राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना 2023: Rashtriya Khel Pratibha Khoj Yojana, छात्रवृत्ति पंजीकरण फॉर्म

National Sports Talent Search Scheme Registration – Rashtriya Khel Pratibha Khoj Yojana Online Form 2023 की सभी जानकारी इस पेज पर उपलब्ध है। यहाँ हम आपको केंद्र सरकार दौरा शुरू की गयी राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना 2023 के बारे में पूरी जानकारी देंगे। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना अर्थात नेशनल स्पोर्ट्स टैलेंट सर्च स्कीम (NSTSS) की शुरुआत की गई है। यह एक तरह का टैलेंट हंट प्रोग्राम है। जिसके जरिए देश में छुपी हुई प्रतिभाओं को खोजने का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के लिए कोई भी छात्र-छात्राएं पंजीयन करवा सकते हैं। Rashtriya Khel Pratibha Khoj Scholarship 2023-24 हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। इच्छुक आवेदक अब ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Contents

Rashtriya Khel Pratibha Khoj Yojana 2023

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज स्कालरशिप योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल nationalsportstalenthunt.com भी लॉन्च किया गया है। जिसके तहत इच्छुक छात्र इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण कर सकते हैं। राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना से संबंधित अन्य प्रकार की जानकारी- जैसे कि कौन-कौन इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले सकते हैं? विद्यार्थी का नाम लाभार्थी लिस्ट में शामिल है या नहीं आदि की जानकारी के लिए कृपया इस लेख को विस्तार से पढ़ें। यहाँ नीचे आपको राष्ट्रीय प्रतिभा छात्रवृत्ति पंजीकरण फॉर्म | NSTSS Scholarship List 2023-24 से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Rashtriya Khel Pratibha Khoj Yojna In Hindi

राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना के मुख्य उद्देश्य एवं लाभ

Rashtriya Khel Pratibha Khoj Yojana का मुख्य उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को उचित प्लेटफार्म प्रदान करना हैं। ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सके। और उनका चुनाव आगे जाकर राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर हो सके। राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना के अंतर्गत विद्यार्थी को उसकी रूचि के अनुसार बताए गए खेल के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए 1,000 विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा। इस योजना के भीतर प्रत्येक विद्यार्थी को छात्रवृत्ति भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिसकी राशि 5,00,000 रुपए तय की गई है। यह छात्रवृत्ति अगले 8 वर्षों तक प्रतिवर्ष विद्यार्थी को मिलेगी। जिसके जरिए वे अपनी रुचि अनुसार खेल मैं प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे।

छात्रवृत्ति का नाम National Sports Talent Search Scheme (NSTSS 2023)
NSTSS लॉन्च दिनांक 2017
मुख्य लाभ खेल प्रतिभा खोज
टोटल स्कॉलरशिप 5 लाख
छात्रवृत्ति की अवधि 8 वर्ष
विद्यार्थी उम्र 8 से 12 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड
टोल फ्री नंबर अभी उपलब्ध नहीं हैं
सम्बंधित विभाग युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय
आधिकारिक वेबसाइट nationalsportstalenthunt.com

राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना 2023 हेतु पात्रता/ योग्यता शर्ते

  • Rashtriya Khel Pratibha Khoj Yojna 2023 के भीतर कोई भी भारत का रहवासी (छात्र एवं छात्राएं) आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए उनकी निर्धारित आयु 8 से 12 वर्ष होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत वही विद्यार्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने Physical Efficiency & Sports Aptitude Test पास किया हो।
  • राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना के लिए किसी भी जाति समुदाय का विद्यार्थी पंजीयन करवा सकता है। इसके अंतर्गत पारिवारिक आय संबंधी भी कोई नियम नहीं है। अर्थात किसी भी वर्ग का विद्यार्थी इस योजना के लिए अप्लाई कर सकता है।
  • NSTSS योजना के अंतर्गत भारत के किसी भी राज्य का खिलाड़ी पंजीयन करवा सकता है। इसलिए पोर्टल में इंग्लिश एवं हिंदी एवं कई क्षेत्रीय भाषा में फॉर्म उपलब्ध हैं। ताकि सभी अपनी इच्छा अनुसार भाषा का चयन कर फॉर्म भर सकें।
  • अगर कोई विद्यार्थी इस योजना के लिए पंजीयन नहीं करवा पाता है अथवा अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। तो वह विद्यार्थी 6 महीने बाद पुनः इस योजना के अंतर्गत पंजीयन करवा सकता है।
  • इस योजना के अंतर्गत वे विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। जिन्होंने खेल में भाग लेकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया हो। और कोई उपलब्धि प्राप्त की हो। वे विद्यार्थी अपना बायोडाटा वीडियो और अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करके इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं।

Check NSTSS Eligibility Criteria: Click Here

Rashtriya Khel Pratibha Khoj Yojana ऑनलाइन आवेदन/ पंजीयन

इस योजना के भीतर ऑनलाइन आवेदन देने के लिए सरकार द्वारा पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसके लिए तीन स्टेप दिए गई हैं:

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
  • लॉग इन प्रक्रिया
  • SAI रजिस्ट्रेशन

(1st) Rashtriya Khel Pratibha Khoj Yojana रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

इच्छुक विद्यार्थी राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना ऑनलाइन पोर्टल पर क्लिक करके होम पेज पर जाए। यहाँ दाहिने तरफ लिखे ‘रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करके फॉर्म को अच्छी तरह से भरे। अंत में फॉर्म सबमिट करके अपना “लॉग-इन आईडी एवं पासवर्ड” प्राप्त करें।

Rashtriya Khel Pratibha Khoj (NSTSS) Portal

(2nd) National Sports Talent Search Scheme लॉग इन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, वेब पेज पर जाकर ‘Login’ पर क्लिक करें।
  2. आधिकारिक पोर्टल पर लॉग-इन करने के लिए अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड भरे। जो कि आपको मोबाइल फोन पर प्राप्त हुआ होगा। अपनी प्रोफाइल में लॉग इन करने के बाद, पूछी गई सभी जानकारी भरे। जैसे कि आपको कोई मेडल मिला हो, कोई सर्टिफिकेट हो या आप ने खेल के क्षेत्र में अन्य उपलब्धि प्राप्त की हो एवं अपना परिचय पत्र संबंधी सारी जानकारी सही से भरे।
  3. इस तरह से आपकी प्रोफाइल की इंफॉर्मेशन पूरी मानी जाएगी। जिसे आप पोर्टल में सबमिट कर सकते हैं।

(3rd) NSTSS SAI ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अपनी प्रोफाइल को पूरा करने के बाद, आप स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आप ऑनलाइन पोर्टल से डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए आपको अपनी प्रोफाइल में सारी इंफॉर्मेशन सही से भरनी होगी। जिसके जरिए Sports Authority of India आपकी योग्यता के अनुसार आप का चयन करेगी। आपका नाम इस योजना के अंतर्गत शामिल हुआ है या नहीं? इसके लिए भी आप इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना पर आवेदन करने के लिए इस क्लिक करें

PM Khel Pratibha Khoj Yojna – लाभार्थी अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

Status Check In Beneficiary List – अपना स्टेटस चेक करने के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर “Check Eligibility” पर क्लिक करें। जिसके बाद, एक फॉर्म ओपन होगा। जिसमें सभी जानकारी सावधानी से सही-सही भरे और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद, आप देख सकते हो कि आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में शामिल किया गया है या नहीं।

Rashtriya Khel Pratibha Khoj Yojana के अंतर्गत शामिल खेल की लिस्ट

Sports List – राष्ट्रीय खेल प्रतिभा योजना के भीतर विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुसार खेल का चुनाव कर सकते हैं। इस योजना में 30 से अधिक खेलों को शामिल किया गया है जिसमें विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। योजना के अंतर्गत निम्न खेल शामिल किये गए हैं:

बैडमिंटन बॉक्सिंग साइकिलिंग जूडो
हॉकी हैंडबॉल जिमनास्टिक फुटबॉल
फेंसिंग एथलेटिक कबड्डी खो-खो
शूटिंग सॉफ्टबॉल स्विमिंग टेबल टेनिस
ताइक्वांडो वॉलीबॉल वेटलिफ्टिंग रेसलिंग
युशु आर्चरी बास्केटबॉल रोइंग

Rashtriya Khel Pratibha Khoj Yojna Center List टेस्ट प्रक्रिया

Test Process – स्पोर्ट्स के अनुसार विद्यार्थी की प्रतिभा को जानने के लिए टेस्ट भी लिए जाएंगे। जिसकी जानकारी भी नेशनल टैलेंट सर्च पोर्टल पर मौजूद है। जिसके लिए होम पेज पर ‘Test’ टैब पर क्लिक करें। और अपने स्पोर्ट्स पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त करें।

  • प्रधान कार्यालय: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर (पूर्व द्वार) लोधी रोड, नई दिल्ली (110-003)
  • हेल्पलाइन नंबर: (011) 2436-2775 / 2436-0525
  • आधिकारिक ईमेल आईडी: [email protected]
  • National Sports Talent Search Scheme: Dowload NSTSS Guideline

राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना प्रशिक्षण केंद्र सूची

Rashtriya Khel Pratibha Khoj Yojana Center List – इस योजना के अंतर्गत कौन-कौन से प्रशिक्षण केंद्र शामिल किए गए हैं। उसकी सूची जानने के लिए पोर्टल पर जाएं और सेंटर पर क्लिक करें। उसके बाद, वह पर पूछी गई जानकारी भरकर लाभार्थी सेंटर के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करें।

Other Central Govt Schemes 2023-24 In India

  1. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 ऑनलाइन पंजीकरण
  2. यूजीसी परामर्श/ दीक्षारंभ योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
  3. एचआरडी मिनिस्ट्री ने NEAT AI लर्निंग स्कीम
  4. मोदी सरकार लिबरल आर्ट्स विश्वविद्यालय 2023
  5. राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना पंजीकरण फॉर्म

RM-Helpline-Team

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top