निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल इन हिंदी | निष्ठा प्रशिक्षण प्रश्न | निष्ठा फुल फॉर्म | निष्ठा पोर्टल | निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल २ | निष्ठा परिभाषा | निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल 7 | Nishtha Kya Hai | Nishtha Yojana | Nishtha Training Module in Hindi | Nishtha Full Form in Hindi

Nishtha Yojana 2020 Teacher Free Training Program-: नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप जानते ही हैं की लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों के मुकाबले प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि सरकारी स्कूलों की हालत शिक्षा के तौर पर खास नहीं होती। लेकिन आज के समय अब सरकारी स्कूलों को धीरे-धीरे प्राइवेट स्कूलों से अच्छा बनाने की कोशिश और योजना बनाई जा रही हैं। एक ऐसी योजना “निष्ठा योजना (NISHTHA Scheme)” की जानकारी आज हम आपको देंगे।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देशभर के लाखों शिक्षकों को निःशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए “निष्ठा योजना 2020 (NISHTHA Yojana)” को शुरू करने का निर्णय लिया है। NISHTHA (National Initiative for School Head’s and Teacher’s Holistic Advancement) योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय पहल है। सरकार ने स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को एक खास प्रशिक्षण देने की बात कही है। फिलहाल इनमें पहली से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने वाले करीब 42 लाख शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। इस योजना को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (HRD Minister) रमेश पोखरियाल निशंक ने लॉच किया है।
निष्ठा योजना 2020-21 शिक्षक फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम
Nishtha Yojana (Teacher Training Campaign) – निष्ठा योजना प्रारंभिक स्तर पर सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है। “निष्ठा प्रोग्राम (NISHTHA Program)” के प्राथमिक स्तर पर सभी सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक और स्कूल प्रमुख शामिल होंगे। NISHTHA एकीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रशिक्षण में किताबों के बजाय बच्चों के बौद्धिक विकास पर मुख्य रूप से फोकस रहेगा। इस कार्यक्रम में बच्चों में महत्वपूर्ण सोच को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को प्रेरित और सुसज्जित किया जाएगा। छात्र तब विविध स्थितियों को संभालने में सक्षम होंगे और शिक्षक प्रथम स्तर के काउंसलर के रूप में कार्य कर सकेंगे।
योजना का नाम | NISHTHA Yojana (शिक्षक फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम) |
सम्बंधित विभाग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) |
उद्देश्य | 42 लाख शिक्षकों को नि:शुल्क ट्रेनिंग |
आधिकारिक वेबसाइट | https://itpd.ncert.gov.in/ |
Download NISHTHA App | Click Here |
Nishtha Training Module In Hindi | Click Here |
संपर्क विवरण (हेल्पलाइन) | यहाँ क्लिक करें |
निष्ठा योजना (शिक्षा को बेहतर बनाने की हो रही है कोशिश)-
Nishtha Yojana (Being tried to improve education) – इस योजना के तहत शिक्षकों के प्रशिक्षण की इस पहल से स्कूली शिक्षा को मजबूती मिलेगी। ऐसे ही प्रयास आगे किए जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि भारत को पहले से ही विश्व गुरू की उपाधि दी जाती है। इन चीजों का प्रयास करेगें कि बच्चे शिक्षा के लिए दूसरे देशों में ना जाएं। साथ ही इस प्रशिक्षण से शिक्षकों की गुणवत्ता काफी बेहतर हो। इसके साथ ही लर्निग आउटकम के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सुधार हों।
शिक्षकों को दी जाने वाली इस फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम में निम्न्लिखित बातों को शामिल किया गया है:
- योग्यता आधारित शिक्षा और परीक्षण
- स्कूल को सुरक्षित रखने के उठाये जाने कदम
- व्यक्तिगत सामाजिक गुण को उभारना
- शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग
- ध्यान केंद्रित करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए “योग”
- लाइब्रेरी, इको-क्लब, यूथ क्लब, किचन गार्डन आदि की अधिक से अधिक जानकारी
- हर तरह की परिस्थिति में स्कूल में नेतृत्व करने के गुण
- पर्यावरण से संबंधित जानकारी
- प्री-स्कूल, पूर्व व्यावसायिक शिक्षा
निष्ठा योजना शिक्षक प्रशिक्षण अभियान के मुख्य चरण/बिंदु-
Main Stages of Nishtha Yojana Free Training Program – पीएम निष्ठा योजना शिक्षक प्रशिक्षण अभियान 2020-21 को सफल बनाने के लिए कुछ मुख्य बिंदु/चरणों पर काम किया जाएगा, जो निम्नलिखित हैं:
- प्रशिक्षण अभियान तीन चरणों में चलेगा और शिक्षक चाहें तो Mobile App के माध्यम से भी जानकारी ले पाएंगे।
- प्रशिक्षण अभियान में भाषा, गणित, सामाजिक विज्ञान पर मुख्य रूप से फोकस होगा।
- शिक्षकों की ट्रेनिंग की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
- ट्रेनिंग के दौरान अटेंडेंस की भी जांच की जाएगी।
- किसी तरह की परेशानी आने पर काउंसलिंग दी जाएगी।
- छात्रों की क्या परेशानियाँ हैं उनको समझने के लिए स्पेशल फोकस ट्रेनिंग दी जाएगी।
Download Text Module (Hindi) PDF: Click Here
शिक्षकों को प्रशिक्षण के बारे में NISHTHA Portal पर क्या मिलेगा?
