
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2023-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको बिहार ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’ के बारे में बताएँगे। बिहार सरकार ग्रामीण क्षेत्र के गरीब नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना (MMGPY) शुरू कर दी है। जिसके चौथा चरण में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023 (4th Phase) के अंतर्गत राज्य सरकार गरीब नागरिकों को सब्सिडी पर वाहन खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बिहार के द्वारा योग्य लाभार्थियों को तीन या चार पहिये का वाहन खरीदने पर 50% की सब्सिडी या अधिकतम 1 लाख रूपये जो भी कम हो वो राशि प्रदान की जायेगी।
Contents
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023 रजिस्ट्रेशन
यह योजना राज्य के 8,405 ग्राम पंचायतों में चलाई जाएगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिहार सरकार द्वारा 42,000 नव युवकों को इस योजना का लाभ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में 421 करोड़ रूपये की व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उदेश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बेरोजगार अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग सरकार द्वारा सब्सिडी प्राप्त कर अपना स्वयं का वाहन खरीद सकते हैं। जिससे वह न केवल अपने स्वयं के लिए रोजगार शुरू कर सकेंगे साथ ही साथ अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करने में सहायता करेंगे। इस लेख में हम आपको Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana In Bihar (4th Phase) के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ें।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना लिस्ट 2023-24 बिहार
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana List (MGPY) Bihar – जैसे की हमने आपको ऊपर बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने गरीब लोगों के लिए ग्राम परिवहन योजना शुरू की है। इस योजना का उदेश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बेरोजगार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को स्वयं का वाहन खरीदने पर सब्सिडी प्रदान करना है। बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023 के तहत आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न्लिखित दस्तावेज़ होने आवश्यक है।
पहचान पत्र | आयु का प्रमाण पत्र |
जाति प्रमाण पत्र | निवास प्रमाण-पत्र |
आधार कार्ड | शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र |
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2023 Highlights-
योजना का नाम | मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना (MGPY) |
राज्य | बिहार |
शुरू की गयी | तत्कालिक मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी द्वारा |
लांच सन | वर्ष 2018 में |
लाभार्थी | राज्य के ग्रामीण निम्न जाति के लोग |
कुल बजट | 421 करोड़ रूपये |
हेल्पलाइन नंबर | (0612) 2546-449 / 2222-011 / 173 |
अधिकारिक वेबसाइट | http://transport.bih.nic.in/ |
संबंधित विभाग | मानव कल्याण विभाग एवं परिवहन निगम |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार सब्सिडी योजना |
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना चौथा चरण (4th Phase)-
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana का चौथा चरण शुरू हो गया है। अब इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण लोगों को अनुदान की राशि वाहन के मूल्य की 50% तक की सहायता धनराशि ही उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही केवल लाभार्थियों को 3 और 4 पहिया वाहनों के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता (सब्सिडी) प्रदान की जाएगी। इस MGPY 2023 के जरिये बिहार के बहुत से बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा। आपको बता दे की बिहार के मुख्यमंत्री नितेश कुमार जी ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को चार चरणों में शुरू किया है। इससे पहले पहला, दूसरा, और तीसरा चरण समाप्त हो चूका है। अब MGPY 2023 (4th Phase) में हजारो लोगों को रोजगार प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा 3 और 4 पहिया वाहनों की खरीद में 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी।
बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना (New Update):
Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana बिहार सरकार परिवहन निगम द्वारा चलायी जा रही है और इस योजना के तहत 4 सीट से लेकर 10 सीट तक के नए सवारी वाहनों को योग्य माना जाएगा। बिहार राज्य का जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत आवेदन/पंजीकरण करना चाहते है तो वह बिहार परिवहन निगम की ऑफिसियल वेबसते पर जाकर Online Apply कर सकते है। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी अनिवार्य है। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत, बेरोजगार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अत्यंत पिछड़े वर्ग (EBC) के लोग ही पंजीकरण करके सब्सिडी दरों पर वाहन प्राप्त कर सकते हैं।
MGPY 2023 का लाभ उठाने हेतु पात्रता नियम:
- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में लाभार्थियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 4 पहिया या 3 पहिया नया वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना में बिहार राज्य के लगभग 8,405 ग्राम पंचायतों को शामिल करके उन्हें सहायता प्रदान किये जाने का लक्ष्य है। सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों से 5 यानि कुल 42,025 ऐसे युवाओं को लाभ प्रदान किया जा रहा है।
- साथ ही Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के तहत प्रत्येक पंचायत के लिए वाहनों की खरीद हेतु तीन अनुसूचित जाति/जनजाति या दो अत्यंत पिछड़े वर्ग (EBC) के लाभार्थियों को अनुदान दिया जाएगा।
- इस मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023 का लाभ राज्य के 21 वर्ष से कम आयु के लोग नहीं उठा सकते हैं।
- लाभार्थी को सरकारी सेवा नियोजित नहीं होना चाहिए और साथ ही पहले से ही कोई भी व्यावसायिक वाहन नहीं होना चाहिए।
- प्रत्येक पंचायत के 5 योग्य आवेदकों का चयन इस योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन/पंजीकरण करने वाले लाभार्थी के पास अपनी शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023-24 | वाहन ऋण
बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करें-
