[पंजीकरण] मुख्यमंत्री कृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना 2023: Haryana Ek Must Samadhan

Krishi-Rin-Samadhan-Yojana-In-Haryana
Krishi-Rin-Samadhan-Yojana-In-Haryana

Mukhyamantri Krishi Rin Samadhan Yojana Haryana 2023: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किये गए मुख्यमंत्री कृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी देंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने किसानों के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है। इस कृषि ऋण योजना को सीएम अगली विधानसभा में किसानों के लिए दिया जाने वाला तौहफा कह रही है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना हरियाणा है। इस योजना के तहत किसानों पर लगने वाले ब्याज और जुर्माने की राशि को राज्य सरकार द्वारा भरा जाएगा।
मुख्यमंत्री कृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना हरियाणा 2023 को जल्द ही शुरू किया जायेगा। इस आर्टिकल में हम आपको One Time Settlement Scheme Haryana In Hindi के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। जैसे कि आवेदन फॉर्म ऑनलाइन, किसान लाभार्थी सूची, चेक स्टेटस नाम, पात्रता आदि के बारे में। इसके साथ ही लाभार्थी किसान इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें और कौन से किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं? इसकी जानकारी भी हम आपको इस आर्टिकल में प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Contents

मुख्यमंत्री कृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना हरियाणा

Mukhyamantri Krishi Rin Ekmust Samadhan Yojana – हरयाणा सरकार द्वारा कृषि ऋण समाधान योजना किसानों के लिए शुरू की जा रही है। जिन किसानों ने प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, हरियाणा विकास बैंक जैसी सहकारी बैंकों से कर्ज लिया है। उन किसानों पर लगने वाला ब्याज और जुर्माना सरकार द्वारा माफ किया जा रहा है। परंतु शर्त यह है कि किसानों को 3 महीने के अंदर मूलधन वापस करना होगा। तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। नीचे हम आपको इस योजना का संक्षिप्त सारांश प्रदान कर रहे है।

Mukhyamantri Krishi Rin Samadhan Yojana Haryana 2023 Summary:
योजना का नाम कृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना
किसने लागू की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
वर्ष 2023-24
लाभार्थी हरियाणा के किसान भाई
योजना का लाभ लोन माफी योजना
आधिकारिक वेबसाइट अभी लंच नहीं की गयी
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जल्द शुरू होगी
स्कीम प्रकार राज्य सरकार योजना

हरयाणा कृषि ऋण समाधान योजना मुख्य बिंदु-

Crop Loans Interest Scheme Haryana – Krishi Rin Samadhan Yojana के अंतर्गत किसान भाइयों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे।

  1. जुर्माना और ब्याज माफी योजना – यह एक दूसरी तरह की कर्ज माफी योजना है। आमतौर पर किसानों का कर्ज माफ किया जाता है। परंतु इस योजना के तहत ब्याज एवं लगने वाला जुर्माना सरकार की तरफ से माफ किया जाएगा।
  2. मूलधन भरना होगा – इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को मूलधन लौटाना अनिवार्य है। अर्थात कर्ज की जो मुख्य राशि है वह किसानों को सरकारी बैंकों को खुद ही लौटाना होगा।
  3. कर्ज लौटाने की अंतिम तिथि – इस ऋण माफी योजना के शुरू होने से 3 महीने के बीच में किसानों को मूलधन वापस करना होगा। इस प्रकार अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तय की गई है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना हरियाणा 2023 | पंजीकरण फॉर्म

मुख्यमंत्री कृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना के नियम-

CM Krishi Rin Ekmust Samadhan Yojana Rules (5% जुर्माना माफ) – अनुमान लगाया जा रहा है कि प्राथमिक कृषि सहकारी समिति से अब तक तकरीबन 13 लाख किसान ऋण ले चुके हैं। इनमें से कई किसानों के खाते डिफ़ाल्ट भी हो चुके हैं। परंतु इस योजना के आ जाने के बाद से किसानों पर लगने वाली पेनाल्टी को माफ कर दिया गया है। अर्थात जो किसान समय पर ब्याज नहीं दे पा रहे थे। उन पर 5% की का जुर्माना लगता था। अब यह जुर्माना पूरी तरह से माफ कर दिया गया है।
ब्याज पर मिलेगी छूट (Subsidy): इसके अलावा जिन किसानों ने केंद्रीय सहकारी बैंक से लोन लिया है, उन्हें ब्याज में छूट मिलेगी। जिन्होंने 5 लाख तक का ऋण लिया है, उन्हें 2% छूट मिलेगी।

