Post Office Monthly Income Scheme 2023: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको डाकघर मासिक आय योजना के बारे में जानकारी देंगे। भारतीय पोस्ट-ऑफिस द्वारा 2011 के महीने में मासिक आय योजना शुरू की गई है। पोस्ट-ऑफिस मंथली इनकम स्कीम उन लोगों के लिए फायदेमंद है। जिनके पास नियमित आय नहीं है, लेकिन उनके पास बड़ी मात्रा में पूंजीगत धन है। मासिक आय योजना के तहत आवेदन करने वाला व्यक्ति मासिक आधार पर अपने लिए नियमित आय का प्रबंधन कर सकता है। आज इस विषय में हम आपको ब्याज दर, पात्रता, लाभ, पूँजी राशि और मासिक आय योजना की समयावधि प्रदान करने जा रहे हैं।
डाकघर मासिक आय योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण बचत स्कीम है। जिसे पोस्ट स्कीम एमआईएस योजना के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना मुख्यतः उन व्यक्तियों के लिए है जिनके पास एकमुश्त बड़ी राशि है। परंतु उनके पास मासिक आय के कोई साधन उपलब्ध नहीं है। ऐसे व्यक्ति इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर अपने लिए मासिक रूप से आय का प्रबंध कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत अच्छी बात यह है कि आपके द्वारा जमा की गई धनराशि वैसी की वैसी ही रहती है। तथा आपको उस पर डाकघर द्वारा प्रतिमाह ब्याज के रूप में पैसा दिया जाता है। नीचे हम आपको Post Office Monthly Income Scheme (MIS) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे है। कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।
Contents
डाकघर मासिक आय योजना (POMIS-2023)
Post Office MIS Scheme – पोस्ट ऑफिस मासिक आय बचत योजना के अंतर्गत हम जानेंगे कि 10,000 रुपये ब्याज प्रतिमाह पाने के लिए आपको कितनी धनराशि अपने डाकघर बचत खाते में जमा करनी होगी। इसके साथ ही हम जानेंगे Post Office Monthly Income Scheme के बारे में और दूसरा पात्रता के बारे में। और हम आगे जाएंगे की 1 लाख, 2 लाख, 3 लाख, 5 लाख, 9 लाख, 17 लाख रुपए अपने डाकघर बचत खाता में जमा करने पर आपको कितनी MIS आय प्रतिमाह प्राप्त होगा। इसके अलावा इस योजना के तहत Tax & TDS Benefits के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस आर्टिकल को पढ़कर आप भी डाकघर में मासिक आय योजना का खाता खोल सकते है।
योजना का नाम | PO Monthly Income Scheme |
स्कीम टाइप | बचत योजना |
विभाग | भारतीय डाकघर |
लाभार्थी | भारत के सभी नागरिक |
लाभ | सालाना 7.6% ब्याज |
आवेदन करने की तिथि | अब उपलब्ध है |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | अभी तय नहीं है |
स्टेटस | Active |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.indiapost.gov.in |
Post Office Monthly Income Scheme क्या है?
डाकघर मासिक आय योजना का अर्थ यह है कि लाभार्थी को एक निश्चित ब्याज दर से उसके द्वारा जमी कई गई धनराशि पर पोस्ट-ऑफिस द्वारा ब्याज दिया जाएगा। अगर आपके पास अच्छा-खासा पैसा है। तो आप उस पैसे को मासिक तौर पर डाकघर में जमा कर सकते है। जिससे आपको Post Office Monthly Income Scheme के तहत अच्छा-खासा ब्याज पा सकते हैं। पोस्ट-ऑफिस एमआईएस योजना के अंतर्गत डाकघर 7.6% वार्षिक ब्याज दर से ब्याज प्रदान करता है। जो कि लाभार्थी के खाते में प्रतिमाह जमा करा दिए जाते हैं। और इसी प्रक्रिया को पोस्ट-ऑफिस द्वारा डाकघर मासिक आय योजना नाम दिया गया है।
डाकघर मासिक आय योजना (PO MIS) की अवधि
पोस्ट-ऑफिस मासिक आय योजना की परिपक्वता अवधि 5 वर्ष है। Post-Office Monthly Income Scheme में आप जितना पैसा इन्वेस्ट (जमा) करेंगे। उसका भुगतान आपको डाकघर द्वारा मासिक रूप से किया जाएगा। जो की आपके पोस्ट-ऑफिस बचत खाते में किया जाएगा। यदि आप योजना की परिपक्वता अवधि से पहले किसी कारणवश कुछ पैसों की जरूरत पर इस स्कीम को बीच में ही बंद करना चाहते हैं। तो आप ऐसा कर सकते हैं पर उसके लिए आपको कुछ दंड भरना होगा। तथा उसके बाद, आपकी पोस्ट-ऑफिस एमआईएस स्कीम बंद हो जाएगी। अगर आप चाहे तो फिर से इस योजना का भुगतान करके फिर से इस मासिक आय योजना को शुरू कर सकते हैं।
