[MKSY] मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार 2023 आवेदन फॉर्म | Kanya Suraksha Yojana Form

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana In Bihar
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana In Bihar

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana Bihar 2023-: प्यारे दोस्तों, आज हम आपके लिए बिहार सरकार की एक नई योजना की जानकारी लेकर आए हैं। इस योजना का नाम “मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार Form” है। मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार में नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का आदर्श वाक्य महिलाओं का सशक्तिकरण है, राज्य की बालिका योजना की लाभार्थी होगी। बालिका को जन्म से लेकर स्नातक होने तक आर्थिक सहायता मिलेगी।

Contents

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना – MKSY 2023

बिहार के मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना (MKSY) में जन्म से लेकर स्नातक तक की बच्चियों को लाभ प्रदान किया जाएगा, जहाँ कुल राशि 51,100 रुपये होगी। इस योजना से बिहार में रहने वाली 1.6 करोड़ लड़कियां लाभान्वित होंगी। Rs 2,000 जो भी जाति या धर्म की लड़की के जन्म के बाद, लड़की के माता-पिता के बैंक खाते में जमा किया जाएगा। एक वर्ष की आयु तक पहुंचने और आधार कार्ड बनवाने के बाद बालिका को 1,000 रुपये 2 वर्ष की आयु तक पहुंचने और सभी टीकाकरण लेने के बाद, बच्चे को 2,000 रुपये जमा किए जाएंगे। लड़की के 10वी और 12वी पास करने पर उसे 10,000-10,000 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। वही ग्रेजुएट होने पर लड़की को 25,000 रुपये तक की राशि दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना (MKSY) क्या है?

Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana Details – मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2020 को सफलतापूर्वक चलाने की ज़िम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग बिहार की है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लिंगानुपात में वृद्धि करना, जन्म निबंधन तथा बालिका के जन्म को प्रोत्साहित करना है। Kanya Suraksha Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी की आयु 0 से 3 वर्ष की होनी चाहिए। राज्य सरकार का कहना है की यह योजना प्रधानमंत्री की “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना को आगे बढ़ाने में बहुत मदद करेगी।

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana Bihar 2023 Application Form PDF | Bihar Kanya Sahayata Yojna In Hindi | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार फॉर्म पीडीएफ की पूरी जानकारी नीचे खंड में देखें।

Bihar Kanya Suraksha Yojana (BKSY) 2023 Highlights-
योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana (MKSY)
शुरू करी गयी बिहार सरकार द्वारा
उद्देश्य गरीब परिवार की कन्याओं को सशक्त बनाना
लाभार्थी राज्य की BPL परिवार से सम्बंधित कन्याएं
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड
हेल्पलाइन नंबर N/A
सम्बंधित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
ऑफिसियल वेबसाइट wdcbihar.org.in/MKSY
आर्टिकल श्रेणी राज्य सरकार योजना

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार (MKSY) के लाभ-

Benefits of Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana – कन्या सुरक्षा योजना के निम्नलिखित लाभ हैं।

  • रु 51,100 की राशि को वित्तीय सहायता के रूप में मुख्मंत्री कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से बैंक खाते में जमा किया जाएगा।
  • परिवार से केवल दो बालिकाएं ही योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • Rs 2,000 बच्चे के जन्म के बाद जमा किया जाएगा।
  • यदि लड़की एक वर्ष की आयु तक पहुँचती है तो 1,000 रुपये हस्तांतरित किया जाएगा।
  • आधार कार्ड लेने के बाद 2,000/- रुपये सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
  • किशोरावस्था की उम्र में सैनिटरी नैपकिन खरीदने के लिए 300 रुपये जमा किए जाएंगे। बालिका के माता-पिता सभी प्रकार के टीके और बीमारियों के खिलाफ टीकाकरण के साथ अपने बच्चे की पेशकश करने के लिए शिक्षित होंगे।
  • लड़की को 10 वीं और 12 वीं कक्षा पास करने के बाद, 10,000-10,000 रुपये क्रमशः प्राप्त होगा और यह राशि अविवाहित होने पर ही हस्तांतरित की जाएगी। इससे राज्य में लड़की के बाल विवाह के प्रतिशत में कमी आएगी।
  • लड़की को स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, 25,000 रुपये मिलेंगे। यह विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाओं के लिए लागू होगा। बिहार कन्या सुरक्षा योजना से महिला सशक्तिकरण होगा और शिशु मृत्यु दर (IMR) में सुधार होगा।

सीएम कन्या सुरक्षा योजना हेतु पात्रता / योग्यता शर्तें-

Eligibility Conditions for Kanya Suraksha Yojana – MKSY का लाभ लेने के लिए निम्न पात्रता का होना आवश्यक है।