  • जिन्होंने 5 से 10 लाख के बीच में लोन लिया है, उन्हें 5% ब्याज में छूट मिलेगी।
  • जिन्होंने 10 लाख या उससे अधिक का लोन लिया है, उन्हें 10% की ब्याज में छूट मिलेगी।
  • जिन किसानों के ऊपर चक्रवर्ती ब्याज लगता आया है। उसे पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।
  • इसके अलावा, जिन किसानों ने लैंड मॉरगेज बैंक से ऋण ले रखा है। उन किसानों का दंड ब्याज पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। उन किसानों पर सामान्य से लगने वाले ब्याज का 50% ही वसूला जाएगा और जो 50% बचा है उसे सरकार द्वारा लौटाया जाएगा।

हरियाणा कृषि ऋण समाधान योजना के लिए पात्रता/योग्यता-

Eligibility Criteria for Haryana Krishi Rin Samadhan Yojana – किसान अगर हरियाणा राज्य का मूल निवास होगा तो ही उसे इस योजना के अंतर्गत लाभ मिल पाएगा। इसके अलावा, किसान के पास निम्नलिखित पात्रता मानदंड होना आवश्यक है।

  • आवेदन हरियाणा का किसान होना चाहिए और उसके पास इसका दस्तावेज भी होना चाहिए।
  • जिन किसानों ने सहकारी बैंकों जैसे हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास बैंक, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति एवं जिला सहकारी बैंक से लोन लिया है। केवल उन्हीं किसानों का लोन माफ किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: Haryana Solar Water Pumps Subsidy- सोलर जल पंप सब्सिडी योजना

मुख्यमंत्री कृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना के लिए जरुरी दस्तावेज-

Documents Required for Mukhyamantri Krishi Rin Ekmust Samadhan Yojana – इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक किसान के पास निम्न दस्तावेज होना आवश्यक है।

  • खेत संबंधी सत्यापित कागजात
  • मूल निवासी दस्तावेज
  • बैंक लोन संबंधी दस्तावेज
  • संपर्क विवरण (मोबाइल नंबर)

हरयाणा कृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया-

Haryana Krishi Rin Samadhan Yojana Application/Registration Process – फिलहाल हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत शामिल होने की प्रक्रिया के बारे में ऐलान नहीं किया है। अभी इसके लिए आपको थोड़ा इंतेज़ार करना होगा। इस योजना के तहत किसान भाई कैसे पंजीयन फॉर्म भर सकते हैं? और कैसे लोन माफी का फायदा ले सकते हैं? इसकी जानकारी हम आपको जल्द ही उपलब्ध कराएँगे। जैसे राज्य सरकार इस योजना के बारे में और जानकारी साझा करेगी। हम सभी विवरण इस पेज पर अपडेट कर देंगे।

इसे भी पढ़ें: परिवार पहचान पत्र हरियाणा 2023 | ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

हरियाणा कर्जमाफी सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?

How to Get Loan Waiver Certificate – आमतौर पर राज्यों में जब कर्ज माफी योजना लाई जाती है। तो कर्ज माफी सर्टिफिकेट किसानों को प्रदान किया जाता है। हो सकता है कि हरियाणा सरकार भी इस योजना के तहत किसानों को कर्ज माफी प्रमाण पत्र दे। जैसे ही सरकार इसे जारी करेगी। हम Haryana Krishi Rin Samadhan Yojana लिस्ट को इस पोर्टल में अपडेट कर देंगे।

कृषि ऋण समाधान योजना लाभार्थी किसानों की सूची कैसे देखे?

How to Check Name in Krishi Rin Samadhan Yojana List – आमतौर पर इस तरह की योजना में जिन किसानों के नाम शामिल किए जाते हैं। उनकी सूची (List) कार्यालय में अथवा ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट कर दी जाती है। अगर इस योजना से संबंधित भी कोई लिस्ट जारी की जाती है तो उसकी जानकारी इस पेज पर आने वाले समय में अपडेट कर दी जाएगी।
इस योजना से हरियाणा के किसान भाइयों को काफी राहत मिलेगी। अधिकतर देखा गया है कि किसान मूलधन लौटाने के चक्कर में ब्याज और उस पर लगने वाले जुर्माने के कारण काफी परेशान रहते हैं। जिस कारण से यह कर्ज बढ़ता ही चला जाता है। परन्तु अब इस योजना के आने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल हरियाणा 2023 किसान पंजीकरण

दोस्तों, यहां हमने आपको मुख्यमंत्री कृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना हरियाणा (Mukhyamantri Krishi Rin Ekmust Samadhan Yojana Haryana) किसान पंजीकरण/आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी है तो इसे अपने जानने वालो के साथ शेयर करें। अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हो। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। हमारी वेबसाइट www.readermaster.com में आने के लिए धन्यवाद, अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

 

1 thought on “[पंजीकरण] मुख्यमंत्री कृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना 2023: Haryana Ek Must Samadhan”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top