Nishadraj Chatravriti Yojana 2023: मेरे प्यारे दोस्तों, जैसा की आप लोग जानते हो !!! हम आपको अपनी इस वेबसाइट में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं। जिससे आप सरकार द्वारा लागू की गयी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त उठा सको। इसी तरह आज हम आपको मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की मछवारों के बच्चों के लिए एक नहीं छात्रवृति योजना की शुरुआत की हैं। इस योजना का नाम “निषादराज छात्रवृति योजना (Nishadraj Scholarship Scheme)” रखा गया हैं।
मध्य प्रदेश राज्य की मत्स्य महासंघ कार्यसमिति (Fisheries Federation Working Committee) ने इस योजना को शुरू करने की मंजूरी प्रदान कर दी हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में मछवारों के बच्चों के लिए इस योजना को शुरू किया हैं। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना हैं ,इस योजना के तहत अब हर मछवारे का बच्चा शिक्षा प्राप्त कर सकता हैं। इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत, राज्य सरकार मछुआरा समुदाय के सभी लड़कों एवं लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 20,000 हजार रूपये छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान करेगी।
Contents
निषादराज छात्रवृति योजना मध्यप्रदेश 2023 ऑनलाइन पंजीकरण
Nishadraj Chatravriti Yojana (Scholarship Scheme for Fisherman Community) की सबसे अच्छी विशेषता यह है कि इस योजना के तहत छात्र अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं के साथ-साथ स्कॉलरशिप का भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना मुख्य उद्देश्य तकनीकी रूप से शिक्षा को बढ़ावा देना हैं। जिससे मछुआरा समुदाय के लोगों को विकास करने में मदद मिलेगी।
इस योजना का एक लक्ष्य यह भी हैं जो बच्चे आर्थिक तंगी के कारण स्कूल छोड़ देते हैं उन छात्रों की दर को कम करना हैं, और उन छात्रों को गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करना हैं। यह छात्रवृति योजना राज्य के मछुआरों के विकास के लिए सहायक सिद्ध होगी। इसके राज्य की शिक्षा प्रणाली में गुणवत्ता आएगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार अब स्कूलों में ड्राप आउट दरों को कम करेगी। MP Nishadraj Scholarship Scheme के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देगी। यह छात्रवृति योजना राज्य के मछुआरों के विकास के लिए एक अहम भूमिका निभाएगी।
MP Nishadraj Chatravriti Yojana 2023 – Highlights
स्कॉलरशिप का नाम | निषादराज छात्रवृत्ति योजना |
सम्बंधित राज्य | मध्य प्रदेश |
शुरू की गयी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा |
उदेश्य | तकनीकी रूप से शिक्षा को बढ़ावा देना |
लाभार्थी | मछुआरों के बच्चे |
लाभ | 20,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
आर्टिकल श्रेणी | राज्य सरकार योजना |
निषादराज छात्रवृति योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
Benefits of Nishadraj Scholarship Scheme – इस योजना के शुरू होने से राज्य के मछुआरा परिवारों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे। जिनका विवरण नीचे दिया गया हैं।
- निषादराज छात्रवृत्ति योजना (Nishadraj Chatravriti Yojana 2023) का लाभ केवल राज्य के मछुआरा समुदाय के लोगों को ही प्राप्त होगा।
- इस योजना के तहत राज्य के लड़के एवं लड़कियों को माध्यमिक स्तर (Secondary Level) के सभी सामान्य विषयों के लिए सरकार द्वारा प्रति वर्ष 10,000 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा स्नातक छात्रों को तकनीकी विषयों (Technical Subjects to Undergraduate Students) में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रति वर्ष 20,000 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के शुरू होने से शिक्षा प्रणाली में गुणवत्ता आएगी, और बच्चों का शिक्षा की तरफ अधिक रुझान बढ़ेगा।
- छात्रवृत्ति योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना और मछुआरा समुदाय होनहार बच्चों (Fisherman Community Promising Children) को लाभ प्रदान करना हैं।
- इस योजना के लागू होने से अब बच्चों में स्कूल छोड़ने में कमी आएगी।
- मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के अंतर्गत गैर तकनीकी शिक्षा (Non Technical Education) के लिए भी 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
- योजना के तहत प्रदेश के छात्र इस छात्रवृति के साथ-साथ अन्य योजनाओं से भी आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
निषादराज छात्रवृति योजना के तहत दी जाने वाली शिक्षाएं
इस योजना के अंतर्गत दो प्रकार की शिक्षा दी जाती हैं।
- तकनीकी शिक्षा => मेडिकल, इंजीनियरिंग।
- गैर तकनीकी शिक्षा => बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएफसीएससी और कृषि कानून।
MP Nishadraj Chatravriti Yojana 2023 Application Form-
- दोस्तों, अगर आप “निषादराज छात्रवृति योजना मध्य प्रदेश (Nishadraj Scholarship Scheme Madhy Pradesh)” के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले राज्य की इस ऑफिसियल वेबसाइट (Official Website) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, मछुआरा कल्याण और मत्स्य पालन विकास विभाग मध्य प्रदेश सरकार (Fisheries Welfare and Fisheries Development Department, Madhya Pradesh Government) का पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आप आपको निषादराज छात्रवृति योजना का आवेदन फॉर्म (Appliction Form) प्राप्त होगा। उस फॉर्म pdf को डाउनलोड करके उसमें पूछी गयी सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद मत्स्य पालन विकास विभाग के कार्यालय (Department of Fisheries Development Department) में जमा कर दे। इस तरह आप इस योजना के लिए पंजीकरण कर सकते हो।
MP Scholarships 2023 – मप्र प्री/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं लिस्ट
दोस्तों, आशा करता हूँ कि आप लोगों को “निषादराज छात्रवृति योजना मध्य प्रदेश 2023 (Nishadraj Chatravriti Yojana Madhy Pradesh)” के बारे में दी गयी जानकारी अवश्य पसंद आएगी। इस विषय के बारे में यदि आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में जाकर पूछ सकते हो। हमारे द्वारा आप के प्रश्नों का अवश्य जवाब दिया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु हमारी वेबसाइट पर आते रहें। धन्यवाद-