[दर्पण पोर्टल] सेवा भोज योजना 2023 | ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म

Seva-Bhoj-Yojana-NGO-Darpan-Portal-In-Hindi
Seva-Bhoj-Yojana-NGO-Darpan-Portal-In-Hindi

Seva Bhoj Yojana 2023 (Darpan Portal)-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से “सेवा भोज योजना (दर्पण पोर्टल)” के बारे में पूरी जानकारी देंगे। केंद्र सरकार के संस्‍कृति मंत्रालय ने वित्‍त वर्ष  2023-24 के लिए 325 करोड़ रुपये की लागत से सेवा भोज योजना शुरू करने का फैसला किया है। इस सरकारी योजना का मुख्य फोकस धर्मार्थ संस्थाओं के वित्तीय बोझ को कम करना है। संस्कृति मंत्रालय की सेवा भोज योजना पवित्र स्थानों में भोजन / प्रसाद / लंगर (सामुदायिक रसोई)/ भंडारे करने के लिए घी / तेल / आटा / मैदा / रवा, चावल, दाल, चीनी, बुरा / गुड जैसी कच्‍ची सामग्री पर माल और सेवा कर (जीएसटी) माफ करेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए धर्मार्थ संस्थानों को दर्पण पोर्टल ngodarpan.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना पड़ेगा।

Contents

Seva Bhoj Yojana 2023 Online Registration

केंद्र की सेवा भोज योजना से कच्ची सामग्री की खरीदारी पर केन्‍द्रीय वस्‍तु और सेवाकर (सीजीएसटी) और एकीकृत वस्‍तु और सेवाकर (आईजीएसटी) को माफ कर दिया जाएगा या फिर लौटा दिया जाएगा। इससे लोगों / श्रद्धालुओं को बगैर किसी भेदभाव के नि:शुल्‍क भोजन / प्रसाद / लंगर (सामुदायिक रसोई) / भंडारा प्रदान करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मोदी सरकार के इस निर्णय से देश में बहुत से धार्मिक संस्थाओं को फायदा मिलेगा। जिससे उनके धार्मिक कार्य में भी किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी। नीचे हम आपको Seva Bhoj Yojana 2023 Online Registration at ngodarpan.gov.in की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ें।

सेवा भोज योजना दर्पण पोर्टल 2023 ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म

Seva Bhoj Yojana Darpan Portal 2023 Online Registration Form – सभी धार्मिक संगठनों को योजना का लाभ लेने के लिए अपने आप को नीति आयोग के एनजीओ दर्पण पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करने की पूरी प्रक्रिया आप नीचे देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले आपको एनजीओ दर्पण पोर्टल https://ngodarpan.gov.in/ पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के मुख्य पेज पर दाईं ओर “Login / Register” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. जिसके बाद, एक यूसर ऑथेंटिकेशन विंडो खुलेगी, यहाँ पर आपको ‘Sign Up‘ पर क्लिक करना है।

    Seva-Bhoj-Yojana-Online-Registration-Login
    Seva-Bhoj-Yojana-Online-Registration-Login
  4. Sign Up पर क्लिक करने के बाद, आपको Name of NGO/VO, Contact Person Mobile Number, Contact Person Email ID भर कर आगे बढ़ना है और “Submit” के बटन पर क्लिक करना है।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद, आपसे अन्य जानकारी भी पूछी जाएगी।
  6. जिसको सही तरीके से भर कर आपको अपना सेवा भोज योजना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर लेना है।

सभी पात्र संस्‍थानों द्वारा दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद, मंत्रालय को प्राप्‍त हुए सभी आवेदनों की जांच करने के चार सप्‍ताह के भीतर धार्मिक संगठन को विशेष सामग्रियों पर CGST और IGST का हिस्सा केन्‍द्र सरकार द्वारा वापस लौटा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना 2023 की जानकारी हिंदी में देखिए

सेवा भोज योजना के लिए जरूरी पात्रता व शर्तें-

Eligibility & Conditions Required for Seva Bhoj Yojana – प्रसाद, लंगर पर माल और सेवा कर (जीएसटी) माफ करवाने के लिए धार्मिक संस्थानों को निम्न्लिखित पात्रता व शर्तों को पूरा करना होगा:

  • वित्‍तीय सहायता/अनुदान के लिए आवेदन करने से पहले मंदिर, गुरूद्वारा, मस्जिद, गिरिजाघर, धार्मिक आश्रम, दरगाह, मठ जैसे परोपकारी धार्मिक संस्‍थानों को 5 वर्षों तक कार्यरत होना जरूरी है।
  • परोपकारी धार्मिक संस्‍थानों में कम से कम 5,000 लोगों को नि:शुल्‍क भोजन कराया जाता हो।
GST-Waiver-Scheme-Langer
GST-Waiver-Scheme-Langer
  • आयकर की धारा 10 (23बीबीए) के तहत आने वाले संस्‍थान या सोसायटी पंजीकरण अधिनियम (1860 की XXI) के अंतर्गत सोसायटी के रूप में पंजीकृत संस्‍थान इसके लिए पात्र होंगे।
  • इसके अलावा आयकर अधिनियम की धारा 12 एए के तहत भी पंजीकृत संस्‍थान इस योजना के तहत अनुदान पाने के पात्र होंगे।

अगर आपको एनजीओ दर्पण पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण करने में किसी भी तरह की समस्या आ रही है, तो आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ फॉर्मेट में यूजर मैन्युअल देख कर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

Seva Bhoj Yojana: सेवा भोज योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (हिन्दी में देखिए)

यह भी पढ़ें: PMGKY – प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज 2023 | लॉकडाउन

RM-Helpline-Team

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top