  • बालिका बिहार की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • किसी भी जाति या धर्म से संबंधित लड़कियां आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • प्राथमिक या माध्यमिक स्तर की स्कूल या 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत सभी छात्राएं, योजना के लिए पात्र हैं।
  • उन लड़कियों को प्रमुख प्राथमिकता दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की हैं।
  • सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले माता-पिता की बेटियों के लिए यह योजना लागू नहीं होगी।
  • एकल परिवार के केवल दो बालिकाओं को इस योजना के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा।

केवल वे लड़कियाँ जो 10 वीं कक्षा की मार्कशीट जमा करती हैं, उन्हें 10,000 रुपये और 12 वीं कक्षा की मार्कशीट जमा करने वालों को 12,000 रुपये मिलेंगे। वही ग्रेजुएट की मार्कशीट जमा करने पर 25,000 रुपये दिए जायेंगे। आवेदक के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए, ताकि बिना किसी समस्या के बैंक को वित्तीय राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की जा सके।

इसे भी पढ़ें: बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 अप्लाई ऑनलाइन

बिहार कन्या सुरक्षा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज की सूची-

List of Documents Required for Bihar Kanya Suraksha Yojana – बिहार कन्या सुरक्षा योजना (BKSY 2023) में आवेदन करने हेतु निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक हैं।

पते का सबूत आधार कार्ड
वोटर आईडी कार्ड बैंक खाता विवरण
आय प्रमाण पत्र पासपोर्ट आकार की तस्वीर
10वीं / 12वीं कक्षा की मार्कशीट (अविवाहित लड़कियों के लिए रु 10,000 पाने के लिए) स्नातक की मार्कशीट (रु 25,000 प्राप्त करने के लिए)

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार हेतु आवेदन प्रक्रिया-

Application Process for Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana – यदि आप भी अपनी बेटी के लिए इस योजना का लाभ उठाना चाहते है और योजना में आवेदन करने का सोच रहे है तो इसके लिए आप ऑफलाइन मोड के माध्यम से इस योजना में आवेदन कर सकते हो। Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana (MKSY) की ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये।

  1. सबसे पहले लड़की के माता-पिता को अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना के आंगनवाड़ी केंद्र पर जाना होगा।
  2. आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद, Application Form को सही से भरकर व सभी आवश्यक दस्तावेज सलंग्न कर आंगनवाड़ी सेविका (Aganwadi Sevika) के पास जमा करवाना होगा।
  3. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात् लाभार्थी सूचि में आपकी बेटी के नाम के होनी की जानकारी आपको सूचित कर दी जाएगी।
  4. उसके बाद, महिला एवं बाल विकास विभाग के पदाधिकारी इसको स्वीकृत करेंगे। जिसके बाद अभिभावक द्वारा दिये गए आवेदन पत्र, पंजीकरण फॉर्म क्रमवार तरीके से पंजीकृत किए जाएंगे।
  5. इस तरह से आप मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार Form PDF भर सकते हैं।

MKSY 2023 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

  1. मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना किस राज्य द्वारा चलाई जा रही है?
    Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana बिहार राज्य द्वारा चलाई जा रही है।
  2. बिहार कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से लाभार्थियों को कितनी धनराशि दी जाएगी?
    Bihar Kanya Suraksha Yojana के माध्यम से सरकार पात्रता रखने वाली लड़की एवं उसके परिजनों को कुल 51,100 रुपये की धनराशि प्रोत्साहनस्वरूप देगी।
  3. क्या Kanya Suraksha Yojana में पूरी धनराशि एक साथ दे दी जाएगी?
    नहीं, इस योजना में आवेदन करने वाली लड़की या उसके परिजनों को पैदा होने से लेकर लड़की के ग्रेजुएट होने तक यह धनराशि सात किस्तों (7 Installments) में दी जाएगी।
  4. मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का लाभ कोई भी लड़की ले सकती है क्या?
    नहीं, इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा के नीचे यानि BPL परिवार से आने वाले लड़की को ही दिया जाएगा।

Download: Mukhyamantri Kanya Suraksha Guidelines & Form PDF

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं की सूची 2020-21 PDF In Hindi

दोस्तों आपको हमारा आर्टिकल “मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार (Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana Bihar Form)” कैसा लगा? यदि आपको इससे संबंधित कोई अन्य जानकरी या सवाल पूछने हो, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम अवश्य ही आपकी सहायता करेंगे और अन्य सभी सरकारी योजनाओं की अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.readermaster.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-

 

3 thoughts on “[MKSY] मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार 2023 आवेदन फॉर्म | Kanya Suraksha Yojana Form”

  1. Asiya perween bismillah

    Sir jii main ne mukhamantari Kanya utthan yojana ka from agle saal ki thi but kuch huwa nahi avi tak level 2 pending bata raha hai University se verify nahi ho raha hai kya yah paisa aaega ya nahi please sir jii please sir jii help me University v gai thi but kuch bhi nahi huwa

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top