Nishtha Training Yojana for Teachers – आपको निष्ठा प्रशिक्षण के विभिन्न Modules पर हिंदी में एक पूर्ण वीडियो पाठ्यक्रम मिलेगा, जिसमें वह परिवर्तन है जो आप लोगों को राष्ट्र निर्माण के इस चरण में लाने की आवश्यकता है।
- साथ ही आपको अपनी कक्षा में इन शिक्षण के आवेदन पर सरल और समझने योग्य सामग्री, पीपीटी, पीडीएफ, वीडियो मिलेगी।
- आपको अपनी कक्षा में आवश्यक गतिविधियाँ मिलेंगी।
- आप अपने छात्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
- इसके साथ ही आप Nishtha App को को Download करके इसका उपयोग करना सीखेंगे।
- आपको Art Integrated Learning और School Based Assessment के बारे में पता चलेगा।
- अपनी कक्षा में सूचना प्रौद्योगिकी एड्स (Information Technology Aids) का उपयोग और पिछड़े छात्रों और विकलांगों और उनकी जरूरतों के लिए उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
निष्ठा प्रशिक्षण प्रश्न उत्तर (FAQs):
- Nishtha Yojana Kya Hai?
निष्ठा फुल फॉर्म या निष्ठा परिभाषा यह है कि इस योजना के अंतर्गत देश के अलग-अलग राज्यों के सरकारी शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसके लिए सरकार ने निष्ठा पोर्टल भी लांच किया है। - निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल PDF 1 to 17 इन हिंदी कैसे देखें?
Nishtha Training Module in Hindi PDF 1 to 17 देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। - Nishtha Full Form in Hindi क्या है।
निष्ठा का पूरा नाम NISHTHA – National Initiative for School Heads and Teachers Holistic Advancement है, जो केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (HRD) की और से शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और आधुनिक बनाने के लिए शुरू किया गया है। - निष्ठा प्रशिक्षण हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Nishtha Yojana Training Helpline Number – 1800-111-265 / 1800-112-199 है। इस टोल-फ्री नंबर में कॉल करके आप निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हो।
Nishtha Training Module in Hindi 2020:
Number of Module | NISHTHA Yojana MODULE NAME IN HINDI |
MODULE-1 | पाठ्यचर्या, विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण शास्त्र, सीखने के प्रतिफल और समावेशी शिक्षा |
MODULE-2 | स्वास्थ्य विद्यालय पर्यावरण बनाने के लिए व्यक्तिगत सामाजिक योग्यता विकसित करना |
MODULE-3 | कला समेकित शिक्षा |
MODULE-4 | विद्यालय आधारित आकलन |
MODULE-5 | विद्यालय में स्वास्थ्य और कल्याण |
MODULE-6 | शिक्षण, अधिगम, और आकलन में ICT को शामिल करना |
MODULE-7 | विद्यालयी शिक्षा में नई पहलें |
MODULE-8 | पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण शास्त्र |
MODULE-9 | गणित शिक्षण शास्त्र |
MODULE-10 | भाषा शिक्षण शास्त्र |
MODULE-11 | विज्ञान शिक्षण शास्त्र |
MODULE-12 | सामाजिक विज्ञान शिक्षण शास्त्र |
NISHTHA Module 1 – Curriculum, Learner-centered Pedagogy, Learning Outcomes, and Inclusive Education: Click Here
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री द्वारा शुरू योजनाओं की सूची 2020-21 PDF
Kya prashikshan district me diya jayega
Yes .
