MP Scholarships Scheme | Scholarship Portal MP 2020 | MP Scholarship List | MP Scholarship Helpline Number | छात्रवृत्ति के आवेदन फार्म MP | MP स्कालरशिप कब तक आएगा 2020-21 | पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2020

MP Pre & Post Matric Scholarships Scheme 2020-21: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू सभी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी लेकर आये है। जैसा की आप जानते ही है की सरकार प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य में कई छात्रवृत्ति योजनाएं (Madhya Pradesh Scholarship Schemes 2020-21) शुरू की है। तो आज हम आपको मप्र स्कॉलरशिप स्कीम हेतु आवेदन/पंजीकरण व अन्य सम्बंधित सभी जानकारी अपने इस आर्टिकल में देंगे।
मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य में कई सारी ऐसी प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं चला रही हैं, जिनका मकसद राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मदद प्रदान करना है। सरकार द्वारा शुरू की गई ये छात्रवृत्ति योजनाएं हर कक्षा के छात्रों (SC/ST/OBC/General) के लिए चलाई जा रही हैं। यानी कक्षा एक से लेकर बारहवीं में जो भी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, इन छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। नीचे खंड में हम आपको MP Pre & Post Matric Scholarships Scheme for SC/ST/OBC Students | Chatravriti Yojana List In Hindi | मुख्यमंत्री स्कालरशिप योजना मध्य प्रदेश आवेदन/पंजीकरण सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान कर रहें हैं।
Contents
- 1 मप्र प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं लिस्ट 2020-21
- 1.1 Madhya Pradesh/MP Scholarships Scheme 2020 Highlights-
- 1.2 MP स्कालरशिप कब तक आएगा 2020-21 (New Update)-
- 1.3 MP Pre & Post-Matric Scholarships हेतु पात्रता/योग्यता शर्तें-
- 1.4 मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू करने का कारण-
- 1.5 एमपी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी हासिल करें-
- 1.6 मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया-
- 1.7 मप्र छात्रवृत्ति योजनाओं के नाम, राशि और योग्यता मानदंड-
मप्र प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं लिस्ट 2020-21
MP Pre & Post-matric Scholarships Scheme List 2020 – मध्य प्रदेश सरकार लगातार राज्य और उसके लोगों के कल्याण और विकास की दिशा में काम कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू की हैं। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें अपने उच्च शिक्षा लक्ष्यों तक पहुंचने में कोई बाधा नहीं हो रही है। ये छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 1 से कक्षा 12 के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी। इन योजनाओ का लाभ छात्रों तक आसानी से पहुचाने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल भी जारी किया है जिस पर लोग आसानी से ऑनलाइन आवेदन करके इन योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है।
- मप्र सरकार द्वारा छात्रवृत्ति योजनाओं (Scholarship Schemes) को चलाने का उदेश्य राज्य के ऐसे बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है।
- इन योजनाओं के जरिए राज्य के कई छात्रों को लाभ मिल रहा है और इस राज्य के शिक्षा स्तर में वृद्धि भी हो रही है।
- इन सभी छात्रवृत्ति योजनाओं की मदद से कई सारे छात्र पढ़ाई कर अपने भविष्य को बेहतर बना पा रहे हैं।
- इसलिए जो भी छात्र पैसों की कमी के कारण अपने सपने को पूरा कर पाने में असमर्थ हैं वो वे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए जरूर अप्लाई करें।
Madhya Pradesh/MP Scholarships Scheme 2020 Highlights-
योजना का नाम | MP Pre & Post Matric Scholarships |
शुरू की गयी | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
अकादमिक वर्ष | 2020-21 |
उद्देश्य | राज्य के सभी गरीब और मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करना |
लाभार्थी | एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के छात्र एवं छात्राएं |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | scholarshipportal.mp.nic.in |
MP Scholarship List | Click Here |
आर्टिकल श्रेणी | राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना |
