जन धन योजना 2023 टोल-फ्री नंबर (राज्यवार) पर मिलेगी सारी जानकारी

PMJDY-Toll-Free-Number-State-Wise-List
PMJDY-Toll-Free-Number-State-Wise-List

PMJDY Toll-Free Helpline Number (State-Wise)-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से “जन धन योजना टोल-फ्री नंबर (राज्यवार)” की जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) केंद्र सरकार की बेहद खास योजनाओं में से एक है। साथ ही यह बचत खाता योजना मोदी सरकार की सबसे महत्वकांशी योजनाओं में से एक है। आपको बता दे कि जन धन योजना की शुरुआत मोदी सरकार ने गरीबों लोगों के बैंक खाते खोलने के लिए की थी। इस योजना के अंतर्गत उन लोगों के बैंक खाते खोले गए थे, जिन लोगों तक बैंकिंग सेवाएं नहीं पहुंची थी।

Contents

जनधन खाता टोल फ्री नंबर शिकायत पंजीकरण

पीएम जन धन योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट बैंकों में जीरो बैलेंस (Zero Balance) पर खाते खुलवाए जाते हैं। इस खाते में सरकार अपनी बाकी योजनाओं के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद (सब्सिडी) डायरेक्ट पहुंचाती है। उदाहरण के लिए कोरोना लॉकडाउन में महिला जन धन खाताधारकों को 500-500 रुपये या किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचा दी गयी थी। यह राशि सरकार द्वारा DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाती है। जिससे सरकार और आम लोगों को सीधे फायदा पहुँचता है। PMJDY Toll-Free Helpline Number (State-Wise) – हर राज्य के पीएम जन धन टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर की पूरी जानकारी हेतु इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के लाभ क्या है?

PM Jan dhan Yojana के वैसे तो कई लाभ है परन्तु हम यहाँ आपको PMJDY के मुख्य लाभ के बारे में बताते हैं। अगर कोई व्यक्ति इस योजना के तहत खाता खोलता है तो उसे मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है। साथ उसको निम्न प्रकार के लाभ मिलेंगे जैसे:

  • 30,000 रुपये तक का लाइफ कवर, जो लाभार्थी की मृत्यु योग्यता शर्ते पूरी होने पर ही मिलता है।
  • देश भर में पैसों के ट्रांसफर की सुविधा
  • 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर (बीमा)
  • सरकारी योजनाओं के फायदों का सीधा पैसा खाते में ट्रांसफर
  • पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना आसान
  • जमा राशि पर ब्याज मिलता है।
  • ये योजना ग्रामीण और शहरी सभी लोगों के लिए सामान रूप से लागू है।

जनधन खाता कैसे खुलवाएं?

How to open Jan Dhan Account – अगर आप भी प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं तो आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक पर जाना होगा। उसके बाद, निम्न चरणों का पालन करके आप अपना बैंक अकाउंट खोल सकते हो।

  1. सबसे पहले किसी भी बैंक ब्रांच या फिर बैंक मित्र के पास जाकर निर्धारित फॉर्म प्राप्त करें।
  2. या फिर आप ऑनलाइन मोड से PMJDY एप्लीकेशन फॉर्म को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हो।
  3. आप किसी भी बैंक की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  4. इसके बाद, फॉर्म को सही से भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करके बैंक में जमा करवाएं।
  5. इस तरह से आप अपना जन धन बैंक खाता खोल सकते हैं।

कृपया ध्यान दे – सहूलियत के लिए आप फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करके और जरूरी दस्तावेजों के साथ खाता खोल सकते हैं। परन्तु आपको एक बार सम्बंधित बैंक पर जाना आवश्यक है।

इसे भी देखें: PMJDY 2nd Installment – जनधन खाते में डाली जाएगी दूसरी किस्त

जन धन योजना टोल-फ्री नंबर (राज्यवार) – एक कॉल पर पूरी जानकारी

अगर आप जनधन योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी लेना चाहते हैं तो इसका तरीका बेहद आसान है। केवीएसआरओ की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से हर राज्य के लिए अलग-अलग टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल करके आप आसानी से जनधन योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आइये जानते हैं हर राज्य का टोल फ्री नंबर:

PMJDY Toll-Free Helpline Number (State-Wise):
मेघालय 1800-345-3658
मिजोरम 1800-345-3660
नगालैंड 1800-345-3708
राजस्थान 1800-180-6546
सिक्किम 1800-345-3256
तमिलनाडु 1800-425-4415
तेलंगाना 1800-425-8933
त्रिपुरा 1800-345-3343
उत्तर प्रदेश 1800-102-7788
पश्चिम बंगाल 1800-345-3343
बिहार 1800-345-6195
छत्तीसगढ़ 1800-233-4358
गोवा 1800-233-3202
गुजरात 1800-233-1000
हरियाणा 1800-180-2020
हिमाचल प्रदेश 1800-180-8053
आंध प्रदेश 1800-425-8525
अरुणाचल प्रदेश 1800-345-3616
असम 1800-345-3756
कर्नाटक 1800-4300-0000
केरल 1800-4300-0000
मध्यप्रदेश 1800-233-4035
महाराष्ट्र  1800-102-2636
मणिपुर 1800-345-3858
ओडिशा  1800-345-6551
पंजाब  1800-180-2020
झारखंड  1800-345-6576
जम्मू कश्मीर 1800-1800-235
PMJDY Toll-Free (UT-Wise) Details:
दिल्ली 1800-180-0124
चंडीगढ़ 1800-180-2020
दादर एवं नागर हवेली 1800-233-1000
दमन एवं दीव 1800-233-1000
अंडमान एवं निकोबार 1800-3454-545
लक्षद्वीप 1800-4300-0000
पुडुचेरी  1800-425-0016

आधिकारिक वेबसाइट: https://pmjdy.gov.in/

इसे भी पढ़ें: PM जन धन खाता – जानिए अपना बैलेंस और पैसे निकालने की प्रक्रिया

RM-Helpline-Team

 

1 thought on “जन धन योजना 2023 टोल-फ्री नंबर (राज्यवार) पर मिलेगी सारी जानकारी”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top