(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस

Mukhyamantri Kaushal Samvardhan Yojana MP 2024 Registration | मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना ऑनलाइन फॉर्म | MP Kaushal Samvardhan Yojana Form PDF | कौशल विकास योजना ट्रेनिंग सेंटर लिस्ट

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी “मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना 2024” की जानकारी लेके लेकर आये है। मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना (MMKSY) या CM Skill Development Scheme को राज्य में पेश किया है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के युवाओं को नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। अधिसूचना के अनुसार, यह योजना राज्य भर में हर साल 2,50,000 युवाओं को कवर करेगी। उन्हें एक अच्छे रोजगार पाने के लिए मदद करेगी।

Contents

MP Mukhyamantri Kaushal Samvardhan Yojana

शिवराज सरकार की Mukhyamantri Kaushal Samvardhan Yojana के तहत प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मापदंडो के आधार पर तकनीकी एवं व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार ने कौशल विकास मिशन विभाग का गठन किया है। राज्य में बेरोजगारों की संख्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस रोजगार सृजन योजना को शुरू किया है। यहाँ हम आपको योजना से सम्बंधित सभी जानकारी विस्तारपूर्वक बता रहे हैं। कृपया अंत तक बने रहें।

MP Kaushal Samvardhan Yojana In Hindi

मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना मध्यप्रदेश 2024

MP CM Kaushal Samvardhan Yojana Detials – राज्य सरकार ने कौशल संवर्धन योजना के कार्यान्वयन के लिए अपने बजट में 254.78 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। इसके अतिरिक्त, सरकार ने MMKSY को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए 274.34 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान की है। इन योजनाओं के लाभ का उपयोग करके, युवा अपने कौशल को अल्पकालिक कौशल प्रशिक्षण की मदद से विकसित कर सकते हैं। इस योजना की सफलता से राज्य की प्रगति में नई पीढ़ी के योगदान में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना (MMKSY 2024) के तहत हर साल लगभग 2,50,000 युवा और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब आप भी घर बैठे इस योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण करके आवेदन पत्र भर सकते हैं। सरकार ने इसके लिए एक आधिकारिक वेबसाइट लांच की है।

मध्य प्रदेश कौशल संवर्धन योजना के तहत दिया जाने वाला प्रशिक्षण

Training provided under Madhya Pradesh Kaushal Samvardhan Yojana – कौशल संवर्धन योजना के तहत दिया जाने वाले प्रशिक्षण की सूची निम्न प्रकार है।

निर्माण खुदरा ऑटोमोबाइल
कृषि संचार ड्राइविंग
आईटी बैंकिंग और वित्त सेवाएँ परिवहन
नवीकरणीय ऊर्जा पैकिंग पर्यटन
इलेक्ट्रॉनिक परिधान वस्त्र
सौंदर्य और कल्याण घरेलू मदद देखभाल स्वास्थ्य देखभाल

एमपी सीएम कौशल संवर्धन योजना के लिए पात्रता मानदंड

Eligibility Criteria for MP CM Kaushal Samvardhan Yojana – कौशल संवर्धन योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने निम्नलिखित पात्रता शर्ते रखी है, जिनका पालन करना सभी आवेदकों के लिए बेहद जरूरी है।

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • NSQF पाठ्यक्रमों के लिए भारतीय सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता होनी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश युवा स्वाभिमान योजना 2024 ऑनलाइन पंजीकरण

मप्र कौशल संवर्धन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज सूची

Documents Required for MP Kaushal Samvardhan Yojana – योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजो की सूची निम्नलिखित है।

मूल निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड जाति प्रमाण-पत्र
आय का प्रमाण पत्र (परिवार का) विकलांगता की स्थिति में विकलांगता प्रमाण-पत्र स्कूल-कॉलेज के सर्टिफिकेट

कौशल विकास योजना ट्रेनिंग सेंटर (पात्र संस्थान)

  1. शासकीय संस्था: – आईटीआई, कौशल विकास केंद्र, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, उच्च शिक्षा विभाग के महाविद्यालय, आदि।
  2. अर्ध-सरकारी संस्था: – प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाएं यथा क्रिस्प, IGTR, निफ्ट, एटीडीसी, भारत संचार निगम लिमिटेड, आदि।
  3. निजी संस्थाएं: – सेक्टर स्किल काउंसिल से एफिलिऐटेट निजी प्रशिक्षण प्रदाता अनुभवी संस्थाएं भी हैं।

मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एमपी 2024 पंजीकरण प्रक्रिया

Mukhyamantri Kaushal Samvardhan Yojana MP 2024 Registration Process – यदि आप भी इस योजना ने पंजीकरण करना चाहतें हैं। तो आपको कुछ आसान से स्टेप फॉलो करने होंगे, जो निम्न प्रकार से है:

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी MMKSY आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
  • MPSSDEGB Online Portal में जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

Official Website: Kaushal Samvardhan Yojna Registration

  • यहां क्लिक करने के बाद, आप इसके होम पेज पर पहुंच जायेंगे। जहां आपको “Candidate Registration” लिंक पर क्लिक करना होगा। जैसा नीचे इमेज में दर्शाया गया है:
MP-Kaushal-Samvardhan-Yojana-Online-Registration
  • इसके बाद, आपके सामने MKSY ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको यहाँ पूछी गई समस्त जानकारी दर्ज करनी होगी। जैसे अपना आधार नंबर भरें।
  • अपना आधार नंबर भरने के बाद, OTP सन्देश या बायोमेट्रिक विकल्प का चुनाव करें।

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म

(1) OTP विकल्प – आधार नंबर से पंजीकृत मोबाइल पर एक बार इस्तेमाल किये जाने वाला पासवर्ड (OTP) प्राप्त होगा। OTP भरे और “Submit” के बटन पर क्लिक करें।

(2) बायोमेट्रिक विकल्प – अपना USB बायोमेट्रिक यंत्र को जोड़ें और जब उसकी लाइट जलने लगे तब अपनी कोई भी ऊँगली उस पर रखें। आप से संबंधित सभी जानकारी आधार (UIDAI) सर्वर से प्राप्त कर ली जायेगी।

 MMKSY-Candidates-Registration-Form
  • फिर इसके बाद, पंजीकरण के अगले चरण पर जाने के लिए “सबमिट करें” बटन पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों को पंजीकरण आईडी / यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • उम्मीदवार अब अपने यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करके ‘लॉगिन’ कर सकते हैं और मुख्यमंत्रीय कौशल विकास योजना (MMKSY MP) के ऑनलाइन आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

नोट –MMKSY योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद, आप अपनी रुचि के अनुसार अपने कोर्स का चयन कर सकते हैं। जिसके बाद, आपको 15 दिन से 9 महीने (लगभग 100 से 1200 घंटे) तक के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Mukhyamantri Kaushal Samvardhan Yojana की मुख्य विशेषताएं

मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना 2024 का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमाणीकरण, एकरूपता लेट हुए प्रशिक्षण में गुणवत्ता में वृद्धि करना है। इसके साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना है। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए परंपरागत आई.टी.आई के पाठयकर्मो से करना संभव नहीं है। इस तरह उन्हें रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत जो छात्रों को कौशल प्रदान किया जायगा वह अंतर्राष्ट्रीय मापदंडो के आधार पर दिया जायेगा।

  1. इस कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
  2. वह अपने घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने में सक्षम रहेंगे।
  3. कौशल शिक्षा में किसी प्रकार का पैसा नहीं लगेगा, जिसके कारण गरीब छात्र भी इस योजना का लाभ ले सकेगा।
  4. छात्रों को रोजगार दिलवाने हेतु उन्हें 9 महीने की टैनिंग दी जायगी।
  5. मध्य प्रदेश सरकार ने प्रत्येक वर्ष 2.50 लाख बच्चो को प्रशिक्षण देने का ठाना है।
  6. कौशल संवर्धन योजना से युवा और युवतियां अपने आर्थिक जीवन में सुधार लाएंगे।

कौशल संवर्धन योजना एमपी 2024 अन्य जानकारी

Kaushal Samvardhan Yojana MP 2024 Other Information – मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना की अधिक जानकारी व कौशल विकास योजना ऑनलाइन फॉर्म PDF के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Download: Madhya Pradesh State Skill Development Mission PDF

Guidelines: मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2024 मध्य प्रदेश पंजीकरण

प्रिय पाठकों, यहां हमने आपको “मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना मध्यप्रदेश 2024 (Mukhyamantri Kaushal Samvardhan Yojana MP)” की सभी जानकारी दी हैं। आशा करते है कि आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल पूछने हो। तो आप हमे नीचे कमेंट करके पूछ सकतें हैं। हम जल्दी आपको जवाब देंगे। अन्य सभी सरकारी योजनाओ की सबसे पहले अपडेट पाने हेतु हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-

 

4 thoughts on “(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top