[Fact Check] Ration Card New Rules – राशन कार्ड के लिए जारी किए नए नियम की सच्चाई

The government of UP has issued new rules for ration cards, now all ineligible beneficiaries are asked to surrender their documents within the due date – Fact Check of so called Ration Card New Rules 2023


गौरतलब है कि सरकार ने राशन कार्ड धारक के लिए नए नियम जारी किए हैं। जिसके तहत अब सभी अपात्र लाभार्थियों को अपना दस्तावेज (राशन कार्ड) सरेंडर करने को कहा गया है। साथ ही जल्द से जल्द New Ration Card Rules के अंतर्गत पात्रता जांचने को भी कहा गया है। इस न्यूज़ के पब्लिक के बीच आते ही हड़कंप मंच गयी है। लोगों के बीच में भ्रम है कि अब सरकार सभी राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त करने जा रही है। परन्तु ऐसा कुछ भी नहीं है, केवल अपात्र लाभार्थियों को अपना राशन कार्ड तय तिथि के भीतर सरेंडर करने को कहा गया है। यहाँ हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Ration Card New Rules 2023 UP – Fact Check की पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक बता रहे हैं। कृपया आगे पढ़ना जारी रखें।

Contents

Ration Card New Rules 2023 (October Update)

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार “अंत्योदय अन्न योजना (AAY)” के अंतर्गत अब अपात्र लाभार्थियों पर शिकंजा कस रही है। अधिकारियों ने कथित तौर पर अपात्र राशन कार्ड-धारकों से अपने राशन कार्ड सरेंडर करने को कहा है। इसके साथ ही यदि आपने नियम का उल्लंघन किया है, तो अधिकारी आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहे तो खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी अपात्र राशन कार्डधारकों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, सरकार ने राशन कार्ड के लिए पात्रता मानदंड और सरेंडर नियम भी जारी कर दिए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अधिकारियों ने अब तक 8 लाख से अधिक अपात्र कार्ड रद्द कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के लिए राशन कार्ड पात्रता नियम:

  • सबसे महत्वपूर्ण पात्रता मानदंडों में से एक यह है कि कार्डधारक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • इस नयी पात्रता नियमानुसार पात्र बनने के लिए परिवार की मुखिया 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिला होनी चाहिए।
  • हालांकि, यदि परिवार का मुखिया, जो पुरुष है, एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित है या 60 वर्ष से अधिक आयु का है और परिवार की मासिक आय 15,000 रुपये से अधिक नहीं है, तो परिवार किफायती या मुफ्त राशन का लाभ उठा सकता है।
  • साथ ही परिवार की मासिक आय 15,000 रुपये से कम होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी, आयकरदाता, PF, ESI के दायरे में नहीं होना चाहिए।
  • साथ ही, परिवार ने सस्ती या मुफ्त राशन पाने के योग्य बनने के लिए 2 हेक्टेयर से कम सिंचित भूमि को दिखाया हो।

Ration Card Surrender Rules (अपात्र राशन कार्डधारक)

यहाँ नीचे खंड में देखें कि राशन कार्ड को सरेंडर करने की आवश्यकता किसे होगी:

  1. चार पहिया वाहन रखने वाले परिवारों (कार से ट्रैक्टर तक) को राशन कार्ड सरेंडर करने होंगे।
  2. राशन कार्डधारकों के पास ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में 100 वर्ग मीटर भूमि पर बने पक्के घर का स्वामित्व नहीं होना चाहिए।
  3. सरकारी कर्मचारियों को भी अपना राशन कार्ड सरेंडर करना होगा।
  4. आयकर के दायरे में आने वाले व्यक्तियों को भी कार्ड सरेंडर करना होगा।
  5. जिन परिवारों के घरों में एसी और पक्के घर में 5 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के जनरेटर सेट हैं, उन्हें कार्ड जमा करना होगा।
  6. 80 वर्ग मीटर के व्यावसायिक स्थान वाले परिवार राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं हैं।
  7. शहरी क्षेत्र में परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक होने पर कार्ड सरेंडर करना होगा।
  8. शस्त्र लाइसेंस रखने वाले व्यक्तियों को भी राशन कार्ड सरेंडर करना होगा।

Ration Card New Rules 2022 UP, Uttarakhand and other states

Download: Ration Card New Rules 2023 in Hindi PDF

Ration Card New Rules 2023 UP (Fack-Check)

राशन कार्डों को सरेंडर करने और रद्द करने के संबंध में मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुए, यूपी सरकार ने कहा है कि ऐसी खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। सरकार ने कहा है कि उसने इस संबंध में कोई नया आदेश पारित नहीं किया है और 07 अक्टूबर 2014 के नियम अभी भी लागू हैं।

