PM Samarth Scheme 2023 Online Registration/ Application Form: नमस्कार मित्रों, आज हम आपको वस्त्र क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए कुशल कारीगर प्रदान करने के लिए शुरू की गयी ” पीएम समर्थ योजना 2023″ की जानकारी देंगे। केंद्र सरकार द्वारा कपड़ा क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की गयी है। योजना के तहत 4 लाख लोगों को कपड़ा क्षेत्र में ट्रेनिंग उपलब्ध कराएगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से वस्त्र उद्योग को कुशल कारीगर और तकनीक से दक्ष कारीगर मिलेंगे जो नयी नयी तकनीकों के साथ आसानी से काम कर सकेंगे।
Contents
समर्थ योजना 2023 ऑनलाइन पंजीकरण
हाल ही में स्किल इंडिया मिशन के तहत PM Samarth Scheme पर स्टेकहोल्डर्स की एक बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। ताकि स्टेकहोल्डर्स को योजना और उसके दिशा-निर्देशों के बारे में बताया जा सके। इस सरकारी योजना से टेक्सटाइल सेक्टर में कौशल प्रशिक्षण के लिए 18 राज्यों के करीब चार लाख लोगों को चुना जाएगा। समर्थ योजना 2023 के कार्यान्वन के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रधानमंत्री समर्थ योजना का उद्देश्य
Objective of PM Samarth Scheme – समर्थ योजना https://samarth-textiles.gov.in/ के मुख्य उदेश्य निम्नलिखित हैं।
- समर्थ योजना का मुख्य उद्देश्य हथकरघा, हस्तशिल्प, सेरीकल्चर और जूट के पारंपरिक क्षेत्रों में कौशल को विकसित करना है।
- उन सभी कारीगरों को नवीनतम टेक्नोलॉजी से अवगत करना और दक्ष बनाना है और आगे बढ़ाना है।
- वस्त्र मंत्रालय की यह समर्थ योजना लोगों में स्व-रोजगार को भी बढ़ावा देगी।
- इस योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, केरल, मिजोरम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, मणिपुर, हरियाणा, मेघालय, झारखंड और उत्तराखंड राज्यों को कवर किया जाएगा।
- समर्थ योजना समाज के सभी वर्गों के लिए मजदूरी या स्वरोजगार द्वारा स्थायी आजीविका के प्रावधान को सक्षम करेगी।
- SAMARTH Yojana के तहत केंद्र और राज्य सरकारों के बीच हुए समझौतों में 16 राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमें जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे।
पीएम समर्थ योजना 2023 मुख्य विशेषताएं
Key Features of PM Samarth Scheme 2023 – यह एक फ्री ट्रेनिंग स्कीम है। इसकी विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं।
- परिधान और पोशाक, बुनाई, धातु हस्तकला, कपड़ा और हथकरघा, हस्तकला और कालीन आदि कौशल विकास क्षेत्रों के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- कपड़ा क्षेत्र में आज के समय में लगभग 75% महिलाएं काम कर रही हैं। आज भी यह ग्रामीण भारत में बहुत बड़ा रोजगार का साधन है।
- जिससे इस योजना से महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
- समर्थ योजना में शामिल किए जाने वाले 18 राज्य है।
- ट्रेनिंग में उन्हे तैयार परिधान, बुने हुए कपड़े, धातु हस्तकला, हथकरघा, हस्तकला और कालीन आदि से जुड़े कार्यों में स्किल डेवेलोप कराई जाएगी।
- प्रशिक्षण के बाद सभी लाभार्थियों को वस्त्र क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यों में नौकरियां दी जाएंगी।
- यह प्रशिक्षण पूरी तरह से मुफ्त है।
Free Training Samarth Yojana 2023 Registration
PM Samarth Scheme 2023 Apply Online – इस योजना के पंजीकरण की अभी कोई जानकारी सरकार द्वारा नहीं दी गयी है। जैसे ही इस योजना की कोई भी अन्य जानकारी हमे प्राप्त होती है, तो हम तुरंत अपने आर्टिकल में अपडेट कर देंगे। अतः आप हमारे पेज के साथ बने रहें।
- समर्थ योजना आधिकारिक वेबसाइट => यहां क्लिक करें।
- PM Samarth Scheme Guideline PDF डाउनलोड करने के लिए => यहां पर क्लिक करें
प्रिय पाठकों, यहां हमने आपको पीएम समर्थ योजना 2023 वस्त्र मंत्रालय फ्री ट्रेनिंग कार्यक्रम (PM Samarth Scheme 2023 Ministry of Textiles) की सभी जानकारी दी हैं। यदि आपको इससे संबंधित कोई अन्य जानकारी या सवाल हमसे पूछने हो तो। आप हमे नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो हम आपकी पूरी सहयता करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाओ की सबसे पहले अपडेट पाने के लिए हमारे पेज www.readermaster.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-
Useful information.
hye sir namskar
lam sudhir bhagat from maharashtra
I want to join this training program so I am asking you about that what can I do and where I submit my application
please guideline me about that