Post Office Monthly Income Scheme खाता खोलने के लिए आवश्यक राशि:
- INR 1500- के गुणकों में
- एकल खाते में अधिकतम निवेश सीमा 4.5 लाख और संयुक्त खाते में INR 9 लाख है।
- एक व्यक्ति एमआईएस में अधिकतम INR 4.5 लाख का निवेश कर सकता है (संयुक्त खातों में उसका हिस्सा भी शामिल है)।
- एक संयुक्त खाते में किसी व्यक्ति के हिस्से की गणना के लिए, प्रत्येक संयुक्त धारक के पास प्रत्येक जॉइन्ट खाते में एक समान हिस्सा होता है।
डाकघर मासिक आय योजना के मुख्य तथ्य
- खाता एकल व्यक्ति द्वारा खोला जा सकता है।
- पोस्ट-ऑफिस मासिक आय योजना का खाता कैश तथा चेक दोनों रूपों में खोला जा सकता है।
- खाता एक डाकघर से दूसरे में स्थानांतरित किया जा सकता है।
- सभी खातों में शेष राशि को जोड़कर अधिकतम निवेश सीमा के अधीन किसी भी पोस्ट-ऑफिस में कितने भी खाते खोले जा सकते हैं।
- खाता नाबालिग के नाम पर खोला जा सकता है और 10 वर्ष या उससे अधिक की आयु के नाबालिग खाता खोल और संचालित कर सकते हैं।
- संयुक्त खाता दो या तीन वयस्कों द्वारा खोला जा सकता है।
- प्रत्येक संयुक्त खाते में सभी संयुक्त खाताधारकों की समान हिस्सेदारी है।
- इस योजना के अंतर्गत Nomination की सुविधा भी उपलब्ध है।
- 18 साल की आयु पूर्ण होने पर प्राप्त करने के बाद, नाबालिग को अपने नाम पर खाते के रूपांतरण के लिए आवेदन करना होगा।
यदि आप डाकघर मासिक आय योजना 3 वर्ष की अवधि से पहले बंद करते हैं। तो आपको 2% कुल पूंजी का दंड के रूप में देना होगा। और यदि आप 3 वर्ष के बाद, योजना को बंद करते हैं तो आपको कुल पूंजी 1% दंड के रूप में भरना होगा। डाकघर मासिक आय योजना के अंतर्गत पोस्ट ऑफिस द्वारा दिनांक 01/07/19 से कुल पूंजी पर 7.6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देय होगा। और यह धनराशि लाभार्थी के खाते में प्रतिमाह डाकघर द्वारा जमा की जाएगी।
Post Office Monthly Income Scheme ब्याज दरें
राशि (रुपये में) | कार्यकाल (वर्षों में) | ब्याज दर (% में) | मासिक आय (रु में) |
1,00,000 | 5 | 7.6 | 634 |
3,00,000 | 5 | 7.6 | 1902 |
4,00,000 | 5 | 7.6 | 2536 |
4,50,000 | 5 | 7.6 | 2853 |
9,00,000 | 5 | 7.6 | 5706 |
17,00,000 | 5 | 7.6 | 10778 |
डाकघर मासिक आय योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- इस योजना के तहत बचत खाता खुलवाने के लिए आप किसी भी नजदीकी पोस्ट-ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं।
- सबसे पहले डाकघर मासिक आय योजना के अंतर्गत आवेदन करने से पूर्व आपको नजदीकी पोस्ट-ऑफिस में बचत खाता खोला होगा।
- उसके बाद, आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Post Office Monthly Income Scheme के लिए जरूरी दस्तावेज: | |
आवेदक का फोटो | आधार कार्ड |
पैन कार्ड | पत्र व्यवहार का पता |
केवाईसी फॉर्म | पोस्ट-ऑफिस बचत खाते का फॉर्म |
यदि आप इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आर्टिकल के अंत में दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या लिखकर हमसे साझा करें। हम जल्द से जल्द आपकी समस्या का समाधान करने का प्रयत्न करेंगे। इसके साथ ही हम आपको सुझाव देते हैं कि आप पोस्ट-ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपनी समस्या का हल प्राप्त कर सकते हैं। लिंक नीचे उल्लेखित है।
- Post Office Monthly Income Scheme 2023: Click Here
- Download PO KYC Form PDF: Click Here
- टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-266-6868
यह भी पढ़ें: डाकघर बचत योजना 2023-24 पोस्ट ऑफिस ब्याज दर की जांच करें