Mukhyamantri Good Samaritan Yojana In Hindi | मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना ऑनलाइन आवेदन | UP Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2023 | उप्र गुड समारितन योजना फॉर्म
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किये गए यूपी गुड समारितन योजना के बारे में जानकारी देंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के लिए गुड समारितन योजना लाने के लिए नई पॉलिसी पर काम कर रही है। इस सरकारी योजना के तहत वे लोग जो सड़क दुर्घटना में घायलों लोगों को अस्पताल ले जाएंगे। उन्हें यूपी सरकार 2,000 रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान करेगी। ताकि घायल व्यक्ति का इलाज समय पर हो सके। अभी गुड समारितन योजना के लिए राज्य सरकार रोडमैप तैयार कर रही है। जिसके बाद, 2 से 3 महीनों के अंदर इस सड़क दुर्घटना पीड़ित योजना के शुरू होने की उम्मीद है।
Contents
यूपी मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना 2023
उत्तर प्रदेश गुड समारितन स्कीम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को महत्वपूर्ण घंटों (यानि दुर्घटना होने के पहले घंटे) में चिकित्सा सहायता उपलब्ध करना है। जिससे उसकी जान बचाई जा सके। राज्य सरकार द्वारा निकाले गए आंकड़ों के अनुसार, सड़क दुर्घटना होने के बाद शुरुआत का पहला घंटा व्यक्ति की जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। राज्य के परिवहन विभाग ने फरवरी 2018 में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में इस यूपी गुड समारितन योजना को शुरू किया था। इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Good Samaritan Yojana की जानकारी देंगे। कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।
मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना उत्तर प्रदेश (2000 रुपये नकद ईनाम)
Rs 2,000 Incentives under Mukhyamantri Good Samaritan Yojana Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश में गुड समारितन योजना को अन्य राज्यों दिल्ली, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक और महाराष्ट्र की तर्ज पर शुरू किया गया है। इन सभी राज्यों में पहले से ही दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए स्कीम चल रही है। जहां पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में ले जाने पर 2,000 रूपये का नकद ईनाम सरकार द्वारा दिया जाता है। जैसा की आप सभी जानते हैं घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने पर मदद करने वाले को पुलिस और अस्पताल द्वारा बहुत से सवाल पूछे जाते थे जिसको केंद्र सरकार ने 2014 में सूप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बदल दिया था। अब गुड समारितन कानून के तहत किसी भी सहायक व्यक्ति से पुलिस और हॉस्पिटल सवाल जवाब नहीं कर सकते हैं।
Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2023 Highlights
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश गुड समारितन योजना |
घोषणा | जुलाई, 2019 |
लांच की गयी | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा |
शुरुआत | आने वाले 2 से 3 महीने के अंदर |
लाभार्थी | दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने वाले व्यक्ति |
देख-रेख | सड़क सुरक्षा परिषद और स्वास्थ्य विभाग |
कुल फंडिंग | लगभग 50 लाख रुपये |
लेख श्रेणी | राज्य सरकार योजना |
गुड समारितन सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए योजना
Mukhyamantri Good Samaritan Yojana 2023 Implementation – यूपी गुड समारिटन योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार ने 50 लाख रुपये की राशि आवंटित करी है। सहायक को दी जाने वाली 2,000 रूपये की धनराशि ‘सड़क सुरक्षा कोष’ में से दी जाएगी। राज्य सरकार के आकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 में यूपी में सड़क दुर्घटना के 38,811 मामलों में से 20,142 लोगों की मौत हुई थी। और 27,507 लोग घायल हुए थे।
वर्ष 2018 में सड़क दुर्घटनाओं के 42,568 मामले सामने आए। जिसमें से 22,256 लोगों की जान गई और राज्य में 29,664 लोग घायल हुए। अगर इस साल की बात करें। तो जनवरी से मई तक उत्तर प्रदेश में 18,521 सड़क दुर्घटनाएं हुईं हैं। जिसमें 10,119 लोग मारे गए हैं और 12,379 लोग घायल हुए हैं।
- Compliance of Good Samaritan Guidelines PIB: Click Here
यूपी गुड समारितन योजना शुरू करने का उद्देश्य और लाभ
UP Good Samaritan Yojana Objevtive & Benefits – उत्तर प्रदेश सरकार को इस योजना को शुरू करने का विचार प्रदेश के मैनपुरी के हाल ही में होने वाले बस हादसे के बाद आया। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की जान गई थी। इस बस हादसे का कारण बस के पहिये का आपस में नियंत्रण खो देना था। अतः यह योजना दुर्घटना से पीढित लोगों की मदद करने के लिए है। इसलिए आपको भी Mukhyamantri Good Samaritan Yojana का हिस्सा बनना चाहिये, क्योंकि हो सकता है कि आपके द्वारा की गई मदद से उस दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को जीवन-दान मिल जायें।
- योगी गुड समारितन योजना में प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश का मूल रूप से निवासी होना चाहिए।
- साथ ही दुर्घटना यदि उत्तर प्रदेश की सीमा के अंदर हुई हो तो ही लाभार्थी को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
- जब प्रोत्साहन की राशि लाभार्थी को प्रदान की जाएगी, तब उस दौरान लाभार्थी से उनका पहचान का प्रमाण जैसे उनका आधार कार्ड, वोटर आईडी, डीएल, या अन्य दस्तावेज दिखाने के लिए बोला जा सकता है।
- Yogi Good Samaritan Yojana के माध्यम से राज्य सरकार लोगों में इंसानियत की भावना भी पैदा करना चाहती हैं। ताकि लोग इससे प्रेरित हो दूसरों की मदद करने के लिए आगे आयें।
- योजना को जब आधिकारिक रूप से शुरू किया जाएगा, तो इसमें ऐसे लोगों को प्रोत्साहन स्वरूप 2,000 रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। जो सड़क या रेल दुर्घटनाग्रस्त लोगों को समय पर अस्पताल पहुँचाने एवं अन्य तरह से सहायता देते हैं।
Mukhyamantri Good Samaritan Yojana Application Process
उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री गुड समारितन योजना 2023 का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी आवेदन या पंजीकरण प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अभी इस योजना के आवेदन के लिए कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीका नहीं बताया है। जैसे ही इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कोई आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी तो हम आपको इस लेख के माध्यम से अवगत करा देंगे। सरकार के अनुसार Mukhyamantri Good Samaritan Yojana को जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी हेतु नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाओं की सूची और ताज़ा खबरें 2023-24
दोस्तों, यहां हमने आपको उत्तर प्रदेश गुड समारितन योजना (UP CM Good Samaritan Yojana 2023) सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुँचाने पर 2,000 रुपये नकद ईनाम के बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हो। हमारी टीम आपकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करेगी। www.readermaster.com में आने के लिए धन्यवाद, अधिक अपडेट के लिए बने रहें।