
Rajasthan Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Shakti Yojana-: नमस्कार दोस्तों, आज आप हमारे इस आर्टिकल में राजस्थान सरकार की नई “प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना 2021” की जानकारी पाएंगे। राजस्थान राज्य में यह योजना महिला उम्मीदवारों को समर्पित है। मूल रूप से, यह योजना महिलाओं के लिए सहायता प्रदान करेगी। जिसमें महिला उद्यमियों का समर्थन, कौशल विकास प्रशिक्षण, शिक्षा और महिलाओं, पीड़ितों के पुनर्वास की सुविधा शामिल है। राज्य सरकार द्वारा “Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Shakti Yojana 2021” के तहत 1000 करोड़ रुपये रुपये आवंटित किया गया है। इस योजना के अलावा, राज्य सरकार ने जयपुर में 18 दिसंबर 2019 को जनता क्लिनिक योजना भी शुरू की थी।
राजस्थान राज्य सरकार किसान कल्याण कोष की स्थापना के संबंध में निर्णय लिया गया है। सीएम अशोक गहलोत का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद, 17 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किसान कल्याण कोष जारी करने का निर्णय लिया गया। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना के तहत, सरकार 3 दिनों में यानी 17 से 19 दिसंबर तक विभिन्न राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा, जो राज्य के लोगों के लिए फायदेमंद है। Rajasthan Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Shakti Yojana की सभी जानकारी पाने के लिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
Contents
- 1 राजस्थान प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना 2021
- 1.1 प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण योजना के लाभ-
- 1.2 इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना राजस्थान के बारे में एक झलक-
- 1.3 मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी प्रियदशर्नी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना कोर्स लिस्ट-
- 1.4 Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Shakti Yojana की विशेषताएं-
- 1.5 प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण योजना आवेदन फॉर्म 2021-
राजस्थान प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना 2021
Rajasthan Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Shakti Yojana Details – राजस्थान सरकार इंदिरा गांधी प्रियदशर्नी प्रशिक्षण और कौशल संवर्धन योजना शुरू करने जा रही है। यह योजना महिलाओं को सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद करेगी। राज्य में काँग्रेस सरकार के 1 साल पूरे होने जा रहे हैं, जिसकी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दुष्कर्म पीडि़ताओं (Rape Victim Women) के लिए निशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग योजना (Free Computer Training Scheme for Women) शुरू करेंगे। Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Shakti Yojana 2021 से महिलाओं को सशक्त तो बनाया जाएगा ही साथ में उन्हे रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा।
योजना का नाम | Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Yojana |
अन्य नाम | आईएम शक्ति योजना (IM Shakti Yojana) |
राज्य | राजस्थान |
लांच की तारीख | 18 दिसंबर 2019 |
लांच की गयी | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा |
कुल बजट | 1000 करोड़ |
लाभार्थी | राज्य की गरीब महिलाएं |
प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण योजना के लाभ-
Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Sashaktikaran Yojana Benefits – राजस्थान की यह योजना महिलाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। इस योजना के तहत राज्य की सभी महिलाओं को निम्नलिखित लाभ प्रदान किया जायेगा।
- राजस्थान में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 7 तरह के लाभ प्रदान किये जायेंगे। जिससे वे खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं।
- महिलाओं को दिए जाने वाले 7 लाभों में से एक यह हैं कि महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे स्वयं को स्वतंत्र महसूस करें।
- इस योजना में ऐसी बालिकाएं जिन्हें शिक्षा का अधिकार प्राप्त नहीं होता हैं, उन्हें शिक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा।
- महिलाओं को सशक्त बनाने वाली इस योजना में महिलाओं को उनके कौशल विकास के लिए भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्हें इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे स्वयं अपना रोजगार ढूंढने के लिए तत्पर हो सकें।
- महिलाओं को विभिन्न Technology का ज्ञान हो सके इसके लिए उन्हें मुफ्त में कंप्यूटर का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- आप किसी भी धर्म के हों किन्तु जब विवाह होता है तो बेमतलब की फिजूलखर्ची होती है। इस पर रोक लगाने के लिए राज्य में सामूहिक विवाह के आयोजन किये जायेंगे और इसके लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
- Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Yojana से सामूहिक विवाह को बढ़ावा मिलेगा, फिजूलखर्ची भी कम होगी।
- ऐसी महिलाएं जो पीड़ित हैं, उन महिलाओं के पुनर्वास के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठायें जायेंगे।
- कन्या भ्रूणहत्या को कम करने के लिए सरकार ऐसी सभी नवजात लड़कियों को इंदिरा प्रियदर्शनी बेबी किट प्रदान करेगी, जो राज्य में संचलित स्वास्थ्य संस्थानों में पैदा होती है।
इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना राजस्थान के बारे में एक झलक-
A Glimpse about Indira Gandhi Mahila Shakti Yojana Rajasthan – 18 दिसंबर 2019 को विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण के लिए प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना या आईएम शक्ति का शुभारंभ करेगी। इस योजना के लिए, राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने 2019 से 2021 तक के वित्तीय वर्ष के लिए 1000 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। महिलाओं को आधुनिक अनुसंधान के लिए उद्यमों और सहायता स्थापित करने की योजना के तहत समर्थन किया जाएगा। इस समर्थन के साथ, सरकार जागरूकता पैदा करने के लिए कौशल विकास और शिक्षा कौशल के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। सरकार पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास को भी सुनिश्चित कर रहा है।
- MSME कॉन्क्लेव 19 दिसंबर को अंतिम तीन दिवसीय कार्यक्रम में बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
- इसके अलावा, सरकार राजस्थान इनोवेशन और स्टार्टअप एक्सपो का भी आयोजन करेगा।
- जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की एक श्रृंखला 19, 20 और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना राजस्थान 2021-21
मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी प्रियदशर्नी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना कोर्स लिस्ट-
Chief Minister Priyadarshini Indira Gandhi Training & Skill Promotion Scheme Course List – प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना के तहत महिलाओं को दिये जाने वाले कम्प्युटर कोर्स में निम्न्लिखित कोर्स को पढ़ाया जाएगा।
- आरएससीआईटी (Rajasthan State Certificate Of Information Technology)
- बेसिक कंप्यूटर जिसमें कम्प्युटर को ऑन-ऑफ करने के साथ छोटे-छोटे कार्य कैसे किए जाते हैं यह पढ़ाया जाएगा।
- माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड जिसमें किसी भी डॉकयुमेंट को टाइप कैसे करना है, प्रिंट कैसे निकालना है आदि सिखाया जाएगा।
- माइक्रोसॉफ़्ट एक्सेल कैसे इस्तेमाल करते हैं।
- जिसमें कम्प्युटर नेटवर्क, कम्प्युटर मैनेजमेंट सिस्टम, इंटरनेट, सेक्युर्टी आदि के बारे में पढ़ाया जाएगा।
नोट – Priyadarshini Mahila Training Yojna के तहत प्रदेश की 75 हजार बालिकाओं को निशुल्क कंप्यूटर कोर्स करवाया जाएगा। सरकार का इस योजना में लगभग 20 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आयेगा। प्रियदशर्नी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना कोर्स अवधि तीन महीने की होगी।
Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Shakti Yojana की विशेषताएं-
राजस्थान प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
महिलाओं का सशक्तिकरण | रोजगार के लिए प्रोत्साहन |
शिक्षा के लिए जागरुकता फैलाना | कौशल का विकास प्रशिक्षण |
कंप्यूटर प्रशिक्षण | सामूहिक विवाह को बढ़ावा |
महिला का पुनर्वास | नवजात लड़कियों को बेबी किट |
प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण योजना आवेदन फॉर्म 2021-
Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Sashaktikaran Yojana Application Form – राजस्थान सरकार द्वारा अभी केवल प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना 2021 की घोषणा की गयी है। उम्मीद है की जल्द ही सरकार इसके आवेदन/पंजीकरण संबंधित सारी जानकारी साझा करेगी। जैसे ही हमे इससे जुडी कोई जानकारी प्राप्त होगी, तो हम अपने आर्टिकल में अपडेट कर देंगे। अतः आप जानकारी जानने के लिए हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-
यह भी पढ़ें: राजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना रजिस्ट्रेशन 2021
प्रिय पाठकों, यहां हमने आपको “राजस्थान प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना (Rajasthan Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Shakti Yojana 2021)” की सभी जानकारी दी हैं। यदि आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल हमसे पूछना हो। तो आप हमे अपने सवाल नीचे कमेंट बॉक्स में लिख भेजिए। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। अन्य सभी सरकारी योजनाओ की सबसे पहले अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-
RS-CIT AUR RSCIFA ke alawa aur bhi course hai kya
Form registration
Very nice post I want to write a guest post on your site please reply.
Hello Tatai Paul,
You can submit your guest post on this email id readermaster.helpline@gmail.com