
Sarbat Sehat Bima Yojana 2023: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको पंजाब सरकार द्वारा शुरू किये गए “सरबत सेहत बीमा योजना” के बारे में जानकारी देंगे। सरबत सेहत बीमा योजना का शुभारम्भ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के द्वारा 1 जुलाई 2019 को किया गया था। यह योजना पंजाब की पहली सेहत (बीमा) स्कीम है। इस योजना के तहत पंजाब के 43.18 लाख परिवारों को 5 लाख रूपये तक का सालाना सेहत बीमा प्रदान किया जाएगा। डॉ धर्मबीर अग्निहोत्री का कहना है कि सरबत सेहत बीमा योजना 2023 बहुत कारगर साबित होगी। इस स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत सम्मिलित परिवारों को आयुष्मान भारत की तरह ही ‘स्वास्थ्य कार्ड’ उपलब्ध कराये जायेंगे। नीचे हम इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी। जैसे- पंजीकरण अथवा आवेदन प्रकिया, पात्रता सूची, जरुरी दस्तावेज़, हॉस्पिटल लिस्ट आदि जानकारी दे रहे हैं।
Contents
Punjab Sarbat Sehat Bima Yojana Online Apply
इस योजना के तहत लाभार्थी पंजाब के सूचिबद्ध निजी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। सरबत सेहत बीमा योजना के तहत जोड़े जाने वाले सरकार तथा गैर सरकारी अस्पतालों में सभी सुविधाओं की जांच भी की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत राज्य की 70% जनसंख्या को प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। AB-SSBY 2023 के तहत कैशलेस और पेपर लेस इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में मौजूद है। इस योजना के अंतर्गत जो लाभार्थी आवेदन करना चाहता है। वो जन सेवा केंद्र (CSCs) के माध्यम से कर सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको Sarbat Sehat Bima Yojana के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।
सरबत सेहत बीमा योजना 2023 का उद्देश्य
Objective of Sarbat Sehat Bima Yojana 2023 – पंजाब राज्य में बहुत से ऐसे परिवार है जिनकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण वो अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का इलाज नहीं कर पाते हैं। सरबत सेहत बीमा योजना 2023 (Punjab Govt Health Insurance Scheme) के ज़रिये राज्य सरकार द्वारा इन परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेगी। जिसमे लाभार्थी परिवार को हर साल 5 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे वह लोग समय पर अपना और अपने परिवार के सदस्यों का इलाज करा सके। जिसके परिणामस्वरूप बीमारी से मरने वाले लोगो की मृत्यु दर को कम किया जा सके। सरबत सेहत बीमा योजना (SSBY 2023) के ज़रिये आम लोगों को सरकारी और निजी अस्पतालों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करना है।
Punjab Ayushman Bharat SSBY E- Card 2023 Summary: | |
योजना का नाम | सरबत सेहत बीमा योजना |
विभाग | पंजाब स्वास्थ्य विभाग |
लाभार्थी | राज्य के आम नागरिक |
उद्देश्य | राज्य के सभी निवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना |
सहायता राशि | 5 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा |
वर्ष | 2023-24 |
आवेदन की अंतिम तिथि | अभी घोषित नहीं की गई है |
पंजीकरण प्रक्रिया | जन सेवा केंद्र (CSCs) द्वारा |
आधिकारिक वेबसाइट | www.shapunjab.in |
पंजाब सरबत सेहत बीमा योजना 2023 की मुख्य विशेषता-
Key Features of Punjab Sarbat Sehat Bima Yojana – सरबत सेहत बीमा योजना के तहत 14.86 लाख SECC 2011 लाभार्थियों को सम्मिलित किया जायेगा। जिन पर आने वाले सम्पूर्ण खर्च का 60% केंद्र सरकार द्वारा और बाकि 40% राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। इसके अलावा शेष 28.27% लाभार्थी जो योजना के अंतर्गत सम्मिलित किये जायेंगे। उनका सम्पूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। इसलिए सरबत सेहत बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना से तोड़ी अलग है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के बाद, लाभार्थियों को एक Ayusman Mitra E-Card दिया जाएगा। जिसकी सहायता से लाभार्थी सरबत सेहत बीमा योजना का लाभ उठा सकता है।

पंजाब एसएसबीवाई (SSBY0 लाभार्थी सांख्यिकी: | |
पैरामीटर | लाभार्थी की संख्या |
SECC | 14.86 लाख |
NFSA राशन कार्ड | 20.43 लाख |
निर्माण श्रमिक | 2.38 लाख |
छोटे व्यापारी | 0.46 लाख |
जे-फार्म होल्डर किसान | 4.94 लाख |
SSBY सरबत सेहत बीमा योजना 2023 मुख्य तथ्य-
- इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी परिवार को स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जायेंगे।
- यह योजना केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार दोनों के द्वारा द्वारा चलाई जा रही है।
- सरबत सेहत योजना के तहत 1396 गंभीर बीमारियों को कवर किया जाएगा।
- पंजाब के 400 निजी अस्पतालों ने सूचिबद्ध होने के लिए आवेदन किया है।
- इस बीमा योजना के तहत पहले से मौजूद बीमारियों को भी कवर किया गया है।
- उपचार पैकेज में 3 दिन का पूर्व अस्पताल में भर्ती और 15 दिन का अस्पताल में भर्ती होने का खर्च भी शामिल है।
- लाभार्थी पंजाब और चंडीगढ़ के निजी और सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
Punjab Sarbat Sehat Bima Yojana हेतु जरुरी दस्तावेज (पात्रता)- | |
आवेदक पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए | पासपोर्ट साइज फोटो |
आधार कार्ड (Aadhaar Card) | पैन कार्ड (PAN Card) |
राशन कार्ड (Ration Card) | मोबाइल नंबर (Contact Details) |
इसे भी पढ़ें: आयुष्मान भारत योजना पात्रता सूची और रजिस्ट्रेशन 2023 PM-JAY
पंजाब सरबत सेहत बीमा योजना 2023 के लिए पंजीकरण कैसे करे?
