्वारा संचालित स्वदेश स्किल कार्ड योजना के तहत सभी पंजीकृत प्रवासी नागरिकों की जानकारी एकत्रित करके स्वदेशी और विदेशी दोनों तरह की कंपनियों के साथ साझा की जाएगी। इस तरह से कंपनी भी सीधे तौर पर रोजगार पाने के इच्छुक नागरिकों को उनकी कार्य कुशलता तथा उनके कार्य क्षेत्र और कार्य अनुभव के आधार पर सीधा संपर्क कर सकेंगे। यह योजना इस कोरोना काल में अपना रोजगार खो चुके उन नागरिकों के लिए है, जो कि रोज़गार के चलते अपना देश छोड़ के विदेशों में Rozgar की तलाश में गए थे। मगर इस वैश्विक कोरोना महामारी ने उन लोगों से उनका देश और रोजगार दोनों छीन लिया है।
Highlisths of Swades Skill Card Registration
योजना का नाम | स्वदेश स्किल कार्ड 2023 |
शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | विदेश से आये भारतीय नागरिक (प्रवासी भारतीय) |
उद्देश्य | रोजगार के अवसर प्रदान करना |
टोल-फ्री नंबर | 1800-123-9626 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.nsdcindia.org/swades/ |
आर्टिकल श्रेणी | केंद्र सरकार रोजगार योजना |
स्वदेश स्किल कार्ड योजना की मुख्य विशेषताएं
Swades Skill Card Yojana 2023 उन नागरिकों के लिए है, जो की कोरोना के चलते विदेशों से अपना रोजगार छोड़ कर भारत वापस आये हैं। वह नागरिक जो कि स्वदेश लौटे है और इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक है। उन सभी नागरिकों को भारत सरकार द्वारा जारी की गई ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर अपना आवेदन/ पंजीकरण करना होगा।
- भारत सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट पर स्वदेश लौटे भारतीय नागरिकों का डाटा लेने के लिये एक ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म जारी किया है।
- सरकार द्वारा जारी किये गई इस ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म में स्वदेश लौटे नागरिकों का कार्य सम्बंधित विवरण लिया जाएग।
- इस ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म में प्रवासी भारतीय नागरिकों को कार्य सम्बंधित पूर्ण जानकारी देनी होगी। जैसे की रोजगार का प्रकार, रोज़गार का पद, अनुभव के अवधि।
- यदि कोई नागरिक आवेदन/ पंजीकरण करता है, और उसको कोई भी असुविधा होती है तो समाधान हेतु भारत सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर 1800-123-9626 भी जारी किया है।
इसे भी देखें: खादी ग्रामोद्योग विकास योजना 2023 KVIC योजनाएं
Swades Skill Card योजना के लाभ क्या है?
जबसे इस कोरोना ने एक महामरी का रूप लिए उस समय विदेशों में रह रहे हमारे कई प्रवासी भारतीय नागरिकों को उनके अपने देश और घर तक सुरक्षित लाने के लिए भारत सरकार ने एक अति विशेष मुहीम का आरम्भ किया था। जिसका नाम ‘वन्दे भारत’ रखा गया था। इस Vande Bharat मुहीम के चलते कई प्रवासी भारतीयों को घर वापिस लाया गया। अब उनके घर वापस लौटने के पश्चात, सरकार ने स्वदेश स्किल कार्ड योजना 2023 को शुरू किया, जिसके लाभ निम्नलिखित हैं:
- घर वापिस लोटे नागरिकों को उनक भरण-पोषण हेतु रोजगार देने के लिए भारत सरकार ने नागरिकों को उनकी कार्य क्षेत्र, कार्यकुशलता और उनके अनुभव के आधार पर सुनियोजित तरीके से रोजगार बांटा जाएगा।
- यह सारा विवरण इच्छुक व्यक्ति अपने पंजीकरण/आवेदन फॉर्म में भरेगा। जिससे की वह व्यक्ति अपने कार्य कौशल के आधार पर अपने लिए उचित रोजगार (Employment) पा सकेगा।
- इच्छुक व्यक्ति द्वारा पंजीयन फॉर्म में भरे गए डाटा को स्वदेशी व विदेशी कंपनियों (Domestic & Foreign Companies) के साथ साझा किया जायेगा, ताकि कंपनी उस इच्छुक व्यक्ति से सीधा संपर्क कर सके।
- इस योजना का सरल और सीधा उद्देश्य उन नागरिकों को रोज़गार प्रदान करना है, जो की इस कोरोना काल में अपना Rojgar खो चुके हैं। जिसके अंतर्गत जरूरमंद व्यक्तियों को उनके कार्यकुशलता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा।
- स्वदेश स्किल कार्ड योजना का ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण फॉर्म पहली बार 30 मई 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। जिसके बाद से अभी तक हजारों प्रवासी नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है।
स्वदेश स्किल कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण कैसे करें?
How to apply / register for Swades Skill Card Scheme – यदि कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन / पंजीकरण करना चाहता है तो उसे निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले इच्छुक आवेदकों को स्वदेश स्किल कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- Swades Skill Portal पर पहुंचने के बाद, आपको ‘कौशल कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म’ का विकल्प दिखाई देगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद, स्वदेश स्किल कार्ड ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आवेदक को पंजीयन पत्र में पूछी गई सारी जानकारी जैसे कि नाम, पासपोर्ट संख्या, सम्बंधित जिला, संपर्क विवरण, ईमेल आईडी, प्रवासी संख्या (देश कोड और मोबाइल नंबर) आदि दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद, आवेदक के वर्तमान रोजगार की स्थिति, कार्य क्षेत्र, नौकरी का शीर्षक / पदनाम, आवेदक का कुल कार्य अनुभव व शैक्षिक योग्यता आदि भरनी होगी।
आवेदक अपने द्वारा दी गई सभी जानकारी भरने के बाद, नीचे दिए गए ‘सबमिट’ के बटन को दबा कर अपने पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस तरह से प्रवासी भारतीय नागरिक Swades Skill Card Yojana के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
स्वदेश कौशल कार्ड डाउनलोड 2023 ऑनलाइन
आपको बता दें कि Swades Registration करने के बाद ही आप अपना स्वदेश कौशल कार्ड डाउनलोड कर सकते हो। परन्तु पहले आपको nsdcindia org swades की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
Note – ‘स्किल कार्ड’ भारत सरकार द्वारा की गई एक पहल है, इसका मुख्य उद्देश्य उन सभी भारतीय प्रवासियों की सहायता करना है जो कोविड-19 के कारण अपनी नौकरी गवा चुके हैं और वंदे भारत मिशन के माध्यम से भारत वापस लौट रहे हैं। भविष्य में आने वाले अवसरों को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए इस जानकारी को हम भारतीय और विदेशी कंपनियों के साथ साझा करेंगे।
NSDC Swades Skill Card India (Helpline)
Swades Skill Mapping की अधिक जानकारी या किसी भी प्रश्नों / समर्थन के लिए भारतीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-123-9626 पर कॉल करें। यहाँ पर उपलब्ध अधिकारी आपको योजना सम्बन्धी सभी जानकारी प्रदान करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ है।
National Career Service Portal Registration & Login
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री युवा रोजगार योजना 2023 PMRY आवेदन फॉर्म
Swades skill card kaise download kare ??
Very Good information of Swades Skill Card Yojana