Apply Online for Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana – मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बिहार के चौथा चरण (Vehicle Subsidy Scheme 4th Phase) का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। जिसके लिए आप नीचे दिये गए चरणों का पालन कर सकते हो।
(चरण 1st):
- इक्छुक आवेदक को सबसे पहले बिहार परिवहन विभाग (Transport Dept, Govt of Bihar) की आधिकारिक वेबसाइट transport.bih.nic.in पर जाना होगा। लिंक नीचे उल्लेखित है।
Official Website: Bihar-Gram-Parivahan-Yojana-Apply-Online

(चरण 2nd):
- वेब होम पेज पर जाने के बाद, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के “Apply Online” लिंक पर क्लिक करना है जैसा की नीचे दिखाया गया है। DEMO Image:

(चरण 3rd):
- इसके बाद, एक नया वेब पेज खुलेगा, जिसमें ‘Register if you don’t have an account’ लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
(चरण 4th):
- अब नया अकाउंट बनाने के बाद “User Name” और “Password” का उपयोग करके लॉगिन करके बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना (MMGPY-2023) के लिए पंजीकरण फॉर्म भरे।
(चरण 5th):
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से भरे और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक करें। इस तरह से आप Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के लिए आवेदन कर सकते हो।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना आवेदन स्थिति की जाँच करें-
यदि अपने बिहार Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के तहत आवेदन किया है, और अब आप आवेदन की स्थिति की जाँच करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा। जो निम्न प्रकार से हैं:
- सबसे पहले आपको बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको होम पेज पर “Transport Dept“ पर क्लिक करना होगा।
Bihar Gram Transport Scheme - क्लिक करते ही आपके सामने बिहार ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट खुल जाएगी।
- जहां आपको “Information” के तहत “Mukhyamantri Gram Parivhan Yojana“ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Details - यहां क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा, यहां से आप पहले से लेकर छठे फेस तक तथा 7 फेस की आवेदन स्थिति चेक कर सकते हैं। जिसके लिंक आपको नीचे सूची में दिए गए हैं।
For Apply Online (7th Phase) | Click here |
---|---|
Check Your Application Status (7th Phase ) | Click here |
For Check Your Application Status (Phase 1-6) | Click here |
- स्थिति चेक के लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में आपको सभी पूछी गयी जानकारी दर्ज करनी होगी और अंत में “Register/Login” पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप अपने आवेदन स्थिति चेक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना फीडबैक देने की प्रक्रिया-
यदि आप बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत कोई फीडबैक देना चाहते हैं, तो निम्न चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर आपको “Feedback” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Feedback - क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन हो जायेगा, जंहा आपको “Add feedback” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुल जायेगा।
Bihar Gram Transport Dept Feedback Form - यहां आपको सभी पूछी गयी जानकारी दर्ज कर “Send Feedback” पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बिहार हेल्पलाइन नंबर-
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Bihar Helpline Numbers – इस वाहन सब्सिडी योजना के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट transport.bih.nic.in पर जा सकते हैं। यहाँ पर आप मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना दिशा-निर्देश पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- हेल्प-डेस्क नंबर: (0612) 2546-449 / 2222-011 / 2222-173
- ऑफिसियल वेबसाइट: http://transport.bih.nic.in/
- डाउनलोड मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना दिशा-निर्देश: यहाँ क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गयी योजनाएं सूची 2023-24 PDF
Sir ham ne pehle charn me gaari liya tha par abhi Tak anudan nahi mila hai kiya kare
नमस्कार सुन्दर कुमार,
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने गरीब लोगों के लिए ग्राम परिवहन योजना शुरू की है। इस योजना का उदेश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बेरोजगार अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को स्वयं का वाहन खरीदने पर सब्सिडी प्रदान करना है। बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2019 के तहत आवेदन करने के लिए आपको बिहार परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट transport.bih.nic.in पर जाना होगा।
अगर आप इस योजना के तहत आवेदन कर चुके हो और अभी तक आपको इसका लाभ नहीं मिला तो आप इस सन्दर्भ में नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हो।
Helpline Numbers: (0612) 2546-449 / 2222-011 / 2222-173
धन्यवाद-
sir 4rth phase kab niklega.
Mukhymantri gram parivahan yojana kab aayega first charan 2019
D L jaruri pahle
इसमें कौन सी गाड़ी मिल रहा है
Commercial कोई भी गाड़ी ले सकते हैं या नहीं
नमस्कार sir
मेरा नाम चंदन कुमार गुप्ता है मुझे भी महिंद्रा जीतो गाड़ी लेना है इसके लिए क्या करूं और कैसे करूं
Document upload Opation nahi aa raha h
Dear sir my name is Ramesh Ram from Begusarai district prakhand tegra Panchayat fulvariya ek WhatsApp ka sthai nivasi hun mere dwara aavedan Patra mein pahla sthan Naam tha fir bhi mujhe gadi loan per nahin diya Gaya aur teghra block ke bada Babu bole ki tumhara naam nahin aaya hai jo ki list mein mera Pratham sthan per Naam tha uske bad mujhe gadi nahin mila jisse mujhe bahut afsos hua
सर, अभी यह योजना चल रहा है क्या?
पंकज कुमार
सर नमस्कार, अभी यह योजना चल रहा है क्या?
Sar Mein Bihar Parivahan Yojana mein online kiya hun yah satva Charan Mein Kab iska Sukriti Patra milega 8 Vin pass kagaj Lagaya hun pahla Charan Mein Aansu Christian ho gaya na Anil Chakkar Mein is bar nivedan Karta Hun Ki
Sir mai apply kar chuka hu aur login karne ke leye password maang raha hai lakin password mai bhul chuka hu .To ab mi kya karu