राजस्थान जन-आधार योजना 2023-24 | किसान सेवा पोर्टल

Mukhyamantri-Jan-Aadhaar-Yojana-In-Rajasthan
Mukhyamantri-Jan-Aadhaar-Yojana-In-Rajasthan

Rajasthan Jan-Aadhaar Yojana 2023: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी जन-आधार योजना की जानकारी देंगे। अभी हाल ही में राजस्थान सरकार ने राज्य के नागरिकों को राहत देते हुए एक और जन-आधार योजना की शुरुआत कर दी है। इसके अलावा किसानों के लिए एक अलग से किसान सेवा पोर्टल की भी शुरुआत की जाएगी। इस किसान सेवा पोर्टल पर राज्य के सभी किसान भाई अब कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान सरकार सभी सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा किसान अपनी कृषि संबंधित परेशानियों की जानकारी भी राजस्थान किसान सेवा पोर्टल के माध्यम से सरकार तक पहुंचा सकते हैं।

Contents

Rajasthan Jan-Aadhaar Yojana 2023

अभी हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जन-आधार योजना की घोषणा राजस्थान बजट 2023-24 में करी गई है। राजस्थान सरकार ने जन-आधार योजना को भामाशाह योजना की तर्ज पर शुरू किया है। जहां पर सभी राज्य में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी प्रदेश के नागरिक ले सकते हैं और ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। इसके अलावा जन-आधार योजना और किसान सेवा पोर्टल जल्द ही शुरू हो जाएंगे। जहां पर किसान और प्रदेश के नागरिक ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा जन-आधार योजना और किसान सेवा पोर्टल के लिए राज्य सरकार टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगी।

राजस्थान जन-आधार किसान सेवा पोर्टल

Rajasthan Budget 2023-24 – यहां हम वित्तीय वर्ष 2023 के लिए हाल ही में प्रस्तुत बजट में घोषित योजनाओं की सूची प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको राजस्थान जन-आधार योजना और किसान सेवा पोर्टल के बारे में भी जानकारी प्रदान करेंगे। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ें।

  1. गांधी शताब्दी वर्ष के आयोजन की अवधि 1 साल बढ़ाई गयी है।
  2. 1000 करोड़ के कृषक कल्याण कोष के गठन की घोषणा।
  3. किसान कल्याण की योजनाओं से की शुरुआत।
  4. निर्यात प्रोत्साहन नीति बनाई जाएगी।
  5. किसानों के 9513 करोड़ के ऋण माफ।
  6. 700 अधिक जीएसएस में गोदाम बनाए जाएंगे।
  7. ब्याज मुक्त ऋण के लिए सहकारिता को 150 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा।
  8. जोधपुर में नया पशु चिकित्सा महाविद्यालय खुलेगा।
  9. सड़क के लिए 6 हजार 37 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित।
  10. सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए नाबार्ड योजना के तहत करवाए जाएंगे कार्य।
  11. बिजली उत्पादन को लेकर 10 वर्षीय बनाई योजना।
  12. हर ग्राम पंचायत में एक नया विकास पथ बनेगा।
  13. बिजली के लिए 10 साल की कार्ययोजना।
  14. राज्य में नई सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा नीति लाने की घोषणा की।
  15. नवीन सोर ऊर्जा नीति से लागू की घोषणा।
  16. ऊर्जा क्षेत्र में 30126 करोड़ का प्रावधान।
  17. प्रदेश में 220 केवी के 3, 132 के 13 ग्रिड सब स्टेशन बनेंगे।
  18. किसानोे को कुसुम योजना के तहत सौलर पंप सेट मिलेंगे।
  19. छीजत को कम करनेके लिए लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर।
  20. नाथद्वारा और पुष्कर में विद्युत तारों का भूमिगत किया जाएगा।
  21. साल 2023-24 से औद्योगिक संगठन को बिजली दरों में रियायत।
  22. युवाओं के बीच स्टार्टअप्स का सपना साकार करने के लिए प्रावधान।
  23. महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक आजादी को तरजीह।
  24. खिलाडिय़ों को अतिरिक्त सरकारी मदद।
  25. मंडी कारोबारियों को मंडी शुल्क में राहत।

राजस्थान जन आधार योजना होगी शुरू: किसानों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल-

Rajasthan Jan-Aadhaar Yojana Online Portal – जन-आधार योजना में भामाशाह स्कीम राजस्थान की तरह ही “एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान” विचारधारा के लिए एक यूनिवर्सल कार्ड बनाए जाएंगे। यह यूनिवर्सल कार्ड हर तरह की सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

Kisan-Sewa-Portal-Rajasthan-Jan-Aadhaar-Yojana
Kisan-Sewa-Portal-Rajasthan-Jan-Aadhaar-Yojana

इसके अलावा राजस्थान सरकार ने बजट 2023-24 में और भी बहुत सी कल्याणकारी परियोजनाओं की घोषणा की है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप राजस्थान बजट 2023-24 को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हो।

  • Rajasthan Budget 2023-24 Complete Details: Click Here
  • Finance Dept, Govt of Rajasthan (State Budget) Official Website: Click Here

यह भी पढ़ें: राजस्थान मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना 2023 ऑनलाइन पंजीकरण करें

दोस्तों, यहाँ हमने आपको राजस्थान बजट 2023-24: जन आधार योजना- किसान सेवा पोर्टल (Budget 2023-24: Rajasthan-Jan Aadhaar Yojana- Kisan Sewa Portal) के बारे में सभी जानकारी प्रदान कर दी है। आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हो। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। हमारी वेबसाइट www.readermaster.com में आने के लिए धन्यवाद, अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top