
Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana 2023: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए “सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना” की जानकारी देंगे। केंद्र सरकार ने माता और नवजात बच्चे की मृत्यु दर को जीरो करने के लिए सुरक्षित मातृत्व आसवासन सुमन योजना (SUMAN Scheme) को 10 अक्टूबर 2019 को लॉन्च कर दिया है। सुमन योजना 2023 में गर्भवती महिलाओं, माताओं को प्रसव के 6 महीने बाद और बीमार नवजात शिशुओं को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं (Free Healthcare Benefits) का लाभ मिल सकेगा। इस सरकारी योजना से मोदी सरकार का मानना है की देश में इससे मातृ और शिशु मृत्यु दर में बहुत कमी आएगी।
Contents
Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana 2023
सुरक्षित मातृत्व आसवासन सुमन योजना 2023 के तहत लाभार्थी महिलाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा केंद्रों (Public Health Service Center) पर जा कर सेवा का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी। इसमें नियमित प्रसव जांच के साथ महिला के शरीर में विटामिन, आइरन, कैल्सियम की जांच भी शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा की “प्रधानमंत्री सुरक्षा अभियान“ के तहत चेकअप, आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट, टेटनस डिप्थीरिया इंजेक्शन और व्यापक एएनसी पैकेज के अन्य घटक और घर पर जाकर शिशु की जांच शामिल की गई है। इस लेख में हम आपको PM Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ें।
पीएम सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना की मुख्य सुविधाएं
Key Facilities Provided under PM SUMAN Yojana – पीएम सुमन योजना में केंद्र सरकार द्वारा निम्न्लिखित सुविधाएं और लाभ दिये जाएंगे। जिसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं:
- सुमन योजना (SUMAN Scheme) में गर्भवती महिला को अपनी जांच करवाने के लिए किसी भी प्रकार से पैसे देने की कोई जरूरत नहीं होगी।
- घर से स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए परिवहन की सुविधा भी प्रधानमंत्री सुमन योजना 2023 के अंतर्गत मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी।
- किसी भी गंभीर या आपातकाल की स्थिति में एक घंटे के भीतर-भीतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- इसके बाद, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर तक पहुंचाने के लिए भी सरकार द्वारा ही फ्री वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
- इसके अलावा महिला को कम से कम 48 घंटे अस्पताल में गुजारने होंगे। जिससे प्रसव के दौरान स्वास्थ्य की ठीक से जांच की जा सके।
Pradhan Mantri Suman Yojana में चेकअप के साथ-साथ आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट, टेटनस डिप्थीरिया इंजेक्शन और व्यापक एएनसी पैकेज को भी शामिल किया गया है।
PM SUMAN Scheme- सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना 2023
Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana Details – स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि गर्भवती महिलाओं को इस योजना से अब किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जैसा की उन्हें पहले के समय में करना पड़ता था। केंद्र सरकार ने सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना 2019 में महिला के साथ-साथ बच्चे की देखभाल पूरी तरह से हो उसको पूरा पोषण मिले यह भी सुनिश्चित किया गया है।
सरकारी आकड़ों के अनुसार, भारत की मातृ मृत्यु दर 2004-06 में 1,000 पर 254 थी। जो घटकर 2014-16 में 130 हो गई है। 2001 और 2016 के बीच शिशु मृत्यु दर 66 थी। जो अब प्रति 1,000 जन्म पर 34 तक कम हो गई है। केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य इसको शून्य मृत्यु दर पर लेकर आना है।
इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश प्रोत्साहन योजना