[List] मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना 2023: एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता व कार्यान्वयन प्रक्रिया

Mukhyamantri-Nishulk-Dava-Yojana-In-Rajasthan
Mukhyamantri-Nishulk-Dava-Yojana-In-Rajasthan

Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana 2023: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के बारे में जानकारी देंगे। जैसे की आपको विदित होगा कि राजस्थान राज्य में पिछले साल कांग्रेस की सरकार बनी थी। जिसके बाद से ही राज्य के नए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी बहुत सी लोक कल्याणकारी योजनाएं बना रहे हैं। जिसमे किसान कर्ज माफी योजना प्रमुख है। अब फिर से राजस्थान सरकार आम लोगों के लिए एक और योजना लेके आयी है। जिसका नाम है “मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना” यह स्कीम राज्य के गरीब लोगों के लिए शुरू की गयी है। जिनके पास बीमारी की स्थिति में दवा का खर्च नहीं होता और जिनके कारन उनकी मृत्यु हो जाती है।

Contents

Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana 2023

इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री निशुल्क/मुफ्त दवा योजना को शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत राज्य के नीचे तबके और गरीब लोगों को मुफ्त में दवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही उन्हें सरकारी अस्पतालों में ईलाज करवाने और मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। अभी फिलहाल इस योजना के अंतर्गत दवाओं एवं टेस्ट की संख्या में बढ़ोत्तरी की जा रही है। इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana Rajasthan List के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर रहे है। कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना राजस्थान (Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana Rajasthan)

MNDY Free Medicine Scheme – जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने गरीब लोगों के लिए निशुल्क दवा योजना को फिर से शुरू करने का एलान किया है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों को सरकारी हॉस्पिटल पर मुफ्त में दवाई उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही BPL परिवार के सदस्यों को मुफ्त में मेडिकल टेस्ट करवाने की सुविधा भी दी जाएगी।

राजस्थान मुख्यमंत्री फ्री दवा योजना सारांश:
योजना का नाम मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना
वर्ष 2023-24  
योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा
लाभार्थी राज्य के गरीब मरीज
सुविधा मुफ्त दवाइयां और मेडिकल टेस्ट
संबंधित विभाग चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
आधिकारिक वेबसाइट http://rmsc.health.rajasthan.gov.in

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की विशेषताएं (Features of Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana)-

  • गरीबों को सहायता – राजस्थान फ्री दवा योजना के माध्यम से ऐसे गरीब लोग जोकि अपना ईलाज कराने के लिए कई परेशानियों का सामना करते हैं। खासकर मंहगी दवाओं एवं टेस्ट करवाने के लिए।
  • योजना के तहत दी जाने वाली सुविधा – इस योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में ईलाज करवाने वाले लाभार्थियों को मुफ्त में दवाएं दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें मुफ्त में मेडिकल टेस्ट की सुविधा भी दी जाएगी।
  • अन्य संस्थान – सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और उप-केन्द्रों आदि को इस योजना के तहत शामिल किया गया है।
  • कुल दवाएं एवं टेस्ट – मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत मुफ्त दवाएं और टेस्ट में पहले से बढ़ोत्तरी की गई है। अब इस योजना के तहत लाभार्थी 712 किस्म की दवाएं और 90 टेस्ट मुफ्त में करा सकते हैं।

राजस्थान मुख्यमंत्री मुफ्त/फ्री दवा योजना पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)-

Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana का लाभ उठाने के लिए, मरीज को निम्नलिखित पात्रता मानदंड का पालन करना होगा।

  • यह योजना सिर्फ राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए शुरू की गयी है। इसलिए मरीज के पास राज्य का आवास पते का प्रमाण होना आवश्यक है।
  • इसके साथ ही वह व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे (BPL) श्रेणी का होना चाहिए। क्योंकि योजना को राज्य के गरीब लोगों के लिए शुरू किया गया है।
  • लाभार्थी व्यक्ति इस उद्देश्य के लिए किसी और योजना का लाभ नहीं लेना चाहिए।

Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana Rajasthan List

Check Free Medicines List 2023 – इस योजना में लाभार्थी कौन-कौन सी दवाइयां मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। इसकी जानकारी आप इस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं:

CM-Free-Medicine-Scheme-List-2020-In-Rajasthan
CM-Free-Medicine-Scheme-List-2023-In-Rajasthan
  1. सबसे पहले, आपको इस लिंक (Essential Drugs List) पर क्लिक करके राजस्थान फ्री मेडिसिन लिस्ट पर जाइये।
  2. उसके बाद, यहाँ आपको EDL- राजस्थान लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपकी स्क्रीन पर एक और टैब खुल जाएगा।
  4. जहाँ आपको इस योजना में सभी शामिल की गई दवाइयों की पूरी सूची दिखाई देगी।
  5. इस तरह से आप Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana के तहत सभी मुफ्त दवाएं की सूची (लिस्ट) प्राप्त कर सकते हैं।

और अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके राजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Check-Essential-Medicine-List-2023-PDF

जन स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार (Contact Details of Public Health Dept, Rajasthan Govt)-

  • विभाग के नोडल अधिकारी: डॉ मोहम्मद रफीक
  • फोन नंबर: (+91) 141-2388110
  • ईमेल आईडी: [email protected]
  • मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना (MNDY Guidelines In Hindi): Click Here
  • Rajasthan Medical Services Corporation Ltd Contact Details: Click Here

यह भी पढ़ें: राजस्थान बजट 2023-24 | जन-आधार योजना और किसान सेवा पोर्टल

दोस्तों, यहाँ हमने आपको मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना राजस्थान सूची (Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana Rajasthan List 2023) के बारे में सभी जानकारी प्रदान कर दी है। आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हो। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। हमारी वेबसाइट www.readermaster.com में आने के लिए धन्यवाद, अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

 

1 thought on “[List] मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना 2023: एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता व कार्यान्वयन प्रक्रिया”

  1. मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना मे किसी टीचर ने 133 जांचे बताई है जबकि आपने 90 बता रखी है, कौनसी सही जानकारी है ?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top