MP स्कालरशिप कब तक आएगा 2020-21 (New Update)-
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बहुत जल्द ही MP Pre & Post Matric Scholarships Scheme को शुरू किया जाएगा। हर साल ही तरह इस बार भी लाभार्थी छात्रों को सरकार द्वारा स्कालरशिप प्रदान की जाएगी। परन्तु COVID-19 की वजह से लगे देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से इसमें थोड़ी देरी हुए है। कोरोना काल में सरकार हर संभव प्रयास कर रही है की सभी मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाए। अभी फिलहाल सरकार द्वारा MP Scholarships Scheme के तहत निम्न छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।
महत्वपूर्ण सूचना: – संचालनालय के पत्र क्रमांक/शिक्षा पोर्टल/विद्या/लैपटॉप/1530 दिनांक 09/09/2020 का अवलोकन करने का कष्ट करें। जिसके अनुसार प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते की जानकारी तत्काल अपडेट किया जाना है।
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना मध्यप्रदेश 2020 (MMVY Registration)
MP Pre & Post-Matric Scholarships हेतु पात्रता/योग्यता शर्तें-
मध्य-प्रदेश प्रे और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता मानदंड वर्ग के हिसाब से अलग-अलग है, जो इस प्रकार से है:
(1) SC छात्रों के लिए पात्रता नियम:
- एससी वर्ग से संबंधित छात्र, माध्यमिक स्तर पर अध्ययन के बाद छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
(2) ST छात्रों के लिए पात्रता नियम:
- जो छात्र एसटी श्रेणी से संबंधित हैं और वो माध्यमिक स्तर के बाद पढ़ रहे हैं, आवेदन करने के पात्र हैं।
- जो उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2,50,000 से कम होनी चाहिए।
- वार्षिक पारिवारिक आय 2,50,000 और 6,00,000 (50% छात्रवृत्ति के लिए) के बीच होनी अनिवार्य है।
(3) OBC छात्रों के लिए पात्रता नियम:
- अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित छात्र जो माध्यमिक स्तर के बाद अध्ययन कर रहे हैं, छात्रवृत्ति के लिए दावा कर सकते हैं।
- वार्षिक पारिवारिक आय 75,000 (100% छात्रवृत्ति के लिए) से कम होनी चाहिए।
- वार्षिक पारिवारिक आय 1,00,000 (50% छात्रवृत्ति के लिए) तक होनी चाहिए।
MP Scholarships Scheme के लिए आवश्यक दस्तावेज:
एमपी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- हाल ही में पासपोर्ट आकार की तस्वीर
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवासी प्रमाण
- जाति प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
- शैक्षिक दस्तावेजों की सत्यापित फोटोकॉपी
मध्यप्रदेश छात्रवृत्ति योजना की लिस्ट 2020-21:
- एससी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति
- एसटी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति
- ओबीसी छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप
- गाँव की बेटी योजना
- प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना
- विक्रमादित्य छात्रवृत्ति योजना
- महर्षि वाल्मीकि प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
- विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना
- निशादराज छात्रवृत्ति योजना मछुआरों के बच्चों के लिए
- निर्माण श्रमिक के दो बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना
- पोस्ट मेट्रिक विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति वर्ग
- स्वामी विवेकानन्द पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
- प्री मैट्रिक एससी/एसटी/ओबीसी छात्रों के लिए
- मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना 2020 मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू करने का कारण-
Reasons for starting MP Pre & Post Matric Scholarships Scheme – मध्य प्रदेश प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू करने का मुख्य कारण प्रदेश में शिक्षा का गिरता हुआ स्तर है।
- मध्य प्रदेश क्षेत्रफल के मामले में देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या के मामले में देश का पांचवां सबसे बड़ा राज्य है।
- इन सब के बावजूद मध्यप्रदेश की अधिकांश आबादी जनजातीय है और ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। जो मुख्यधारा के विकास में शामिल होने में असमर्थ हैं, जो मध्य प्रदेश को राष्ट्र के सबसे कम विकसित राज्यों की सूची में लाता है।