Punjab Sarbat Sehat Bima Yojana 2023 Registration Process:
जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है। तो यहाँ नीचे दिए गए चरणबद्ध तरीके का पालन करें। और सरबत सेहत योजना का लाभ उठाये।
- सबसे पहले योग्य लाभार्थियों को आवेदन करने के लिए अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को लेकर निकटतम जन सेवा केंद्र (CSCs) में जाना होगा।
- उसके बाद, जन सेवा केंद्र में जाकर CSCs के एजेंट के पास अपने सभी डाक्यूमेंट्स को जमा कर दे।
- फिर जन सेवा केंद्र एजेंट (VLE) आपका पंजीकरण सुनिश्चित करेगा और आपको पंजीकरण आईडी प्रदान करेंगे।
- पंजीकरण होने के पश्चात् 10 से 15 दिनों में आपको जन सेवा केंद्र से आयुष्मान मित्र कार्ड (SSBY E-Card) दिया जाएगा।
- इसके बाद, आप इस कार्ड के ज़रिये राज्य के किसी भी निजी और सरकारी अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते हो।
Check Sarbat Sehat Bima Yojana Eligbility: Click Here

Note – Check your eligibility using Aadhaar Number, Smart Ration Card Number, PAN Number, Construction Worker ID Number.
Punjab AB-SSBY E-Card आवेदन/पंजीकरण फॉर्म-
Sarbat Sehat Bima Yojana E-card & Beneficiaries – सरकार की नई स्वास्थ्य सेवा योजना जिसे “शरबत सेहत स्वास्थ्य योजना” के नाम से चलाया गया है। इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र नागरिकों को आयुष्मान मित्र ई-कार्ड बनाए जायेंगे। इन्हीं स्वास्थ्य कार्ड की सहायता से परिवारों को सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। राज्य के जो निवासी सरबत सेहत बीमा योजना 2019 के अंतर्गत ई-कार्ड बनाना चाहते हैं। वह अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC Center) एजेंट से संपर्क करें। वह सबसे पहले आपकी पात्रता की जांच करेगा। उसके बाद, अपने सीएससी लॉग-इन पोर्टल की सहायता से आपका पंजाब आयुष्मान SSBY E-Card बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर देगा। इसके पश्चात 2 से 3 सप्ताह के भीतर दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, आपका स्वास्थ्य कार्ड आपको सीएससी एजेंट द्वारा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट https://www.shapunjab.in/ पर भी जा सकते हो।
Check AB-SSBY Empanelled Government Hospitals: Click Here
Sarbat Sehat Bima Yojana Empanelled Private Hospitals: Click Here
राज्य स्वास्थ्य एजेंसी पंजाब के संपर्क विवरण-
- कार्यालय का पता: ई-ब्लॉक, तीसरी मंजिल, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, सेक्टर -62, एसएएस नगर (मोहाली)
- शिकायत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 104 या 14555
- आधिकारिक ईमेल आईडी: [email protected]
- AB-SSBY Offcial Website: www.shapunjab.in
यह भी पढ़ें: PMAY – पंजाब शहरी आवास योजना 2023 | ऑनलाइन पंजीकरण
Csc center ludhiana me kaha hai
Agar koi problem Par jay tho kya pehle sarkari hoshpital me jana hoga ya private hospital me direct ja sakte hai
Longia eye hospital Rajpura lense ki kimat mang rahe hai