Yes .
Block level 5 days
अच्छा प्रयास
निष्ठा योजना की मोबाइल एप कौन सी है
Nishtha app
Kiya training me training schedule available nahi hai
What is the sention amount for nishtha training per teacher per day
सरकार की शिक्षा के प्रति सजग सक्रियता का नजरिया बहुत अच्छा है…. शिक्षा के सुधार के कई आयोग योजनाओं नवाचारों अभियानों…. आये और चले गए…. बहुत कुछ बदलाव भी आया है विकासशील मार्ग से विकसित शिक्षा के नए प्रयोग होतेरहे….. मूल समस्या…. के प्रति सजगता नही दिख रही है… सरकारी भवनों स्कूलो की जर्जरता बरसात के चार मास टपकता पानी कक्षा कक्ष का सुधारने की निष्ठा नही दिखती…. देश मे सरकारी स्कूलों विशेष 1 से…8 तक के भवनो की हालात और भोतिक संसाधनों बिजली पेयजलापूर्ति की ही बड़ी समस्याओ का समाधान आवश्यक है… वरना शिक्षा निष्ठा अभियान ही नष्ट हो जाएगा…. देश मे सरकारी भवनों गुणवत्ताहीन जो निर्माण किये उन ओर कोई निष्ट्रा नही है।।
केवल लूट खसोट है । इसके सिवा कुछ नहीं।
देश को आजाद हुए ७२ वर्ष हो गए और सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में आज तक मूलभूत सुविधाओं का पूर्णरूपेण अभाव है।
इस तरह की कोई भी योजना लाकर प्राथमिक विद्यालयों को मुँह चिढाना नजर आता है।
विद्यालय भवन जर्जर
आजतक बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी मेज नहीं हैं
बच्चे ठंड में भी टाट पट्टी पर बैठने को मजबूर हैं
चाहरदीवारी नहीं
सबसे बडी कमी ये है कि अधिकतर विद्यालयों में बच्चों के सापेक्ष शिक्षक ही कभी नियुक्त नहीं किये गये
चपरासी नहीं
सफाई कर्मी नहीं
एक कमी हो तो गिनायी जाय कमियों का अम्बार है।
और सरकार इस तरह योजनाओं को लाकर क्या दिखाना चाहती है
अरे मूलभूत सुविधाओं से विद्यालयों को सुसज्जित कर दिये होते
बच्चों के सापेक्ष शिक्षक नियुक्ति कर दिये होते
तो फिर सरकारी विद्यालय भी आज प्राईवेट स्कूलों की तरह चल रहे होते
अभिभावक खुद चलकर अपने बच्चों का नाम सरकारी विद्यालय में लिखवाते
शिक्षकों को बच्चों का नाम लिखवाने के लिये अभिभावकों से गिडगिडाना नहीं पडता
सच तो ये है कि सरकारी विद्यालय में केवल वही बच्चे आते हैं जिनके अभिभावक बहुत गरीब हैं और मजबूरी बस वो बच्चों का नाम सरकारी विद्यालय में लिखवा देते हैं।
और जो आर्थिक रूप से कुछ ठीक होते है वो अपने बच्चों का नाम प्राईवेट स्कूल में लिखवा देते हैं।
अब खुद सोचो जिन स्कूलों का इतना खस्ता हाल हो तो उन स्कूलों में अपने बच्चों का नाम कौन लिखवाएगा
वही लिखवाएगा जिसका बदकिस्मती खुद का खस्ता हाल होगा।
ये तो ऐसा प्रतीत होता है कि एक आदमी को कई दिनों से भूखा और प्यासा रखा जाय और फिर उस आदमी के दोनों हाथ और पैर भी काट दिये जाए
और उससे कहा जाए कि जाओ तुम्हें दौड में प्रथम ही नहीं आना है बल्कि उसेन बोल्ट के रिकार्ड को भी तोडना है
आपकी बात सच है
लेकिन क्या समस्याओ को लेकर हम यूँ ही बैठे रहे।हमें कुछ नहीं करना चाहिए।
हमारे भी तो कुछ कर्तव्य है क्या हम अपने कर्तव्यों का पालन सही ढंग से कर रहे हैं।
अगर हमें कुछ करना है तो इन समस्याओं से निपट कर बच्चों के लिए थोडा प्रयास तो कर ही सकते हैं।
सरकार की कमियों को छोडिए और एक छोटा सा प्रयास कीजिये यकीन मानिए मज़ा आयेगा और बच्चे और उनके माता पिता को भी संतुष्टि मिलेगी।
सच कहा , पर सरकार सफाई कर्मचारी/ भ्रत्य विद्यालय में नियुक्त न करें तो क्या शिक्षक सफाई करें या पढ़ायेगा।
यूनीफोर्म गुणवत्ता हीन हो करता इसे सबसे पहले नहीं देखा जाना चाहिए।
Hama be isas jodana vahya ha.ya yojna jana pad kar aaca laga.