- राज्य की इस जनसंख्या को मुख्यधारा में लाने के लिए, मध्य प्रदेश सरकार कई तरह की छात्रव्रत्ति योजनाएं चला रही है ताकि राज्य के युवा अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें और राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकें।
- छात्रों की सुविधा प्रदान करने के लिए और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए और प्रशासन की प्रक्रिया को सुधरने के लिए, मध्य प्रदेश सरकार ने अपने छात्रवृत्ति पोर्टल को “मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल” के रूप में नामित किया है।
- ऑनलाइन छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से छात्र जिस छात्रव्रत्ति योजना के योग्य हैं। उसे खोज सकते हैं और छात्रव्रत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे इस पोर्टल से अपने आवेदन की स्थिति की भी जांच कर सकते हैं।
एमपी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी हासिल करें-
Get Information about MP Scholarships Scheme 2020 – मध्य प्रदेश में चल रही सभी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी जानने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप फॉलो करने होंगे। जैसे-
- सबसे पहले आपको इसकी MP Shiksha Portal / scholarship portal mp 2020 में जाना होगा।
- मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक वेबपेज खुलेगा, उस पेज में आपको सबसे ऊपर छात्रवृत्ति योजनाएं लिखा हुआ दिखेगा।
- छात्रवृत्ति योजनाएं के नीचे ही आपको “Select Class” का ऑप्शन भी दिखाई देगा। जिसमें आपको उस क्लास को सिलेक्ट करना होगा, जिस क्लास में आप पढ़ रहे हैं।

- इसके बाद, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और उस पेज में आपको अपनी शैक्षणिक वर्ष (Academic Year) और जिस कक्षा में आप हैं वो भरना होगा। ये जानकारी भरने के बाद नीचे लिखे गए “खोजें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद, जो पेज खुलेगा उस छात्रवृत्ति के आवेदन फार्म MP पेज में आपकी कक्षा से जुड़ी हुई जितनी भी स्कीम, राज्य में चल रही होंगी उन सभी स्कीमों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
- जिसके बाद, आप जिस स्कीम के लिए अपने आपको योग्य पातें हैं उस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकतें हैं।
- इस पेज में आपको ये भी सूचना मिलेगी कि किस योजना के तहत कितनी राशि प्रदान की जाएगी।
मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया-
MP Pre & Post Matric Scholarships Scheme 2020 Application/Registration Process – छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको इसकी MP Scholarships Scheme Portal में जाना होगा, जिसका लिंक नीचे उपलब्ध है।
MP-SCHOLARSHIPs-Scheme-Students-REgistration
- अब आप इसके होम पेज पर पहुँच जायेंगे। यहां आपको “Register Yourself” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद, एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम कैटगिरी, रिलिजन और समग्र आई जैसी जानकारी भरनी होंगीं।
- सभी जानकारी को भरने के बाद, आपको “सत्यापन के लिए जाँच करें (Check for Validation)” पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद, आपको आपके फोन नंबर या ईमेल आई पर एक मैसेज भेजा जाएगा और इस तरह से आपके पंजीकरण का प्रोसेस पूरा हो जाएगा। इसके बाद, आप लॉगिन करके अपनी पसंद की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मप्र छात्रवृत्ति योजनाओं के नाम, राशि और योग्यता मानदंड-
Name/Amount & Eligibility Criteria of MP Scholarships Scheme – यदि आप अन्य सभी कक्षाओं के लिए कौन सी स्कीमें चल रही है, उन स्कीमों के लिए क्या योग्यता चाहिए हैं और उन स्कीमों के जरिए कितनी राशि छात्रों को दी जाएगी आदि के बारे में जानना चाहते है। तो आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से जान सकतें हैं।
Check-MP-SCHOLARSHIPs-SCHEME-Eligibility
इसके अलावा आप अपने आवेदन फॉर्म की स्थिति के बारे में भी पता कर सकते हैं। इसके लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके आप MP Scholarships Scheme के तहत सभी स्कॉलरशिप जैसे प्री या पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2020 की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। MP Scholarship Helpline Number हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं लिस्ट 2020-21 इन हिंदी PDF
Patel Deven ufufb jcjh fibfig five