
PM Modi Started Atal Bhujal Yojana 2023: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गयी एक नई योजना जिसका नाम “अटल भुजल योजना” है की जानकारी देंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में अटल भूजल योजना (Atal Bhujal Yojana 2023) की शुरुआत की। और पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुए केंद्रीय कैबिनेट ने 6,000 करोड़ रुपए की इस योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में भूजल प्रबंधन को बढ़ावा देना है। कुल मिलाकर 7 राज्यों के 8,350 गांवों को इसका लाभ मिलेगा। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और कर्नाटक शामिल हैं। साथ ही इससे किसानों की आमदनी दोगुनी करने में भी मदद करेगी।
Contents
Atal Bhujal Yojana 2023
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि कैबिनेट ने Atal Bhujal Yojana 2023 को मंजूरी प्रदान की गयी जो सात राज्यों में पांच वर्ष की अवधि में लागू होगा। इसके दायरे में 8350 गांव आयेंगे। यह 6000 करोड़ रूपये की योजना है जिसके लिये 3000 करोड़ रूपये केंद्र सरकार तथा 3000 करोड़ रूपये विश्व बैंक देगा। उन्होंने कहा कि इसके तहत पानी के प्रभावी उपयोग, जल सुरक्षा तथा उपयुक्त जल बजट पर जोर दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
प्रधानमंत्री अटल भूजल योजना 2023
Pradhan Mantri Atal Bhujal Yojana 2023 – अटल जल योजना हो या फिर जल जीवन मिशन से जुड़ी गाइडलाइंस, ये 2024 तक देश के हर घर तक जल पहुंचाने के संकल्प को सिद्ध करने में एक बड़ा कदम हैं। पानी का ये संकट एक परिवार के रूप में, एक नागरिक के रूप में हमारे लिए चिंताजनक तो है ही, एक देश के रूप में भी ये विकास को प्रभावित करता है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया को हमें जल संकट की हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है। इसके लिए हम 5 स्तर पर एक साथ काम कर रहे हैं।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने Atal Bhujal Yojana 2023 को मंजूरी दी थी, जिसका लक्ष्य अत्यधिक भूजल के दोहन वाले राज्यों में सामुदायिक हिस्सेदारी के साथ टिकाऊ भूजल प्रबंधन करना है।
अटल भूजल योजना के उद्देश्य-
Objectives of Atal Bhujal Yojana 2023 – अटल भूजल योजना के निम्नलिखित उद्देश्य हैं।
- इसका उद्देश्य अत्यधिक भूजल के दोहन वाले सात राज्यों गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सामुदायिक हिस्सेदारी के साथ टिकाऊ भूजल प्रबंधन करना है।
- वित्त व्यय समिति पहले ही अटल भूजल योजना के प्रस्ताव की अनुशंसा कर चुकी है।
- Atal Bhujal Yojana पांच साल के लिए है। सरकार का उद्देश्य 2023-21 से 2024-25 तक गांवों में भूजल का प्रबंधन करना है।
- 6,000 करोड़ की इस योजना की आधी रकम वर्ल्ड बैंक से कर्ज के रूप में होगी, जिसे केंद्र सरकार अदा करेगी। शेष आधी राशि सामान्य बजट में केंद्रीय मदद के तौर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री जल शक्ति योजना | नल जल जीवन मिशन
पीएम मोदी अटल भूजल योजना में काम-
Work in PM Modi Atal Bhujal Yojana – अटल भूजल योजना में निम्नलिखित दो तरह से काम होगा।
- पहला => राज्यों में भूजल प्रबंधन के लिए व्यवस्था को मजबूत करना, नेटवर्क की निगरानी करना और जल उपभोक्ता संगठनों को तैयार करना है।
- दूसरा => भूजल प्रबंधन का बेहतर अभ्यास, जल संरक्षण योजना, मौजूदा योजनाओं में प्रंबधन को लागू करना तथा मांग प्रंबधन के अभ्यास को स्वीकार करना है।
इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने शुरू किया नया जल शक्ति मंत्रालय
अटल भूजल योजना की आवश्यकता-
Need for Atal Bhujal Yojana 2023 –अटल भूजल योजना को लॉन्च करने की आवश्यकता निम्न कारणों से पड़ी।
- नीति आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है किलगातार घट रहा भूजल स्तर वर्ष 2030 तक देश में सबसे बड़े संकट के रूप में उभरेगा।
- केंद्रीय भूजल बोर्ड तथा राज्य भूजल विभागों के आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल मूल्यांकित 6584 इकाई (ब्लॉक/ तालुका / मंडल) में से 1034 इकाइयों को अत्यधिक दोहन की गयी इकाइयों की श्रेणी में रखा गया है।
- सामान्यतः इन्हें ‘डार्क ज़ोन (पानी के संकट की स्थिति)’ कहा जाता है।
ग्राउंड वॉटर बढ़ाने का काम करेगी अटल भूजल योजना => अटल जल योजना उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी जहां ग्राउंड वॉटर बहुत नीचे है। जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली यह योजना पानी को जमीन से बाहर निकालने की गति को कम करने और जमीन में पानी के स्तर को बढ़ाने के लिए काम करेगी।
PM Modi अटल भूजल योजना के लाभ –
Benefits of PM Modi Atal Bhujal Yojana – अटल भूजल योजना के लाभ निम्नलिखित हैं।
- अटल जल योजना के तहत राज्यों में स्थायी भू-जल प्रबंधन के लिए संस्थागत प्रबंधनों को मजबूत बनाया जाएगा। संस्थाओं की क्षमता में वृदि्ध की जाएगी।
- इसके अलावा डाटा विस्तार पर फोकस किया जाएगा, जो जल सुरक्षा संबंधी योजनाओं को तैयार करने में मददगार होगा।
- भूजल प्रबंधन की उपलब्धियां हासिल करने वाले राज्यों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
- योजना में कृषि में इस्तेमाल होने वाले पानी के उचित प्रबंधन को भी शामिल किया गया है।
- इसमें सूक्ष्म सिंचाई, फसल विविधता, अलग विद्युत फीडर जैसे कदम उठाए जाएंगे, ताकि उपलब्ध भू-जल संसाधनों का उचित उपयोग किया जा सके।
नोट – केंद्र सरकार द्वारा अभी अटल भूजल योजना की अधिक जानकारी साझा नहीं की गयी हैं। उम्मीद करते हैं की जल्द ही सरकार योजना से जुडी अभी जानकारी उपलब्ध करेगी। जैसे ही योजना की अन्य जानकारी हमे मिलेगी हम अपने आर्टिकल में अपडेट कर देंगे। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे पेज www.readermaster.com के साथ बने रहें।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री द्वारा शुरू योजनाओं की सूची 2023-21 PDF
प्रिय पाठकों, आशा करते हैं की आपको हमारा आर्टिकल “PM Modi अटल भूजल योजना 2023 (Atal Bhujal Yojana Details)” पसंद आया होगा। यदि आपको इससे संबंधित कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल हमसे पूछने हो। तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो। हम जल्द ही आपकी सहायता करेंगे | अन्य सभी सरकारी योजनाओं/प्रक्रियाओं की सबसे पहले जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-