सेल सर्विस स्कीम पोर्टल 2023 की जानकारी हिंदी में देखिए

SAIL-Service-Scheme-Portal-Details-In-Hindi
SAIL-Service-Scheme-Portal-Details-In-Hindi

SAIL Service Scheme Portal 2023: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको केंद्रीय इस्पात मंत्री और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री द्वारा शुरू किये गए पोर्टल “सेल सर्विस स्कीम पोर्टल” की जानकारी देंगे। आपको बता दें की हाल ही में केंद्रीय इस्पात मंत्री और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के SERVICE (SAIL Employees Rendering Volunteerism & Initiatives for Community Engagement) scheme और इसके “SAIL Service Scheme Portal” लांच किया है। SERVICE कंपनी की ओर से सेल के कर्मचारियों के लिए जारी की गई स्वयंसेवी योजना है, जिसके जरिये कार्मिक समाज सेवा और स्वैच्छिक परोपकारी गतिविधियों के लिए अपना समय देने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Contents

SAIL Service Scheme Portal 2023

सेल सर्विस स्कीम पोर्टल की सहायता से वे अपने सामाजिक कर्तव्यों को निभाने के लिए आगे आएंगे और सामाजिक कल्याण और राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने अन्य सार्वजनिक उपक्रमों को भी प्रेरित किया कि वे अपने कर्मचारियों को उनके हित क्षेत्रों के आधार पर समाज के लिए स्वैच्छिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने कहा कि पीएसयू को उम्मीद है कि उसके लगभग 70,000 कर्मचारी और 60,000 संविदा कर्मचारी पहल के लिए पंजीकरण करेंगे। सेल सर्विस स्कीम पोर्टल की अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

सेल सर्विस स्कीम पोर्टल 2023 क्या है?

SAIL Service Scheme Portal Details – इस योजना में प्रमुख रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं के लिए पोषण इत्यादि से संबन्धित क्षेत्र शामिल होंगे। इस योजना का उद्देश्य सामाजिक कल्याण के लिए मानव संसाधन का अनुकूलतम उपयोग करना है। सामाजिक कल्याण में यह योगदान सेल के ट्रिपल बॉटम लाइन (TBL) को बेहतर बनाने की दिशा में भी सहायक होगा। ट्रिपल बॉटम लाइन एकाउन्टिंग का त्रिस्तरीय – वित्तीय, पर्यावरणीय (Ecological) और सामाजिक ढांचा है। सेल कार्मिकों को Volunteerism के लिए खुद को नामांकित करने, अपनी रुचि के क्षेत्र को चुनने, निगमित सामाजिक दायित्व की परियोजना को प्रस्तावित करने और अपनी गतिविधियों के विवरण को सबमिट करने के लिए आज वेबपोर्टल लांच किया गया है।

SAIL SERVICE Scheme Portal के उद्देश्य-

Objectives of SAIL Service Online Portal – सेल सर्विस स्कीम पोर्टल के उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  • केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि SERVICE का उद्देश्य VPA लेने वाले कर्मचारियों या समूहों को प्रोत्साहित करना और सामाजिक भलाई में योगदान करना है।
  • और केंद्रीय मंत्री प्रधान जी ने ट्वीट किया, “सेवा एक नियोक्ता-समर्थित स्वयंसेवी योजना है, जो परिधीय क्षेत्र के कर्मचारियों को उनकी स्वैच्छिक परोपकारी गतिविधियों (VPA) SAIL SERVICE के माध्यम से चैंपियन बनाने के लिए है।”
  • सेवा का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला रोजगार, स्थायी आय सृजन, दिव्यांगों की सहायता, स्वच्छता, पर्यावरण स्थिरता, आदि पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • वीपीए लेने वाले कर्मचारियों या समूहों को प्रोत्साहित करने और सामाजिक भलाई में योगदान देने का प्रयास करना है।

इसे भी पढ़ें: जमीन-संपत्ति का ऑनलाइन दाखिल खारिज या म्युटेशन करें

70 साल पूरे होने पर शुरू की सेल सर्विस स्कीम-

SAIL Service Scheme started on Completion of 70 Years – यह पोर्टल सेल कर्मचारियों की ओर से किए गए सभी सामाजिक पहलों के संकलन केंद्र के रूप में काम करेगा और सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच संचार का जरिया बनेगा।

  1. इस अवसर पर, केंद्रीय मंत्री प्रधान जी ने कहा, “इस साल हमारे संविधान के लागू होने के 70 साल पूरे होने का प्रतीक है।”
  2. भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंदजी ने कहा है कि अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहते हुए, नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। सेल के कार्मिक SERVICE के जरिये अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए स्वेच्छा से आगे आएं और सामाजिक कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान करें।
  3. उन्होंने सामाजिक कल्याण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जन-अभियान का आह्वान किया, जिसके लिए उन्होंने कार्मिकों की रुचि के क्षेत्रों में उनके स्वैच्छिक सेवादान पर बल दिया।
  4. इसके साथ ही उन्होंने कहा की सामाजिक कल्याण की दिशा में कर्मचारियों द्वारा की गई पहलों को प्रोत्साहित किया जाये।

सेल सेवा योजना पोर्टल 2023 के लिए पंजीकरण कैसे करें-

How to Registration for SAIL SERVICE Scheme Portal 2023 – अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी जैसे ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हम रजिस्ट्रेशन की जानकारी आर्टिकल में अपडेट कर आपको सूचित कर देंगे। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ बने रहे।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री द्वारा शुरू योजनाओं की सूची 2019-20 PDF

प्रिय पाठकों, आशा करते हैं की आपको हमारे द्वारा दी गयी “सेल सर्विस स्कीम पोर्टल (SAIL Service Scheme Portal 2023)” की जानकारी पसंद आयी होगी। तो इसे अपने जानने वालों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल हमसे पूछने हो। तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम अवश्य ही आपकी सहायता करेंगे, अन्य सभी सरकारी योजनाओं व प्रक्रियाओं की जानकारी के लिए हमारे पेज www.readermaster.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top