यूपी सरकार के एक ट्वीट में कहा गया है, “राशन कार्ड सरेंडर करने और रद्द करने के संबंध में राज्य में कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। पात्र घरेलू राशन कार्डों की पात्रता/ अपात्रता के संबंध में, 07 अक्टूबर 2014 के शासनादेश के मानदंड निर्धारित किए गए थे, जिसमें वर्तमान में कोई बदलाव नहीं है।”

मीडिया में खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश सरकार अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के अपात्र लाभार्थियों पर सख्ती कर रही है। अधिकारी कथित तौर पर अपात्र लाभार्थियों से अपने राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए कह रहे थे और अपात्र राशन कार्डधारकों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रहे थे। सरकार ने कथित तौर पर राशन कार्ड और सरेंडर नियमों के लिए पात्रता मानदंड जारी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने 8 लाख अपात्र कार्ड रद्द कर दिए हैं। आपको बता दें कि इस खबर में कोई सचाई नहीं है। यह एक फेक न्यूज़ है जो WhatsApp Forward और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में तेजी से वायरल हो रही है।

अन्य फैक्ट चेक न्यूज़ पढ़ें:

राशन कार्ड पात्रता सूची में अपने नाम की जाँच करें

अगर आप भी राशन कार्ड पात्रता सूची में अपने या अपने परिवार के नामों की जाँच करना चाहते हो तो आपको इसके लिए उप्र खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा। इसके पश्चात, आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पात्रता सूची में अपने नाम की जांच आसानी से कर सकते हैं।

  1. सर्वप्रथम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आपूर्ति विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएये।
  2. वेब होमपेज पर “एन. एफ. एस. ए. की पात्रता सूची में खोजें” विकल्प पर क्लिक करें।Ration-Card-New-Rules-Eligibility-List
  3. अब आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में खोजें पेज पर पहुंच जाओगे।
  4. यहाँ पर अपना ‘राशन कार्ड संख्या से’ या ‘राशन कार्ड अन्य विवरण से’ ऑप्शन का चयन करें।
  5. इसके पश्चात, मांगी गयी विवरण दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक कर दें।
  6. इस प्रकार आप राशन कार्ड पात्रता सूची नए नियम में अपने नाम की जाँच कर सकते हैं।

NFSA Ration Card Beneficiary List (State-wise) Check

राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची कैसे देखें?

यदि आप राशन वितरण के लिए जिलेवार राशन कार्ड धारकों की पूरी सूची देखना चाहते हैं तो आपको उसी उप्र खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। यह आपूर्ति पोर्टल उत्तर प्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (FCS UP) के तहत आता है।

  • यूपी खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाएये।
  • उसके बाद, वेब होमपेज पर दूसरे विकल्प “राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची” पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पहुंचने के बाद, अपना जिला, क्षेत्र (नगरीय/ ग्रामीण), विकासखंड चुने।
  • अब अपनी राशन दुकान संख्या, वितरण माह व साल का चयन करें।
  • अंत में कैप्चा कोड दर्ज करके “देखें” बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप अपने क्षेत्र के राशन वितरण हेतु राशन कार्डधारकों की पूरी सूची देख सकते हैं।

FAQs related to Ration Card Surrender Rules

Q.1 क्या मुझे भी नए नियम के तहत अपना राशन कार्ड सरेंडर करना होगा?
नहीं, यूपी सरकार के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गयी है कि Ration Card New Rules केवल एक व्हाट्सप्प फॉरवर्ड है और इसमें कोई भी सचाई नहीं है। अभी भी पात्र घरेलू राशन कार्डों की पात्रता/ अपात्रता के संबंध में, 07 अक्टूबर 2014 के शासनादेश लागु है।

Q.2 राशन कार्ड नए अपात्र सूची में अपना नाम कैसे देखे?
आपको बता दें कि सरकार ने अभी तक राशन कार्ड के लिए नए नियम जारी नहीं किये हैं, परन्तु आप ऊपर दी गयी चरणों का पालन करके राशन कार्ड पात्रता लिस्ट में अपना नाम देखे सकते हैं।

Tags related to this article
Categories related to this article
Latest News, केंद्र/राज्य योजनाएं

6 thoughts on “[Fact Check] Ration Card New Rules – राशन कार्ड के लिए जारी किए नए नियम की सच्चाई”

  1. Rakesh Sharma

    Ration card mein mera naam a chuka hai abhi tak mere ko ration Nahin mil raha hai ration card number machine Mein Nahin Chadh raha hai ration card number 066006716521 family ID 5UXO8578

  2. Rajendra singh

    Sir rasun dilar parshant Singal rasun Kam bat rhe hai rifaind namak chane kisi ko de rhe kisi ko nhi

  3. Sabitri markam

    मेरा पत्नी का नाम राशन कार्ड मे जोड आन है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top