Nistha tranning 3rd grade teacher ke liye hai. Ya 2nd grade teacher bhi samile hai
Rajasthan me timing kya hai is program ki… Subah kitne baje Se saam kitne baje tak hai
मैं रिटायर्ड Air Force का अघिकरी हूं। करीब 38 साल का experience hai. मैं 1981 में हिमाचल जेबीटी ट्रेनिंग के लिए चयनित था। एक साल के प्रशिक्षण के बाद एयरफोर्स में सिलेक्ट हो गया था।
सरकार की यह योजना मुझे आकर्षित और बच्चों को सरकारी स्कूलों के प्रति जागरूकता का अभियान बहुत ही अच्छा लगा।
मुझे पढ़ाने का बहुत ही shouak है । एयर फोर्स ने मुझे method of instructions नामक कोर्स भी करवाया है।
मैं भी इस अभियान से जुड़ना चाहता हूं।
अगर मुमकिन है तो मैं किस तरह आप से संपर्क करूं।
धन्य बाद ।।।
NISHTHA प्रशिक्षण कार्यक्रम में अध्यापकों को रजिस्ट्रेशन के लिये (१) PAN कार्ड नंबर (२) AaDHAR (आधार) कार्ड नंबर देना क्यो अनिवार्य है? व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक करणे का कारण क्या है? इस जानकारी का दुरुपयोग नही होगा अथवा इस जानकारी को गोपनीय रखा जायेगा इसकी जबाबदेही किसकी है?
विजय कोंबे
राज्य सरचिटणीस,
महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिती
PAN और AADHAR नहीं लग रहा है।
Adhar no. Ke sath adhar kard ki prati bhi upload karai ja Rahi hai bhai
Gmail mankidevi 075650@gmail•com laluwabari
Nishtha scheme me itna dhan kyon lagaya?
Android mobile और email id अनिवार्य है।
kya shiksha mitra ka bhi aana aniwarya hai
Nishta training program kab se start hoga aur iske liye avedan kaise kare?
kya treaning shikshamitra ka bhi hoga
मेरे मोबाइल से निष्ठा प्रशिक्षण पूर्व रजिस्ट्रेशन नही हो पा रहा था तब मैंने दूसरे मोबाइल से अपनी मेल id डाल कर रजिस्ट्रेशन कर दिया था। मेरा रजिस्ट्रेशन सही सही हुआ है इसे कैसे चेक करूँ। plz मदद करने को कृपा करें। मेरी मेल id gyanvati1611@gmail.com
बहुत सुंदर।
शिक्षक साथी अपने नवीनतम नवाचार इस ब्लाग पर भेज सकते हैं।
पसंद आने पर आपके नाम और फोटो सहित पोस्ट प्रकाशित करने का प्रयास किया जाएगा।
Nishtha free training program
बहुत सराहनीय लेख VERY USEFUL
This article is awesome .for better experience.
Thanking you.
Pusapa
Main, bihar bhojpur ara parkhand udwant nagar panchayat araura ka rahnewala hu mere panchayat mai nishatha trenar kaun hai batawe